लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फ़िलिपीन सागर

सूची फ़िलिपीन सागर

फ़िलिपीन सागर (Philippine Sea) फ़िलिपीन्ज़ से पूर्वोत्तर में स्थित एक सीमांत समुद्र है। इसका अनुमानित ५० लाख वर्ग किमी का क्षेत्रफल उत्तर प्रशान्त महासागर के पश्चिमी भाग का हिस्सा है। दक्षिणपश्चिम में इसकी सीमा फ़िलिपीन द्वीपसमूह (लूज़ोन, कतंदुआनेस, सामार, लेयते और मिन्दनाओ); दक्षिणपूर्व में हालमाहेरा, मोरोताइ, पालाउ, याप और उलिथि; पूर्व में गुआम, साइपैन और तीनियन; पूर्वोत्तर में बोनिन और इवो जीमा; पश्चिमोत्तर में जापान के होन्शू, शिकोकु और क्युशु द्वीप; तथा पश्चिम में ताइवान पड़ती हैं। इस सागर का फ़र्श एक द्रोणी (बेसिन) है जो भिन्न प्रकार की भूआकृतियों के लिए जानी जाती है, जिसमें भ्रंश उपस्थित हैं। प्लेट विवर्तनिकी के कारण इसकी उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी सीमाओं पर समुद्रसतह से ऊपर उभरी हुई महान चट्टानों द्वीप चापों के रूप में बनी हुई हैं जो इन सीमाओं पर सागर को घेरती हैं। फ़िलिपीन द्वीपसमूह, रयुक्यु द्वीपसमूह और मारियाना द्वीपसमूह इन द्वीप चापों के उदाहरण हैं। फ़िलिपीन सागर की एक और विशेषता बहुत ही गहरी महासागरीय गर्तों की उपस्थिति है, जिनमें फ़िलिपीन गर्त और पृथ्वी का सबसे गहरा स्थान मारियाना गर्त शामिल हैं। .

10 संबंधों: पूर्वी सामार प्रान्त, फ़िलिपीन सागर प्लेट, फ़िलिपीन गर्त, मारियाना द्वीपसमूह, हमाना झील, औरोरा प्रान्त, कतन्दुआनेस, कामारिनेस नोर्ते प्रान्त, कामारिनेस सूर प्रान्त, उत्तरी सामार प्रान्त

पूर्वी सामार प्रान्त

पूर्वी सामार (Northern Samar) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल के पूर्वी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में एक प्रान्त है। यह सामार द्वीप के पूर्वी भाग पर विस्तृत है और द्वीप के दो अन्य प्रान्तों - पश्चिम में सामार और उत्तर में उत्तरी सामार - से थल-सीमाएँ रखता है। पूर्व में फ़िलिपीन सागर तथा दक्षिण में लेयते खाड़ी है। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और पूर्वी सामार प्रान्त · और देखें »

फ़िलिपीन सागर प्लेट

border.

नई!!: फ़िलिपीन सागर और फ़िलिपीन सागर प्लेट · और देखें »

फ़िलिपीन गर्त

फ़िलिपीन गर्त (Philippine Trench), जो कभी-कभी मिन्दनाओ गर्त (Mindanao Trench) भी कहलाता है, पश्चिमी प्रशांत महासागर के फ़िलिपीन सागर भाग में स्थित एक १,३२० किमी तक चलने वाला एक महासागरीय गर्त है। इस गर्त की चौड़ाई लगभग ३० किमी है और इसका सबसे गहरा बिन्दु (जो गालाथेआ गहराई कहलाता है) समुद्रतल से लगभग १०,५४० मीटर (३४,५८० फ़ुट) नीचे है। यह पृथ्वी का तीसरा सबसे निचला स्थान है। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और फ़िलिपीन गर्त · और देखें »

मारियाना द्वीपसमूह

मारियाना द्वीपसमूह प्रशान्त महासागर के पश्चिमी भाग में स्थित एक अर्धचन्द्र आकार का द्वीपसमूह है जिसके द्वीप १५ समुद्री ज्वालामुखियों के वे शिखर हैं जो समुद्रतल से ऊपर उभर आए हैं। इनमें से अधिकतर ज्वालामुखी सुप्त हैं। यह द्वीपसमूह जापान से पूर्व-दक्षिणपूर्व, हवाई से पश्चिम-दक्षिणपश्चिम, नया गिनी से उत्तर और फ़िलिपीन्ज़ से पूर्व में हैं और फ़िलिपीन सागर की पूर्वी सीमा परिभाषित करते हैं। यह माइक्रोनीशिया क्षेत्र का भाग माने जाते हैं। इस पूरे द्वीपसमूह पर संयुक्त राज्य अमेरिका का अधिकार है और प्रशासनिक रूप से इसे दो भागों में बाँटा गया है: उत्तरी मारियाना द्वीप और द्वीपसमूह के दक्षिणी अंत पर गुआम क्षेत्र। तीनियन और साइपैन उत्तरी मारियाना द्वीपों के मुख्य द्वीप हैं और ऐतिहासिक अवशेषों से पता चलता है कि तीनियन पूरे द्वीपसमूह का पहला द्वीप था जहाँ मानवों का डेरा डला। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और मारियाना द्वीपसमूह · और देखें »

हमाना झील

हमाना झील (浜名湖 हमाना-को) शिज़ुका प्रान्त में स्थित, जापान का दसवां सबसे बड़ा (क्षेत्रफल) झील हैं। यह हमामात्सू और कोसाई के शहरों की सीमाएं तक फैला हैं। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और हमाना झील · और देखें »

औरोरा प्रान्त

औरोरा (Aurora) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल के मध्य लूज़ोन प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के पूर्वी भाग में फ़िलिपीन सागर से तटस्थ है। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और औरोरा प्रान्त · और देखें »

कतन्दुआनेस

कतन्दुआनेस (Catanduanes) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के बिकोल प्रशासनिक क्षेत्र में एक द्वीप है जो प्रशासनिक व्यवस्था में प्रान्त का दर्जा रखता है। यह फ़िलिपीन्ज़ का १२वाँ सबसे बड़ा द्वीप है और कामारिनेस सूर प्रान्त के करामोअन प्रायद्वीप से माकेदा जलसन्धि के पार है। द्वीप का पूर्वी भाग फ़िलिपीन सागर से किनारा करे हुए हैं। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और कतन्दुआनेस · और देखें »

कामारिनेस नोर्ते प्रान्त

कामारिनेस नोर्ते (Camarines Norte) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के बिकोल प्रशासनिक क्षेत्र का एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के दक्षिणपूर्व में स्थित है और इसका उत्तरी भाग फ़िलिपीन सागर के साथ तटस्थ है। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और कामारिनेस नोर्ते प्रान्त · और देखें »

कामारिनेस सूर प्रान्त

कामारिनेस सूर (Camarines Sur) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के बिकोल प्रशासनिक क्षेत्र का एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के दक्षिणपूर्व में स्थित है। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और कामारिनेस सूर प्रान्त · और देखें »

उत्तरी सामार प्रान्त

उत्तरी सामार (Northern Samar) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के विसाया द्वीप दल के पूर्वी विसाया प्रशासनिक क्षेत्र में एक प्रान्त है। यह सामार द्वीप के उत्तरी भाग पर विस्तृत है और द्वीप के दो अन्य प्रान्त - सामार व पूर्वी सामार - इस से दक्षिण में स्थित हैं। उत्तर में सान बर्नारदीनो जलसन्धि के पार सोरसोगोन प्रान्त है। पूर्व में फ़िलिपीन सागर तथा पश्चिम में सामार सागर है। .

नई!!: फ़िलिपीन सागर और उत्तरी सामार प्रान्त · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »