लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बोड़ो-कोच भाषाएँ

सूची बोड़ो-कोच भाषाएँ

बोड़ो-कोच भाषाएँ (Bodo–Koch languages) पूर्वी भारत में बोली जाने वाली कुछ भाषाओं का एक परिवार है। यह तिब्बती-बर्मी भाषा-परिवार की एक शाखा है। इसकी स्वयं तीन शाखाएँ हैं: बोड़ो-गारो भाषाएँ, कोच भाषाएँ और देओरी भाषा। .

7 संबंधों: तिवा भाषा, देओरी भाषा, बोड़ो भाषा, बोड़ो-गारो भाषाएँ, गारो भाषा, कोच भाषा, कोच भाषाएँ

तिवा भाषा

तिवा भाषा (Tiwa language) या लालुंग भाषा (Lalung language) पूर्वोत्तर भारत के असम राज्य में तिवा समुदाय द्वारा बोली जाने वाली एक ब्रह्मपुत्री भाषा है। सन् २००१ की जनगणना में इसे १.७१ लाख लोगों के तिवा समुदाय में से लगभग २७,००० लोग बोलते थे। .

नई!!: बोड़ो-कोच भाषाएँ और तिवा भाषा · और देखें »

देओरी भाषा

देओरी (Deori) या जिमोसाया (Jimosaya) पूर्वोत्तर भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश के देओरी समुदाय द्वारा बोली जाने वाली ब्रह्मपुत्री भाषा-परिवार की एक भाषा है। देओरी समाज में केवल दिबोंगिया उपसमुदाय ही अब इस भाषा को बोलता है और अन्य सभी ने असमिया भाषा बोलना आरम्भ कर दिया है। .

नई!!: बोड़ो-कोच भाषाएँ और देओरी भाषा · और देखें »

बोड़ो भाषा

बोड़ो या बड़ो एक तिब्बती-बर्मी भाषा है जिसे भारत के उत्तरपूर्व, नेपाल और बांग्लादेश मे रहने वाले बोडो लोग बोलते हैं। बोडो भाषा भारतीय राज्य असम की आधिकारिक भाषाओं में से एक है। भारत में यह विशेष संवैधानिक दर्जा प्राप्त २२ अनुसूचित भाषाओं में से एक है। बोडो भाषा आधिकारिक रूप से देवनागरी लिपि में लिखी जाती है। .

नई!!: बोड़ो-कोच भाषाएँ और बोड़ो भाषा · और देखें »

बोड़ो-गारो भाषाएँ

बोड़ो-गारो भाषाएँ (Bodo–Garo languages) पूर्वी भारत में बोली जाने वाली कुछ भाषाओं का एक परिवार है। .

नई!!: बोड़ो-कोच भाषाएँ और बोड़ो-गारो भाषाएँ · और देखें »

गारो भाषा

गारो भाषा (Garo language) या आचिक भाषा (আ·চিক ভাষা) पूर्वोत्तर भारत के मेघालय राज्य के गारो पहाड़ियाँ ज़िले तथा असम व त्रिपुरा के कुछ भागों में बोली जाने वाली एक भाषा है। इसे बांग्लादेश के कुछ पड़ोसी क्षेत्रों में भी बोला जाता है। गारो भाषा का कोच एवं बोडो भाषाओ से, जो कि तिब्बती-बर्मी भाषा-परिवार की सदस्य हैं, इनसे निकट सामीप्य है। गारो भाषा अधिकांश जनसंख्या द्वारा बोली जाती है और इसकी कई बोलियां प्रचलित हैं, जैसे अबेंग या अम्बेंग, अटोंग, अकावे (या अवे), मात्ची दुआल, चोबोक, चिसक मेगम या लिंगंगम, रुगा, गारा-गञ्चिंग एवं माटाबेंग। .

नई!!: बोड़ो-कोच भाषाएँ और गारो भाषा · और देखें »

कोच भाषा

कोच एक तिब्बती-बर्मी भाषा-परिवार की ब्रह्मपुत्रीय शाखा की एक भाषा है जिसे भारत के उत्तरपूर्व, नेपाल और बांग्लादेश में रहने वाले कोच राजबोंग्शी लोग बोलते हैं। कोच बोलने वाले अक्सर राजबोंग्शी भाषा भी जानते हैं। .

नई!!: बोड़ो-कोच भाषाएँ और कोच भाषा · और देखें »

कोच भाषाएँ

कोच भाषाएँ (Koch languages) पूर्वी भारत में बोली जाने वाली कुछ भाषाओं का एक परिवार है। यह बोड़ो-कोच भाषाओं की एक शाखा है। .

नई!!: बोड़ो-कोच भाषाएँ और कोच भाषाएँ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बोड़ो-कोच भाषाओं

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »