लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मोना लीज़ा

सूची मोना लीज़ा

मोनालिसा मोना लिसा (Mona Lisa या La Gioconda या La Joconde)) लिओनार्दो दा विंची के द्वारा कृत एक विश्व प्रसिद्ध चित्र है। यह एक विचारमग्न स्त्री का चित्रण है जो अत्यन्त हल्की मुस्कान लिये हुए हैं। यह संसार की सम्भवत: सबसे प्रसिद्ध पेंटिंग है जो पेंटिंग और दृष्य कला की पर्याय मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इतालवी चित्रकार लियोनार्दो दा विंची ने मोना लीज़ा नामक यह तस्वीर 1503 से 1506 के बीच बनाई थी। ये तस्वीर फ्लोरेंस के एक गुमनाम से व्यापारी 'फ़्रांसेस्को देल जियोकॉन्डो' की पत्नी 'लीज़ा घेरार्दिनी' को देखकर बनाई गई है। सम्प्रति यह छवि फ्रांस के लूविरे संग्रहालय में रखी हुई है। संग्रहालय के इस क्षेत्र में 16वीं शताब्दी की इतालवी चित्रकला की कृतियाँ रखी गई हैं। मोनालिसा की असल पेंटिंग केवल 21 इंच लंबी और 30 इंच चौड़ी है। तस्वीर को बचाए रखने के लिए यह एक ख़ास किस्म के शीशे के पीछे रखी गई है जो ना तो चमकता है और ना टूटता है। .

18 संबंधों: चित्र (पोर्ट्रेट), एलिज़ाबेथ गोन्ज़ागा का चित्र, द डा विंची कोड (फ़िल्म), दीदी तेरा देवर दीवाना, फ्रांस की संस्कृति, बनी-ठनी, राफेल, लिओनार्दो दा विंची, लूव्र संग्रहालय, हिन्दी पुस्तकों की सूची/प, गज गामिनी, किशनगढ़ शैली, अफ़गान गर्ल, १२ दिसम्बर, १९१३, १९२२, २२ जून, 2013 की बॉलीवुड फिल्में

चित्र (पोर्ट्रेट)

रेम्ब्रांट पेले द्वारा थॉमस जेफरसन का पोर्ट्रेट, 1805 न्यूयॉर्क हिस्टोरिकल सोसायटी. एक युवा लड़के के अंतिम संस्कार का रोमन-मिस्र चित्र मोचे सिरेमिक पोर्ट्रेट. लार्को म्यूज़ियम संग्रहण.लीमा-पेरू चित्र (पोर्ट्रेट) एक व्यक्ति की पेंटिंग, छवि, मूर्ति, या अन्य कलात्मक अभिव्यक्ति होती है, जिसमें चेहरा और उसकी अभिव्यक्ति प्रमुख होती है। आशय, व्यक्ति के रूप, व्यक्तित्व और यहां तक कि उसकी मनोदशा को भी प्रदर्शित करना होता है। इस कारण से, फोटोग्राफी में एक चित्र आम तौर पर स्नैपशॉट नहीं होता है, बल्कि किसी व्यक्ति की एक स्थिर स्थिति में एक प्रकृतिस्थ छवि होती है। एक चित्र में अक्सर किसी व्यक्ति को चित्रकार या फोटोग्राफर की ओर सीधे देखते हुए दर्शाया जाता है, ताकि विषय (वह व्यक्ति) को सर्वाधिक सफलतापूर्वक दर्शक के साथ संलग्न किया जा सके। .

नई!!: मोना लीज़ा और चित्र (पोर्ट्रेट) · और देखें »

एलिज़ाबेथ गोन्ज़ागा का चित्र

एलिज़ाबेथ गोन्ज़ागा का चित्र (Portrait of Elisabetta Gonzaga) पुनर्जागरण काल में प्रसिद्ध चित्रकार राफेल द्वारा रचित चित्र है। यह इटली के शहर फ्लोरेंस के उफ़िज़ी गैलरी नामक कला संग्रहालय में रखा हुआ है। .

नई!!: मोना लीज़ा और एलिज़ाबेथ गोन्ज़ागा का चित्र · और देखें »

द डा विंची कोड (फ़िल्म)

द डा विंची कोड, रॉन हावर्ड द्वारा निर्देशित, 2006 की एक अमेरिकी रहस्य-रोमांच वाली फ़िल्म है। पटकथा को अकिवा गोल्ड्समैन द्वारा लिखा गया और यह डैन ब्राउन के दुनिया भर में सर्वोच्च बिक्री वाले 2003 के उपन्यास द डा विंची कोड पर आधारित है। हावर्ड ने जॉन कैले और ब्रायन ग्रेज़र के साथ इसका निर्माण किया और कोलंबिया पिक्चर्स ने इसे संयुक्त राज्य अमेरिका में 9 मई 2006 को जारी किया। द डा विंची कोड में टॉम हैंक्स ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रतीकविज्ञानी रॉबर्ट लेंग्डन का किरदार निभाया है, ऑड्रे तौटो ने फ्रांस के Centrale de la Police Judiciaire के कूट-विशेषज्ञ सोफी नेवू का, सर इयान मेकेलन ने ब्रिटिश ग्रेल इतिहासकार सर ले टीबिंग का, अल्फ्रेड मोलिना ने बिशप मैनुएल अरिंगारोसा का, जीन रेनो ने Direction Centrale de la Police Judiciaire के कैप्टेन बेजु फाक का और पॉल बेट्टेनी ने ओपस डे भिक्षु सीलास का किरदार निभाया.

नई!!: मोना लीज़ा और द डा विंची कोड (फ़िल्म) · और देखें »

दीदी तेरा देवर दीवाना

"दीदी तेरा देवर दीवाना" १९९४ की हिन्दी फ़िल्म हम आपके हैं कौन में लता मंगेशकर और एस॰ पी॰ बालासुब्रमण्यम का गाया हुआ गीत हैं। इस गीत को रामलक्ष्मण द्वारा संगीत दिया गया हैं और गीत देव कोहली ने लिखा है। हम आपके हैं कौन सूरज बड़जात्या द्वारा लिखित और निर्देशित फ़िल्म थी जो राजश्री प्रोडक्शन्स के बैनर के तहत बनी थी। गीत में मुख्यतः फ़िल्म के कलाकार माधुरी दीक्षित और सलमान खान गोद भराई के समारोह में नृत्य करते दिखते हैं। गीत के प्रदर्शन के बाद उसे खूब लोकप्रियता हासिल हुई और मंगेशकर को फ़िल्मफ़ेयर विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। एना सिंह द्वारा तैयार की गई और दीक्षित द्वारा पहनी गई चमकीले बैंगनी रंग की साटन साड़ी और बैकलेस (खिड़की) ब्लाउज बाज़ार में फ़ैशन का रुझान बनी और खूब बिकी। दीक्षित के नृत्य और पूरे गीत में दिखने वाले उनके रूप को अच्छी समीक्षा मिली। चित्रकार मकबूल फ़िदा हुसैन ने ये गीत देखकर दीक्षित को अपनी प्रेरणा स्रोत मानकर दीक्षित से प्रेरित चित्रों की एक श्रृंखला को पर काम किया। .

नई!!: मोना लीज़ा और दीदी तेरा देवर दीवाना · और देखें »

फ्रांस की संस्कृति

स्वच्छंदतावाद की शैलीगत विचारों का उपयोग करते हुए यूजीन देलाक्रोइक्स की जुलाई क्रांति का चित्रण करनेवाली सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग लि‍बर्टी लीडिंग द पीपुल कहलायी.चूंकि लिबर्टी (आजादी), आदर्श वाक्य «लिबर्टी एगैलाइट फ्रैंटर्नाइट» («Liberté, égalité, fraternité») का हिस्सा है, यह पेंटिंग फ्रांसिसी क्रांति का प्राथमिक प्रतीक है, जैसा कि फ्रांस ने इसे लिया है। फ्रांस की संस्कृति और फ्रांसीसियों की संस्कृति भूगोल, गंभीर ऐतिहासिक घटनाओं और विदेशी तथा आंतरिक शक्तियों और समूहों द्वारा गढ़ी गयी है। फ्रांस और विशेष रूप से पेरिस, ने सत्रहवीं सदी से उन्नीसवीं सदी तक विश्वव्यापी स्तर पर उच्च सांस्कृतिक केंद्र और आलंकारिक कला के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है, इस मामले में यह यूरोप में प्रथम है। उन्नीसवीं शताब्दी के अंतिम चरण से, फ्रांस ने आधुनिक कला, सिनेमा, फैशन और भोजन शैली में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। सदियों तक फ़्रांसिसी संस्कृति का महत्व इसके आर्थिक, राजनीतिक और सैन्य महत्व के आधार पर घटता और बढ़ता रहा है। आज फ़्रांसिसी संस्कृति महान क्षेत्रीय तथा सामाजिक-आर्थिक अंतरों और सुदृढ़ एकीकृत प्रवृत्तियों दोनों के द्वारा चिह्नित है। चाहे फ्रांस या यूरोप में या सामान्य रूप से, सामाजिकीकरण प्रक्रिया और भौतिक कलाकृतियों के माध्यम से मान्यताओं और मूल्यों के मिलन को सीखा जाता है। समाज के सदस्यों के बीच सामाजिक संबंधों का मार्गदर्शन संस्कृति करती है और यह निजी मान्यताओं और मूल्यों को प्रभावित करती है जो व्यक्ति की अपने वातावरण की अभिज्ञता को आकार देते हैं: "संस्कृति एक समूह के सदस्यों के साझा विश्वासों, मूल्यों, मानदंडों और भौतिक वस्तुओं का विज्ञ समुच्चय है। बचपन से बुढ़ापे तक के जीवनक्रम के दौरान समूहों में हम जो कुछ भी सीखते हैं वो सब संस्कृति में शामिल है।" लेकिन "फ़्रांसिसी" संस्कृति की अवधारणा कुछ कठिनाइयां खड़ी करती है और "फ़्रांसिसी" ("फ्रेंच") अभिव्यक्ति का ठीक क्या मतलब है इस बारे में धारणाओं या अनुमानों की एक श्रृंखला है। जबकि अमेरिकी संस्कृति के बारे में "मेल्टिंग पौट" और सांस्कृतिक विविधता की धारणा को मान लिया गया है, लेकिन "फ़्रांसिसी संस्कृति" एक विशेष भौगोलिक इकाई (जैसे कि कह सकते हैं, "मेट्रोपोलिटन फ्रांस", आम तौर पर इसके विदेश स्थित क्षेत्रों को छोड़ दिया जाता है) या नस्ल, भाषा, धर्म और भूगोल द्वारा परिभाषित एक विशिष्ट ऐतिहासिक-सामाजिक समूह को अव्यक्त रूप से संदर्भित है। हालांकि "फ्रेंचनेस" की वास्तविकताएं अत्यंत जटिल हैं। उन्नीसवीं सदी के अंतिम चरण से पहले, "मेट्रोपोलिटन फ्रांस" मुख्यतः स्थानीय प्रथाओं और क्षेत्रीय अंतरों का एक पैबंद भर था, जिसका एन्सियन रिजीम (फ्रांस की राज्य क्रांति से पूर्व की शासन-पद्धति) के एकीकरण का उद्देश्य था और फ़्रांसिसी क्रांति ने इसके खिलाफ काम करना शुरू किया था; और आज का फ्रांस अनेक देशी और विदेशी भाषाओं, बहु-जातीयताओं और धर्मों तथा क्षेत्रीय विविधता वाला देश है, जिसमें कोर्सिका, ग्वाडेलोप, मार्टिनिक और विश्व में अन्य स्थानों के फ़्रांसिसी नागरिक शामिल हैं। इस बृहद विविधता के बावजूद, एक प्रकार की विशिष्ट या साझा संस्कृति या "सांस्कृतिक पहचान" का सृजन एक शक्तिशाली आंतरिक शक्तियों का परिणाम है - जैसे कि फ़्रांसिसी शिक्षा पद्धति, अनिवार्य सैन्य सेवा, सरकारी भाषाई व सांस्कृतिक नीतियां - और फ्रैंको-प्रशिया युद्ध तथा दो विश्व युद्धों जैसी गंभीर ऐतिहासिक घटनाएं ऎसी प्रभावशाली आंतरिक शक्ति रहीं जिनसे 200 सालों के दौरान एक राष्ट्रीय पहचान की भावना को पैदा हुई। हालांकि, इन एकीकृत शक्तियों के बावजूद, फ्रांस आज भी सामाजिक वर्ग और संस्कृति में महत्वपूर्ण क्षेत्रीय मतभेदों (भोजन, भाषा/उच्चारण, स्थानीय परंपराएं) द्वारा चिह्नित होता है, जो कि समकालीन सामाजिक शक्तियों (ग्रामीण क्षेत्रों से आबादी का पलायन, अप्रवासन, केंद्रीकरण, बाजार की शक्तियां और विश्व अर्थव्यवस्था) का सामना करने में अक्षम रहेगा.

नई!!: मोना लीज़ा और फ्रांस की संस्कृति · और देखें »

बनी-ठनी

200px बनी-ठनी या (बणी-ठणी) एक भारतीय चित्रकला है जो किशनगढ़ चित्रकला से सम्बन्धित है इनकी रचना निहाल चन्द ने की थी। इसको राजस्थान की मोनालिसा भी कहा जाता है। बनी-ठनी किशनगढ़ के प्रसिद्ध साहित्यकार महाराजा सांवतसिंह की भक्त नारी तथा कवयित्री थी। बनी-ठणी तो राजस्थानी शब्द है, इसका हिन्दी में मतलब सजी-धजी होता है। यह एक दासी थी तथा स्वयं रसीक बिहारी के नाम से कविता करती थी। इन्हें आगे लवलीज,उत्सव,प्रिया व नागर रमणी भी नाम मिले। .

नई!!: मोना लीज़ा और बनी-ठनी · और देखें »

राफेल

राफेल का चित्र राफेल (Raffaello Sanzio da Urbino या Raphael, 1483 – 1520) परम पुनरुत्थान काल के इटली के महान चित्रकार एवं वास्तुशिल्पी थे। लियोनार्डो दा विन्ची, माइकल एंजेलो और राफेल अपने युग के महान कलाकार हैं। राफेल को शताब्दियों तक समूह संयोजन का आचार्य माना जाता रहा है। व्यक्तियों के समूह, समूहों का सम्पूर्ण चित्र में अनुपात, चित्र की उंचाई और गहराई का अनुपात, और व्यक्तियों की विभिन्न मुद्राएं - इन सब में उसने कमाल कर दिखाया है। रैफेल की सर्वाधिक ख्याति उसके मैडोन्ना चित्रों से है। रैफेल की कला से ही बरोक शैली का विकास हुआ। माइकेल एंजेलो की अपेक्षा राफेल का काम शान्त, मधुर और नारीसुलभ मोहिनी से भरपूर है। राफेल की नारी और बाल चित्रण में विशेष अभिरुचि थी। .

नई!!: मोना लीज़ा और राफेल · और देखें »

लिओनार्दो दा विंची

फ्लोरेंस में लिओनार्दो की मूर्ति लिओनार्दो दा विंची (Leonardo da Vinci, 1452-1519) इटलीवासी, महान चित्रकार, मूर्तिकार, वास्तुशिल्पी, संगीतज्ञ, कुशल यांत्रिक, इंजीनियर तथा वैज्ञानिक था। .

नई!!: मोना लीज़ा और लिओनार्दो दा विंची · और देखें »

लूव्र संग्रहालय

लूव्र संग्रहालय का विहंगम् दृष्य लूव्र संग्रहालय (फ्रांसीसी भाषा में - Musée du Louvre) पेरिस नगर में स्थित संसार के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक है। विश्व में सर्वाधिक दर्शक इसी संग्रहालय को देखने आते हैं। यह एक 'ऐतिहासिक' संग्रहालय भी है क्योंकि इसमें पागैतिहासिक काल से लेकर उन्नीसवीं शती तक की वस्तुएँ संग्रहीत हैं। यह संग्रहालय पेरिस का प्रमुख दर्शनीय स्थल है। यह सीन नदी (Seine) नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है। संग्रहालय का भवन पहले लूव्र का राजमहल था। इसका क्षेत्रफल लगभग ६०,६०० वर्ग मीटर है तथा इसमें लगभग ३५,००० वस्तुएँ संगृहीत हैं। लियोनार्डो दा विंची की मोनालिसा नामक जगतप्रसिद्ध पेंटिंग इस संग्रहालय की विशेष आकर्षण है। .

नई!!: मोना लीज़ा और लूव्र संग्रहालय · और देखें »

हिन्दी पुस्तकों की सूची/प

* पंच परमेश्वर - प्रेम चन्द्र.

नई!!: मोना लीज़ा और हिन्दी पुस्तकों की सूची/प · और देखें »

गज गामिनी

गज गामिनी 2000 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। एम एफ़ हुसैन द्वारा लिखित और निर्देशित यह भारतीय फिल्म स्त्रीत्व और उस समय की उनकी कवित्व-शक्ति (muse) माधुरी दीक्षित पर कसीदा है। शाहरुख खान और नसीरुद्दीन शाह भी फिल्म में हैं। यह फिल्म टिकट खिड़की पर बहुत असफल रही थी। .

नई!!: मोना लीज़ा और गज गामिनी · और देखें »

किशनगढ़ शैली

किशनगढ़ शैली राजस्थान की एक चित्र शैली है। इस चित्रशैली का विकास तो महाराजा मानसिंह के काल में हुआ था, लेकिन बनी-ठनी चित्रशैली है, उसका उद्भव महाराजा सावंत सिंह के शासन काल में हुआ था। किशनगढ़ शैली का समृद्ध काल सावंत सिंह से है, जो नागरीदास के नाम से विख्यात है। इनका काल १६९९ से १७९४ ईस्वी तक माना जाता है। इन्हीं के काल में १७४८-६४ ईस्वी का समय किशनगढ़ शैली का स्वर्ण युग माना जाता है। .

नई!!: मोना लीज़ा और किशनगढ़ शैली · और देखें »

अफ़गान गर्ल

अफ़गान गर्ल (हिंदी: अफगानी लड़की) अफगान गर्ल एक 1984 की फोटोग्राफिक पोट्रेट है जिसे पत्रकार स्टीव मैकरी द्वारा खींचा गया था। यह फोटी जून 1985 को नेशनल जियोग्राफिक के कवर पेज पर दिखाई गयी थी। लाल स्कार्फ़ पहने, हरी आँखों वाली जवान युवती जो कैमरे की तरफ काफी गंभीर रूप से देख रही है। इसे लियोनार्डो दा विन्ची की पेंटिंग मोना लीसा से भी जोड़कार देखा गया है। इसे फर्स्ट वर्ल्ड की थर्ड वर्ल्ड मोना लीसा भी कहा गया। इस चित्र को किसी दूर के शिविर में स्थित एक ऐसी औरत जो पश्चिमी दर्शक की दया के योग्य एक शरणार्थी लड़की/औरत है, का द्योतक (एम्ब्लेम) कहा गया। 2002 के अंत में इस फोटो की शरबत गुल (जन्म: 1972) उर्फ शरबत बीबी की फोटो के तौर पर पहचान कर ली गयी। .

नई!!: मोना लीज़ा और अफ़गान गर्ल · और देखें »

१२ दिसम्बर

12 दिसंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 346वॉ (लीप वर्ष मे 347 वॉ) दिन है। साल में अभी और 19 दिन बाकी है। .

नई!!: मोना लीज़ा और १२ दिसम्बर · और देखें »

१९१३

1913 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: मोना लीज़ा और १९१३ · और देखें »

१९२२

1922 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: मोना लीज़ा और १९२२ · और देखें »

२२ जून

22 जून ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 173वाँ (लीप वर्ष में 174 वाँ) दिन है। साल में अभी और 192 दिन बाकी हैं। .

नई!!: मोना लीज़ा और २२ जून · और देखें »

2013 की बॉलीवुड फिल्में

साल 2013 में बॉलीवुड ने 100 वर्ष पुर किये। .

नई!!: मोना लीज़ा और 2013 की बॉलीवुड फिल्में · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मॉना लिसा, मोना लिसा, मोना लीसा, मोनालिसा, मोनालीसा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »