लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

प्राचीन इतिहास

सूची प्राचीन इतिहास

प्राचीन इतिहास अतीत की घटनाओं का समुच्चय है। इसकी शुरआत दर्ज किये गए मानव इतिहास से प्रारंभिक मध्य युग, यहाँ तक कि वैदिक युग तक विस्तृत है। इतिहास की अवधि 5000 साल है जिसकी शुरुआत सुमेरियन क्यूनीफ़ॉर्म लिपि, जो 30 वीं सदी की प्राचीनतम व सुसंगत लेखन पद्दति है, से होती है।, "History" .

6 संबंधों: बुधिराम दुबे महिला महाविद्यालय, शैक्षणिक विषयों की सूची, सातवाहन, हिन्द-पहलव साम्राज्य, हिन्द-यवन राज्य, गोविन्द चन्द्र पाण्डेय

बुधिराम दुबे महिला महाविद्यालय

बुधिराम दुबे महिला महाविद्यालय एक महिला डिग्री कॉलेज है जो इटहरा गाँव में स्थित हैं। इसकी स्थापना २०११ में हुई थी। कलकल निनादिनी, पतितपावनी तृरावेष्टितमां गंगा के पावन भूभाग पर अवस्थित इस महाविद्यालय को कोनिया क्षेत्र का प्रथम महाविद्यालय होने का गौरव प्राप्त हुआ। महाविद्यालय में एक अच्छा पुस्तकालय है जिसमें पर्याप्त मात्रा सम्बन्धित विषयों की पाठ्य पुस्तक उपलब्ध है। महाविद्यालय में शिक्षाशास्त्र के लिए एक प्रयोगशाला भी है जिसमें छात्रायें सम्बन्धित विषय की अच्छी जानकारी प्राप्त कर सकती है। यह महाविद्यालय महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध है। .

नई!!: प्राचीन इतिहास और बुधिराम दुबे महिला महाविद्यालय · और देखें »

शैक्षणिक विषयों की सूची

यहाँ शैक्षणिक विषय (academic discipline) से मतलब ज्ञान की किसी शाखा से है जिसका अध्ययन महाविद्यालय स्तर या विश्वविद्यालय स्तर पर किया जाता है या जिन पर शोध कार्य किया जाता है। .

नई!!: प्राचीन इतिहास और शैक्षणिक विषयों की सूची · और देखें »

सातवाहन

सातवाहन प्राचीन भारत का एक राजवंश था। इसने ईसापूर्व २३० से लेकर दूसरी सदी (ईसा के बाद) तक केन्द्रीय दक्षिण भारत पर राज किया। यह मौर्य वंश के पतन के बाद शक्तिशाली हुआ था। इनका उल्लेख ८वीं सदी ईसापूर्व में मिलता है। अशोक की मृत्यु (सन् २३२ ईसापूर्व) के बाद सातवाहनों ने खुद को स्वतंत्र घोषित कर दिया था। सीसे का सिक्का चलाने वाला पहला वंश सातवाहन वंश था, और वह सीसे का सिक्का रोम से लाया जाता था। .

नई!!: प्राचीन इतिहास और सातवाहन · और देखें »

हिन्द-पहलव साम्राज्य

हिन्द-पहलव साम्राज्य (Indo-Parthian Kingdom) गॉन्डोफर्नी वंश तथा अन्य शासकों, जो कि मुख्यतः मध्य एशिया के शासकों का समूह था, द्वारा प्रथम शताब्दी ईस्वी में शासित एक साम्राज्य था। इस साम्राज्य का विस्तार क्षेत्र वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी भारत, पाकिस्तान तथा अफ़ग़ानिस्तान के हिस्सों में था। गॉन्डोफर्नी राजाओं ने अधिकांश समय तक्षशिला को अपनी राजधानी बनाया, मगर शासन के अंतिम समय में उनकी राजधानी काबुल व पेशावर के मध्य स्थानांतरित हो गयी। इनके सिक्के पहलवी साम्राज्य से प्रभावित थे इस कारण से इन्हें हिन्द-पहलव नाम से जाना गया। .

नई!!: प्राचीन इतिहास और हिन्द-पहलव साम्राज्य · और देखें »

हिन्द-यवन राज्य

पहले हिन्द-यवन राजा दीमीत्रीयस प्रथम (अनुमानित जीवनकाल: २०५ ई॰पू॰ - १७० ई॰पू॰) द्वारा गढ़ा सिक्का - हाथीनुमा टोपी उनका भारतीय क्षेत्र पर राज दर्शाती है हिन्द-यवन राज्य(भारत-यूनान राज्य) भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तरी क्षेत्र में स्थित २०० ईसापूर्व से १० ईसवी तक के काल में यूनानी मूल के राजाओं द्वारा प्रशासित राज्य थे। इस दौरान यहाँ ३० से भी अधिक हिन्द-यवन राजा रहे जो आपस में भी लड़ा करते थे। इन राज्यों का सिलसिला तब आरम्भ हुआ जब बैक्ट्रिया के दीमीत्रीयस प्रथम नामक यवन राजा ने १८० ई॰पू॰ में हिन्दू-कुश पर्वत शृंखला पार करके पश्चिमोत्तर भारतीय क्षेत्रों पर धावा बोल दिया। अपने काल में इन शासकों ने भाषा, वेशभूषा, चिह्नों, शासन प्रणाली और रहन-सहन में यूनानी-भारतीय संस्कृतियों में गहरा मिश्रण किया और बहुत से हिन्दू और बौद्ध धर्म के तत्वों को अपनाया। हिन्द-यवनों का राज शक लोगों के आक्रमणों से अंत हुआ, हालांकि १० ई॰ के बाद भी इक्की-दुक्की जगहों पर कुछ देर तक यूनानी समुदाय अपनी पहचान बनाए हुए थे। समय के साथ उनका भारतीय समाज में विलय हो गया। .

नई!!: प्राचीन इतिहास और हिन्द-यवन राज्य · और देखें »

गोविन्द चन्द्र पाण्डेय

डॉ॰ गोविन्द चन्द्र पाण्डेय (30 जुलाई 1923 - 21 मई 2011) संस्कृत, लेटिन और हिब्रू आदि अनेक भाषाओँ के असाधारण विद्वान, कई पुस्तकों के यशस्वी लेखक, हिन्दी कवि, हिन्दुस्तानी अकादमी इलाहबाद के सदस्य राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति और सन २०१० में पद्मश्री सम्मान प्राप्त, बीसवीं सदी के जाने-माने चिन्तक, इतिहासवेत्ता, सौन्दर्यशास्त्री और संस्कृतज्ञ थे। .

नई!!: प्राचीन इतिहास और गोविन्द चन्द्र पाण्डेय · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »