लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

त्शोना ज़िला

सूची त्शोना ज़िला

त्शोना ज़िला (तिब्बती: མཚོ་སྣ་རྫོང་, अंग्रेज़ी: Cona County, चीनी: 错那县) दक्षिणपूर्वी तिब्बत में ल्होखा विभाग का एक ज़िला है। जनवादी गणतंत्र चीन का तिब्बत पर १९५० के दशक में क़ब्ज़ा हो जाने के बाद चीन भारत के अरुणाचल प्रदेश के एक बड़े भूभाग को इस ज़िले का हिस्सा बताने लगा। यह विवादित क्षेत्र भारत के नियंत्रण में हैं। इस ज़िले की राजधानी भी त्शोना नामक बस्ती ही है।, Routledge Contemporary South Asia Series, K. Warikoo (editor), pp.

2 संबंधों: ल्होखा विभाग, कंगतो पर्वत

ल्होखा विभाग

ल्होखा विभाग (तिब्बती: ལྷོ་ཁ་ས་ཁུལ།་, अंग्रेज़ी: Lhoka Prefecture), जिसे जनवादी गणतंत्र चीन का प्रशासन चीनी में शाननान विभाग (चीनी: 山南地区, अंग्रेज़ी: Shannan Prefecture) बुलाता है, तिब्बत का एक प्रशासनिक विभाग है जो वर्तमान में जनवादी गणतंत्र चीन द्वारा नियंत्रित तिब्बत स्वशासित प्रदेश का हिस्सा है। यह क्षेत्र तिब्बत के दक्षिण-पूर्व में स्थित है और इसकी दक्षिणी सरहदें भारत व भूटान से लगती हैं। चीनी सरकार के अनुसार भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य के कुछ हिस्से इस विभाग का भाग हैं, हालांकि भारत उन्हें अपनी भूमि मानता है और उनपर नियंत्रण रखे हुए है। .

नई!!: त्शोना ज़िला और ल्होखा विभाग · और देखें »

कंगतो पर्वत

कंगतो पूर्वी हिमालय में भारत व तिब्बत की सीमा पर स्थित एक ७,०६० मीटर लम्बा पर्वत है। यह भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य का सबसे ऊँचा पहाड़ है। तिब्बत में यह ल्होखा विभाग के त्शोना ज़िले की सीमा पर स्थित है।"" Peaklist.org.

नई!!: त्शोना ज़िला और कंगतो पर्वत · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »