लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राष्ट्रीय राजमार्ग ३१

सूची राष्ट्रीय राजमार्ग ३१

११२५ किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग बिहार में बरही के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से निकलकर अमीनगाँव तक जाता है। इसका रूट बरही के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से - बख्तियारपुर - मोकमेह - पुर्निया - दलकोला - सिलिगुड़ी - सिवोक - कूच - बेहार- उत्तरी सलमारा - नलबारी - चरली - अमीनगाँव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 37 के संगम तक है। श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग.

14 संबंधों: नयागांव, सारण (बिहार), नारोमुरार, पटना के पर्यटन स्थल, पूर्णिया, बिहार में यातायात, बिहार का भूगोल, भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की राजमार्ग संख्या अनुसार सूची, भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग २८, राष्ट्रीय राजमार्ग ३१, राष्ट्रीय राजमार्ग ३१सी, राष्ट्रीय राजमार्ग ३४, उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग १, उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग १बी

नयागांव, सारण (बिहार)

नयागांव (English: Nayagaon) सोनपुर, सारण, बिहार स्थित एक अर्द्ध शहरी क्षेत्र है। यह रसूलपुर मौजा में स्थित है। नयागांव 67 किलोमीटर लंबी हाजीपुर-छपरा फोर लेन सड़क (राष्ट्रीय राजमार्ग ३१/एनएच-31) के पास है। फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य मधुकॉन प्रोजेक्ट इंडिया कंपनी कर रही है। निर्माण का काम वर्ष 2011 से चल रहा है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत नयागांव में विद्युत सब स्टेशन जल्द ही बनाया जायेगा। नयागांव में रसूलपुर के फोरलेन सड़क के पास विद्युत सब स्टेशन बनाये जायेगा। नयागांव में कसतूरबा गाँधी बालिका आवासीय विघालय (KGBV) और गोगल सिंह इंटर स्तरीय विद्यालय स्थित है। छपरा-हाजीपुर सडक मार्ग पर दिघवारा- सोनपुर के बीच नयागांव के समीप डुमरी बुजुर्ग गांव मे 550 वर्ष पुराना मां कालरात्रि का प्राचीनतम मंदिर है। भाद्र मास(अगस्त) के अमावस्या को विशेष पूजा होती है। सोनपुर अनुमंडल में नये आईटीआई भवन के लिए नयागांव में जमीन चिह्नित किया गया है। नयागांव बाजार में सन 1955 से ग्राम देवी मां दुर्गा का भव्य मंदिर है। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना के तहत नयागांव पंचायत में पानी टॉवर का निर्माण कराया गया। नयागांव पंचायत में निर्मित पानी टंकी की क्षमता 50 हजार गैलन है। रियल एस्‍टेट की कंपनियां जैसे RAV ग्लोबल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, टी.सी.डब्ल्यू.

नई!!: राष्ट्रीय राजमार्ग ३१ और नयागांव, सारण (बिहार) · और देखें »

नारोमुरार

नारोमुरार वारिसलीगंज प्रखण्ड के प्रशाशानिक क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 से 10 KM और बिहार राजमार्ग 59 से 8 KM दूर बसा एकमात्र गाँव है जो बिहार के नवादा और नालंदा दोनों जिलों से सुगमता से अभिगम्य है। वस्तुतः नार का शाब्दिक अर्थ पानी और मुरार का शाब्दिक अर्थ कृष्ण, जिनका जन्म गरुड़ पुराण के अनुसार विष्णु के 8वें अवतार के रूप में द्वापर युग में हुआ, अर्थात नारोमुरार का शाब्दिक अर्थ विष्णुगृह - क्षीरसागर है। प्रकृति की गोद में बसा नारोमुरार गाँव, अपने अंदर असीम संस्कृति और परंपरा को समेटे हुए है। यह भारत के उन प्राचीनतम गांवो में से एक है जहाँ 400 वर्ष पूर्व निर्मित मर्यादा पुरुषोत्तम राम व् परमेश्वर शिव को समर्पित एक ठाकुर वाड़ी के साथ 1920 इसवी, भारत की स्वतंत्रता से 27 वर्ष पूर्व निर्मित राजकीयकृत मध्य विद्यालय और सन 1956 में निर्मित एक जनता पुस्तकालय भी है। पुस्तकालय का उद्घाटन श्रीकृष्ण सिंह के समय बिहार के शिक्षा मंत्री द्वारा की गयी थी। .

नई!!: राष्ट्रीय राजमार्ग ३१ और नारोमुरार · और देखें »

पटना के पर्यटन स्थल

वर्तमान बिहार राज्य की राजधानी पटना को ३००० वर्ष से लेकर अबतक भारत का गौरवशाली शहर होने का दर्जा प्राप्त है। यह प्राचीन नगर पवित्र गंगानदी के किनारे सोन और गंडक के संगम पर लंबी पट्टी के रूप में बसा हुआ है। इस शहर को ऐतिहासिक इमारतों के लिए भी जाना जाता है। पटना का इतिहास पाटलीपुत्र के नाम से छठी सदी ईसापूर्व में शुरू होता है। तीसरी सदी ईसापूर्व में पटना शक्तिशाली मगध राज्य की राजधानी बना। अजातशत्रु, चन्द्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त द्वितीय, समुद्रगुप्त यहाँ के महान शासक हुए। सम्राट अशोक के शासनकाल को भारत के इतिहास में अद्वितीय स्‍थान प्राप्‍त है। पटना एक ओर जहाँ शक्तिशाली राजवंशों के लिए जाना जाता है, वहीं दूसरी ओर ज्ञान और अध्‍यात्‍म के कारण भी यह काफी लोकप्रिय रहा है। यह शहर कई प्रबुद्ध यात्रियों जैसे मेगास्थनिज, फाह्यान, ह्वेनसांग के आगमन का भी साक्षी है। महानतम कूटनीतिज्ञ कौटिल्‍यने अर्थशास्‍त्र तथा विष्णुशर्मा ने पंचतंत्र की यहीं पर रचना की थी। वाणिज्यिक रूप से भी यह मौर्य-गुप्तकाल, मुगलों तथा अंग्रेजों के समय बिहार का एक प्रमुख शहर रहा है। बंगाल विभाजन के बाद 1912 में पटना संयुक्त बिहार-उड़ीसा तथा आजादी मिलने के बाद बिहार राज्‍य की राजधानी बना। शहर का बसाव को ऐतिहासिक क्रम के अनुसार तीन खंडों में बाँटा जा सकता है- मध्य-पूर्व भाग में कुम्रहार के आसपास मौर्य-गुप्त सम्राटाँ का महल, पूर्वी भाग में पटना सिटी के आसपास शेरशाह तथा मुगलों के काल का नगरक्षेत्र तथा बाँकीपुर और उसके पश्चिम में ब्रतानी हुकूमत के दौरान बसायी गयी नई राजधानी। पटना का भारतीय पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्‍थान है। महात्‍मा गाँधी सेतु पटना को उत्तर बिहार तथा नेपाल के अन्‍य पर्यटन स्‍थल को सड़क माध्‍यम से जोड़ता है। पटना से चूँकि वैशाली, राजगीर, नालंदा, बोधगया, पावापुरी और वाराणसी के लिए मार्ग जाता है, इसलिए यह शहर हिंदू, बौद्ध और जैन धर्मावलंबियों के लिए पर्यटन गेटवे' के रूप में भी जाना जाता है। ईसाई धर्मावलंबियों के लिए भी पटना अतिमहत्वपूर्ण है। पटना सिटी में हरमंदिर, पादरी की हवेली, शेरशाह की मस्जिद, जलान म्यूजियम, अगमकुँआ, पटनदेवी; मध्यभाग में कुम्‍हरार परिसर, पत्थर की मस्जिद, गोलघर, पटना संग्रहालय तथा पश्चिमी भाग में जैविक उद्यान, सदाकत आश्रम आदि यहां के प्रमुख दर्शनीय स्‍थल हैं। मुख्य पर्यटन स्थलों इस प्रकार हैं: .

नई!!: राष्ट्रीय राजमार्ग ३१ और पटना के पर्यटन स्थल · और देखें »

पूर्णिया

पूर्णिया भारत के बिहार प्रान्त का एक जिला एवं जिला मुख्यालय है। यहाँ से नेपाल तथा पूर्वोत्तर भारत जाने का रास्ता है। एन एच 31 जो कि इस्ट-वेस्ट कोरीडर का हिस्सा है उत्तर भारत को आसाम, सिक्कीम, मेघालय, अरुणाचल, त्रिपुरा, नागालैंड, मणीपुर, मिजोरम तथा भुटान से जोड‍़ता है। पूर्णिया पूर्वोत्तर बिहार का सबसे बड़ा नगर है। यह नगर स्वास्थ्य सेवा, मोटर पार्ट, अनाज और किराना मंडी के कारण पूरे पूर्वी भारत में विख्यात है। मुगल काल से ही पूर्णिया प्रशासनिक दृष्टीकोण से महत्वपूर्ण स्थान रहा है, अंग्रजी हुकूमत के दौर में भी यहां से आस-पास के इलाकों पर नियंत्रण किया जाता था। वर्तमान में पूर्णिया प्रमंडलीय मुख्यालय है जिसके अंत्रगत पूर्णिया, कटीहार, अररिया और किशनगंज जिले आते हैं। पूर्णिया, सौरा नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित नगर है। यहाँ कारागृह तथा कार्यालयों की इमारतें अच्छी हालत में हैं। कंबल, चटाइयाँ और सरसों के तेल पेरने आदि का काम होता है तथा यहाँ की उत्पादित वस्तुएँ यहीं खप जाती हैं। .

नई!!: राष्ट्रीय राजमार्ग ३१ और पूर्णिया · और देखें »

बिहार में यातायात

यह लेख बिहार राज्य की सार्वजनिक और निजी परिवहन प्रणाली के बारे में है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजमार्ग ३१ और बिहार में यातायात · और देखें »

बिहार का भूगोल

बिहार 21°58'10" ~ 27°31'15" उत्तरी अक्षांश तथा 82°19'50" ~ 88°17'40" पूर्वी देशांतर के बीच स्थित भारतीय राज्य है। मुख्यतः यह एक हिंदी भाषी राज्य है लेकिन उर्दू, मैथिली, भोजपुरी, मगही, बज्जिका, अंगिका तथा एवं संथाली भी बोली जाती है। राज्य का कुल क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किलोमीटर है जिसमें 92,257.51 वर्ग किलोमीटर ग्रामीण क्षेत्र है। 2001 की जनगणना के अनुसार बिहार राज्य की जनसंख्या 8,28,78,796 है जिनमें ६ वर्ष से कम आयु का प्रतिशत 19.59% है। 2002 में झारखंड के अलग हो जाने के बाद बिहार का भूभाग मुख्यतः नदियों के बाढमैदान एवं कृषियोग्य समतल भूमि है। गंगा तथा इसकी सहायक नदियों द्वारा लायी गयी मिट्टियों से बिहार का जलोढ मैदान बना है जिसकी औसत ऊँचाई १७३ फीट है। बिहार का उपग्रह द्वारा लिया गया चित्र .

नई!!: राष्ट्रीय राजमार्ग ३१ और बिहार का भूगोल · और देखें »

भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की राजमार्ग संख्या अनुसार सूची

भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची इस प्रकार से है। इसे राज्य, राजमार्ग संख्या, कुल लंबाई इत्यादि किसी भी क्रम से चुना व छांटा जा सकता है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजमार्ग ३१ और भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की राजमार्ग संख्या अनुसार सूची · और देखें »

भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार

भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची (संख्या के क्रम में) भारत के राजमार्गो की एक सूची है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजमार्ग ३१ और भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार · और देखें »

राष्ट्रीय राजमार्ग २८

५७० किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग बरौनी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 से निकलकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक जाता है। इसका रूट बरौनी - मुजफ्फरपुर - पिपरा - कोठी - गोरखपुर - लखनऊ है। श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग.

नई!!: राष्ट्रीय राजमार्ग ३१ और राष्ट्रीय राजमार्ग २८ · और देखें »

राष्ट्रीय राजमार्ग ३१

११२५ किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग बिहार में बरही के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से निकलकर अमीनगाँव तक जाता है। इसका रूट बरही के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से - बख्तियारपुर - मोकमेह - पुर्निया - दलकोला - सिलिगुड़ी - सिवोक - कूच - बेहार- उत्तरी सलमारा - नलबारी - चरली - अमीनगाँव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 37 के संगम तक है। श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग.

नई!!: राष्ट्रीय राजमार्ग ३१ और राष्ट्रीय राजमार्ग ३१ · और देखें »

राष्ट्रीय राजमार्ग ३१सी

२३५ किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग पूर्वी भारत में गलगलिया के पास से निकलकर बिजनी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 37 में मिल जाता है। इसका रूट गलगलिया के पास - बघदोघरा - चलसा - नगरकाटा - गोयेरकाटा - डल्गाँव - हसीमरा - राजबात खवा - कोचगाँव - सिदिली - बिजनी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 तक है। श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग.

नई!!: राष्ट्रीय राजमार्ग ३१ और राष्ट्रीय राजमार्ग ३१सी · और देखें »

राष्ट्रीय राजमार्ग ३४

४४३ किलोमीटर यह राजमार्ग पश्चिम बंगाल में दलकोला को कोलकाता से जोड़ता है। इसका रूट दलकोला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 से - बहरामपुर - बरसात – कोलकाता है। श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग.

नई!!: राष्ट्रीय राजमार्ग ३१ और राष्ट्रीय राजमार्ग ३४ · और देखें »

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग १

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग १ भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक राज्य राजमार्ग है। १५४.१३ किलोमीटर लम्बा यह राजमार्ग सोनौली नगर को बलिया से जोड़ता है। इसे सोनौली-नौतनवा-गोरखपुर-देवरिया-बलिया मार्ग भी कहा जाता है। यह महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया और बलिया जिलों से होकर गुजरता है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजमार्ग ३१ और उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग १ · और देखें »

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग १बी

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग १बी भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक राज्य राजमार्ग है। ६७.७८५ किलोमीटर लम्बा यह राजमार्ग लालगंज गाँव को सिकंदरपुर से जोड़ता है। इसे सिकंदरपुर-बाँसडीह-रेवती-बैरिया-लालगंज मार्ग भी कहा जाता है। यह बलिया जिले में ही शुरू होकर समाप्त हो जाता है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजमार्ग ३१ और उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग १बी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

राष्ट्रीय राजमार्ग 31

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »