लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

प्रेरी

सूची प्रेरी

अमेरिका के दक्षिण डकोटा राज्य में प्रेरी पर खड़ा एक घर अमेरिका के आइओवा राज्य में ऍफ़िजी माउंड्स राष्ट्रीय स्मारक क्षेत्र में विस्तृत प्रेरी प्रेरी (अंग्रेज़ी: prairie) पृथ्वी के समशीतोष्ण (यानि टॅम्प्रेट) क्षेत्र में स्थित विशाल घास के मैदानों को कहा जाता है। इनमें तापमान ग्रीष्मऋतु में मध्यम और शीतऋतु में ठंडा रहता है और मध्यम मात्राओं में बर्फ़-बारिश पड़ती है। यहाँ पर वनस्पति जीवन घास, फूस और छोटी झाड़ों के रूप में अधिक और पेड़ों के रूप में कम देखने को मिलता है। ऐसे घासदार मैदानों को उत्तरी अमेरिका में "प्रेरी", यूरेशिया में "स्तॅप" या "स्तॅपी" (steppe), दक्षिण अमेरिका में "पाम्पा" (pampa) और दक्षिण अफ़्रीका में "वॅल्ड" (veld) कहा जाता है। .

13 संबंधों: टीपी, पशुधन, फीया, मिनेसोटा, मेटिस लोग, कनाडा, स्तॅपी, सैस्कैचेवेन, घासभूमि, वायोमिंग, वॅल्ड, ओक्लाहोमा, इलिनॉय, केन्सास

टीपी

टीपी (Tipi, Teepee) उत्तर अमेरिका के ग्रेट प्लेन व प्रेरी क्षेत्रों में बसने वाले अमेरिकी आदिवासी समूहों द्वारा आवास के लिए प्रयोग होने वाले शंकु-आकार के पारम्परिक तम्बुओं को कहते हैं। इनका ढांचा १५ से २० फ़ुट लम्बे खम्बों से बना होता है जिसके इर्द-गिर्द अमेरिकी बायसन की खाल लपेटी जाती है। तम्बू के ऊपर खाल का एक भाग लटका हुआ होता है जो बाहर से वर्षा, हिम और पवन को भीतर आने से तो रोकता है लेकिन अंदर जल रही आग के धुँए को तम्बू से निकास का मार्ग प्रदान करता है।Holley, Linda A. Tipis-Tepees-Teepees: History and Design of the Cloth Tipi. .

नई!!: प्रेरी और टीपी · और देखें »

पशुधन

घरेलू भेड़ और एक गाय (बछिया) दक्षिण अफ्रीका में एक साथ चराई करते हुए एक या अधिक पशुओं के समूह को, जिन्हें कृषि सम्बन्धी परिवेश में भोजन, रेशे तथा श्रम आदि सामग्रियां प्राप्त करने के लिए पालतू बनाया जाता है, पशुधन के नाम से जाना जाता है। शब्द पशुधन, जैसा कि इस लेख में प्रयोग किया गया है, में मुर्गी पालन तथा मछली पालन सम्मिलित नहीं है; हालांकि इन्हें, विशेष रूप से मुर्गीपालन को, साधारण रूप से पशुधन में सम्मिलित किया जाता हैं। पशुधन आम तौर पर जीविका अथवा लाभ के लिए पाले जाते हैं। पशुओं को पालना (पशु-पालन) आधुनिक कृषि का एक महत्वपूर्ण भाग है। पशुपालन कई सभ्यताओं में किया जाता रहा है, यह शिकारी-संग्राहक से कृषि की ओर जीवनशैली के अवस्थांतर को दर्शाता है। .

नई!!: प्रेरी और पशुधन · और देखें »

फीया

फीया या मारमोट (marmot) एक प्रकार की बड़ी गिलहरी होती है। इसकी १५ जातियाँ ज्ञात हैं जो सभी मारमोटा (marmota) जीववैज्ञानिक गण में आती हैं। कुछ जातियाँ पहाड़ी क्षेत्रों में रहती हैं, जैसे कि भारतीय उपमहाद्वीप के हिमालय, लद्दाख़ और देओसाई पठार; तिब्बत; यूरोप के ऐल्प्स पर्वत, कारपैथी पर्वत, पिरिनी पर्वत और अन्य क्षेत्र; उत्तर अमेरिका के रॉकी पर्वत, कास्केड पर्वत और अन्य क्षेत्र, इत्यादि। कुछ जातियाँ घासभूमि पसंद करती हैं और उत्तर अमेरिका की प्रेरी घासभूमि और एशिया व यूरोप की स्तेपी घासभूमि में निवास करती हैं। ध्यान दें कि उत्तर अमेरिका में मिलने वाला प्रेरी डॉग (prairie dog) देखने में इस से मिलता जुलता है लेकिन वह मारमोटा गण में शामिल नहीं और जीववैज्ञानिक दृष्टि से फीया नहीं माना जाता। .

नई!!: प्रेरी और फीया · और देखें »

मिनेसोटा

अमेरिका में स्थिति मिनेसोटा (Minnesota) संयुक्त राज्य के मध्यपश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों में स्थित राज्य है। मिनेसोटा को 11 मई 1858 को 32वें अमेरिकी राज्य के रूप में स्वीकार किया गया था। इस राज्य में झीलों की एक बड़ी संख्या है, और यह "10,000 झीलों की भूमि" नारे द्वारा जाना जाता है। अमेरिका में मिनेसोटा क्षेत्र में 12वांं सबसे बड़ा और 21वां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। यूरोपीय लोगों के बसने तक मिनेसोटा में कई मूल अमेरिकी जातियाँ निवास करती थी। मिनेसोटा के लगभग 60 प्रतिशत निवासी मिनियापोलिस-सेंट पॉल महानगरीय क्षेत्र में रहते हैं जो कि परिवहन, व्यापार, उद्योग, शिक्षा और सरकार का केंद्र है। राज्य के बाकी हिस्सों में पश्चिम में गहन कृषि के लिए दिया गया प्रेरी है और दक्षिणपूर्व में पतझड़ी जंगल शामिल है। 19वीं और 20वीं शताब्दी के दौरान, बड़ी संख्या में यूरोपीय निवासियों ने राज्य में प्रवेश किया, जो मुख्य रूप से स्कैंडिनेविया और जर्मनी से आए थे। मिनेसोटा का जीवन स्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे ज्यादा है और वह देश में सबसे अधिक शिक्षित और धनी राज्यों में से एक है। 2010 की जनगणना के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 53,03,925 है। .

नई!!: प्रेरी और मिनेसोटा · और देखें »

मेटिस लोग, कनाडा

मेटीस लोग, Métis अमेरिकी महाद्वीप के मूल निवासी हैं। वे ब्रिटिश-फ्राँसीसी पुरुषों व मूल आदिवासी महिलाओं से जन्में मिश्रित जाति के लोगों के वंशज हैं। पहले यह शब्द मेटीस सभी फर्स्ट नेशन्स और अन्य पूर्वजों की सभी मिश्रित जातियों के लिये उपयोग किया जाता था। पीढी दर पीढी पूरे कनाडा में ये फैले और इनकी संस्कृति फली फूली। बीसवीं सदी के अंत तक मेटीस लोगों को कनाडा की सरकार के द्वारा कनाडा के मूल निवासीयों के रूप में मान्यता मिली जो कि इनुईट और फर्स्ट नेशन्स के बराबर है। इनकी शुरुवाती माएँ मीक्मैक़, ऐल्गोन्क़ुइन, सॉल्टिउक्स, क्री, ओजीब्वे, मेनोमिनी या मालीसीट के मिश्रण की थीं। यूरोपीय पुरुषों से इनका संगम मैरेज एला फैकोन डुपेज यानि देशी रीति-रिवाजों के हिसाब से माना जाता था। नया फ्रांस जब ब्रिटेन के नियंत्रण में आने के बाद इन्हें अलग-२ नामों व श्रेणियों, फ्रेंच मेटीस जो कि फ्रैंकोफोन वोयेगुर पिताओं द्वारा जन्में थे और आंग्ल-मेटीस ("देशी"') जो अंग्रेजों या स्कॉट पिताओं की संताने थे, से जाना जाता था। अंग्रेज वंशजों को आधी नस्ल (हॉफ़ ब्रीड्स) और फ्रांसीसी आदिवासी वंशजों को मेटीस कहा गया। आज ये दोनों संस्कृतियाँ एक मेटीस संस्कृति में बदल चुकी हैं, जो अन्यत्र कनाडियाई मेटीस संस्कृतियों से अलग हैं। इन मिश्रित नस्ल के लोगों को विभिन्न नामों से पुकारा जाता था जिसमें से कई अब आपत्तिजनक शब्द माने जाते हैं। जैसे मिश्रित खून वाले, आधी नस्ल वाले, बोईस ब्रुलेस, बुंगी, काले स्कॉट्स और जैकेटार्स। जबकि मेटीस लोग पूरे कनाडा में पाए जाते हैं, इनके भी मूल मेटीस कनाडा के मैदानी कनाडियाई प्रेयरी क्षेत्रों में पाए जाते हैं जो कि मैनीटोबा के दक्षिणी हिस्से में पडता है।। सीमाई अमेरिकी मेटीस लोग इनके रिश्तेदार हैं। उत्तरी मिशिगन, लाल नदी घाटी और पूर्वी मोन्टाना वो इलाके हैं जहाँ उन्नीसवीं सदी के उत्तर अमेरिकी फर व्यापार की वजह से यूरोपीय लोगों और मूल आदिवासियों के बीच सबसे ज्यादा संपर्क हुआ था, इसलिये यहाँ मेटीसों की संख्या भी ज्यादा है। .

नई!!: प्रेरी और मेटिस लोग, कनाडा · और देखें »

स्तॅपी

मंगोलिया में स्तॅपी पर लगे खेमे बसंत के मौसम में रूस के इलोवलिंसकी ज़िले में स्तॅपी की घास में खिले जंगली फूल मंगोलियाई स्तॅपी में अश्वधावन स्तॅप, स्तॅपी या स्टेपी (अंग्रेज़ी: steppe, रूसी: степь) यूरेशिया के समशीतोष्ण (यानि टॅम्प्रेट) क्षेत्र में स्थित विशाल घास के मैदानों को कहा जाता है। यहाँ पर वनस्पति जीवन घास, फूस और छोटी झाड़ों के रूप में अधिक और पेड़ों के रूप में कम देखने को मिलता है। यह पूर्वी यूरोप में युक्रेन से लेकर मध्य एशिया तक फैले हुए हैं। स्तॅपी क्षेत्र का भारत और यूरेशिया के अन्य देशों के इतिहास पर बहुत गहरा प्रभाव रहा है। ऐसे घासदार मैदान दुनिया में अन्य स्थानों में भी मिलते हैं: इन्हें यूरेशिया में "स्तॅपी", उत्तरी अमेरिका में "प्रेरी" (prairie), दक्षिण अमेरिका में "पाम्पा" (pampa) और दक्षिण अफ़्रीका में "वॅल्ड" (veld) कहा जाता है। स्तॅपी में तापमान ग्रीष्मऋतु में मध्यम से गरम और शीतऋतु में ठंडा रहता है। गर्मियों में दोपहर में तापमान ४० °सेंटीग्रेड और सर्दियों में रात को तापमान -४० °सेंटीग्रेड तक जा सकता है। कुछ क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में भी बहुत अंतर होता है: मंगोलिया में एक ही दिन में सुबह के समय ३० °सेंटीग्रेड और रात के समय शून्य °सेंटीग्रेड तक तापमान जा सकता है। अलग-अलग स्तॅपी इलाक़ों में भिन्न मात्राओं में बर्फ़ और बारिश पड़ती है। कुछ क्षेत्र बड़े शुष्क हैं जबकि अन्य भागों में सर्दियों में भारी बर्फ़ पड़ती है। .

नई!!: प्रेरी और स्तॅपी · और देखें »

सैस्कैचेवेन

सैस्कैचेवेन (Listeni/səˈskætʃəwᵻn/ or /səˈskætʃəˌwɑːn/) एक प्रेयरी और मध्य मश्चिम कनाडा का एक प्राँत हैं। 651,900 वर्ग किलोमीटर (251,700 वर्ग मील) भूमि के क्षेत्रफल वाला यह कनाडा का एकमात्र राज्य है जिसकी सीमाएँ इंसानो द्वारा बनाई गई हैं। बाकी की 59,366 वर्ग मील का क्षेत्रफल ताजे पानी, नदियों, तालाबों और प्रान्त में मौजूद १०० से अधिक झीलों ने घेर रखा है। .

नई!!: प्रेरी और सैस्कैचेवेन · और देखें »

घासभूमि

घासभूमि या विहारभूमि या चमनज़ार ऐसे विस्तृत क्षेत्र को कहते हैं जहाँ दूर-दूर तक घास और छोटे झाड़ फैले हुए हों। ऐसी जगहों पर जहाँ-तहाँ वृक्ष भी हो सकते हैं लेकिन भूमि के अधिकतर हिस्से पर घास ही बिछी हुई होती है। अंटार्कटिका को छोड़कर घासभूमियाँ हर महाद्वीप पर पाई जाती हैं और अक्सर स्थानीय नामों से जानी जाती हैं। दक्षिणी अफ़्रीका में इसे 'वॅल्ड', उप-सहारवी अफ़्रीका में 'सवाना', यूरोप व एशिया में 'स्तेपी', उत्तर अमेरिका में 'प्रेरी' और दक्षिण अमेरिका में 'पाम्पास' के नाम से जाना जाता है।, Buffy Silverman, pp.

नई!!: प्रेरी और घासभूमि · और देखें »

वायोमिंग

अमेरिका के नक्शे में वायोमिंग (Wyoming) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है। राज्य क्षेत्र में दसवां सबसे बड़ा राज्य है लेकिन इसकी आबादी सभी राज्यों में सबसे कम है। राज्य के उत्तर में मोन्टाना, पूर्व में साउथ डकोटा और नेब्रास्का, दक्षिण में कॉलोराडो, दक्षिण-पश्चिम में यूटा, और पश्चिम में इडाहो है। 2015 राज्य की जनसंख्या का अनुमान 5,86,107 था, जो कि अमेरिका के 31 सबसे बड़े शहरों से भी कम है। राज्य के पश्चिमी दो-तिहाई हिस्से को ज्यादातर पहाड़ी पर्वतमाला और रॉकी पर्वत शृंखला ने ढ़क रखा है, जबकि राज्य का पूर्वी तिहाई इलाका उच्च ऊंचाई वाली प्रेरी है। वायोमिंग में लगभग आधी भूमि यू.एस. सरकार के स्वामित्व में है। 1950 के बाद से वायोमिंग एक राजनीतिक रूप से रूढ़िवादी राज्य रहा है जिसमें रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ने 1964 को छोड़कर सभी चुनाव जीते हैं। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: प्रेरी और वायोमिंग · और देखें »

वॅल्ड

वॅल्ड या वेल्ड (veld या veldt) दक्षिणी अफ्रीका के खुले क्षेत्रों को कहते हैं जो काफ़ी हद तक घास व छोटी झाड़ों से ढके हुए मैदानी क्षेत्र हैं। वॅल्ड विशेषकर ज़िम्बाबवे, बोत्सवाना, नामीबिया और दक्षिण अफ़्रीका के कई भागों में वस्तृत है। ऐसे घासदार मैदान लगभग सभीमहाद्वीपों पर भी मिलते हैं: इन्हें उत्तरी अमेरिका में "प्रेरी", यूरेशिया में "स्तॅप" या "स्तॅपी" (steppe), दक्षिण अमेरिका में "पाम्पा" (pampa) और दक्षिणी अफ़्रीका में "वॅल्ड" (veld) कहा जाता है। .

नई!!: प्रेरी और वॅल्ड · और देखें »

ओक्लाहोमा

अमेरिका के मानचित्र में ओक्लाहोमा (Oklahoma) संयुक्त राज्य के दक्षिण मध्य क्षेत्र में एक राज्य है। इसे 1907 में 46वें राज्य के रूप में संघ में भर्ती किया गया था। इसकी सीमा पूर्व में अर्कांसस और मिसौरी से, उत्तर में केन्सास से, कॉलोराडो से उत्तर-पश्चिम में, न्यू मेक्सिको से दूर पश्चिम में और टेक्सास से दक्षिण में लगती है। ओक्लाहोमा सिटी राज्य की राजधानी है। राज्य का ज्यादातर हिस्सा 1803 में अमेरिका ने फ्रांस से खरीदा था। 1889 तक यह इलाका मूल अमेरिकी लोगों के लिये आरक्षित था। उसके बाद केंद्रीय सरकार ने यहाँ बसने के लिये लोगों को अनुमति दी। राज्य का ज्यादातर हिस्सा ग्रेट प्लेन और प्रेरी में आता है। अलास्का और कैलिफ़ोर्निया के बाद ओक्लाहोमा में सर्वाधिक मूल अमरीकी बसते हैं। हालांकि अंग्रेज़ी को सरकारी भाषा का दर्जा प्राप्त है पर कुछ मूल अमरीकी भाषाओं को कुछ काउंटी में अधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है। 2016 के अनुमान मुताबिक राज्य की जनसंख्या 39,23,561 है। इस हिसाब से इसका सारे अमेरिकी राज्यों में 28वां स्थान हुआ। क्षेत्र के हिसाब से इसका 20वां स्थान है।.

नई!!: प्रेरी और ओक्लाहोमा · और देखें »

इलिनॉय

thumbnail इलिनाय (Illinois) अमरीका का एक राज्य है। इसकी राजधानी स्प्रिंगफील्ड है। इस राज्य में शिकागो सबसे बड़ा शहर है। इसे 1818 में राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ। यह 6वां सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य और भूमि क्षेत्र के मामले में 25वां सबसे बड़ा राज्य है। इलिनोइस का एक विविध आर्थिक आधार है और यह एक प्रमुख परिवहन केंद्र है। शिकागो का बंदरगाह विशाल झीलों के माध्यम से राज्य को अन्य वैश्विक बंदरगाहों से जोड़ता है। दशकों से ओ'हारे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा को दुनिया के सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डों में से एक के रूप में गिना जाता है। सबसे पहले 17वीं और 18वीं शताब्दी में यूरोपीय जनसंख्या राज्य के पश्चिम में मिसिसिपी नदी पर बसी, जो कि फ्रांसीसी कनाडाई उपनिवेशवादी थे। अमेरिकी क्रन्तिकारी युद्ध के पश्चात् संयुक्त राज्य की स्थापना हुई और अमेरिकी आबादकार 1810 के दशक में एपलाशियन पर्वतमाला को पार करके बसना शुरू हुए। शिकागो की 1830 के दशक में शिकागो नदी के तट पर स्थापना की गई जो कि दक्षिणी मिशिगन झील पर चुनिंदा प्राकृतिक बंदरगाहों में से एक है। जॉन डेयर के नए प्रकार के स्टील के हल के आविष्कार ने इलिनोइस के समृद्ध प्रेरी को दुनिया के सबसे अधिक उत्पादक पूर्ण और मूल्यवान खेतों में बदल दिया, जिसने जर्मनी और स्वीडन के नए आप्रवासी किसानों को आकर्षित किया। इलिनोइस में रहने के दौरान तीन अमेरिकी राष्ट्रपतियों का निर्वाचिन हुआ है: अब्राहम लिंकन, युलीसेस सिंपसन ग्रांट, और बराक ओबामा। इसके अतिरिक्त रोनाल्ड रीगन, जिनका राजनीतिक कैरियर कैलिफोर्निया में स्थित था, इलिनोइस में पैदा और पले-बढ़े हुए एकमात्र अमेरिकी राष्ट्रपति है। अब इलिनोइस ने लिंकन को अपने आधिकारिक नारे, लैंड ऑफ़ लिंकन के साथ सम्मानित किया है जो कि 1954 से उसके लाइसेंस प्लेटों पर प्रदर्शित किया जा रहा है। .

नई!!: प्रेरी और इलिनॉय · और देखें »

केन्सास

अमेरिका में स्थिति केन्सास मध्य-पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित राज्य है। कान्सास का नाम मूल अमरीकी जनजाति कंसा के नाम पर रखा गया है जो कि इस क्षेत्र में निवास करते थे। पहले यूरोपीय अमेरिकी लोग 1812 में आकर केन्सास में बसे। जब 1854 में अमेरिकी सरकार द्वारा इसे आधिकारिक रूप से औपनिवेशीकरण के लिये खोला गया, तो लोग न्यू इंग्लैंड और पड़ोसी मिसौरी से तेजी से बसना शुरू हुए। 29 जनवरी 1861 को कान्सास ने राज्य के रूप में संघ में प्रवेश किया। गृहयुद्ध के बाद, कैनसस की आबादी तेजी से बढ़ी जब प्रवासियों की लहरों ने प्रेरियों को खेत में बदल दिया। 2015 तक, कैनसस सबसे अधिक उत्पादकता वाले कृषि राज्यों में से एक था, जो कि गेहूँ मक्का, ज्वार और सोयाबीन की उच्च पैदावार पैदा करता है। केन्सास क्षेत्र के अनुसार 15वां सबसे बड़ा राज्य है और 29,11,641 की आबादी के साथ 34वां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। अंग्रेजी अधिकारिक भाषा है जो कि लगभग 91% जनता द्वारा मातृभाषा के रूप में बोली जाती है। ईसाई धर्म के प्रोटेस्टैंट सम्प्रदाय को सबसे ज्यादा माना जाता है। .

नई!!: प्रेरी और केन्सास · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

प्रेरी घासभूमि

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »