6 संबंधों: दिल्ली, दिल्ली में यातायात, दिल्ली गुड़गाँव एक्सप्रेसवे, भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग (भारत), राष्ट्रीय राजमार्ग ९१ए (भारत) (पूर्व संख्यांकन)।
दिल्ली
दिल्ली (IPA), आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (अंग्रेज़ी: National Capital Territory of Delhi) भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश और महानगर है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों - कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं १४८३ वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १ करोड़ ७० लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं: हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जाने वाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पड़ने वाला मुख्य पड़ाव था। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं। १६३९ में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो १६७९ से १८५७ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। १८वीं एवं १९वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया। इन लोगों ने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया। १९११ में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ। अंग्रेजों से १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है। .
नई!!: भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - प्रदेश अनुसार और दिल्ली · और देखें »
दिल्ली में यातायात
2008-11-03 मेट्रो सेवा: दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन द्वारा संचालित दिल्ली मेट्रो रेल एक मास रैपिड ट्रांज़िट (त्वरित पारगमन) प्रणाली है, जो कि दिल्ली के कई क्षेत्रों में सेवा प्रदान करती है। इसकी शुरुआत 24 दिसंबर, 2002 को शहादरा तीस हजारी लाईन से हुई.
नई!!: भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - प्रदेश अनुसार और दिल्ली में यातायात · और देखें »
दिल्ली गुड़गाँव एक्सप्रेसवे
राष्ट्रीय राजमार्ग सं-८ के दिल्ली-गुड़गाँव भाग का एक दृश्य। यह एक आठ लेन एक्स्प्रेसवे है, जो दिल्ली को गुड़गांव एवं अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र से जोड़ता है। दिल्ली गुड़गांव एक्सप्रेसवे - एक 28 कि.मी.
नई!!: भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - प्रदेश अनुसार और दिल्ली गुड़गाँव एक्सप्रेसवे · और देखें »
भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार
भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची (संख्या के क्रम में) भारत के राजमार्गो की एक सूची है। .
नई!!: भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - प्रदेश अनुसार और भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार · और देखें »
राष्ट्रीय राजमार्ग (भारत)
भारत के राजमार्ग भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग, भारत की केन्द्रीय सरकार द्वारा संस्थापित और सम्भाले जानी वाली लंबी दूरी की सड़के है। मुख्यतः यह सड़के 2 पंक्तियो की है, प्रत्येक दिशा में जाने के लिए एक पंक्ति। भारत के राजमार्गो की कुल दूरी लगभग 58,000 किमी है, जिसमे से केवल 4,885 किमी की सड़को के मध्य पक्का विभाजन बनाया गया है। राजमार्गो की लंबाई भारत के सड़को का मात्र 2% है, लेकिन यह कुल यातायात का लगभग 40% भार उठाते है। 1995 में पास संसदीय विदेहक के तहत इन राजमार्गो को बनाने और रख-रखाव के लिए निजी संस्थानो की हिस्सेदारी को मंजूरी दी गई। हाल के समय में इन राजमार्गो का तेजी से विकास हुआ जिनके तहत भारत के शहर और कस्बो के बीच यातायात के समय में गिरावट आई। कुछ शहरो के बीच 4 और 6 पंक्तियों के राजमार्गो का भी विकास हुआ। भारत का सबसे बड़ा राजमार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग ७ (NH7) है, जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर को भारत के दक्षिणी कोने, तमिलनाडु के कन्याकुमारी शहर के साथ जोड़ता है। इसकी लंबाई 2369 किमी है। सबसे छोटा राजमार्ग 5 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग NH71B (NH71B) है,। काफ़ी सारे राजमार्गों का अभी भी विकास हो रहा है। ज्यादतर राजमार्गों को कंक्रीट का नहीं बनाया गया है। मुम्बई पुणे एक्सप्रेस-वे इसका एक अपवाद है। .
नई!!: भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - प्रदेश अनुसार और राष्ट्रीय राजमार्ग (भारत) · और देखें »
राष्ट्रीय राजमार्ग ९१ए (भारत) (पूर्व संख्यांकन)
राष्ट्रीय राजमार्ग ९१ए (NH ९१ए) एक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, जो पूर्णतः उत्तर प्रदेश राज्य से गुज़रता हैं। NH ९१ए NH २ पर इटावा को NH ९१ पर कन्नौज से जोड़ता हैं। वह लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। .
नई!!: भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - प्रदेश अनुसार और राष्ट्रीय राजमार्ग ९१ए (भारत) (पूर्व संख्यांकन) · और देखें »
यहां पुनर्निर्देश करता है:
भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची, भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची (प्रदेश के क्रम में)।