लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बृहत अण्डमान

सूची बृहत अण्डमान

ग्रेट अंडमान भारत के अंडमान द्वीपसमूह की प्रमुख द्वीपशृंखला है। इसमें पांच बड़े द्वीप आते हैं जो उत्तर से दक्षिण की ओर हैं.

11 संबंधों: दक्षिण अण्डमान द्वीप, दक्षिणी भाई द्वीप, बंगाल की खाड़ी, मध्य अण्डमान द्वीप, रटलैण्ड द्वीप, रिची द्वीपसमूह, स्ट्रेट द्वीप, हैवलॉक द्वीप, उत्तर अण्डमान द्वीप, उत्तरी भाई द्वीप, छोटा अण्डमान

दक्षिण अण्डमान द्वीप

दक्षिण अण्डमान द्वीप भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग के बृहत अण्डमान उपभाग का एक द्वीप है। द्वीप पर अण्डमान क्रियोल हिन्दी बोली जाती है। पोर्ट ब्लेयर द्वीप का सबसे बड़ा नगर है और अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी भी है। .

नई!!: बृहत अण्डमान और दक्षिण अण्डमान द्वीप · और देखें »

दक्षिणी भाई द्वीप

दक्षिणी भाई द्वीप भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग में रटलैण्ड द्वीप और छोटे अण्डमान के बीच डंकन जलसन्धि में स्थित एक छोटा-सा टापू है। यह एक निर्जन द्वीप है (यहाँ कोई नहीं रहता)। यह महात्मा गांधी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान का हिस्सा है। यह छोटे अण्डमान द्वीप से ९.५ किमी पूर्वोत्तर पर स्थित है। .

नई!!: बृहत अण्डमान और दक्षिणी भाई द्वीप · और देखें »

बंगाल की खाड़ी

बंगाल की खाड़ी विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी है और हिंद महासागर का पूर्वोत्तर भाग है। यह मोटे रूप में त्रिभुजाकार खाड़ी है जो पश्चिमी ओर से अधिकांशतः भारत एवं शेष श्रीलंका, उत्तर से बांग्लादेश एवं पूर्वी ओर से बर्मा (म्यांमार) तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह से घिरी है। बंगाल की खाड़ी का क्षेत्रफल 2,172,000 किमी² है। प्राचीन हिन्दू ग्रन्थों के अन्सुआर इसे महोदधि कहा जाता था। बंगाल की खाड़ी 2,172,000 किमी² के क्षेत्रफ़ल में विस्तृत है, जिसमें सबसे बड़ी नदी गंगा तथा उसकी सहायक पद्मा एवं हुगली, ब्रह्मपुत्र एवं उसकी सहायक नदी जमुना एवं मेघना के अलावा अन्य नदियाँ जैसे इरावती, गोदावरी, महानदी, कृष्णा, कावेरी आदि नदियां सागर से संगम करती हैं। इसमें स्थित मुख्य बंदरगाहों में चेन्नई, चटगाँव, कोलकाता, मोंगला, पारादीप, तूतीकोरिन, विशाखापट्टनम एवं यानगॉन हैं। .

नई!!: बृहत अण्डमान और बंगाल की खाड़ी · और देखें »

मध्य अण्डमान द्वीप

मध्य अण्डमान द्वीप भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग के बृहत अण्डमान उपभाग का एक द्वीप है। द्वीप पर अण्डमान क्रियोल हिन्दी बोली जाती है और स्थानीय आबादी बंगाल, केरल व तमिल नाडु के मूल के लोग हैं। जारवा समुदाय के लोग भी इसी द्वीप पर केन्द्रित हैं। रंगत द्वीप का सबसे बड़ा नगर है। .

नई!!: बृहत अण्डमान और मध्य अण्डमान द्वीप · और देखें »

रटलैण्ड द्वीप

रटलैण्ड द्वीप भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग का एक द्वीप है। यह बृहत अण्डमान द्वीपों का दक्षिणतम द्वीप है और दक्षिण अण्डमान द्वीप से बिलकुल दक्षिण में स्थित है। इस से आगे रटलैण्ड द्वीप के दक्षिण में डंकन जलसन्धि के पार छोटा अण्डमान द्वीप स्थित है। रटलैण्ड द्वीप कभी जंगिल समुदाय की गृहभूमि थी जो १९०७ में ही विलुप्त हो गये, जिसका कारण अण्डमान के बाहर से आये रोग माने जाते हैं। .

नई!!: बृहत अण्डमान और रटलैण्ड द्वीप · और देखें »

रिची द्वीपसमूह

रिची द्वीपसमूह भारत के अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह की एक अंश है जिसके द्वीप बृहत अण्डमान (ग्रेट अण्डमान) से पूर्व में अंडमान सागर में स्थित हैं। रिची द्वीपसमूह में ४ बड़े द्वीप, ७ छोटे द्वीप और कई नन्हें टापू व समुद्र से बाहर उभरी हुई चट्टानें हैं, जो बृहत अण्डमान से सामांतर उत्तर-दक्षिण दिशा में विस्तृत हैं। बैरन द्वीप, जो एक सक्रीय ज्वालामुखी है, ७५ किमी और भी पूर्व में स्थित है। .

नई!!: बृहत अण्डमान और रिची द्वीपसमूह · और देखें »

स्ट्रेट द्वीप

स्ट्रेट द्वीप भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग का एक द्वीप है। यह ६.०१ वग किमी क्षेत्रफल का एक छोटा द्वीप है जहाँ बृहत अण्डमानी समुदाय (ग्रेट अण्डमानी) के लिये एक आरक्षित क्षेत्र बनाया गया है। .

नई!!: बृहत अण्डमान और स्ट्रेट द्वीप · और देखें »

हैवलॉक द्वीप

हैवलॉक द्वीप भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग के बृहत अण्डमान द्वीपों से पूर्व में स्थित रिची द्वीपसमूह का सबसे बड़ा द्वीप है। यह द्वीप अण्डमान व निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से ५७ किमी पूर्वोत्तर में स्थित है। .

नई!!: बृहत अण्डमान और हैवलॉक द्वीप · और देखें »

उत्तर अण्डमान द्वीप

उत्तर अण्डमान द्वीप भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग के बृहत अण्डमान उपभाग का उत्तरी द्वीप है। इसका मुख्य नगर दिगलीपुर है। पूरे अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह का सर्वोच्च बिन्दु सैडल पर्वत इसी द्वीप पर स्थित है। यह अपने समुद्री जीवजगत के लिये जाना जाता है। यहाँ के मुख्य उद्योग चावल की खेती और संतरे उगाना है। .

नई!!: बृहत अण्डमान और उत्तर अण्डमान द्वीप · और देखें »

उत्तरी भाई द्वीप

उत्तरी भाई द्वीप भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग में रटलैण्ड द्वीप और छोटे अण्डमान के बीच डंकन जलसन्धि में स्थित एक छोटा-सा टापू है। यह एक निर्जन द्वीप है (यहाँ कोई नहीं रहता)। यह महात्मा गांधी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान का हिस्सा है। यह छोटे अण्डमान द्वीप से १९ किमी पूर्वोत्तर पर स्थित है। .

नई!!: बृहत अण्डमान और उत्तरी भाई द्वीप · और देखें »

छोटा अण्डमान

छोटा अण्डमान, जो ओन्गी भाषा में गऊबोलाम्बे कहलाता है, भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग का सबसे दक्षिणी द्वीप है। यह सभी अण्डमान द्वीपों में चौथा सबसे बड़ा द्वीप है। यह अपने से उत्तर में स्थित बृहत अण्डमान द्वीपों के दक्षिणतम रटलैण्ड द्वीप से ५५ किमी चौड़ी डंकन जलसन्धि द्वारा विभाजित है। छोटे अण्डमान से दक्षिण में दस डिग्री जलसन्धि के पार कार निकोबार द्वीप स्थित है। .

नई!!: बृहत अण्डमान और छोटा अण्डमान · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बृहत अण्डमान द्वीपों, बृहत अंडमान, ग्रेट अंडमान, ग्रेट अंदमान

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »