लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

वोल्टा-नाइजर भाषाएँ

सूची वोल्टा-नाइजर भाषाएँ

वोल्टा-नाइजर भाषाएँ (Volta–Niger languages), जिन्हें पश्चिम बेनुए-कांगो भाषाएँ (West Benue–Congo) और पूर्व क्वा भाषाएँ (East Kwa) भी कहा जाता है, नाइजर-कांगो भाषा-परिवार की एक शाखा है। लगभग ५ करोड़ लोग वोल्टा-नाइजर भाषा-परिवार की सदस्य भाषाएँ बोलते हैं। इसमें दक्षिणी नाइजीरिया, बेनिन, टोगो और दक्षिणपूर्वी घाना की सबसे महत्वपूर्ण भाषाएँ आती हैं, जैसे कि योरुबा, इगबो, बिनि, फ़ोन और एवे। .

3 संबंधों: नाइजर-कांगो भाषा परिवार, योरुबा भाषा, इगबो भाषा

नाइजर-कांगो भाषा परिवार

नाइजर-कांगो भाषा समूह अफ़्रीका के उप-सहारा क्षेत्र में बोले जाने वाली भाषाओं का एक भाषा-परिवार है। यह विश्व के प्रमुख भाषा-परिवारों में से एक गिना जाता है और अफ़्रीका में मातृभाषियों की संख्या, भाषाओं की संख्या और विस्तार क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा है। मातृभाषियों के आधार पर इसकी सबसे विस्तृत भाषाएँ योरुबा, इग्बो, फ़ूला, शोना और ज़ूलू हैं। कुल बोलने वालों के अनुसार स्वाहिली बोलने वालों की संख्या सबसे अधिक है क्योंकि बहुत सी अन्य बोलियों के मातृभाषी इसे अपनी दूसरी भाषा के तौर पर प्रयोग करते हैं। .

नई!!: वोल्टा-नाइजर भाषाएँ और नाइजर-कांगो भाषा परिवार · और देखें »

योरुबा भाषा

योरुबा (Yoruba) पश्चिमी अफ़्रीका, विशेषकर नाइजीरिया में बोले जाने वाली एक भाषा है। इसे लगभग ३ करोड़ लोग बोलते हैं, जिनमें से कई योरुबा समुदाय के सदस्य हैं। यह एक बहुकेन्द्रीय भाषा है जिसके भिन्न मानक रूप नाइजीरिया और बेनिन में बोले जाते हैं। यह नाइजर नदी के नदीमुख क्षेत्र में बोली जाने वाली इत्सेकिरी भाषा और मध्य नाइजीरिया में बोली जाने वाली इगाला भाषा से सम्बन्धित है। .

नई!!: वोल्टा-नाइजर भाषाएँ और योरुबा भाषा · और देखें »

इगबो भाषा

इगबो (Igbo), जो इबो (Ibo) भी कहलाती है, दक्षिण-पूर्वी नाइजीरिया के इगबो लोगों की प्रमुख भाषा है। इस भाषा को बोलने वालों की कुल संख्या २.५ करोड़ के लगभग है, जिनमें से नाइजीरिया में हैं। इबो भाषा को रोमन लिपि में लिखा जाता है जो ब्रितानी उपनिवेश में प्रस्तावित हुयी। इगबो भाषा नाइजर-कांगो भाषा-परिवार की वोल्टा-नाइजर शाखा की एक सदस्य है।Laurie Bauer, 2007, The Linguistics Student's Handbook, Edinburgh .

नई!!: वोल्टा-नाइजर भाषाएँ और इगबो भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

वोल्टा-नाइजर भाषा परिवार, वोल्टा-नाइजर भाषा-परिवार, वोल्टा-नाइजर भाषापरिवार

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »