लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

माशेरब्रुम

सूची माशेरब्रुम

माशेरब्रुम पाक अधिकृत कश्मीर के बल्तिस्तान क्षेत्र में स्थित काराकोरम पर्वतों के माशेरब्रुम पर्वत समूह का सबसे ऊँचा पर्वत है। ७,८२१ मीटर (२५,६५९ फ़ुट) की बुलंदी के साथ यह विश्व का २२वाँ सबसे ऊँचा और पाकिस्तान-नियंत्रित क्षेत्रों का ९वाँ सबसे ऊँचा पहाड़ है। इसे के१ (K1) भी बुलाया जाता है क्योंकि १९वीं सदी में काराकोरम शृंखला के निरिक्षण के दौरान यह पहला मापा गया पर्वत था। माशेरब्रुम समूह बाल्तोरो हिमानी से दक्षिण में स्थित है। .

4 संबंधों: माशेरब्रुम पर्वत शृंखला, विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची, खपलू, गाशरब्रुम

माशेरब्रुम पर्वत शृंखला

माशेरब्रुम पर्वत शृंखला पाक अधिकृत कश्मीर के बल्तिस्तान क्षेत्र में स्थित काराकोरम पर्वतों की एक उप-शृंखला है। .

नई!!: माशेरब्रुम और माशेरब्रुम पर्वत शृंखला · और देखें »

विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची

पृथ्वी पर कम-से-कम 109 पर्वत हैं जिनकि ऊँचाई समुद्रतल से 7,200 मीटर (23,622 फ़ुट) से अधिक है। इनमें से अधिकांश भारतीय उपमहाद्वीप और तिब्बत की सीमा पर स्थित हैं, और कुछ मध्य एशिया में हैं। इस सूचि में केवल ऐसे ही शिखर सम्मिलित हैं जिन्हें अकेला खड़ा पर्वत माना जा सकता है, यानि एक ही पर्वत के अलग-अलग शिखरों को नहीं गिना गया है। .

नई!!: माशेरब्रुम और विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची · और देखें »

खपलू

खपलू (बलती: ཁལུ, अंग्रेज़ी: Khaplu), जिसे कभी-कभी खपालू भी कहते हैं, पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बलतिस्तान क्षेत्र के गान्चे ज़िले की प्रशासनिक राजधानी और सबसे महत्वपूर्ण वादी है। यह स्कर्दू शहर से १०३ किमी पूर्व में २५६० मीटर की ऊँचाई पर श्योक नदी के किनारे बसा हुआ है। पुराने ज़माने में यहाँ से व्यापारी मार्ग दक्षिण में लद्दाख़ को जाता था और यह ऐतिहासिक बल्तिस्तान क्षेत्र का दूसरी सबसे बड़ी रियासत हुआ करती थी।, Shridhar Kaul, H. N. Kaul, pp.

नई!!: माशेरब्रुम और खपलू · और देखें »

गाशरब्रुम

गाशरब्रुम (Gasherbrum) हिमालय की काराकोरम पर्वतश्रेणी की बाल्तोरो हिमानी के पूर्वोत्तरी छोर पर स्थित एक पर्वतों का समूह है जो उत्तरी कश्मीर में ३५ अंश ४४ मिनट उत्तरी अक्षांश तथा ७६ अंश ४२ मिनट पूर्वी देशान्तर पर स्थित हैं। यह शक्सगाम घाटी और गिलगित-बल्तिस्तान की सीमा पर स्थित है, जिनपर चीन व पाकिस्तान का नियंत्रण है हालांकि जिन्हें भारत अपना भाग बताता है। इस पुंजक में विश्व के तीन आठ हज़ारी पर्वत हैं, यानि वे जिनकी ऊँचाई 8,000 मीटर से अधिक है। .

नई!!: माशेरब्रुम और गाशरब्रुम · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »