लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था

सूची परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था

परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था (पऊशिसं), भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग का स्वायत्त निकाय है जो परमाणु ऊर्जा विभाग एवं उसके अधीन संघटक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों के संतानों को बारहवीं कक्षा (कनिष्ठ महाविद्यालय) तक शिक्षा देता है। परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय तथा कनिष्ठ महाविद्यालय भारत भर में फैले हुए हैं। ये विद्यालय केन्‍द्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड तथा अन्‍य राज्‍य के बोर्डों से सम्बद्ध हैं। परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्‍था के तहत इस समय 16 विभिन्‍न केन्‍द्रों पर 30 विद्यालय / कनिष्‍ठ महाविद्यालय हैं, जिनमें लगभग 28000 विद्यार्थी, 1547 शिक्षक और 300 गैर शिक्षक कर्मचारी कार्यरत हैं। परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था की स्थापना वर्ष 1969 में की गई थी। इसका मुख्यालय मुम्बई में है। .

1 संबंध: परमाणु ऊर्जा विभाग (भारत)

परमाणु ऊर्जा विभाग (भारत)

भारत का परमाणु ऊर्जा विभाग (पऊवि) एक महत्वपूर्ण विभाग है जो सीधे प्रधानमंत्री के आधीन है। इसका मुख्यालय मुंबई में है। यह विभाग नाभिकीय विद्युत ऊर्जा की प्रौद्योगिकी के विकास, विकिरण प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों (कृषि, चिकित्सा, उद्योग, मूलभूत अनुसन्धान आदि) में उपयोग तथा मूलभूत अनुसंधान में संलग्न है। इस विभाग के अन्तर्गत ५ अनुसन्धान केन्द्र, ३ औद्योगिक संगठन, ५ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, तथा ३ सेवा संगठन हैं। इसके अलावा इसके अन्दर दो बोर्ड भी हैं जो नाभिकीय क्षेत्र एवं इससे सम्बन्धित क्षेत्रों में मूलभूत अनुसन्धान को प्रोत्साहित करते हैं एवं उसके लिए फण्ड प्रदान करते हैं। परमाणु ऊर्जा विभाग ८ संस्थानों को भी सहायता देता है जो अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हैं। परमाणु ऊर्जा विभाग (पऊवि) की स्थापना राष्ट्रपति के आदेश के माध्यम से दिनांक 3 अगस्त 1954 को की गई थी। .

नई!!: परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था और परमाणु ऊर्जा विभाग (भारत) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »