लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

भारत में विश्वविद्यालयों की सूची

सूची भारत में विश्वविद्यालयों की सूची

यहाँ भारत में विश्वविद्यालयों की सूची दी गई है। भारत में सार्वजनिक और निजी, दोनों विश्वविद्यालय हैं जिनमें से कई भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा समर्थित हैं। इनके अलावा निजी विश्वविद्यालय भी मौजूद हैं, जो विभिन्न निकायों और समितियों द्वारा समर्थित हैं। शीर्ष दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालयों के तहत सूचीबद्ध विश्वविद्यालयों में से अधिकांश भारत में स्थित हैं। .

19 संबंधों: तमिल नाडु फिजिकल एजुकेशन एण्ड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, तेजपुर विश्‍वविद्यालय, दिल्ली विश्‍वविद्यालय, दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, नागालैण्ड विश्वविद्यालय, पूर्वोत्‍तर पर्वतीय विश्‍वविद्यालय, भारत की शिक्षा प्रणाली, मणिपुर विश्वविद्यालय, मिज़ोरम विश्वविद्यालय, योगी वेमना विश्वविद्यालय, राजीव गांधी विश्वविद्यालय, हैदराबाद विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया, जामिया हमदर्द, विश्व-भारती विश्वविद्यालय, आन्ध्र विश्वविद्यालय, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, बरेली, असम विश्वविद्यालय, अंग्रेजी और विदेशी भाषाओ का केन्द्रीय संस्थान

तमिल नाडु फिजिकल एजुकेशन एण्ड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी

तमिल नाडु फिजिकल एजुकेशन एण्ड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (TNPESU) अथवा तमिल नाडु शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विश्वविद्यालय अथवा तमिल नाडु शारीरिक शिक्षा और खेल विश्वविद्यालय, चेन्नई, तमिलनाडु, भारत में स्थति एक विश्वविद्यालय है। यह भारत में अपनी तरह का पहला शारीरिक शिक्षा विश्वविद्यालय (स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी) है। .

नई!!: भारत में विश्वविद्यालयों की सूची और तमिल नाडु फिजिकल एजुकेशन एण्ड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी · और देखें »

तेजपुर विश्‍वविद्यालय

तेजपुर विश्वविद्यालय भारत का एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय की स्थापना १९९४ में एक संसदीय अधिनियम के तहत की गई थी। इसका परिसर नाप्पम, तेजपुर से पूर्व दिशा में १५ कि॰मी॰ पर, में स्थित है और करीब २४२ एकड़ के क्षेत्र में फिला हुआ है। विश्वविद्यालय में ४ संकायों के अंतर्गत १८ विभाग हैं। इसके अधिनियम के अनुसार इस केंद्रीय विश्वविद्यालय का उद्देश्य क्षेत्रीय तथा राष्ट्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ साथ एक विकसित असम गढ़ने हेतु रोजगारपरक तथा बहु-विषयक पाठ्यक्रम चलाने का प्रयास करना होगा। साथ ही विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के उन नवीनतम क्षेत्रों से संबन्धित पाठ्यक्रम तथा शोध कार्यों को बढ़ावा देना होगा जिनका इस क्षेत्र से विशेष तथा सीधा संबंध हो। अप्रैल २०१६ में मानव संसाधन विकास मन्त्रालय द्वारा प्रकाशित रपट में तेजपुर विश्वविद्यालय, भारत के शीर्ष ५ उच्च शिक्षा संस्थानों में सम्मिलित है। .

नई!!: भारत में विश्वविद्यालयों की सूची और तेजपुर विश्‍वविद्यालय · और देखें »

दिल्ली विश्‍वविद्यालय

दिल्ली विश्वविद्यालय (अंग्रेजी:University of Delhi), भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। भारत की राजधानी दिल्ली स्थित यह विश्वविद्यालय 1922 में स्थापित हुआ था। यह स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर पाठ्यक्रम उपलब्ध कराता है। भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलाधिपति हैं। THES-QS की विश्व के विश्वविद्यालयों की रैंकिंग के अनुसार यह भारत का शीर्ष गैर-आईआईटी विश्वविद्यालय है। दिल्ली विश्वविद्यालय के दो परिसर हैं जो दिल्ली के उत्तरी और दक्षिणी भाग में स्थित हैं। इन्हें क्रमश: उत्तरी परिसर और दक्षिणी परिसर कहा जाता है। दिल्ली विश्वविद्यालय का उत्तरी परिसर में दिल्ली मेट्रो की पीली लाइन के साथ सुनियोजित ढंग से जुड़ा हुआ है और मेट्रो स्टेशन का नाम 'विश्वविद्यालय' है। उत्तरी परिसर दिल्ली विधान सभा से 2.5 किमी और अंतरराज्यीय बस अड्डे से 7.0 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।तो वहीं इसका दक्षिणी परिसर गुलाबी (पिंक)लाइन से जुड़ा है और मेट्रो स्टेशन का नाम 'दुर्गाबाई देशमुख साउथ केम्पस 'है| .

नई!!: भारत में विश्वविद्यालयों की सूची और दिल्ली विश्‍वविद्यालय · और देखें »

दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी

दीनबंधु छोटू राम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DCRUST), मुरथल. दीनबंधु छोटू राम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DCRUST), पूर्व छोटू राम राजकीय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, मुरथल (CRSCE), मुरथल, सोनीपत, हरियाणा, भारत में स्थित एक राज्य विश्वविद्यालय है। यह २००६ में हरियाणा सरकार द्वारा एक अधिनियम द्वारा उन्नयन के द्वारा, १९८६ में स्थापित एक महाविद्यालय के उन्नयन से स्थापित किया गया था। .

नई!!: भारत में विश्वविद्यालयों की सूची और दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी · और देखें »

नागालैण्ड विश्वविद्यालय

नागालैण्ड विश्वविद्यालय भारत का एक केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय है। .

नई!!: भारत में विश्वविद्यालयों की सूची और नागालैण्ड विश्वविद्यालय · और देखें »

पूर्वोत्‍तर पर्वतीय विश्‍वविद्यालय

पूर्वोत्‍तर पर्वतीय विश्वविद्यालय भारत का एक केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय है। विश्वविद्यालय की स्थापना संसदीय अधिनियम के तहत की गई जिसे १९ जुलाई १९७३ को अधिसूचित किया गया। विश्वविद्यालय का मुख्य कार्यालय एवं स्थाई परिसर शिलांग है तथा दूसरा परिसर तुरा में स्थित है। विश्वविद्यालय के अंतर्गत ८ अध्ययन संकाय हैं, जिनके अंतर्गत ३४ विभाग एवं २ अध्ययन केंद्र हैं। ६६ महाविद्यालय भी इसके अंतर्गत अंगीभूत किये गये हैं। .

नई!!: भारत में विश्वविद्यालयों की सूची और पूर्वोत्‍तर पर्वतीय विश्‍वविद्यालय · और देखें »

भारत की शिक्षा प्रणाली

भारत के स्कूली बच्चे .

नई!!: भारत में विश्वविद्यालयों की सूची और भारत की शिक्षा प्रणाली · और देखें »

मणिपुर विश्वविद्यालय

मणिपुर विश्वविद्यालय का प्रवेशद्वार मणिपुर विश्वविद्यालय भारत का एक केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय है। यह विश्वविद्यालय मणिपुर की राजधानी इम्फाल में स्थित है। इसकी स्थापना ५ जून १९८० को मणिपुर विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत की गई। १३ अक्टूबर २००५ को इसे केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय का दर्जा दिया गया। विश्वविद्यालय का परिसर मणिपुर के पुराने महल, ऐतिहासिक कांचीपुर में स्थित है और २८७ एकड़ के क्षेत्र में फैला है। विश्वविद्यालय से ७६ महाविद्यालय सम्बद्ध हैं। .

नई!!: भारत में विश्वविद्यालयों की सूची और मणिपुर विश्वविद्यालय · और देखें »

मिज़ोरम विश्वविद्यालय

मिजोरम विश्वविद्यालय भारत का एक केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय है। विश्वविद्यालय की स्थापना २ जुलाई २००१ को संसदीय अधिनियम के तहत की गई जिसे २५ अप्रैल २००० को अधिसूचित किया गया। विश्वविद्यालय के अंतर्गत ७ संकाय एवं ३० विभाग हैं। २७ महाविद्यालय भी इसके अंतर्गत अंगीभूत किये गये हैं। .

नई!!: भारत में विश्वविद्यालयों की सूची और मिज़ोरम विश्वविद्यालय · और देखें »

योगी वेमना विश्वविद्यालय

योगी वेमना विश्वविद्यालय कडपा जिले में एक नया स्थापित विश्वविद्यालय है और इसका पश्चिमी कैंपस इडुपुलापाया में स्थित है। इससे पहले, यह श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय का अनुसंधानित था। इसका नाम एक महान विचारक, दार्शनिक और समाज सुधारक, सबसे प्रसिद्ध तेलुगू कवि और ऋषि योगी वेमना के नाम पर रखा गया है। यह कडपा - पुलिवेंदुला रोड पर कडपा से लगभग 15 किमी दूर मिट्ठामेडीपल्ली गांव और पंचायत में स्थित है। परिसर 450 एकड़ (1.8 किमी 2) भूमि से अधिक स्टार पर फैला हुआ है। .

नई!!: भारत में विश्वविद्यालयों की सूची और योगी वेमना विश्वविद्यालय · और देखें »

राजीव गांधी विश्वविद्यालय

राजीव गांधी विश्वविद्यालय भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य के इटानगर में स्थित है। इसकी स्थापना अरुणाचल प्रदेश विधान सभा के अधिनियम (राजीव गांधी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2006) के अंतर्गत की गई थी, जो 9 अप्रैल 2007 से प्रभावी हुआ है। विश्वविद्यालय की अकादमिक गतिविधियां 9 संकायों तथा 15 विभागों के माध्यम से संचालित की जाती हैं। विश्वविद्यालय से 15 महाविद्यालय सम्बद्ध हैं। .

नई!!: भारत में विश्वविद्यालयों की सूची और राजीव गांधी विश्वविद्यालय · और देखें »

हैदराबाद विश्वविद्यालय

यह भारत का सबसे प्र्सिद विशव्विद्याल्य है विश्वविध्यालय हैदराबाद विश्वविद्यालय भारत का एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय का परिसर गाचीबावली, एक सूचना प्रौद्योगिकी हब, हैदराबाद में स्थित है। यह परिसर करीब २३२४ एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। विश्वविद्यालय में १० संकाय हैं, जिनके अंतर्गत ४६ विभाग एवं केंद्र आते हैं। .

नई!!: भारत में विश्वविद्यालयों की सूची और हैदराबाद विश्वविद्यालय · और देखें »

जामिया मिलिया इस्लामिया

जामिया मिलिया इस्लामिया जामिया मिलिया इस्लामिया (अनुवाद: राष्ट्रीय इस्लामी विश्वविद्यालय) दिल्ली में स्थित भारत का एक प्रमुख सार्वजनिक विश्‍वविद्यालय है। इसे केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय का स्तर हासिल है। यह नई दिल्ली के दक्षिणी क्षेत्र कें ओखला में यमुना के किनारे स्थित हैं| यह 1920 में ब्रिटिश शासन के दौरान स्थापित किया गया था। यह 1988 में भारतीय संसद के एक अधिनियम द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाया गया। दिल्ली के सर सरवर जंग ने विश्वविद्यालय का डिजाइन किया। .

नई!!: भारत में विश्वविद्यालयों की सूची और जामिया मिलिया इस्लामिया · और देखें »

जामिया हमदर्द

जामिया हमदर्द उच्च शिक्षा का एक संस्थान है, भारत में नई दिल्ली में स्थित मानित विश्वविद्यालय है । इसे भारत के राष्ट्रीय आकलन और मान्यता परिषद द्वारा 'ए' ग्रेड विश्वविद्यालय की स्थिति से सम्मानित किया गया है और यह 1989 में स्थापित किया गया। यह एक सरकारी वित्त पोषित मानित विश्वविद्यालय है जो मुख्य रूप से अपने फार्मेसी कार्यक्रम के लिए जाना जाता है। .

नई!!: भारत में विश्वविद्यालयों की सूची और जामिया हमदर्द · और देखें »

विश्व-भारती विश्वविद्यालय

विश्वभारती विश्वविद्यालय की स्थापना 1921 में रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने पश्चिम बंगाल के शान्तिनिकेतन नगर में की। यह भारत के केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में से एक है। अनेक स्नातक और परास्नातक संस्थान इससे संबद्ध हैं। शान्ति निकेतन के संस्थापक रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म १८६१ ई में कलकत्ता में एक सम्पन्न परिवार में हुआ था। इनके पिता महर्षि देवेन्द्रनाथ ठाकुर ने १८६३ ई में अपनी साधना हेतु कलकत्ते के निकट बोलपुर नामक ग्राम में एक आश्रम की स्थापना की जिसका नाम `शांति-निकेतन' रखा गया। जिस स्थान पर वे साधना किया करते थे वहां एक संगमरमर की शिला पर बंगला भाषा में अंकित है--`तिनि आमार प्राणेद आराम, मनेर आनन्द, आत्मार शांति।' १९०१ ई में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने इसी स्थान पर बालकों की शिक्षा हेतु एक प्रयोगात्मक विद्यालय स्थापित किया जो प्रारम्भ में `ब्रह्म विद्यालय,' बाद में `शान्ति निकेतन' तथा १९२१ ई। `विश्व भारती' विश्वविद्यालय के नाम से प्रख्यात हुआ। टैगोर बहुमुखी प्रतिभा के व्यक्ति थे। .

नई!!: भारत में विश्वविद्यालयों की सूची और विश्व-भारती विश्वविद्यालय · और देखें »

आन्ध्र विश्वविद्यालय

आन्ध्र विश्वविद्यालय या आंध्र विश्व कला परिषद (ఆంధ్ర యూనివర్శిటి / ఆంధ్ర విశ్వకళాపరిషత్), विशाखापट्ट्नम, पूर्व तटीय आंध्र प्रदेश में स्थित भारत के प्राचीनतम प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। इसकी स्थापना १९२५ में की गई थी। तब इस विश्वविद्यालय ने मद्रास विश्वविद्यालय के साथ एफिलिएशन योग्यताएं बांटीं थीं। यह एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है। यह 1926 में स्थापित किया गया। यह 250 हेक्टेयर (620 एकड़) के परिसर में स्थित है। .

नई!!: भारत में विश्वविद्यालयों की सूची और आन्ध्र विश्वविद्यालय · और देखें »

अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, बरेली

इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान, बरेली (आईईटी) उत्तर प्रदेश, बरेली में राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित इंजीनियरिंग कॉलेज है। यह एम॰जे॰पी॰ रोहिलखंड विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित है। यह बिहार प्रान्त में स्थित प्रतिष्ठित अभियांत्रिकी संस्थानों में से एक है जिसमें विभिन्न शाखाएं है। प्रारंभ में (१९९५-२००७ तक) प्रवेश एम.जे.पी.

नई!!: भारत में विश्वविद्यालयों की सूची और अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, बरेली · और देखें »

असम विश्वविद्यालय

असम विश्वविद्यालय (আসাম বিশ্ববিদ্যালয়) भारत का एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय दक्षिण असम में स्थित है, जिसकी सीमाएँ बांग्लादेश, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय और नागालैंड से मिलती हैं। विश्वविद्यालय का परिसर सिलचर से लगभग 20 किमी दूर, दुर्गाकोणा में के क्षेत्र में स्थित है। विश्वविद्यालय के अंतर्गत नौ संकाय (संस्थान) हैं, जो कि सामाजिक विज्ञान, मानविकी, भाषा, जीवन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, सूचना विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रबंधन अध्ययन संबंधी शैक्षणिक पाठ्यक्रम का प्रस्ताव करते है। इन नौ संकायों के अंतर्गत 29 विभाग हैं। असम विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत पांच जिलों के 51 स्नातक महाविद्यालय आते हैं। देश के कोने कोने से विविध अनुशासनों के शिक्षकों को आकर्षित कर असम विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के प्रति अंतरानुशासनात्मक दृष्टिकोण का उदाहरण प्रस्तुत करता है। .

नई!!: भारत में विश्वविद्यालयों की सूची और असम विश्वविद्यालय · और देखें »

अंग्रेजी और विदेशी भाषाओ का केन्द्रीय संस्थान

अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय (EFLU) (जिसे पहले CIEFL के नाम से जाना जाता था) भारत में स्थित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। यह उच्चतर शिक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर का विश्वविद्यालय है। इसका मुख्य परिसर में हैदराबाद में स्थित है। हालांकि लखनऊ और शिलौंग में भी इसके परिसर हैं। ईएफएलयू (EFLU) में अंग्रेजी और विदेशी भाषाओं के साथ उनके साहित्य के बारे में भी पढ़ाया जाता है। साथ ही ये इन भाषाओं से जुड़े अनुसंधान (रिसर्च), शिक्षकों के प्रशिक्षण, प्रशिक्षण सामग्री को मुहैया कराने का भी काम करता है, एक तरह से कहा जाए तो ईएफएलयू सेवाओं का शिक्षा विस्तार है जिसका मुख्य उदेश्य भारत में अंग्रेजी और विदेशी भाषाओं की पढ़ाई के स्तर को सुधारना है। ये देश का अकेला ऐसा शिक्षण संस्थान है जो पूरी तरह से अंग्रेजी और विदेशी भाषाओं की पढ़ाई को लेकर प्रतिबद्ध है। ईन वर्षोमें ईएफएलयु (EFLU) ने विभिन्न विदेशी भाषाओं की पढाई शरू की है जिनकी काफी माग थी। यहां अंग्रेजी, अरबी, फ्रेंच, जर्मन, जापानी, रशियन, स्पैनिश, पोर्टेगीज, पर्सियन, तुर्की, इटालियन, चीनी, कोरियन और हिंदी जैसी भाषाओं की पढ़ाई होती है। ईएफएलयु (EFLU) एम.ए. (M.A) के साथ उस विषय में एक सांस्कृतिक अध्ययन पाठ्यक्रम शुरू करने वाला देश का पहला शिक्षण संस्थान भी है। ईएफएलयु (EFLU) समाजशास्त्र, फिल्म स्टूडियो, मानवशास्त्र, इतिहास और साहित्य जैसे क्षेत्र, जहां ईन शिक्षा शाखाओं को पृथक करना कठिन हो जाता है, एसे क्षत्रोमें एम.फिल.

नई!!: भारत में विश्वविद्यालयों की सूची और अंग्रेजी और विदेशी भाषाओ का केन्द्रीय संस्थान · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

भारत के विश्वविद्यालय

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »