लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मैनपुरी ज़िला

सूची मैनपुरी ज़िला

मैनपुरी ज़िला (Mainpuri district, میںپوری ضلع) भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय मैनपुरी है। प्रशासनिक दृष्टि से यह ज़िला आगरा मण्डल के अन्तर्गत आता है। मैनपुरी ज़िले का केन्द्र आगरा के उत्तर-पूर्व में स्थित है। कई साल तक यह चौहान साम्राज्य का महत्वपूर्ण भाग रहा। सोलहवीं शताब्दी मैं इस पर मुगल साम्राज्य का आधिपत्य हो चुका था। अठारहवीं शताब्दी में यहाँ ब्रिटिश साम्राज्य की स्थापना हुई। कृषि आधारित उत्पादों के लिये मैनपुरी का प्रदेश में एक अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थान है। .

31 संबंधों: एटा जिला, बाबू गुलाबराय, बृजेश्‍वर सहाय प्रधान, भोगौन (तहसील), मैनपुरी, मलिखान सिंह, माधो नारायण मुदगल, मुंशी लाल चमार, मैनपुरी, मैनपुरी (तहसील), मैनपुरी, राम दीन, राम स्‍वरूप यादव, रामस्‍वरूप यादव, रघुनाथ सिंह वर्मा, लायक सिंह चौधरी, शिवराज सिंह, संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध, सैफ़ई, सूबेदार सिंह, जयदेव सिंह आर्य, जगदीश नारायण त्रिपाठी, विजित एवं सत्तांतरित प्रांत, गंगा नहर, आगरा मंडल, कमलेश्वर, करहल (तहसील), मैनपुरी, कंपनी राज, उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २९, उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची, उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची, उत्तर प्रदेश के ज़िले, उदय प्रताप सिंह

एटा जिला

एटा ज़िला भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक ज़िला है। इसका ज़िला मुख्यालय एटा है। एटा ज़िला अलीगढ़ मंडल का एक भाग है। भारतीय राजमार्ग दूरी के आधार पर यह नई दिल्ली से 207 किमी दूर है।कानपुर से 215 किमी आगरा से 85 किमी अलीगढ से 70 किमी मैंनपुरी से 56 किमी फिरोजाबाद से 72 किमी इटावा से 100 किमी बरेली से 120 किमी है। .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और एटा जिला · और देखें »

बाबू गुलाबराय

बाबू गुलाबराय (१७ जनवरी १८८८ - १३ अप्रैल १९६३) हिन्दी के आलोचक तथा निबन्धकार थे।। .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और बाबू गुलाबराय · और देखें »

बृजेश्‍वर सहाय प्रधान

बृजेश्‍वर सहाय प्रधान,भारत के उत्तर प्रदेश की तीसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1962 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के 348 - मैनपुरी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और बृजेश्‍वर सहाय प्रधान · और देखें »

भोगौन (तहसील), मैनपुरी

यह तहसील मैनपुरी जिला, उत्तर प्रदेश में स्थित है। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 415 गांव हैं। .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और भोगौन (तहसील), मैनपुरी · और देखें »

मलिखान सिंह

मलिखान सिंह,भारत के उत्तर प्रदेश की दूसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1957 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के 123 - मैनपुरी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनसंघ की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और मलिखान सिंह · और देखें »

माधो नारायण मुदगल

माधो नारायण मुदगल,भारत के उत्तर प्रदेश की तीसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1962 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के 349 - घिरोर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और माधो नारायण मुदगल · और देखें »

मुंशी लाल चमार

मुंशी लाल चमार,भारत के उत्तर प्रदेश की चौथी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1967 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के 342 - करहल विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से स्‍वतंत्र पार्टी की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और मुंशी लाल चमार · और देखें »

मैनपुरी

मैनपुरी भारत में उत्तर प्रदेश के आगरा मण्डल का एक प्रमुख शहर एवं लोकसभा क्षेत्र है। किलों के लिए प्रसिद्ध मैनपुरी उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है। अकबर औछा, अम्बरपुर वेटलैंड, समान वन्यजीव अभ्यारण, बर्नहाल और करीमगंज आदि यहां के प्रमुख स्थलों में से है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह स्थान काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह जिला इत: जिले के उत्तर, फरूखाबाद एवं कन्नौज जिले के पूर्व, इटावा जिले के दक्षिण और फिरोजाबाद जिले के पश्चिम से घिरा हुआ है। मैनपुरी जिले का इतिहास प्रागैतिहासिक काल से ही है। मैनपुरी और उसके आस-पास की जगह पर कन्नौज के शासकवंश का शासन था। 1526 के दौरान यहां पर मुगल शासक बाबर, अठाहरवीं शताब्दी में मराठों और फिर अवध के नवाब वजीर ने शासन किया था। अंत में 1801 ई. में यहां ब्रिटिश शासकों ने शासन किया। मैनपुरी जिला कृषि उत्पादों का प्रमुख व्यावसायिक केन्द्र है। .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और मैनपुरी · और देखें »

मैनपुरी (तहसील), मैनपुरी

यह तहसील मैनपुरी जिला, उत्तर प्रदेश में स्थित है। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 260 गांव हैं। .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और मैनपुरी (तहसील), मैनपुरी · और देखें »

राम दीन

राम दीन,भारत के उत्तर प्रदेश की दूसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1957 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के 127 - करहल विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रजा सोशलिस्‍ट पार्टी की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और राम दीन · और देखें »

राम स्‍वरूप यादव

राम स्‍वरूप यादव,भारत के उत्तर प्रदेश की दूसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1957 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के 125 - जसराना विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और राम स्‍वरूप यादव · और देखें »

रामस्‍वरूप यादव

रामस्‍वरूप यादव,भारत के उत्तर प्रदेश की चौथी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1967 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के 343 - शिकोहाबाद विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और रामस्‍वरूप यादव · और देखें »

रघुनाथ सिंह वर्मा

रघुनाथ सिंह वर्मा,भारत के उत्तर प्रदेश की चौथी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1967 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के 344 - जसराना विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और रघुनाथ सिंह वर्मा · और देखें »

लायक सिंह चौधरी

लायक सिंह चौधरी,भारत के उत्तर प्रदेश की दूसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1957 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के 126 - शिकोहाबाद विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से स्‍वतंत्र प्रगतिशील विधान मण्‍डलीय दल की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और लायक सिंह चौधरी · और देखें »

शिवराज सिंह

शिवराज सिंह,भारत के उत्तर प्रदेश की चौथी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1967 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के 341 - किशनी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से संयुक्‍त सोशलिस्‍ट पार्टी की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और शिवराज सिंह · और देखें »

संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध

संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध (अंग्रेजी: United Provinces of Agra and Oudh; उच्चारण: यूनाईटेड प्राॅविन्सेज़ ऑफ ऐग्रा ऐण्ड औध) ब्रिटिश भारत में स्वाधीनता से पूर्व एकीकृत प्रान्त का नाम था जो 22 मार्च 1902 को आगरा व अवध नाम की दो प्रेसीडेंसी को मिलाकर बनाया गया था। उस समय सामान्यतः इसे संयुक्त प्रान्त (अंग्रेजी में यू॰पी॰) के नाम से भी जानते थे। यह संयुक्त प्रान्त लगभग एक शताब्दी 1856 से 1947 तक अस्तित्व में बना रहा। इसका कुल क्षेत्रफल वर्तमान भारतीय राज्यों उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के संयुक्त क्षेत्रफल के बराबर था। जिसे आजकल उत्तर प्रदेश या अंग्रेजी में यू॰पी॰ कहते हैं उसमें ब्रिटिश काल के दौरान रामपुर व टिहरी गढ़वाल जैसी स्वतन्त्र रियासतें भी शामिल थीं। 25 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान की घोषणा से एक दिन पूर्व सरदार बल्लभ भाई पटेल ने इन सभी रियासतों को मिलाकर इसे उत्तर प्रदेश नाम दिया था। 3 जनवरी 1921 को जो राज्य पूर्णत: ब्रिटिश भारत का अंग बन गया था उसे स्वतन्त्र भारत में 20वीं सदी के जाते-जाते सन् 2000 में पुन: विभाजित कर उत्तरांचल (और बाद में उत्तराखण्ड) राज्य को स्थापित किया गया। .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध · और देखें »

सैफ़ई

सैफ़ई (अंग्रेजी: Saifai), उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में स्थित एक कस्बा है। यह इटावा जिले की एक तहसील और विकास खंड भी है। यह मुलायम सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष, निवर्तमान रक्षा मंत्री और निवर्तमान मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश का जन्मस्थान भी है। .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और सैफ़ई · और देखें »

सूबेदार सिंह

सूबेदार सिंह,भारत के उत्तर प्रदेश की तीसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1962 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के 345 - भोगांव विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और सूबेदार सिंह · और देखें »

जयदेव सिंह आर्य

जयदेव सिंह आर्य,भारत के उत्तर प्रदेश की दूसरी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1957 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के 124 - घिरौर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रजा सोशलिस्‍ट पार्टी की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और जयदेव सिंह आर्य · और देखें »

जगदीश नारायण त्रिपाठी

जगदीश नारायण त्रिपाठी,भारत के उत्तर प्रदेश की चौथी विधानसभा सभा में विधायक रहे। 1967 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन्होंने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के 340 - भोगांव विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से भा0 कम्‍यूनिस्‍ट पार्टी की ओर से चुनाव में भाग लिया। .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और जगदीश नारायण त्रिपाठी · और देखें »

विजित एवं सत्तांतरित प्रांत

विजित एवं सत्तान्तरित प्रान्त १८०५ से १८३४ तक ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा शासित उत्तर भारत का एक क्षेत्र था;इसकी सीमाएं वर्तमान उत्तर प्रदेश राज्य के समान थी, हालांकि अवध के लखनऊ और फ़ैज़ाबाद मण्डल इसमें शामिल नहीं थे; इसके अलावा, इसमें दिल्ली क्षेत्र और, १८१६ के बाद, वर्तमान उत्तराखंड राज्य के कुमाऊँ मण्डल और गढ़वाल मंडल का एक बड़ा हिस्सा भी शामिल था।  १८३६ में यह क्षेत्र एक लेफ्टिनेंट-गवर्नर द्वारा प्रशासित उत्तर-पश्चिमी प्रान्त बन गया, और १९०४ में संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध के भीतर आगरा प्रान्त बन गया.

नई!!: मैनपुरी ज़िला और विजित एवं सत्तांतरित प्रांत · और देखें »

गंगा नहर

गंगा नहर पर बने एक पुराने पुल की तस्वीर जिसका निर्माण 1854 से पहले ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन के दौरान किया गया था। यह तस्वीर एक चलती हुई कार से खींची गयी है।गंगा नहर, एक नहर प्रणाली है जिसका प्रयोग गंगा नदी और यमुना नदी के बीच के दोआब क्षेत्र की सिंचाई के लिए किया जाता है। यह नहर मुख्य रूप से एक सिंचाई नहर है, हालांकि इसके कुछ हिस्सों को नौवहन के लिए भी इस्तेमाल किया गया था, मुख्यतः इसकी निर्माण सामग्री के परिवहन हेतु। इस नहर प्रणाली में नौकाओं के लिए जल यातायात सुगम बनाने के लिए अलग से जलपाश युक्त नौवहन वाहिकाओं का निर्माण किया गया था। नहर का प्रारंभिक निर्माण 1842 से 1854 के मध्य, 6000 फीट³/ सेकण्ड के निस्सरण के लिए किया गया था। उत्तरी गंगा नहर को तब से समय के साथ आज के निस्सरण 10500 फुट³/सेकण्ड (295 मी³/सेकण्ड) के अनुसार धीरे धीरे बढ़ाया गया है। नहर प्रणाली में 272 मील लम्बी मुख्य नहर और 4000 मील लंबी वितरण वाहिकायें समाहित हैं। इस नहर प्रणाली से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के दस जिलों की लगभग 9000 किमी² उपजाऊ कृषि भूमि सींची जाती है। आज यह नहर प्रणाली इन राज्यों में कृषि समृद्धि का मुख्य स्रोत है और दोनो राज्यों के सिंचाई विभागों द्वारा इसका अनुरक्षण बड़े मनोयोग से किया जाता है। .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और गंगा नहर · और देखें »

आगरा मंडल

आगरा भारत के उत्तर प्रदेश प्रान्त का एक मंडल है। इसमें आगरा फ़िरोज़ाबाद मैनपुरी और मथुरा जिले आते हैं।.

नई!!: मैनपुरी ज़िला और आगरा मंडल · और देखें »

कमलेश्वर

कमलेश्वर (६ जनवरी१९३२-२७ जनवरी २००७) हिन्दी लेखक कमलेश्वर बीसवीं शती के सबसे सशक्त लेखकों में से एक समझे जाते हैं। कहानी, उपन्यास, पत्रकारिता, स्तंभ लेखन, फिल्म पटकथा जैसी अनेक विधाओं में उन्होंने अपनी लेखन प्रतिभा का परिचय दिया। कमलेश्वर का लेखन केवल गंभीर साहित्य से ही जुड़ा नहीं रहा बल्कि उनके लेखन के कई तरह के रंग देखने को मिलते हैं। उनका उपन्यास 'कितने पाकिस्तान' हो या फिर भारतीय राजनीति का एक चेहरा दिखाती फ़िल्म 'आंधी' हो, कमलेश्वर का काम एक मानक के तौर पर देखा जाता रहा है। उन्होंने मुंबई में जो टीवी पत्रकारिता की, वो बेहद मायने रखती है। 'कामगार विश्व’ नाम के कार्यक्रम में उन्होंने ग़रीबों, मज़दूरों की पीड़ा-उनकी दुनिया को अपनी आवाज़ दी। कमलेश्वर का जन्म ६ जनवरी १९३२ को उत्तरप्रदेश के मैनपुरी जिले में हुआ। उन्होंने १९५४ में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हिन्दी साहित्य में एम.ए. किया। उन्होंने फिल्मों के लिए पटकथाएँ तो लिखी ही, उनके उपन्यासों पर फिल्में भी बनी। `आंधी', 'मौसम (फिल्म)', 'सारा आकाश', 'रजनीगंधा', 'छोटी सी बात', 'मिस्टर नटवरलाल', 'सौतन', 'लैला', 'रामबलराम' की पटकथाएँ उनकी कलम से ही लिखी गईं थीं। लोकप्रिय टीवी सीरियल 'चन्द्रकांता' के अलावा 'दर्पण' और 'एक कहानी' जैसे धारावाहिकों की पटकथा लिखने वाले भी कमलेश्वर ही थे। उन्होंने कई वृतचित्रों और कार्यक्रमों का निर्देशन भी किया। १९९५ में कमलेश्वर को 'पद्मभूषण' से नवाज़ा गया और २००३ में उन्हें 'कितने पाकिस्तान'(उपन्यास) के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वे 'सारिका' 'धर्मयुग', 'जागरण' और 'दैनिक भास्कर' जैसे प्रसिद्ध पत्र-पत्रिकाओं के संपादक भी रहे। उन्होंने दूरदर्शन के अतिरिक्त महानिदेशक जैसा महत्वपूर्ण दायित्व भी निभाया। कमलेश्वर ने अपने ७५ साल के जीवन में १२ उपन्यास, १७ कहानी संग्रह और क़रीब १०० फ़िल्मों की पटकथाएँ लिखीं। कमलेश्वर की अंतिम अधूरी रचना अंतिम सफर उपन्यास है, जिसे कमलेश्वर की पत्नी गायत्री कमलेश्वर के अनुरोध पर तेजपाल सिंह धामा ने पूरा किया और हिन्द पाकेट बुक्स ने उसे प्रकाशित किया और बेस्ट सेलर रहा। २७ जनवरी २००७ को उनका निधन हो गया। .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और कमलेश्वर · और देखें »

करहल (तहसील), मैनपुरी

यह तहसील मैनपुरी जिला, उत्तर प्रदेश में स्थित है। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 187 गांव हैं। .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और करहल (तहसील), मैनपुरी · और देखें »

कंपनी राज

कंपनी राज का अर्थ है ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी द्वारा भारत पर शासन। यह 1773 में शुरू किया है, जब कंपनी कोलकाता में एक राजधानी की स्थापना की है, अपनी पहली गवर्नर जनरल वार्रन हास्टिंग्स नियुक्त किया और संधि का एक परिणाम के रूप में बक्सर का युद्ध के बाद सीधे प्रशासन, में शामिल हो गया है लिया जाता है1765 में, जब बंगाल के नवाब कंपनी से हार गया था, और दीवानी प्रदान की गई थी, या बंगाल और बिहार में राजस्व एकत्रित करने का अधिकार हैशा सन १८५८ से,१८५७ जब तक चला और फलस्वरूप भारत सरकार के अधिनियम १८५८ के भारतीय विद्रोह के बाद, ब्रिटिश सरकार सीधे नए ब्रिटिश राज में भारत के प्रशासन के कार्य ग्रहण किया। .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और कंपनी राज · और देखें »

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २९

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २९ भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक राज्य राजमार्ग है। २१४.८७ किलोमीटर लम्बा यह राजमार्ग लिपुलेख से शुरू होकर इटावा तक जाता है। इसे लिपुलेख-पीलीभीत-शाहजहाँपुर-इटावा मार्ग भी कहा जाता है। यह पीलीभीत, शाहजहाँपुर, फ़र्रूख़ाबाद और मैनपुरी जिलों से होकर गुजरता है। .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २९ · और देखें »

उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची

उत्तर प्रदेश राज्य में कुल ३५ राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, जिनकी कुल लंबाई ४०६३५ किमी है; और ८३ राज्य राजमार्ग हैं, जिनकी कुल लंबाई ८४३२ किमी है। .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची · और देखें »

उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची

उत्तर प्रदेश एक भारतीय राज्य है, जिसकी सीमाऐं नेपाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के साथ मिलती हैं। राज्य के उत्तर में हिमालय है और दक्षिण में दक्कन का पठार स्थित है। इन दोनों के बीच में, गंगा, यमुना, घाघरा समेत कई नदियां पूरब की तरफ बहती हैं। उत्तर प्रदेश का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल है। 2011 के जनसंख्या आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 199,581,477 है। उत्तर प्रदेश को 18 मण्डलों के अंतर्गत 75 जिलों में विभाजित किया गया है। 2011 में 199,581,477 की जनसंख्या के साथ उत्तर प्रदेश भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है। उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का 6.88 प्रतिशत मात्र है, लेकिन भारत की 16.49 प्रतिशत आबादी यहां निवास करती है। 2011 तक राज्य में 64 ऐसे नगर हैं, जिनकी जनसंख्या 100,000 से अधिक है। 1,640 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 4,542,184 की जनसंख्या के साथ कानपुर राज्य का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है। .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची · और देखें »

उत्तर प्रदेश के ज़िले

उत्तर प्रदेश भारत का एक राज्य है और प्रशासनिक रूप से कई ज़िलों में बंटा हुआ है। इन ज़िलों को 'विभाग' नामक भौगोलिक व प्रशासनिक समूहों में एकत्रित किया गया है। वर्तमान काल में उत्तर प्रदेश १८ विभागों में बांटा गया है जो आगे स्वयं ७५ ज़िलों में बंटे हैं।, Lalmani Verma, The Indian Express, 01 Dec 2011 .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और उत्तर प्रदेश के ज़िले · और देखें »

उदय प्रताप सिंह

उदय प्रताप सिंह (अंग्रेजी: Uday Pratap Singh, जन्म: 1932, मैनपुरी) एक कवि, साहित्यकार तथा राजनेता हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश से वर्ष 2002-2008 के लिये समाजवादी पार्टी की ओर से राज्य सभा का प्रतिनिधित्व किया। राज्य सभा में यद्यपि उनका कार्यकाल 2008 में समाप्त हो गया तथापि पूर्णत: स्वस्थ एवं सजग होने के बावजूद समाजवादी पार्टी ने उन्हें दुबारा राज्य सभा के लिये नामित नहीं किया। जबकि वे पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के गुरू रह चुके हैं और जाति से यादव भी हैं। उदय प्रताप सिंह को उनकी बेवाक कविता के लिये आज भी कवि सम्मेलन के मंचों पर आदर के साथ बुलाया जाता है। साम्प्रदायिक सद्भाव पर उनका यह शेर श्रोता बार-बार सुनना पसन्द करते हैं: न तेरा है न मेरा है ये हिन्दुस्तान सबका है। नहीं समझी गयी ये बात तो नुकसान सबका है॥ इसी प्रकार सत्तासीनों द्वारा शहीदों के प्रति बरती जा रही उदासीनता पर उनका यह आक्रोश उनके चेले भी बर्दाश्त नहीं कर पाते किन्तु उदय प्रताप सिंह उनके मुँह पर भी अपनी बात कहने से कभी नहीं चूकते: कभी-कभी सोचा करता हूँ वे वेचारे छले गये हैं। जो फूलों का मौसम लाने की कोशिश में चले गये हैं॥ उदय प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं। .

नई!!: मैनपुरी ज़िला और उदय प्रताप सिंह · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मैनपुरी जिला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »