लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उत्तर अण्डमान द्वीप

सूची उत्तर अण्डमान द्वीप

उत्तर अण्डमान द्वीप भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग के बृहत अण्डमान उपभाग का उत्तरी द्वीप है। इसका मुख्य नगर दिगलीपुर है। पूरे अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह का सर्वोच्च बिन्दु सैडल पर्वत इसी द्वीप पर स्थित है। यह अपने समुद्री जीवजगत के लिये जाना जाता है। यहाँ के मुख्य उद्योग चावल की खेती और संतरे उगाना है। .

5 संबंधों: दिगलीपुर, बृहत अण्डमान, सैडल पर्वत, कल्पोंग नदी, कोको द्वीपसमूह

दिगलीपुर

दिगलीपुर भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के उत्तर अण्डमान द्वीप का सबसे बड़ा शहर है। यह एरियल खाड़ी के किनारे बसा हुआ है और कल्पोंग नदी इसके बीच से गुज़रती है, जो अण्डमान द्वीपसमूह की एकमात्र नदी है (हालांकि निकोबार द्वीपसमूह में अन्य नदियाँ हैं)। पूरे अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह का सबसे ऊँचा पहाड़, सैडल पर्वत, शहर से १० किमी दक्षिण में स्थित है।Government of India (2011), .

नई!!: उत्तर अण्डमान द्वीप और दिगलीपुर · और देखें »

बृहत अण्डमान

ग्रेट अंडमान भारत के अंडमान द्वीपसमूह की प्रमुख द्वीपशृंखला है। इसमें पांच बड़े द्वीप आते हैं जो उत्तर से दक्षिण की ओर हैं.

नई!!: उत्तर अण्डमान द्वीप और बृहत अण्डमान · और देखें »

सैडल पर्वत

सैडल पर्वत भारत के अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह का सबसे ऊँचा पहाड़ है। यह उत्तर अण्डमान द्वीप पर स्थित है और सैडल पीक राष्ट्रीय उद्यान द्वारा घिरा हुआ है। यह पर्वत दिगलीपुर से १० किमी दक्षिण में खड़ा है। अण्डमान द्वीपसमूह की एकमात्र नदी, कल्पोंग नदी, इसकी ढलानों से आरम्भ होती है। .

नई!!: उत्तर अण्डमान द्वीप और सैडल पर्वत · और देखें »

कल्पोंग नदी

कल्पोंग नदी भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के उत्तर अण्डमान द्वीप के पूर्वोत्तरी भाग में बहने वाली एक नदी है। यह अण्डमान द्वीपसमूह की एकमात्र नदी है (हालांकि निकोबार द्वीपसमूह में अन्य नदियाँ हैं)। कल्पोंग नदी सैडल पर्वत से शुरू होती है और फिर ३५ किमी उत्तरी दिशा में बहती हुए दिगलीपुर शहर के पास से निकलती है और एरियल खाड़ी में बह जाती है, जो कि स्वयं अंडमान सागर की एक खाड़ी है। .

नई!!: उत्तर अण्डमान द्वीप और कल्पोंग नदी · और देखें »

कोको द्वीपसमूह

कोको द्वीप बंगाल की खाड़ी में स्थित कुछ छोटे द्वीपों का समूह है जिनपर बर्मा का अधिकार है। यह बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर की सीमा पर हैं और भारत के अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह से ठीक उत्तर में हैं। प्रशासनिक रूप से यह बर्मा के यांगोन मण्डल का हिस्सा हैं। भौगोलिक रूप से यह अंडमान और निकोबार के द्वीपसमूह का भाग हैं और अपने सबसे नज़दीकी बिन्दु पर यह उत्तर अंडमान द्वीप से केवल २० किमी की समुद्री दूरी पर हैं।Prostar Sailing Directions 2005 India & Bay of Bengal Enroute, National Geospatial-Intelligence Agency .

नई!!: उत्तर अण्डमान द्वीप और कोको द्वीपसमूह · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

उत्तर अण्डमान, उत्तर अंडमान द्वीप

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »