लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ल्होखा विभाग

सूची ल्होखा विभाग

ल्होखा विभाग (तिब्बती: ལྷོ་ཁ་ས་ཁུལ།་, अंग्रेज़ी: Lhoka Prefecture), जिसे जनवादी गणतंत्र चीन का प्रशासन चीनी में शाननान विभाग (चीनी: 山南地区, अंग्रेज़ी: Shannan Prefecture) बुलाता है, तिब्बत का एक प्रशासनिक विभाग है जो वर्तमान में जनवादी गणतंत्र चीन द्वारा नियंत्रित तिब्बत स्वशासित प्रदेश का हिस्सा है। यह क्षेत्र तिब्बत के दक्षिण-पूर्व में स्थित है और इसकी दक्षिणी सरहदें भारत व भूटान से लगती हैं। चीनी सरकार के अनुसार भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य के कुछ हिस्से इस विभाग का भाग हैं, हालांकि भारत उन्हें अपनी भूमि मानता है और उनपर नियंत्रण रखे हुए है। .

10 संबंधों: त्शोना ज़िला, त्सेथंग, द्रनंग ज़िला, नगर्त्से ज़िला, नेदोंग ज़िला, पूर्वी भोटी भाषाएँ, बुम ला, मिलाकतोंग ला, यमद्रोक झील, कंगतो पर्वत

त्शोना ज़िला

त्शोना ज़िला (तिब्बती: མཚོ་སྣ་རྫོང་, अंग्रेज़ी: Cona County, चीनी: 错那县) दक्षिणपूर्वी तिब्बत में ल्होखा विभाग का एक ज़िला है। जनवादी गणतंत्र चीन का तिब्बत पर १९५० के दशक में क़ब्ज़ा हो जाने के बाद चीन भारत के अरुणाचल प्रदेश के एक बड़े भूभाग को इस ज़िले का हिस्सा बताने लगा। यह विवादित क्षेत्र भारत के नियंत्रण में हैं। इस ज़िले की राजधानी भी त्शोना नामक बस्ती ही है।, Routledge Contemporary South Asia Series, K. Warikoo (editor), pp.

नई!!: ल्होखा विभाग और त्शोना ज़िला · और देखें »

त्सेथंग

त्सेथंग तिब्बत का एक शहर है। यह यरलुंग नदी की घाटी में स्थित है जो तिब्बती संस्कृति का जन्मस्थल माना जाता है। प्रशासनिक दृष्टि से यह तिब्बत के ल्होखा विभाग में आता है और उस विभाग की राजधानी भी है। यह शहर तिब्बत के सबसे बड़े नगरों में से एक है और तिब्बत के कई प्राचीन राजा यहीं से राज किया करते थे। १९वीं सदी में यहाँ से गुज़रने वाले यात्रियों के अनुसार यहाँ १,००० घर, गोम्पा (बौद्ध-मठ), बाज़ार और एक द्ज़ोंग (तिब्बती शैली का क़िला) खड़े हुए थे। ल्हासा के बाद यह तिब्बत के इउ-त्संग क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर था। ३,१०० मीटर (१०,१७० फ़ुट) पर बसे हुए इस शहर की आबादी २००५ में ५२,००० अनुमानित की गई थी।, Rod Purcell, pp.

नई!!: ल्होखा विभाग और त्सेथंग · और देखें »

द्रनंग ज़िला

द्रनंग ज़िला (तिब्बती: གྲ་ནང་རྫོང་, Dranang County), जिसे चीन का प्रशासन चीनी लहजे में झनंग ज़िला (चीनी: 扎囊县, Zhanang County), तिब्बत का एक ज़िला है जो उस देश के दक्षिणपूर्वी हिस्से में स्थित है। तिब्बत पर चीन का क़ब्ज़ा होने के बाद यह चीनी प्रशासनिक प्रणाली में तिब्बत स्वशासित प्रदेश के ल्होखा विभाग में पड़ता है। इस ज़िले में प्रसिद्ध द्रनंग बौद्ध मठ स्थित है जो ११वीं सदी में निर्मित हुआ था।, Robert Kelly, John Vincent Bellezza, pp.

नई!!: ल्होखा विभाग और द्रनंग ज़िला · और देखें »

नगर्त्से ज़िला

नगर्त्से ज़िला (तिब्बती: སྣ་དཀར་རྩེ་རྫོང་, अंग्रेज़ी: Nagarzê County), जिसे चीनी लहजे में नगर्ज़े ज़िला भी कहा जाता है, तिब्बत के ल्होखा विभाग में स्थित एक ज़िला है। यह तिब्बत के दक्षिणपूर्व में स्थित है। यरलुंग त्संगपो नदी और हिमालय इस क्षेत्र की मुख्य भौगोलिक स्थलाकृतियाँ हैं। .

नई!!: ल्होखा विभाग और नगर्त्से ज़िला · और देखें »

नेदोंग ज़िला

नेदोंग ज़िला (तिब्बती: སྣེ་གདོང་རྫོང་, Nêdong County) तिब्बत का एक ज़िला है जो उस देश के दक्षिणपूर्वी हिस्से में स्थित है। तिब्बत पर चीन का क़ब्ज़ा होने के बाद यह चीनी प्रशासनिक प्रणाली में तिब्बत स्वशासित प्रदेश के ल्होखा विभाग में पड़ता है। यरलुंग घाटी में स्थित प्राचीन त्राद्रुक मंदिर, जो तिब्बत-नरेश सोंगत्सन गम्पो (६१७-६४९ ईसवी) के काल में बना था, इसी ज़िले में स्थित है। तिब्बत के सर्वप्रथम ज्ञात सम्राट, न्यत्री त्सेन्पो (अनुमानित १२७ ईसापूर्व काल), का युम्बुलखंग नामक महल भी इसी ज़िले में स्थित है।, Robert Kelly, John Vincent Bellezza, pp.

नई!!: ल्होखा विभाग और नेदोंग ज़िला · और देखें »

पूर्वी भोटी भाषाएँ

पूर्वी भोटी भाषाएँ (East Bodish languages) पूर्वी भूटान और उसके तिब्बत व भारत में स्थित पड़ोसी क्षेत्रों में बोली जाने वाली भोटी भाषाओं की एक शाखा है। .

नई!!: ल्होखा विभाग और पूर्वी भोटी भाषाएँ · और देखें »

बुम ला

बुम ला या बुम दर्रा भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य और तिब्बत (चीन-नियंत्रित) के ल्होखा विभाग के बीच हिमालय का एक पहाड़ी दर्रा है। यह समुद्रतल से १५,२०० फ़ुट की ऊँचाई पर अरुणाचल प्रदेश के तवांग शहर से ३७ किमी की दूरी पर स्थित है। .

नई!!: ल्होखा विभाग और बुम ला · और देखें »

मिलाकतोंग ला

मिलाकतोंग ला (Milakatong La) भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य के पश्चिमोत्तरी कोने में तवांग ज़िले में तवांग शहर से बुम ला के मार्ग पर स्थित एक पहाड़ी दर्रा है। यह भारत व तिब्बत के ल्होखा विभाग की सीमा के पास समुद्रतल से १६,५०० फ़ुट की ऊँचाई पर स्थित है। .

नई!!: ल्होखा विभाग और मिलाकतोंग ला · और देखें »

यमद्रोक झील

यमद्रोक झील या यमद्रोक त्सो या यमद्रोक यम्त्सो तिब्बत में एक मीठे पानी की झील है। यह तिब्बत की चार बड़ी धार्मिक-रूप से पवित्र झीलों में से एक है। यह बर्फ़-ढके पर्वतों से घिरी हुई है और कई झरनों के पानी इसे भरते रहते हैं। झील ग्यांत्से शहर से ९० किमी पश्चिम में और तिब्बत की राजधानी ल्हासा से १०० किमी पूर्वोत्तर में है। स्थानीय आस्थाओं के अनुसार यह झील एक देवी का रूप है। झील के एक छोर पर एक प्रायद्वीप (पेनिनसुला) है जिसपर समदिन्ग बौद्ध-मठ बना हुआ है। यह 'झील का सिंहासन' भी कहलाता है और तिब्बत का इकलौता बड़ा मठ है जिसका धार्मिक नेतृत्व एक महिला (साधवी) करती हैं।, Hildegard Diemberger, pp.

नई!!: ल्होखा विभाग और यमद्रोक झील · और देखें »

कंगतो पर्वत

कंगतो पूर्वी हिमालय में भारत व तिब्बत की सीमा पर स्थित एक ७,०६० मीटर लम्बा पर्वत है। यह भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य का सबसे ऊँचा पहाड़ है। तिब्बत में यह ल्होखा विभाग के त्शोना ज़िले की सीमा पर स्थित है।"" Peaklist.org.

नई!!: ल्होखा विभाग और कंगतो पर्वत · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ल्होका विभाग

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »