लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

महास्नानघर (मोहन जोदड़ो)

सूची महास्नानघर (मोहन जोदड़ो)

मोहन जोदड़ो का महास्नानघर महास्नानघर सिन्धु घाटी सभ्यता के प्राचीन खंडहर शहर मोहन जोदड़ो में स्थित एक प्रसिद्ध हौज़ है। वर्तमान समय में यह पाकिस्तान के सिंध प्रांत में आता है। यह मोहन जोदड़ो के उत्तरी भाग में स्थित है और एक कृत्रिम टीले के ऊपर बनाया गया था। यह हौज़ ११.८८ मीटर लम्बा और ७ मीटर चौड़ा है और इसका सब से अधिक भाग २.४३ मीटर की गहराई रखता है। इसमें उतरने के लिए एक सीढ़ी उत्तर में और एक दक्षिण की तरफ़ बनाई गई है। इसका निर्माण भट्टी से निकाली गई पतली ईंटों से किया गया है और, पानी को चूने से रोकने के लिए, चिनाई के मसाले और ईंटों के ऊपर डामर (बिटुमन) की परत भी चढ़ाई गई थी। इतिहासकारों को पक्का पता नहीं है कि महास्नानघर का क्या महत्त्व था, लेकिन इसको बनाने में लगी शक्ति और ख़र्चे को देखकर यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह मोहन जोदड़ो के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल था। .

1 संबंध: मसाला (चिनाई)

मसाला (चिनाई)

चिनाई के मसाले ने इन तीन ईंटों को जोड़ा हुआ है चिनाई का मसाला सामग्रियों की उस लेई या मिश्रण को कहते हैं जिसे किसी इमारत के निर्माण में ईंट, पत्थरों या अन्य चीज़ों को आपस में जोड़ने ले लिए प्रयोग किया जाता है। इस मसाले की विशेषता है कि जब इसे बनाया जाता है तो यह एक लेई (पेस्ट) के रूप में होता है जिसे ईंटो के बीच डाला जा सकता है लेकिन सूखने पर यह एक सख़्त पत्थरनुमा रूप ले लेता है। आधुनिक काल में मसाला रेत, सीमेंट और चूने (लाइम) को पानी के साथ मिलकर बनाया जाता है। .

नई!!: महास्नानघर (मोहन जोदड़ो) और मसाला (चिनाई) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मोहन जोदड़ो के महास्नानघर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »