लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मारियाना द्वीपसमूह

सूची मारियाना द्वीपसमूह

मारियाना द्वीपसमूह प्रशान्त महासागर के पश्चिमी भाग में स्थित एक अर्धचन्द्र आकार का द्वीपसमूह है जिसके द्वीप १५ समुद्री ज्वालामुखियों के वे शिखर हैं जो समुद्रतल से ऊपर उभर आए हैं। इनमें से अधिकतर ज्वालामुखी सुप्त हैं। यह द्वीपसमूह जापान से पूर्व-दक्षिणपूर्व, हवाई से पश्चिम-दक्षिणपश्चिम, नया गिनी से उत्तर और फ़िलिपीन्ज़ से पूर्व में हैं और फ़िलिपीन सागर की पूर्वी सीमा परिभाषित करते हैं। यह माइक्रोनीशिया क्षेत्र का भाग माने जाते हैं। इस पूरे द्वीपसमूह पर संयुक्त राज्य अमेरिका का अधिकार है और प्रशासनिक रूप से इसे दो भागों में बाँटा गया है: उत्तरी मारियाना द्वीप और द्वीपसमूह के दक्षिणी अंत पर गुआम क्षेत्र। तीनियन और साइपैन उत्तरी मारियाना द्वीपों के मुख्य द्वीप हैं और ऐतिहासिक अवशेषों से पता चलता है कि तीनियन पूरे द्वीपसमूह का पहला द्वीप था जहाँ मानवों का डेरा डला। .

6 संबंधों: तीनिअन, फ़िलिपीन सागर, रोता द्वीप, साइपैन, गुआम, उत्तरी मारियाना द्वीप

तीनिअन

तीनिअन या तीनिआन (Tinian) उत्तरी मारियाना द्वीपों का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। उत्तरी मारियाना द्वीप प्रशान्त महासागर में स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका का एक कॉमनवेल्थ हैं जिसमें १५ द्वीप आते हैं और जिसमें गुआम के अलावा मारियाना द्वीपसमूह के सभी अन्य द्वीप शामिल हैं। मारियाना द्वीपसमूह में केवल गुआम और साइपैन ही तीनिअन से बड़े हैं। तीनिअन का सबसे बड़ा गाँव सान होज़े (San Jose) है। तीनिअन द्वीप और उसके पास स्थित (बिना किसी स्थाई आबादी वाला) अगुइगान द्वीप (Aguigan) दोनों मिलाकर तीनिअन नगरपालिका बनती है जो उत्तरी मारियाना द्वीपों की ४ नगरपालिकाओं में से एक है। भौगोलिक रूप से तीनिअन अपने पड़ोसी साइपैन द्वीप से साइपैन जलसन्धि के पार 9.3 किमी की समुद्री दूरी पर है। .

नई!!: मारियाना द्वीपसमूह और तीनिअन · और देखें »

फ़िलिपीन सागर

फ़िलिपीन सागर (Philippine Sea) फ़िलिपीन्ज़ से पूर्वोत्तर में स्थित एक सीमांत समुद्र है। इसका अनुमानित ५० लाख वर्ग किमी का क्षेत्रफल उत्तर प्रशान्त महासागर के पश्चिमी भाग का हिस्सा है। दक्षिणपश्चिम में इसकी सीमा फ़िलिपीन द्वीपसमूह (लूज़ोन, कतंदुआनेस, सामार, लेयते और मिन्दनाओ); दक्षिणपूर्व में हालमाहेरा, मोरोताइ, पालाउ, याप और उलिथि; पूर्व में गुआम, साइपैन और तीनियन; पूर्वोत्तर में बोनिन और इवो जीमा; पश्चिमोत्तर में जापान के होन्शू, शिकोकु और क्युशु द्वीप; तथा पश्चिम में ताइवान पड़ती हैं। इस सागर का फ़र्श एक द्रोणी (बेसिन) है जो भिन्न प्रकार की भूआकृतियों के लिए जानी जाती है, जिसमें भ्रंश उपस्थित हैं। प्लेट विवर्तनिकी के कारण इसकी उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी सीमाओं पर समुद्रसतह से ऊपर उभरी हुई महान चट्टानों द्वीप चापों के रूप में बनी हुई हैं जो इन सीमाओं पर सागर को घेरती हैं। फ़िलिपीन द्वीपसमूह, रयुक्यु द्वीपसमूह और मारियाना द्वीपसमूह इन द्वीप चापों के उदाहरण हैं। फ़िलिपीन सागर की एक और विशेषता बहुत ही गहरी महासागरीय गर्तों की उपस्थिति है, जिनमें फ़िलिपीन गर्त और पृथ्वी का सबसे गहरा स्थान मारियाना गर्त शामिल हैं। .

नई!!: मारियाना द्वीपसमूह और फ़िलिपीन सागर · और देखें »

रोता द्वीप

रोता (Rota), जो स्थानीय चामोर्रो भाषा में लूता (Luta) कहलाता है, उत्तरी मारियाना द्वीपों का, साइपैन और तीनिअन के बाद, तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है। उत्तरी मारियाना द्वीप प्रशान्त महासागर में स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका का एक कॉमनवेल्थ हैं जिसमें १५ द्वीप आते हैं और जिसमें गुआम के अलावा मारियाना द्वीपसमूह के सभी अन्य द्वीप शामिल हैं। रोता उत्तरी मारियाना द्वीपों का दक्षिणतम द्वीप है और पूरे मारियाना द्वीपसमूह में केवल गुआम ही इस से दक्षिण में स्थित है। रोता और गुआम की समुद्री दूरी लगभग 74 किमी है। रोता का सबसे बड़ा गाँव सिनापालो (Sinapalo), और सोंगसोंग (Songsong) इसका दूसरा सबसे बड़ा गाँव है। .

नई!!: मारियाना द्वीपसमूह और रोता द्वीप · और देखें »

साइपैन

साइपैन (Saipan) उत्तरी मारियाना द्वीपों का सबसे बड़ा द्वीप है। उत्तरी मारियाना द्वीप प्रशान्त महासागर में स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका का एक कॉमनवेल्थ हैं जिसमें १५ द्वीप आते हैं और जिसमें गुआम के अलावा मारियाना द्वीपसमूह के सभी अन्य द्वीप शामिल हैं। साइपैन, गुआम के बाद, पूरे मरियना द्वीपसमूह का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। यह तीनियन से साइपैन जलसन्धि के पार 9.3 किमी की समुद्री दूरी पर है। साइपैन का प्रशासन द्वीप पर स्थित कैपिटल हिल नामक गाँव से चलता है, जो पूरे उत्तरी मारियाना द्वीपों का प्रशासनिक केन्द्र भी है। क्योंकि पूरा साइपैन केवल एक नगरपालिका में गठित है इसलिए आम बोलचाल में कभी-कभी पूरे साइपैन को ही उत्तरी मारियाना द्वीपों की राजधानी कह दिया जाता है। .

नई!!: मारियाना द्वीपसमूह और साइपैन · और देखें »

गुआम

गुआम या ग्वाम (Guam), जिसे स्थानीय चामोर्रो भाषा में ग्वाहान (Guåhån) कहते हैं, प्रशान्त महासागर के पश्चिमी भाग में स्थित एक द्वीप है को प्रशासनिक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका के अधीन है। इसकी राजधानी हगातना (Hagåtña) है, जिसका पूर्व नाम अगान्या (Agana, Agaña) हुआ करता था। यह मारियाना द्वीपसमूह का सबसे दक्षिणी और सबसे बड़ा द्वीप है, तथा साथ-ही-साथ माइक्रोनीशिया भूक्षेत्र का सबसे बड़ा द्वीप भी है। यहाँ का मूल निवासी समुदाय व उनकी भाषा दोनो "चामोर्रो" कहलाते हैं। .

नई!!: मारियाना द्वीपसमूह और गुआम · और देखें »

उत्तरी मारियाना द्वीप

उत्तरी मारियाना द्वीप (Northern Mariana Islands), जिसे औपचारिक रूप से "उत्तरी मारियाना द्वीप कॉमनवेल्थ" (Commonwealth of the Northern Mariana Islands) कहा जाता है, प्रशान्त महासागर में स्थित १५ द्वीपों की एक प्रशासनिक इकाई है जो राजनैतिक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका की एक कॉमनवेल्थ है। इसमें गुआम को छोड़कर मारियाना द्वीपसमूह के सभी अन्य द्वीप शामिल हैं। सन् २०१० की जनगणना में उत्तरी मारियाना द्वीपों में 53,883 लोग गिने गए, जिसमें से अधिकांश लोग साइपैन, तीनिअन और रोता के तीन द्वीपों में बसे हुए हैं। .

नई!!: मारियाना द्वीपसमूह और उत्तरी मारियाना द्वीप · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »