लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

हिन्द-यवन राज्य

सूची हिन्द-यवन राज्य

पहले हिन्द-यवन राजा दीमीत्रीयस प्रथम (अनुमानित जीवनकाल: २०५ ई॰पू॰ - १७० ई॰पू॰) द्वारा गढ़ा सिक्का - हाथीनुमा टोपी उनका भारतीय क्षेत्र पर राज दर्शाती है हिन्द-यवन राज्य(भारत-यूनान राज्य) भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तरी क्षेत्र में स्थित २०० ईसापूर्व से १० ईसवी तक के काल में यूनानी मूल के राजाओं द्वारा प्रशासित राज्य थे। इस दौरान यहाँ ३० से भी अधिक हिन्द-यवन राजा रहे जो आपस में भी लड़ा करते थे। इन राज्यों का सिलसिला तब आरम्भ हुआ जब बैक्ट्रिया के दीमीत्रीयस प्रथम नामक यवन राजा ने १८० ई॰पू॰ में हिन्दू-कुश पर्वत शृंखला पार करके पश्चिमोत्तर भारतीय क्षेत्रों पर धावा बोल दिया। अपने काल में इन शासकों ने भाषा, वेशभूषा, चिह्नों, शासन प्रणाली और रहन-सहन में यूनानी-भारतीय संस्कृतियों में गहरा मिश्रण किया और बहुत से हिन्दू और बौद्ध धर्म के तत्वों को अपनाया। हिन्द-यवनों का राज शक लोगों के आक्रमणों से अंत हुआ, हालांकि १० ई॰ के बाद भी इक्की-दुक्की जगहों पर कुछ देर तक यूनानी समुदाय अपनी पहचान बनाए हुए थे। समय के साथ उनका भारतीय समाज में विलय हो गया। .

5 संबंधों: चारसद्दा ज़िला, यूनान, गुजरात ज़िला, कापीसा प्रान्त, अगैथोकोलीया

चारसद्दा ज़िला

ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रांत में चारसद्दा ज़िला (लाल रंग में) चारसद्दा का मशहूर चप्पल बाज़ार चारसद्दा (उर्दू:, पश्तो:, अंग्रेज़ी: Charsadda) पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रांत के मध्य भाग में स्थित एक ज़िला है। इस ज़िले की राजधानी चारसद्दा नाम का ही शहर है। यह ज़िला पहले पेशावर महानगर का हिस्सा हुआ करता था। माना जाता है कि भारतीय उपमहाद्वीप की प्राचीन नगरी पुष्कलावती, जिसका रामायण में भी ज़िक्र आता है, इसी चारसद्दा ज़िले में स्थित थी।, Raj Kumar Pruthi, APH Publishing, 2004, ISBN 978-81-7648-581-4,...

नई!!: हिन्द-यवन राज्य और चारसद्दा ज़िला · और देखें »

यूनान

यूनान यूरोप महाद्वीप में स्थित देश है। यहां के लोगों को यूनानी अथवा यवन कहते हैं। अंग्रेजी तथा अन्य पश्चिमी भाषाओं में इन्हें ग्रीक कहा जाता है। यह भूमध्य सागर के उत्तर पूर्व में स्थित द्वीपों का समूह है। प्राचीन यूनानी लोग इस द्वीप से अन्य कई क्षेत्रों में गए जहाँ वे आज भी अल्पसंख्यक के रूप में मौज़ूद है, जैसे - तुर्की, मिस्र, पश्चिमी यूरोप इत्यादि। यूनानी भाषा ने आधुनिक अंग्रेज़ी तथा अन्य यूरोपीय भाषाओं को कई शब्द दिये हैं। तकनीकी क्षेत्रों में इनकी श्रेष्ठता के कारण तकनीकी क्षेत्र के कई यूरोपीय शब्द ग्रीक भाषा के मूलों से बने हैं। इसके कारण ये अन्य भाषाओं में भी आ गए हैं।ग्रीस की महिलाएं देह व्यापार के धंधे में सबसे आगे है.

नई!!: हिन्द-यवन राज्य और यूनान · और देखें »

गुजरात ज़िला

पाकिस्तानी पंजाब प्रांत में गुजरात ज़िला (लाल रंग में) गुजरात (उर्दू:, अंग्रेज़ी: Gujrat) पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का एक ज़िला है। गुजरात ज़िले की राजधानी गुजरात शहर है। इस ज़िले की तीन तहसीलें हैं - गुजरात, खारियाँ और सराय आलमगीर। यह ज़िला पाकिस्तानी पंजाब प्रान्त के पूर्वोत्तर में स्थित है। इसकी सीमाएँ पूर्वोत्तर में पाक-अधिकृत कश्मीर के मीरपुर ज़िले से, पश्चिमोत्तर में झेलम नदी से जो इसे झेलम ज़िले से अलग करती है, पूर्व और दक्षिण पूर्व में चेनाब नदी से जो इसे गुजराँवाला ज़िले से और सियालकोट ज़िले से अलग करती है और पश्चिम में मंडी बहाउद्दीन ज़िले से लगतीं हैं। कृपया ध्यान देन कि एक ही नाम होने के बावजूद पाकिस्तानी पंजाब के गुजरात ज़िले का भारत के गुजरात राज्य से कोई लेना-देना नहीं है। .

नई!!: हिन्द-यवन राज्य और गुजरात ज़िला · और देखें »

कापीसा प्रान्त

अफ़्ग़ानिस्तान में कापीसा प्रान्त (लाल रंग में) कापीसा प्रान्त में एक प्राथमिक विद्यालय सर्दियों में कापीसा प्रांत में गश्त लगते अमेरिकी और अफ़्ग़ान सैनिक कापीसा (کاپيسا) अफ़्ग़ानिस्तान के ३४ प्रान्तों में से एक है। यह देश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित है। कापीसा की राजधानी महमूद-ए-राक़ी नामक शहर है। इस प्रांत की आबादी ४,०६,२०० है और इसका क्षेत्रफल १,८४२ वर्ग किमी है। .

नई!!: हिन्द-यवन राज्य और कापीसा प्रान्त · और देखें »

अगैथोकोलीया

अगैथोकोलीया, कवच में.खड़े स्त्रातो के साथ अगैथोकोलीया का सिक्का '''Obv:''' रानी अगैथोकोलीया प्रोफ़ाइल में '''Rev:''': ग्रीक सीधा धनुष और तीर कंटेनर। स्त्रातो पहले का सोने का सिक्का, "दिव्य अगैथोकोलीया" के साथ। अगैथोकोलीया थियोट्रोपोस (यूनानी:; विशेषण संभवतः मतलब देवी जैसी) एक इंडो-ग्रीक रानी थी जिस ने उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व में अपने बेटे स्त्रातो पहले के लिए रीजेंट के रूप में शासन किया था। .

नई!!: हिन्द-यवन राज्य और अगैथोकोलीया · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

हिन्द-यवन, हिंद-यवन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »