लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

त्रिपुरा विश्वविद्यालय

सूची त्रिपुरा विश्वविद्यालय

त्रिपुरा विश्वविद्यालय (Tripura University) भारत के त्रिपुरा राज्य में स्थित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना २ अक्टूबर १९८७ को हुई थी। यह अगरतला से १० कि॰मी॰ दक्षिण में सूर्यमणिनगर में है। विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य तेजी से हुआ तथा राज्य विधानसभा ने सन १९८७ में त्रिपुरा विश्वविद्यालय अधिनियम पारित किया। २ अक्टूबर महात्मा गांधी की जन्म पुण्यतिथि पर त्रिपुरा विश्वविद्यालय औपचारिक रूप से स्थापित हुआ। २००६ के संसद अधिनियम द्वारा २ जुलाई २००७ को विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय में परिवर्तित कर दिया गया। वर्तमान में त्रिपुरा विश्वविद्यालय ३२ विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम उपलब्ध कराता है। इसके अंतर्गत विभिन्न विभाग, निदेशालय और केन्द्र हैं जो जिनमें ३८ स्नातक पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए जाते हैं। राज्य में सभी २४ सामान्य और तकनीकी कॉलेज त्रिपुरा विश्वविद्यालय से संबद्ध है जो अब राज्य में उच्च शिक्षा के मुख्य केन्द्र हैं तथा सभी क्षेत्रों में इसे उच्च स्थान प्राप्त है। .

3 संबंधों: भारत में विश्वविद्यालयों की सूची, मणिपुर विश्वविद्यालय, राजीव गांधी विश्वविद्यालय

भारत में विश्वविद्यालयों की सूची

यहाँ भारत में विश्वविद्यालयों की सूची दी गई है। भारत में सार्वजनिक और निजी, दोनों विश्वविद्यालय हैं जिनमें से कई भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा समर्थित हैं। इनके अलावा निजी विश्वविद्यालय भी मौजूद हैं, जो विभिन्न निकायों और समितियों द्वारा समर्थित हैं। शीर्ष दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालयों के तहत सूचीबद्ध विश्वविद्यालयों में से अधिकांश भारत में स्थित हैं। .

नई!!: त्रिपुरा विश्वविद्यालय और भारत में विश्वविद्यालयों की सूची · और देखें »

मणिपुर विश्वविद्यालय

मणिपुर विश्वविद्यालय का प्रवेशद्वार मणिपुर विश्वविद्यालय भारत का एक केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय है। यह विश्वविद्यालय मणिपुर की राजधानी इम्फाल में स्थित है। इसकी स्थापना ५ जून १९८० को मणिपुर विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत की गई। १३ अक्टूबर २००५ को इसे केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय का दर्जा दिया गया। विश्वविद्यालय का परिसर मणिपुर के पुराने महल, ऐतिहासिक कांचीपुर में स्थित है और २८७ एकड़ के क्षेत्र में फैला है। विश्वविद्यालय से ७६ महाविद्यालय सम्बद्ध हैं। .

नई!!: त्रिपुरा विश्वविद्यालय और मणिपुर विश्वविद्यालय · और देखें »

राजीव गांधी विश्वविद्यालय

राजीव गांधी विश्वविद्यालय भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य के इटानगर में स्थित है। इसकी स्थापना अरुणाचल प्रदेश विधान सभा के अधिनियम (राजीव गांधी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2006) के अंतर्गत की गई थी, जो 9 अप्रैल 2007 से प्रभावी हुआ है। विश्वविद्यालय की अकादमिक गतिविधियां 9 संकायों तथा 15 विभागों के माध्यम से संचालित की जाती हैं। विश्वविद्यालय से 15 महाविद्यालय सम्बद्ध हैं। .

नई!!: त्रिपुरा विश्वविद्यालय और राजीव गांधी विश्वविद्यालय · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »