लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

शुपियाँ

सूची शुपियाँ

शुपियाँ (अंग्रेज़ी: Shupiyan, उर्दु: شوپیاں), जिसे कभी-कभी शोपियाँ (Shopian) भी लिखा जाता है, भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में एक नगर और ज़िला है। यह क्षेत्र अपने सेब की पैदावार के लिये प्रसिद्ध है। इसे सन् २००७ में ज़िले का दर्जा मिला था। यह पीर पंजाल पर्वतमाला की पहाड़ियों से घिरा हुआ है। .

1 संबंध: पीर पंजाल पर्वतमाला

पीर पंजाल पर्वतमाला

पीर पंजाल पर्वतमाला (Pir Panjal Range) हिमालय की एक पर्वतमाला है जो भारत के हिमाचल प्रदेश व जम्मू और कश्मीर राज्यों और पाक-अधिकृत कश्मीर में चलती है। हिमालय में धौलाधार और पीर पंजाल शृंख्लाओं की ओर ऊँचाई बढ़ने लगती है और पीर पंजाल निचले हिमालय की सर्वोच्च शृंख्ला है। सतलुज नदी के किनारे यह हिमालय के मुख्य भाग से अलग होकर अपने एक तरफ़ ब्यास और रावी नदियाँ और दूसरी तरफ़ चेनाब नदी रखकर चलने लगती है। पश्चिम में आगे जाकर उत्तरी पाकिस्तानी पंजाब और ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा की पहाड़ी गलियाँ इसी पीर पंजाल शृंख्ला का अंतिम कम-ऊँचाई वाला भाग है। इसी में उत्तरी पंजाब का मरी हिल-स्टेशन स्थित है। पाक-अधिकृत कश्मीर के बाग़ ज़िले में गंगा चोटी पीर पंजाल शृंख्ला का एक प्रसिद्ध ३,०४४ मीटर (९,९८७ फ़ुट) ऊँचा पर्वत व पर्यटन-स्थल है। .

नई!!: शुपियाँ और पीर पंजाल पर्वतमाला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

शुपियाँ ज़िला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »