लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नीमच

सूची नीमच

नीमच मध्य प्रदेश के नीमच जिला का मुख्यालय है। नीमच को 30 जून 1998 में मध्य प्रदेश का स्वतंत्र जिला घोषित किया गया था। प्रारंभ में यह मंदसौर जिले का हिस्सा था। ब्रिटिश शासन के दौरान यहां एक छावनी स्थापित की गई थी। आजादी के बाद छावनी को भारत की पैरा मिल्रिटी सेना की छावनी में परिवर्तित कर दिया गया। वर्तमान में यह सीआरपीएफ अर्थात क्रेन्दीय रिजर्व पुलिस बल के नाम से जाना जाता है। नीमच को सीआरपीएफ की जन्मस्थली माना जाता है। 3879 वर्ग किलोमीटर में फैला यह जिला सुखानंद महादेव, ऑक्‍टरलोनी इमारत, नीलकंठ महादेव, आंत्री माता मंदिर, जीरन का किला और भादवा माता मंदिर आदि के लिए विख्यात है। मंदसौर के समान यहां भी बड़े पैमाने पर अफीम का उत्पादन होता है। नीमच के दर्शनीय स्थलों में भादवा माता का मंदिर है, जिसमें शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघटा, काली, स्कन्दमाता और कात्यायनी माता की मूर्तियाँ भी स्थापित हैं। इस मंदिर में काले पत्थर से निर्मित विष्णु की प्रतिमा भी है। .

9 संबंधों: नीमच ज़िला, प्रतापगढ़ (राजस्थान) की संस्कृति, प्रतापगढ़, राजस्थान, भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - प्रदेश अनुसार, भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार, मध्य प्रदेश के शहरों की सूची, मुजफ्फर हुसैन (पत्रकार), सी॰पी॰ गुरनानी, इंदौर जंक्शन बीजी रेलवे स्टेशन

नीमच ज़िला

नीमच नीमच भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय नीमच है। नीमच को 30 जून 1998 में मध्य प्रदेश का स्वतंत्र जिला घोषित किया गया था। प्रारंभ में यह मंदसौर जिले का हिस्सा था। ब्रिटिश शासन के दौरान यहां एक छावनी स्थापित की गई थी। आजादी के बाद छावनी को भारत की पैरा मिल्रिटी सेना की छावनी में परिवर्तित कर दिया गया। वर्तमान में यह सीआरपीएफ अर्थात क्रेन्दीय रिजर्व पुलिस बल के नाम से जाना जाता है। नीमच को सीआरपीएफ की जन्मस्थली माना जाता है। 3879 वर्ग किलोमीटर में फैला यह जिला सुखानंद महादेव, ऑक्‍टरलोनी इमारत, नीलकंठ महादेव, अांतरी माता मंदिर और भादवा माता मंदिर आदि के लिए विख्यात है। मंदसौर के समान यहां भी बड़े पैमाने पर अफीम का उत्पादन होता है। क्षेत्रफल - ३० वर्ग कि.मी.

नई!!: नीमच और नीमच ज़िला · और देखें »

प्रतापगढ़ (राजस्थान) की संस्कृति

सीतामाता मंदिर के सामने एक मीणा आदिवासी: छाया: हे. शे. हालाँकि प्रतापगढ़ में सभी धर्मों, मतों, विश्वासों और जातियों के लोग सद्भावनापूर्वक निवास करते हैं, पर यहाँ की जनसँख्या का मुख्य घटक- लगभग ६० प्रतिशत, मीना आदिवासी हैं, जो राज्य में 'अनुसूचित जनजाति' के रूप में वर्गीकृत हैं। पीपल खूंट उपखंड में तो ८० फीसदी से ज्यादा आबादी मीणा जनजाति की ही है। जीवन-यापन के लिए ये मीना-परिवार मूलतः कृषि, मजदूरी, पशुपालन और वन-उपज पर आश्रित हैं, जिनकी अपनी विशिष्ट-संस्कृति, बोली और वेशभूषा रही है। अन्य जातियां गूजर, भील, बलाई, भांटी, ढोली, राजपूत, ब्राह्मण, महाजन, सुनार, लुहार, चमार, नाई, तेली, तम्बोली, लखेरा, रंगरेज, रैबारी, गवारिया, धोबी, कुम्हार, धाकड, कुलमी, आंजना, पाटीदार और डांगी आदि हैं। सिख-सरदार इस तरफ़ ढूँढने से भी नज़र नहीं आते.

नई!!: नीमच और प्रतापगढ़ (राजस्थान) की संस्कृति · और देखें »

प्रतापगढ़, राजस्थान

प्रतापगढ़, क्षेत्रफल में भारत के सबसे बड़े राज्य राजस्थान के ३३वें जिले प्रतापगढ़ जिले का मुख्यालय है। प्राकृतिक संपदा का धनी कभी इसे 'कान्ठल प्रदेश' कहा गया। यह नया जिला अपने कुछ प्राचीन और पौराणिक सन्दर्भों से जुड़े स्थानों के लिए दर्शनीय है, यद्यपि इसके सुविचारित विकास के लिए वन विभाग और पर्यटन विभाग ने कोई बहुत उल्लेखनीय योगदान अब तक नहीं किया है। .

नई!!: नीमच और प्रतापगढ़, राजस्थान · और देखें »

भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - प्रदेश अनुसार

भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों का संजाल भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची भारतीय राजमार्ग के क्षेत्र में एक व्यापक सूची देता है, द्वारा अनुरक्षित सड़कों के एक वर्ग भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण। ये लंबे मुख्य में दूरी roadways हैं भारत और के अत्यधिक उपयोग का मतलब है एक परिवहन भारत में। वे में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा भारतीय अर्थव्यवस्था। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 laned (प्रत्येक दिशा में एक), के बारे में 65,000 किमी की एक कुल, जिनमें से 5,840 किमी बदल सकता है गठन में "स्वर्ण Chathuspatha" या स्वर्णिम चतुर्भुज, एक प्रतिष्ठित परियोजना राजग सरकार द्वारा शुरू की श्री अटल बिहारी वाजपेयी.

नई!!: नीमच और भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - प्रदेश अनुसार · और देखें »

भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार

भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची (संख्या के क्रम में) भारत के राजमार्गो की एक सूची है। .

नई!!: नीमच और भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार · और देखें »

मध्य प्रदेश के शहरों की सूची

1.

नई!!: नीमच और मध्य प्रदेश के शहरों की सूची · और देखें »

मुजफ्फर हुसैन (पत्रकार)

मुजफ्फर हुसैन (२० मार्च १९४५ -- १३ फरवरी २०१८) भारत के राष्ट्रवादी पत्रकार व चिन्तक थे। सन २००२ में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। कई भाषाओं में प्रवीणता हासिल करने वाले हुसैन विभिन्न भाषाओं में कई पत्रिकाओं के लिए और कई स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों के लिए भी लिखते थे। वे मुसलमानों के एक वर्ग में पनपनेवाली जेहादी मानसिकता के सदैव निंदक रहे। .

नई!!: नीमच और मुजफ्फर हुसैन (पत्रकार) · और देखें »

सी॰पी॰ गुरनानी

सी॰पी॰ गुरनानी (जन्म: दिसम्बर 19, 1958), एक भारतीय उद्यमी हैं। वर्तमान में वे टेक महिंद्रा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। वर्ष 2016-17 के लिए ‘नेशनल एसोसिएशन ऑफ साफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज’ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने इस पद पर बीवीआर मोहन रेड्डी का स्थान लिया, जो वर्ष 2015-16 के लिए नैस्कॉम के अध्यक्ष थे। .

नई!!: नीमच और सी॰पी॰ गुरनानी · और देखें »

इंदौर जंक्शन बीजी रेलवे स्टेशन

इंदौर जंक्शन बीजी रेलवे स्टेशन भारतीय रेल का एक रेलवे स्टेशन है। यह इंदौर शहर में स्थित है। इसकी ऊंचाई 552 मी.

नई!!: नीमच और इंदौर जंक्शन बीजी रेलवे स्टेशन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »