लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नरौरा

सूची नरौरा

नरौरा उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले में गंगा नदी के किनारे बसा एक गाँव है। यहाँ पर एक नाभिकीय विद्युत संयंत्र लगा है। .

6 संबंधों: नरौरा परमाणु विद्युत संयंत्र, न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था, बंधिका, बुलन्दशहर, कर्णवास

नरौरा परमाणु विद्युत संयंत्र

नरौरा परमाणु विद्युत संयंत्र भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के बुलन्द शहर जिले के नरौरा में स्थित है। इसकी प्रथम ईकाई ०१ जनवरी १९९१ से कार्य करना आरम्भ कर दी। दूसरी ईकाई ०१ जुलाई १९९२ से आरम्भ हुई। प्रत्येक ईकाई की क्षमता २२० मेगा वाट (विद्युत) है। श्रेणी:भारत के परमाणु विद्युत संयंत्र.

नई!!: नरौरा और नरौरा परमाणु विद्युत संयंत्र · और देखें »

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (अंग्रेजी: Nuclear Power Corporation of India Limited (NPCIL)), भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। सितंबर 1987 में कंपनी अधिनियम 1956 के अंतर्गत इस कंपनी को सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी के तौर पर पंजीकृत किया गया था। इस कंपनी का उद्देश्य परमाणु ऊर्जा अधिनियम-1962 के तहत भारत सरकार की योजनाएं और कार्यक्रमों के अनुसरण में बिजली का उत्पादन करने हेतु परमाणु बिजली घर का परिचालन तथा नाभिकीय शक्ति परियोजनाएं कार्यान्वित करना है। एनपीसीआईएल, परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के साथ ज्ञापन पत्र हस्ताक्षरित करनेवाली कंपनी है। वर्तमान में एनपीसीआईएल 4120 एमडब्ल्युई की कुल संस्थापित क्षमता के साथ 17 नाभिकीय उर्जा संयंत्र का प्रचालन कर रहा है जिसमें 5 रिएक्टर निर्माणाधीन है; दोनों की कुल क्षमता 2660 एमडब्ल्युई है। एनपीसीएल को 285 रिएक्टर वर्ष से अधिक वर्ष सुरक्षित तरीके से न्युक्लियर पावर प्लांट का प्रचालन करने का अनुभव प्राप्त है। “पहले संरक्षा फिर उत्पादन” के आदर्श के साथ एनपीसीआईएल अपने प्लांट का परिचालन करता है। एनपीसीआईएल ने एक्स योजना (2002 - 2007) में करीबन 90 अरब युनिट बिज़ली का उत्पादन किया है जोकि तय किये गये लक्ष्य से 10% अधिक था और 1300 एमडब्ल्युई क्षमता के लक्ष्य के समक्ष 1180 एमडब्ल्युई का लक्ष्य प्राप्त किया जिससे जाहिर है कि तय किये गये क्षमता से 91% अधिक बढोत्तरी की है। सरकार द्वारा निजी कंपनियों को परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में आने की अनुमति देने के फैसले के बाद से निगम अपने कर्मचारियों को निजी कंपनियों द्वारा प्रलोभन दिये जाने की समस्या से जूझ रहा है। .

नई!!: नरौरा और न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड · और देखें »

परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था

परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था (पऊशिसं), भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग का स्वायत्त निकाय है जो परमाणु ऊर्जा विभाग एवं उसके अधीन संघटक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों के संतानों को बारहवीं कक्षा (कनिष्ठ महाविद्यालय) तक शिक्षा देता है। परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय तथा कनिष्ठ महाविद्यालय भारत भर में फैले हुए हैं। ये विद्यालय केन्‍द्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड तथा अन्‍य राज्‍य के बोर्डों से सम्बद्ध हैं। परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्‍था के तहत इस समय 16 विभिन्‍न केन्‍द्रों पर 30 विद्यालय / कनिष्‍ठ महाविद्यालय हैं, जिनमें लगभग 28000 विद्यार्थी, 1547 शिक्षक और 300 गैर शिक्षक कर्मचारी कार्यरत हैं। परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था की स्थापना वर्ष 1969 में की गई थी। इसका मुख्यालय मुम्बई में है। .

नई!!: नरौरा और परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था · और देखें »

बंधिका

बंधिका या उद्रोध बंधिका या उद्रोध (अंग्रेजी: Weir/वीयर, तमिल: अनई कट्टू) का अर्थ है 'रोक'। नदी के आर पास ऐसा बाँध या रोक जिसके कारण नदी में एक ओर जल का तल ऊँचा हो जाए और जिसके ऊपर से अतिरिक्त जल बह सके, उद्रोध कहलाता है। मछुए लोग नदी में मछली पकड़ने के लिए लकड़ियों की जो दीवार खड़ी कर लेते हैं वह भी कहीं-कहीं वीयर ही कहलाती है। किंतु सामान्यत: इस शब्द का इंजीनियरी में ही प्रयोग होता है। जहाँ उद्देश्य यह रहता है कि जल को पूर्णतया या प्राय: पूर्णतया रोककर जलाशय बना लिया जाए वहाँ डेम या बराज शब्द का प्रयोग किया जाता है। इसे हिंदी में 'बाँध' या 'बँधारा' कहते हैं; उदाहरणत: रेणु बाँध (रेहँड डैम) जिसमें बरसाती पानी रोक रखा जाता है। .

नई!!: नरौरा और बंधिका · और देखें »

बुलन्दशहर

बुलंदशहर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है। बुलंदशहर, अनूपशहर, खुर्जा, स्याना, डिबाई, सिकंदराबाद व शिकारपुर इसके प्रमुख नगर हैं व बुलन्दशहर नगर इस जनपद का मुख्यालय है। बुलंदशहर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिल्ली से ६४ किलोमीटर की दूरी पर बसा शहर है। साथ ही बहती है काली नदी। यह शहर मुखयतः सड़कों से मेरठ, अलीगढ़, खैर, बदायूं, गौतम बुद्ध नगर व गाजियाबाद से जुडा हुआ है। बुलंदशहर जनपद के नरौरा में गंगा के किनारे भारत वर्ष में विद्यमान परमाणु विद्युत संयंत्र में से एक विद्युत ताप गृह स्थापित व सुचारू रूप से प्रयोग में है। .

नई!!: नरौरा और बुलन्दशहर · और देखें »

कर्णवास

कर्णवास, उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर के निकट गंगा तट पर स्थित एक ऐतिहासिक नगर है। यह प्राचीन भृगु-क्षेत्र माना गया है जहाँ कल्याणी देवी और कर्ण शिला दर्शनीय तीर्थ हैं। अलीगढ़-बरेली रेलमार्ग से नरौरा रेलवे स्टेशन पर उतर कर यहाँ पहुंचा जा सकता है। स्वामी दयानन्द सरस्वती ने कर्णवास में तपस्या की थी। महाभारत काल के कर्ण का इस स्थान से सम्बन्ध बताया जाता है, जिसका नामकरण महाभारत के नायक कर्ण के नाम पर किया गया है। राजा कर्ण परोपकार के लिए काफी प्रसिद्ध थे, इसलिए उन्हें ‘दानवीर कर्ण’ के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार कर्ण ने उस समय हर दिन 50 किग्रा सोना दान किया करते थे। पर्यटक यहां महाभारत काल के देवी कल्याणी मंदिर भी घूम सकते हैं। कर्णवास बुलंदशहर से ज्यादा दूर नहीं हैं और ऑटो रिक्शा व टैक्सी के जरिए यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर.

नई!!: नरौरा और कर्णवास · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

नरोरा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »