लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शेर बहादुर देउवा

सूची शेर बहादुर देउवा

शेरबहादुर देउवा (जन्म: 13 जून, 1946) नेपाली राजनेता हैं जिन्होने नेपाल के 40वें प्रधानमंत्री के रूप में सन २०१७ में शपथ ली है।। वे 1995 से 1997 तक, फिर 2001 से 2002 तक, और 2004 से 2005 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वे नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। .

7 संबंधों: ठकुरी, दिल बहादुर लामा, दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन, नेपाल के प्रधानमन्त्री, गिरिजा प्रसाद कोइराला, क्षेत्री, १ फ़रवरी

ठकुरी

ठकुरी नेपाल का एक प्रमुख जाति समुह है। ये नेपाली क्षत्रिय जाति क्षेत्रीके अन्तर्गत का एक समुह है कभी कुसुण्डा तो कभी बाबुसाहेब नामसे पुकारे जानेवाली ये जाति नेपाली भूमि के भूमिपुत्र के रूप में परिचित एक मुख्य जाति है। नेपाल के शाहवंशीय राजपरिवार, सेन राजा,बझांगी राजा,एवम् पश्चिमी नेपाल के राजपरिवार सम्पूर्ण ठकुरीवंशी क्षत्रिय हैं।इन की मातृभाषा नेपाली भाषा और डोटेली भाषा है। ये भारोपेली भाषा परिवारके सदस्य है। .

नई!!: शेर बहादुर देउवा और ठकुरी · और देखें »

दिल बहादुर लामा

दिल बहादुर लामा नेपाली कांग्रेस (प्रजातांत्रिक) के नेता और पूर्व नेपाल पुलिस महानिरीक्षक थे। वो १९९९ के चुनाव में नेपाली कांग्रेस की ओर से नेपाली प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गये थे। २००१ में उन्हें शेर बहादुर देउवा मंत्रीमण्डल में सहायक मंत्री के रूप में शामिल किया गया। २५ मार्च २०१४ को नुवाकोट में उनका निधन हो गया। .

नई!!: शेर बहादुर देउवा और दिल बहादुर लामा · और देखें »

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) दक्षिण एशिया के आठ देशों का आर्थिक और राजनीतिक संगठन है। संगठन के सदस्य देशों की जनसंख्या (लगभग 1.5 अरब) को देखा जाए तो यह किसी भी क्षेत्रीय संगठन की तुलना में ज्यादा प्रभावशाली है। इसकी स्थापना ८ दिसम्बर १९८५ को भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान द्वारा मिलकर की गई थी। अप्रैल २००७ में संघ के 14 वें शिखर सम्मेलन में अफ़ग़ानिस्तान इसका आठवा सदस्य बन गया। .

नई!!: शेर बहादुर देउवा और दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन · और देखें »

नेपाल के प्रधानमन्त्री

सबसे पहले नेपाल में प्रधानमन्त्री का पद सन् १७९९ में शुरु किया गया था। नेपाल के प्रधानमन्त्रियों की नामावली (प्रधानमन्त्री व मन्त्रीपरिषद के अध्यक्ष) .

नई!!: शेर बहादुर देउवा और नेपाल के प्रधानमन्त्री · और देखें »

गिरिजा प्रसाद कोइराला

गिरिजा प्रसाद कोइराला (२० फ़रवरी १९२५ – २० मार्च २०१० नेपाल के शीर्ष राजनेता एवं नेपाली कांग्रेस के पूर्वाध्यक्ष थे। वे चार बार नेपाल के प्रधानमंत्री रहे। गिरिजा प्रसाद कोइराला का राजनीतिक सफर छह दशक से भी ज्यादा लंबा रहा। नेपाल को माओवादी संघर्ष से निजात दिलाने और उन्हें राजनीति की मुख्यधारा में जोड़ने में कोइराला ने अहम भूमिका निभाई। उनके करिश्मे की वजह से ही माओवादियों और सात राजनीतिक दलों के बीच 12 सूत्री समझौते का खाका तैयार करना संभव हो सका और नेपाल में हिंसा के लंबे दौर की समाप्ति हुई। इस समझौते से ही नेपाल में राजतंत्र समाप्त हुआ और देश में लोकतंत्र की स्थापना हुई। .

नई!!: शेर बहादुर देउवा और गिरिजा प्रसाद कोइराला · और देखें »

क्षेत्री

क्षेत्री या छेत्री नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले योद्धा वर्ण के मुल निवासी हैं, इन्हें पहाड़ी राजपुत, खस राजपुत, नेपाली या गोर्खाली क्षत्रिय भी कहाँ जाता है। ये एक हिन्द-आर्य भाषिक जाति हैं। क्षेत्री या छेत्री या क्षथरीय सब क्षत्रिय के अपभ्रंश हैं और ये हिन्दू वर्ण व्यवस्था के अन्तर्गत क्षत्रिय वर्ण में आते हैं। ये लोग मूल रूप से सैनिक, राजा और प्रशासनिक क्षेत्र में काफी आगे हैं। ये बाहुन (खस ब्राह्मण) और खस दलित के जैसे खस समुदाय के एक विभाजन हैं। क्षेत्री नेपाल के कुल जनसंख्या में सर्वाधिक १६.६% हैं। इस जाति को नेपाल में सत्तारुढ माना जाता है। इन लोगों की उत्पत्ति के बारे में विभिन्न इतिहासकार और खोजकर्ता जेसै कि डोरबहादुर विष्ट और सूर्यमणि अधिकारी, आदि के अनुसार नेपाल के पश्चिमी पहाड़ी इलाका कर्णाली प्रदेश में हुआ था। इस जाति के पूर्वज पूर्वी इरानी भाषिक खस जाति हैं जो बाह्लिक-गान्धार क्षेत्रमें पाए जाते थे। आज ये नेपाल के सभी क्षेत्रों और भारत के कुछ क्षेत्रों में भी पाए जाते हैं। ये लोग पूर्णत: हिन्दु होते हैं और स्थानिय मष्टो देवता की पुजा करते हैं। इस पुजा को मष्ट पुजा या देवाली कहते हैं। इन का मातृभाषा नेपाली भाषा है और ये इंडो-यूरोपियन भाषा परिवार के सदस्य हैं। नेपाल के खस राजवंश, खप्तड राजवंश, सिंजा राजवंश, थापा वंश, बस्नेत, कुँवर और पाँडे वंश, दरबारिया समुह और नेपाल के पिछले समय के क्रुर शासक राणा वंश भी क्षेत्री(छेत्री) जाति में आते हैं। क्षेत्री (छेत्री) अधिकतर नेपाल सरकार और नेपाली सेना के उच्च पद पर कार्यरत पाए जाते हैं। इन के लिए भारतिय सेना में एक सैनिक दस्ता ९वीं गोरखा रेजिमेन्त आरक्षित है। .

नई!!: शेर बहादुर देउवा और क्षेत्री · और देखें »

१ फ़रवरी

1 फरवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 32वां दिन है। साल मे अभी और 333 दिन बाकी है (लीप वर्ष मे 334)। .

नई!!: शेर बहादुर देउवा और १ फ़रवरी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »