लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

टाटा समूह

सूची टाटा समूह

टाटा समूह एक निजी व्यवसायिक समूह है जिसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। वर्तमान में इसके अध्यक्ष रतन टाटा हैं टाटा समूह के चेयरमेन रतन टाटा ने 28 दिसम्बर 2012 को सायरस मिस्त्री को टाटा समूह का उत्तराधिकारी नियुक्त किया। रतन टाटा पिछले 50 सालों से टाटा समूह से जुड़े हैं वे 21 सालों तक टाटा समूह के अध्यक्ष रहे। रतन टाटा ने जे आर डी टाटा के बाद 1991 में कार्यभार संभाला। टाटा परिवार का एक सदस्य ही हमेशा टाटा समूह का अध्यक्ष रहा है। इसका कार्यक्षेत्र अनेक व्यवसायों व व्यवसाय से सम्बंधित सेवाओं के क्षेत्र में फैला हुआ है - जैसे इंजिनियरंग, सूचना प्रौद्योगिकी, संचार, वाहन, रासायनिक उद्योग, ऊर्जा, साफ्टवेयर, होटल, इस्पात एवं उपभोक्ता सामग्री। टाटा समूह की सफलता को इसके आंकडे बखूबी बयां करते हैं। 2005-06 में इसकी कुल आय $967229 मिलियन थी। ये समस्त भारत कि GDP के 2.8 % के बराबर है। 2004 के आंकड़ों के अनुसार टाटा समूह में करीब 2 लाख 46 हज़ार लोग काम करते हैं। market capitalization का आंकड़ा $57.6 बिलियन को छूता है। टाटा समूह कि कुल 96 कम्पनियां 7 अलग अलग व्यवसायिक क्षेत्रों में सक्रिय हैं। इन 96 में से केवल 28 publicly listed कम्पनियाँ हैं। टाटा समूह ६ महाद्वीपों के 40 से भी अधिक देशों में सक्रिय है। टाटा समूह दुनिया के 140 से भी अधिक देशों को उत्पाद व सेवाएँ निर्यात करता है। इसके करीब 65.8% भाग पर टाटा के Charitable Trust का मालिकाना हक है। टिस्को (TISCO), जिसे अब टाटा स्टील (Tata steel) के नाम से जाना जाता है, की स्थापना 1907 में भारत के पहले लोहा व इस्पात कारखाने के तौर पर हुई थी। इसकी स्थापना जमशेदपुर में हुई थी जिसे लोग टाटा नगर भी पुकारते हैं। इस्पात (steel) व लोहे का असल उत्पादन 1912 में शुरू हुआ। यह दुनिया में सबसे किफायती दरों पर इस्पात का निर्माण करता है। इसका मुख्य कारण है कि समूह की ही एक अन्य कंपनी इसे कच्चा माल, जैसे कोयला और लोहा आदि, उपलब्ध कराती है। 1910 में टाटा जलविद्युत शक्ति आपूर्ति कम्पनी (Tata Hydro-Electric Power Supply Company) की स्थापना हुई। 1917 में टाटा आयल मिल्स (Tata Oil Mill) की स्थापना के साथ ही समूह ने घरेलू वस्तुयों के क्षेत्र में कदम रखा और साबुन, कपडे धोने के साबुन, डिटर्जेंट्स (detergents), खाना पकाने के तेल आदि का निर्माण शुरू किया। 1932 में टाटा एयरलाइन्स (Tata Airlines) की शुरुआत हुई। टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) का आगमन 1939 में हुआ। टेल्को (TELCO), जिसे अब टाटा मोटर्स (TataMotors) के नाम से जाना जाता है, ने 1945 में रेल इंजनों और अन्य मशीनी उत्पादों का निर्माण शुरू किया। जनवरी 2007 का महीना टाटा समूह के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। टाटा स्टील ने यूनाइटेड किंगडम (UK) में स्थित कोरस समूह (Corus Group) की सफल बोली लगा कर उसे हासिल किया। कोरस समूह दुनिया की सबसे बड़ी लोहा व इस्पात निर्माण कंपनी है। बोली के अप्रत्याशित 9 दौर चले जिसके अंत में टाटा समूह ने कोरस का 100 प्रति शत हिस्सा 608 पाउंड प्रति शेयर (नकद) के हिसाब से कुल 12.

64 संबंधों: चबुआ, चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, टाटा टेलिसर्विसेज, टाटा नैनो, टाटा परिवार, टाटा पावर, टाटा मोटर्स, टाटा स्काई, टाटा इस्पात, टाटा इंडिकॉम, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा केमिकल्स, टाइटन इंडस्ट्रीज, ट्रेंट (वेस्टसाइड), टेरी - ऊर्जा और संसाधन संस्थान, एयर एशिया इंडिया, ताजमहल पैलेस एंड टॉवर, द गेटवे होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, दीपावली, दीपिका कुमारी, नौरोजी सकलतवाला, नोएल टाटा, पलौंजी मिस्त्री, बहुराष्ट्रीय कम्पनियों की सूची, बाजार विभाजन,लक्ष्य निर्धारण, और स्थिति निर्धारण, बिग टीवी, ब्रांड, ब्रूनर मोंड, बॉम्बे हाउस, बीएमडब्लू (BMW), भारतीय व्यक्तित्व, भारतीय इतिहास की समयरेखा, भारतीय कंपनियों की सूची, भारतीय उपनामों की सूची, मुम्बई, मुंबई की अर्थ व्यवस्था, मोटर वाहन उद्योग, रतन नवल टाटा, रतनजी टाटा, रुस्तमजी होमसजी मोदी, लखनऊ, सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट, साइरस पलोनजी मिस्त्री, सिमोन टाटा, स्वतन्त्रता के बाद भारत का संक्षिप्त इतिहास, जमशेदपुर, जमशेदजी टाटा, जहाँगीर रतनजी दादाभाई टाटा, जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा, वाईमैक्स, ..., वैश्वीकरण, वोल्टास, वीडियोकॉन, आदित्य बिड़ला समूह, आइडिया सेल्युलर, इरिना विट्ठल, कम्प्यूटेशनल रिसर्च लेबोरेटरीज, क्रोमा, कोलकाता, कोलकाता में मीडिया, कीनॉन स्टेडियम, १० जनवरी, १५ जुलाई, २००८ सूचकांक विस्तार (14 अधिक) »

चबुआ

चबुआ अथवा चबुवा, भारत के असम राज्य के डिब्रूगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाला एक नगर और नगर समिति है.

नई!!: टाटा समूह और चबुआ · और देखें »

चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (சென்னை பன்னாட்டு வானூர்தி நிலையம்), जो मद्रास इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से भी विख्यात है, चेन्नई (मद्रास), भारत के दक्षिण में, तिरूसूलम में स्थित है। यह देश के सबसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय प्रवेश द्वारों में से एक है और भारत में तीसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है (दिल्ली और मुंबई के बाद) और एक ऐसा अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र, जो 2007 से लगभग 12 करोड़ यात्रियों का संचालन कर रहा है और 25 से अधिक विभिन्न एयरलाइनों को सेवा प्रदान करता है। देश में मुंबई के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा नौभार केंद्र है। यह मीनमबाक्कम और तिरूसूलम के पास स्थित है, जहां यात्री प्रवेश तिरूसूलम में और माल प्रवेश मीनमबाक्कम में होता है। .

नई!!: टाटा समूह और चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा · और देखें »

टाटा टेलिसर्विसेज

टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड (TTSL) भारतीय व्यवसायी टाटा समूह की कंपनियों का एक हिस्सा है। यह भारत के विभिन्न दूरसंचार क्षेत्रों में टाटा इंडिकॉम के ब्रांड नाम के तहत दूरसंचार सेवायें प्रदान करती है। नवम्बर २००८ में, जापानी दूरसंचार क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एनटीटी डोकोमो ने इसकी २६ प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी १३,०७० करोड़ रुपए (२.७ अरब डॉलर) या उद्यम मूल्य ५०,२६९ करोड़ रुपए (५८१ अरब रुपये) में खरीद लिया। फ़रवरी २००८ में, टाटा टेलिसर्विसेज ने घोषणा की कि वह वर्जिन समूह के सहयोग से एक फ्रेंचाइजी मॉडल के आधार पर विशेषकर युवाओं के लिए सीडीएमए मोबाइल सेवाएं प्रदान करेगा। टाटा टेलीसर्विसेज निम्न ३ ब्रांडनामों के तहत मोबाइल सेवा प्रदान करती है;.

नई!!: टाटा समूह और टाटा टेलिसर्विसेज · और देखें »

टाटा नैनो

टाटा नैनो टाटा मोटर्स के द्वारा निर्मित सबसे नवीन कार है। यह विश्व की सबसे सस्ती कार है जिसका दाम १ लाख भारतीय रुपये है। मीडिया ने इसे लखटकिया कार नाम से ज़्यादातर संबोधित किया। इसकी बिक्री जून २००८ से प्रारंभ होगी। रतन टाटा ने जनता की कार ‘ नैनो ’ को पेश करते हुए आश्वासन दिया कि इस कार की कीमत वादे के मुताबिक एक लाख रुपए ही होगी साथ ही यह सभी प्रकार के सुरक्षा और प्रदूषण स्तरों को पूरा करती है। टाटा ने मारुति ८०० को अपनी परियोजना के लिए निशाना बनाया जिसने करीब दो दशक तक भारतीय बाजार पर राज किया और उन्होंने ऐसी कार बनाई जो लंबाई में आठ फीसदी छोटी लेकिन अंदर से २१ फीसदी ज़्यादा जगह वाली है। .

नई!!: टाटा समूह और टाटा नैनो · और देखें »

टाटा परिवार

टाटा भारत का एक अमीर पारसी परिवार है। मूल रूप से नवसारी में एक पुरोहित परिवार, वे उद्योग और परोपकार में सक्रिय रूप से उन्नीसवीं सदी के बाद से सक्रिय है। टाटा समूह, जमशेदजी टाटा द्वारा स्थापित, भारत में एक सबसे बड़ा निजी नियोक्ता है। .

नई!!: टाटा समूह और टाटा परिवार · और देखें »

टाटा पावर

टाटा पावर टाटा घराने की एक कम्पनी है जो निजी क्षेत्र में विद्युत का उत्पादन, संप्रेषण एवं वितरण का काम करती है। बिजली वितरण के क्षेत्र में तो यह पहले से कार्यरत थी लेकिन बिजली उत्पादने के क्षेत्र में इसकी विस्तार की महत्वाकांक्षी योजना है। जमशेदपुर के छोटागोविंदपुर से लगे जोजोबेड़ा में प्रायोगिक तौर पर बिजली के उत्पादन के बाद पहले चरण में धनबाद के मैथन, गुजरात के मुनरा व उड़ीसा के कटक (नारजमाथापुर) में नयी यूनिट लगा रही है। .

नई!!: टाटा समूह और टाटा पावर · और देखें »

टाटा मोटर्स

टाटा मोटर्स भारत में व्यावसायिक वाहन बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। इसका पुराना नाम टेल्को (टाटा इंजिनीयरिंग ऐंड लोकोमोटिव कंपनी लिमिटेड) था। यह टाटा समूह की प्रमुख कंपनियों में से एक है। इसकी उत्पादन इकाइयाँ भारत में जमशेदपुर (झारखंड), पुणे (महाराष्ट्र) और लखनऊ (उत्तर प्रदेश) सहित अन्य कई देशों में हैं। जैसा कि नाम से स्पष्ट है टाटा घराने द्वा्रा इस कारखाने की शुरुआत अभियांत्रिकी और रेल इंजन के लिये हुआ था। किन्तु अब यह कम्पनी मुख्य रूप से भारी एवं हल्के वाहनों का निर्माण करती है। इसने ब्रिटेन के प्रसिद्ध ब्रांडों जगुआर और लैंड रोवर को खरीद लिया है। .

नई!!: टाटा समूह और टाटा मोटर्स · और देखें »

टाटा स्काई

Tata Sky dish antenna unit टाटा स्काई, भारत का एक डीटीएच सेटेलाइट टेलिविज़न प्रदाता है। टाटा स्काई एमपीईजी-२ डिजिटल संपीडन प्रोद्योगिकी का इस्तेमाल करता है। यह इनसेट-४ऐ (INSAT-4A) द्वारा 83.0° ई पर संचारण करता है। .

नई!!: टाटा समूह और टाटा स्काई · और देखें »

टाटा इस्पात

right टाटा स्टील (पूर्व में टाटा आयरन ऐंड स्टील कंपनी लिमिटड) अर्थात टिस्को के नाम से जाने जाने वाली यह भारत की प्रमुख इस्पात कंपनी है। जमशेदपुर स्थित इस कारखाने की स्थापना 1907 में की गयी थी। यह दुनिया की पांचवी सबसे बडी इस्पात कंपनी है जिसकी वार्षिक उत्पादन क्षमता २८ मिलियन टन है। यह फार्च्यून ५०० कंपनियों में भी शुमार है जिसमें इसका स्थान ३१५ वां है। कम्पनी का मुख्यालय मुंबई में स्थित है। यह बृहतर टाटा समूह की एक अग्रणी कंपनी है। टाटा स्टील भारत की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली नीजि क्षेत्र की दूसरी बडी कंपनी भी है जिसकी सकल वार्षिक आय १,३२,११० करोड रुपये है जिसमें ३१ मार्च २००८ को समाप्त हुए वर्ष में शुद्ध लाभ १२,३५० करोड रुपये दर्ज किया गया था। कंपनी का मुख्य प्लांट जमशेदपुर, झारखंड में स्थित है हलाकि हाल के अधिग्रहणो के बाद इसने बहुराष्ट्रीय कम्पनी का रूप हासिल कर लिया है जिसका काम कई देशों में होता है। वर्ष २००० में इसे दुनिया में सबसे कम लागत में इस्पात बनाने वाली कंपनी का खिताब भी हासिल हुआ। २००५ में इसे दुनिया में सर्वश्रेष्ट इस्पात बनाने का खिताब भी मिला था । कंपनी मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के साथ साथ नेशनल स्टाक एक्सचेंज में भी सूचित है एवं वर्ष २००७ के आंकडो के अनुसार इसमें लगभग ८२,७०० कर्मचारी कार्यरत हैं। .

नई!!: टाटा समूह और टाटा इस्पात · और देखें »

टाटा इंडिकॉम

टाटा इंडिकाम टाटा टेलिसर्विसेज की एक अनुषांगिक इकाई है जो भारत के विभिन्न हिस्सों में मोबाईल फोन की सेवा उपलब्ध करवाती है। टाटा टेलिसर्विसेज टाटा समूह की एक कम्पनी है जिसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। श्रेणी:टाटा समूह श्रेणी:उद्योग श्रेणी:दूरसंचार श्रेणी:दूरसंचार कंपनियाँ श्रेणी:भारतीय कंपनियाँ.

नई!!: टाटा समूह और टाटा इंडिकॉम · और देखें »

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस लिमिटेड (टीसीएस) एक भारतीयबहुराष्ट्रीय कम्पनी सॉफ्टवेर सर्विसेस एवं कंसल्टिंग कंपनी है। यह दुनिया की सबसे बड़ी सूचना तकनीकी तथा बिज़नस प्रोसेस आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाता कंपनियों में से है। साल २००७ में, इसे एशिया की सबसे बड़ी सूचना प्रोद्योगिकी कंपनी आँका गया। भारतीय आई टी कंपनियों की तुलना में टीसीएस के पास सबसे अधिक कर्मचारी हैं। टीसीएस के ४४ देशों में २,५४,००० कर्मचारी हैं। ३१ मार्च २०१२ को ख़त्म होने वाले वित्तीय वर्ष में कंपनी ने १०.१७ अरब अमेरिकी डॉलर का समेकित राजस्व हासिल किया। टीसीएस भारत के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज तथा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंपनी है। टीसीएस एशिया की सबसे बड़ी कंपनी समूह में से एक टाटा समूह का एक हिस्सा है। टाटा समूह ऊर्जा, दूरसंचार, वित्तीय सेवाओं, निर्माण, रसायन, इंजीनियरिंग एवं कई तरह के उत्पाद बनाता है। वित्त वर्ष 2009-10 में कंपनी का मुनाफा 33.19% बढ़कर 7,000.64 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कंपनी की आमदनी करीब 8% बढ़कर 30,028.92 करोड़ रुपये हो गयी। अप्रैल 2018 में, टीसीएस बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में अपनी एम-कैप 6,79,332.81 करोड़ रुपये (102.6 अरब डॉलर) के बाद 100 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण करने वाली पहली भारतीय आईटी कंपनी बन गई, और दूसरी भारतीय कंपनी (रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 2007 में इसे हासिल करने के बाद)। .

नई!!: टाटा समूह और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज · और देखें »

टाटा केमिकल्स

टाटा केमिकल्स लिमिटेड टाटा समूह (भारत) की कंपनी है जो मुंबई में स्थित है। श्रेणी:रसायन उद्योग की कंपनियाँ श्रेणी:टाटा समूह.

नई!!: टाटा समूह और टाटा केमिकल्स · और देखें »

टाइटन इंडस्ट्रीज

श्रेणी:टाटा समूह.

नई!!: टाटा समूह और टाइटन इंडस्ट्रीज · और देखें »

ट्रेंट (वेस्टसाइड)

ट्रेंट, टाटा समूह की खुदरा कारोबार शाखा है। 1998 में आरंभ ट्रेंट, वेस्टसाइड नामक खुदरा श्रृंखला का संचालन करती है जो भारत में बढ़ रही कई खुदरा श्रृंखलाओं में से एक है। ट्रेंट का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है। .

नई!!: टाटा समूह और ट्रेंट (वेस्टसाइड) · और देखें »

टेरी - ऊर्जा और संसाधन संस्थान

ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान, जो आमतौर पर टेरी के नाम से जाना जाता है (पूर्व में टाटा ऊर्जा अनुसंधान संस्थान), १९७४ में स्थापित, ऊर्जा, पर्यावरण और टिकाऊ विकास के क्षेत्रों में अनुसंधान गतिविधियों पर केंद्रित नई दिल्ली में आधारित शोध संस्थान है। .

नई!!: टाटा समूह और टेरी - ऊर्जा और संसाधन संस्थान · और देखें »

एयर एशिया इंडिया

एयरएशिया इंडिया भारतीय – मलेशियन कम कीमत की प्रस्तावित वाहक सेवा है। यह एयर एशिया की सहायक सेवा है जो की एशिया की सबसे बड़ी कम किराये वाली सेवा है। १९ फरबरी २०१३ को ऐसे घोषणा की गयी है की यह एयर लाइन सहायक कार्य के रूप में टाटा संस एवं एयर एशिया द्वारा संचालित की जाएगी जिसमें एयर एशिया का ४९ % मालिकाना दायित्वा होगा, टाटा संस का ३० %, तथा अमित भाटिया का बचा हुआ २१ % मालिकाना हक होगा। यह सहायक कार्य टाटा के उडान इंडस्ट्री में ६० साल के बाद वापसी के रूप में भी देखा जा सकता है। एयर इंडिया पहली ऐसे विदेशी एयरलाइन है जिसकी सहायक सेवा भारत में स्थापित की गयी है। .

नई!!: टाटा समूह और एयर एशिया इंडिया · और देखें »

ताजमहल पैलेस एंड टॉवर

ताज महल पैलेस का एक दृश्य ्ताजमहल पैलेस का रात्रि अवलोकन मुंबई की कोलाबा नमक जगह पर स्थित ताज महल पैलेस होटल पांच सितारा होटल है जो कि गेटवे ऑफ़ इंडिया के पास है। ‘ताज होटल, रिसॉर्ट्स एंड पैलेस’ का एक हिस्सा, यह इमारत इस समूह की प्रमुख संपत्ति मानी जाती है, जिसमे ५६० कमरे एवं ४४ सुइट्स हैं। ताज महल होटल १०५ साल पुरानी इमारत है। मुंबई की पहचान बन चुकी इस इमारत में महानगर के अमीर और संभ्रांत लोग आते-जाते रहते हैं। विदेशी पर्यटकों में भी गेटवे ऑफ़ इंडिया के पास स्थित ताज महल होटल काफ़ी लोकप्रिय है। ताज महल होटल से समुद्र का दृश्य दिखाई देता है। २६ नवम्बर २००८ मुंबई में श्रेणीबद्ध गोलीबारी के समय यह होटल लगभग ६० घंटों तक आतंकवादियों ने अपने कब्ज़े में कर रखा था। .

नई!!: टाटा समूह और ताजमहल पैलेस एंड टॉवर · और देखें »

द गेटवे होटल्स एंड रिसॉर्ट्स

गेटवे होटल्स एंड रिसॉर्ट्स दक्षिण एशिया का एक अत्याधुनिक, पूर्ण सेवा प्रदान करने मध्य बाजार होटल और रिजॉर्ट श्रृंखला है। गेटवे होटल्स का स्वामित्व इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के पास हैं और यह टाटा समूह का एक हिस्सा है। .

नई!!: टाटा समूह और द गेटवे होटल्स एंड रिसॉर्ट्स · और देखें »

दीपावली

दीपावली या दीवाली अर्थात "रोशनी का त्योहार" शरद ऋतु (उत्तरी गोलार्द्ध) में हर वर्ष मनाया जाने वाला एक प्राचीन हिंदू त्योहार है।The New Oxford Dictionary of English (1998) ISBN 0-19-861263-X – p.540 "Diwali /dɪwɑːli/ (also Divali) noun a Hindu festival with lights...". दीवाली भारत के सबसे बड़े और प्रतिभाशाली त्योहारों में से एक है। यह त्योहार आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है।Jean Mead, How and why Do Hindus Celebrate Divali?, ISBN 978-0-237-534-127 भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्यौहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है। इसे दीपोत्सव भी कहते हैं। ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ अर्थात् ‘अंधेरे से ज्योति अर्थात प्रकाश की ओर जाइए’ यह उपनिषदों की आज्ञा है। इसे सिख, बौद्ध तथा जैन धर्म के लोग भी मनाते हैं। जैन धर्म के लोग इसे महावीर के मोक्ष दिवस के रूप में मनाते हैं तथा सिख समुदाय इसे बन्दी छोड़ दिवस के रूप में मनाता है। माना जाता है कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे। अयोध्यावासियों का ह्रदय अपने परम प्रिय राजा के आगमन से प्रफुल्लित हो उठा था। श्री राम के स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाए। कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की वह रात्रि दीयों की रोशनी से जगमगा उठी। तब से आज तक भारतीय प्रति वर्ष यह प्रकाश-पर्व हर्ष व उल्लास से मनाते हैं। यह पर्व अधिकतर ग्रिगेरियन कैलन्डर के अनुसार अक्टूबर या नवंबर महीने में पड़ता है। दीपावली दीपों का त्योहार है। भारतीयों का विश्वास है कि सत्य की सदा जीत होती है झूठ का नाश होता है। दीवाली यही चरितार्थ करती है- असतो माऽ सद्गमय, तमसो माऽ ज्योतिर्गमय। दीपावली स्वच्छता व प्रकाश का पर्व है। कई सप्ताह पूर्व ही दीपावली की तैयारियाँ आरंभ हो जाती हैं। लोग अपने घरों, दुकानों आदि की सफाई का कार्य आरंभ कर देते हैं। घरों में मरम्मत, रंग-रोगन, सफ़ेदी आदि का कार्य होने लगता है। लोग दुकानों को भी साफ़ सुथरा कर सजाते हैं। बाज़ारों में गलियों को भी सुनहरी झंडियों से सजाया जाता है। दीपावली से पहले ही घर-मोहल्ले, बाज़ार सब साफ-सुथरे व सजे-धजे नज़र आते हैं। दीवाली नेपाल, भारत, श्रीलंका, म्यांमार, मारीशस, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, सूरीनाम, मलेशिया, सिंगापुर, फिजी, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की बाहरी सीमा पर क्रिसमस द्वीप पर एक सरकारी अवकाश है। .

नई!!: टाटा समूह और दीपावली · और देखें »

दीपिका कुमारी

दीपिका कुमारी (13 जून 1994) एक रिकर्व भारतीय महिला तीरंदाज हैं। बिल्कुल निचले पायदान से निशानेबाजी के खेल में शुरुआत करने वाली वे आज अंतरराष्ट्रीय स्तर की शीर्ष खिलाड़ियों में से एक हैं। .

नई!!: टाटा समूह और दीपिका कुमारी · और देखें »

नौरोजी सकलतवाला

नौरोजी सकलतवाला टाटा समूह के अकेले गैर टाटा अध्यक्ष थे। वे १९३२ से १९३८ तक टाटा समूह के अध्यक्ष थे। उनकी १९३८ में अचानक दिल क दौरा पड्ने से मृत्यु हो गई। वे एक क्रिकेट खिलाड़ी भी थे और १९०४ में उन्होने यूरोपीयो के खिलाफ पारसियो का प्रतिनिधित्व किया था। .

नई!!: टाटा समूह और नौरोजी सकलतवाला · और देखें »

नोएल टाटा

नोएल टाटा एक भारतीय व्यवसायी है, जो ट्रेंट लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। नोएल टाटा नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे है। उन्होने पलौंजी मिस्त्री जो टाटा संस (टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी) के सबसे बड़े शेयरधारक है, की बेटी आलू मिस्त्री से शादी की है। वे टाटा समूह के वर्तमान अध्यक्ष रतन टाटा के आधे भाई है। नोएल टाटा ने टाटा इंटरनेशनल में अपना कैरियर शुरू किया जो विदेश में उत्पादों और सेवाओं के लिए टाटा समूह का प्रमुख अंग है। जून १९९९ में, वे समूह की खुदरा इकाई ट्रेंट के प्रबंध निदेशक बने, जो उनकी माँ के द्वारा स्थापित की गई थी। इस समय तक, ट्रेंट ने डिपार्टमेंट स्टोर लिटिलवुडस इंटरनेशनल का अधिग्रहण कर लिया और इसका नाम बदलकर वेस्टसाइड हो गया। टाटा ने वेस्टसाइड को विकसित किया और यह एक लाभदायक उद्यम बन गया। २००३ में, नोएल टाटा टाइटन इंडस्ट्रीज और वोल्टास के निर्देशक के रूप में नियुक्त किया गए। २०१० में, यह घोषणा की गई कि वे टाटा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक के रूप में समूह के ७० अरब डॉलर के विदेशी व्यापार का प्रभार लेंगे जिससे ये अटकलें लगाई जा रही है कि उन्हे रतन टाटा के बाद टाटा समूह के प्रमुख के लिये तैयार किया जा रहा है। .

नई!!: टाटा समूह और नोएल टाटा · और देखें »

पलौंजी मिस्त्री

पलौंजी शपूर्जी मिस्त्री एक आयरिश-पारसी निर्माण टाइकून है। टाटा संस में 18.5% की हिस्सेदारी के साथ, वह भारत के सबसे बड़े निजी समूह टाटा समूह में अकेले सबसे बड़े शेयरधारक है। वे शपूर्जी पलौंजी समूह के अध्यक्ष भी है जिसके माध्यम से वह शपूर्जी पलौंजी निर्माण लिमिटेड, फोर्ब्स कपड़ा और यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड के मालिक है। वे एसोसिएटेड सीमेंट कंपनी (एसीसी) के पूर्व अध्यक्ष हैं। 2010 में, फोर्ब्स के अनुसार उनकी कुल अनुमानित भाग्य मूल्य 5.8 अरब डॉलर है। 2007 में उन्होने आयरिश नागरिकता को अपनाने के बाद अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ दी और दुनिया में शॉन कुइन के पीछे दूसरे सबसे अमीर आयरिश नागरिक है। टाटा समूह में उनके सहयोगियों द्वारा उन्हे "बॉम्बे हाउस का फैंटम" उपनाम दिया गया है। भारत में सबसे सफल व्यवसायियों में से एक होने के बावजूद, उन्हे मीडिया से दूरी के लिए जाना जाता है और वे शायद ही कभी सार्वजनिक रूप से प्रकट होते है। मिस्त्री की एक छोटी जीवनी मनोज नांबुरु द्वारा 2008 में एक पुस्तक मे लिखी गई थी - " रियल एस्टेट के मोगुल्स "। .

नई!!: टाटा समूह और पलौंजी मिस्त्री · और देखें »

बहुराष्ट्रीय कम्पनियों की सूची

श्रेणी:उद्योग.

नई!!: टाटा समूह और बहुराष्ट्रीय कम्पनियों की सूची · और देखें »

बाजार विभाजन,लक्ष्य निर्धारण, और स्थिति निर्धारण

भौगोलिक विभाजन निर्माता बाजार को भौगोलिक तरह से विभाजित कर सकता है जैसे राष्ट्र,राज्य,जलवायु,देश,शहर आदि। भौगोलिक विभाजन जनसांख्यिकीय और भौगोलिक दोनों की सुचना रखता जिससे कंपनी की रुरेखा अच्छी कर सकें। जैसे मौसम का हम उदहारण ले सकते है निर्माता बारिश के मौसम में छाता और बारिश से सुरक्षित होने योग्य वस्तुऐं बेच सकता है राज्य हर राज्य का रेहन सहन अलग होता है इसलिए उत्पादक को भी उनके जरुरत को नजर में रखतें हुए ही विभाजन करना चाहिए।.

नई!!: टाटा समूह और बाजार विभाजन,लक्ष्य निर्धारण, और स्थिति निर्धारण · और देखें »

बिग टीवी

बिग टीवी बिग टीवी या रिलाइंस बिग टीवी भारत का एक डीटीएच सेटेलाइट टेलिविज़न प्रदाता है| बिग टीवी एमपीईजी-४ डिजिटल संपीडन प्रोद्योगिकी का इस्तेमाल करता है | यह एमईऐएसऐटी-४ (MEASAT-4) द्वारा 91.5° ई पर संचारण करता है| यह भारत की पांचवीं डीटीएच सेवा है | .

नई!!: टाटा समूह और बिग टीवी · और देखें »

ब्रांड

ब्रांड एक एसे नाम, डिज़ाईन अथवा किसी एसे विशेष लक्षण को कहा जाता है जो कि किसी एक विक्रेता के उत्पाद को दूसरे से अलग करता हो। ब्रांड का प्रयोग व्यापार, विपणन व प्रचार में किया जाता है। किसी उत्पादन या सेवा का ब्रांड चुनते हुए विक्रेता या निर्माता उसे ग्राहकों के लिए आकर्षक बनाने का प्रयास करता है, इसलिए कम्पनियाँ अपना ब्रांड चुनने के लिए अक्सर बहुत पैसा ख़र्च करती हैं और कई सम्भावनाएँ परखने के बाद एक को चुनती हैं। समय के साथ-साथ ग्राहक कुछ ब्रांडों को भरोसेमन्द समझना शुरु कर देते हैं और इस से ब्रांड का अपना मूल्य बन जाता है। यानि यदि एक ही वस्तु पर कोई जाना-माना और पसंदीदा ब्रांड लगाया जाए तो उसकी बिक्री में स्वयं ही बहुत बढ़ौतरी हो जाती है। कुछ नुमाया ब्रांडों का मूल्य समय-समय पर आंका जा सकता है, मसलन भारत के प्रसिद्ध टाटा ब्रांड का मूल्य सन् २०१५ में १५ अरब अमेरिकी डॉलर आंका गया था। .

नई!!: टाटा समूह और ब्रांड · और देखें »

ब्रूनर मोंड

ब्रूनर मोंड एक ब्रिटिश रासायनिक कंपनी है जो कि टाटा केमिकल्स लिमिटेड, भारत के टाटा समूह की एक सहायक कंपनी है। टाटा केमिकल्स सोडा ऐश का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। ब्रूनर मोंड भी सोडियम बाईकारबोनिट, कैल्शियम क्लोराइड और संबद्ध क्षारीय रसायन का उत्पादन करती है। कंपनी मूलतः जॉन ब्रूनर और लुडविग मोंड द्वारा १८७३ मे स्थापित की गई थी। उन्होने नॉर्थविच चेशायर में विनिंगटन वर्क्स बनाया और १८७४ में अपना पहला सोडा ऐश का उत्पादन किया। १९११ में उन्होने साबुन और वसा निर्माता जोसेफ क्रोसफिल्ड और संस और गोसेज, ताड़ वृक्षारोपण के स्वामित्व वाली एक साबुन कंपनी का अधिग्रहण किया। कुछ साल बाद उन्होने यूनीलीवर को साबुन और रसायन कारोबार बेच दिया। १९२४ में ब्रूनर मोंड ने केन्या की मगाडी सोडा कंपनी का अधिग्रहण किया और १९२६ में ब्रूनर मोंड तीन अन्य ब्रिटिश रासायनिक कंपनियों के साथ विलय करने के लिए इंपीरियल केमिकल इंडस्ट्रीज बन गया जो दुनिया के सबसे बड़े और सबसे सफल कंपनियों में से एक बन गया। १९९८ में कंपनी नीदरलैंड में एज़को नोबेल की सोडा ऐश उत्पादन क्षमताओं का अधिग्रहण करने के बाद ब्रूनर मोंड बी.वी.

नई!!: टाटा समूह और ब्रूनर मोंड · और देखें »

बॉम्बे हाउस

बॉम्बे हाउस, २०११ बॉम्बे हाउस मुंबई में एक ऐतिहासिक इमारत है जो कि निजी स्वामित्व वाली टाटा समूह के मुख्य कार्यालय के रूप में कार्य करता है। यह फ्लोरा फाउंटेन के पास स्थित है और १९२४ में पूरा किया गया। यह तब से टाटा समूह का मुख्यालय है। यह भवन एक सुंदर चार मंजिला औपनिवेशिक मलाड पत्थर से निर्मित संरचना है और वास्तुकार जॉर्ज विटेट, जो बाद में टाटा इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के प्रमुख बने द्वारा डिजाइन किया गया है। बंबई में २३६५ वर्ग यार्ड का एक भूखंड (१९७७ वर्ग मीटर) बंबई नगर पालिका ने बिक्री के लिए रखा था और फिर टाटा द्वारा खरीदा गया था। यह देखा गया कि टाटा के विभिन्न सरोकारों को नवसारी इमारतों और मंडलों में पूरा नहीं किया जा सकता, जो वे १९०४ से प्रयोग कर रहे थे। .

नई!!: टाटा समूह और बॉम्बे हाउस · और देखें »

बीएमडब्लू (BMW)

Bayerische Motoren Werke AG (हिंदी:बावेरियन मोटर वर्क्स (बीएमडब्लू) ऑटोमोबाइल, मोटरसाइकिल और इंजन का निर्माण करनेवाली एक जर्मन कंपनी है। 1916 में स्थापित यह कंपनी अपने कार्य-निष्पादन और लक्जरी वाहनों के लिए जानी जाती है। यह MINI (मिनी) ब्रांड की उत्पादनकर्ता एवं स्वामित्व वाली कंपनी है तथा रोल्स रॉयस मोटर कारों की भी मूल कंपनी है। .

नई!!: टाटा समूह और बीएमडब्लू (BMW) · और देखें »

भारतीय व्यक्तित्व

यहाँ पर भारत के विभिन्न भागों एवं विभिन्न कालों में हुए प्रसिद्ध व्यक्तियों की सूची दी गयी है। .

नई!!: टाटा समूह और भारतीय व्यक्तित्व · और देखें »

भारतीय इतिहास की समयरेखा

पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं भारत एक साझा इतिहास के भागीदार हैं इसलिए भारतीय इतिहास की इस समय रेखा में सम्पूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास की झलक है। .

नई!!: टाटा समूह और भारतीय इतिहास की समयरेखा · और देखें »

भारतीय कंपनियों की सूची

यह सूची भारत में स्थित बड़ी कंपनियों की सूची है। ध्यात्व्य है की यह सूची अपूर्ण है और इसमें हर आकार-प्रकार की कंपनियों का समावेश नहीं हुआ है। कंपनियों के बारे में जानकारी दिये गये कड़ियों (जालस्थल के पता) से ली जा सकती है। राजस्व अर्जित करने की दृष्टि से भारत की सबसे बड़ी कंपनियाँ: .

नई!!: टाटा समूह और भारतीय कंपनियों की सूची · और देखें »

भारतीय उपनामों की सूची

भारतीय संस्कृति में उपनामों का बहुत महत्व है। ये किसी भी व्यक्ति के निवास स्थान, जाति या कार्य का परिचय देते हैं। प्रमुख भारतीय तथा दक्षिण एशियाई उपनामों की यह सूची वर्णानुक्रम में संयोजित है - .

नई!!: टाटा समूह और भारतीय उपनामों की सूची · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: टाटा समूह और मुम्बई · और देखें »

मुंबई की अर्थ व्यवस्था

कफे परेड मुंबई का महत्वपूर्ण व्यवसायिक केन्द्र है, जहां विश्व व्यापार केन्द्र स्थित है, व अन्य कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान भी हैं। बंबई स्टॉक एक्स्चेंज एशिया का पुरातनतम स्टॉक एक्स्चेंज है मुंबई भारत की सबसे बड़ी नगरी है। यह देश की एक महत्वपूर्ण आर्थिक केन्द्र भी है, जो सभी फैक्ट्री रोजगारों का १०%, सभी आयकर संग्रह का ४०%, सभी सीमा शुल्क का ६०%, केन्द्रीय राजस्व का २०% व भारत के विदेश व्यापार एवं निगमित करों से योगदान देती है। मुंबई की पर कैपिटा आय है, जो राष्ट्रीय औसत आय की लगभग तीन गुणा है। भारत के कई बड़े उद्योग (भारतीय स्टेट बैंक, टाटा ग्रुप, गोदरेज एवं रिलायंस सहित) तथा चार फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनियां भी मुंबई में स्थित हैं। कई विदेशी बैंक तथा संस्थानों की भी शाखाएं यहां के विश्व व्यापार केंद्र क्षेत्र में स्थित हैं। सन १९८० तक, मुंबई अपने कपड़ा उद्योग व पत्तन के कारण संपन्नता अर्जित करता था, किन्तु स्थानीय अर्थ-व्यवस्था तब से अब तक कई गुणा सुधर गई है, जिसमें अब अभियांत्रिकी, रत्न व्यवसाय, हैल्थ-केयर एवं सूचना प्रौद्योगिकी भी सम्मिलित हैं। मुंबई में ही भाभा आण्विक अनुसंधान केंद्र भी स्थित है। यहीं भारत के अधिकांश विशिष्ट तकनीकी उद्योग स्थित हैं, जिनके पास आधुनिक औद्योगिक आधार संरचना के साथ ही अपार मात्रा में कुशल मानव संसाधन भी हैं। आर्थिक कंपनियों के उभरते सितारे, ऐयरोस्पेस, ऑप्टिकल इंजीनियरिंग, सभी प्रकार के कम्प्यूटर एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, जलपोत उद्योग तथा पुनर्नवीनीकृत ऊर्जा स्रोत तथा शक्ति-उद्योग यहां अपना अलग स्थान रखते हैं। नगर के कार्यक्षेत्र का एक बड़ा भाग केन्द्र एवं राज्य सरकारी कर्मचारी बनाते हैं। मुंबई में एक बड़ी मात्रा में कुशल तथा अकुशल व अर्ध-कुशल श्रमिकों की शक्ति है, जो प्राथमिकता से अपना जीवन यापन टैक्सी-चालक, फेरीवाले, यांत्रिक व अन्य ब्लू कॉलर कार्यों से करते हैं। पत्तन व जहाजरानी उद्योग भी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से ढ़ेरों कर्मचारियों को रोजगार देता है। नगर के धारावी क्षेत्र में, यहां का कूड़ा पुनर्चक्रण उद्योग स्थापित है। इस जिले में अनुमानित १५,००० एक-कमरा फैक्ट्रियां हैं।, द गार्जिरन, 4 मार्च,2007 मीडिया उद्योग भी यहां का एक बड़ा नियोक्ता है। भारत के प्रधान दूरदर्शन व उपग्रह तंत्रजाल (नेटवर्क), व मुख्य प्रकाशन गृह यहीं से चलते हैं। हिन्दी चलचित्र उद्योग का केन्द्र भी यहीं स्थित है, जिससे प्रति वर्ष विश्व की सर्वाधिक फिल्में रिलीज़ होती हैं। बॉलीवुड शब्द बाँम्बे व हॉलीवुड को मिलाकर निर्मित है। मराठी दूरदर्शन एवं मराठी चलचित्र। मराठी फिल्म उद्योग भी मुंबई में ही स्थित है। शेष भारत की तरह, इसकी वाणिज्यिक राजधानी मुंबई ने भी १९९१ के सरकारी उदारीकरण नीति के चलते आर्थिक उछाल (सहसावृद्धि) को देखा है। इसके साथ ही १९९० के मध्य दशक में सूचना प्रौद्योगिकी, निर्यात, सेवाएं व बी पी ओ उद्योगों में भी उत्थान देखा है। मुंबई का मध्यम-वर्गीय नागरिक जहां इस उछाल से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है वहीं वो इसकी प्रतिक्रिया स्वरूप उपभोक्ता उछाल का कर्ता भी है। इन लोगों की ऊपरावर्ती गतिशीलता ने उपभोक्तओं के जीवन स्तर व व्यय क्षमता को भी उछाला है। मुंबई को वित्तीय बहाव के आधार पर मास्टरकार्ड वर्ल्डवाइड के एक सर्वेक्षण में; विश्व के दस सर्वोच्च वाणिज्य केन्द्रों में से एक गिना गया है। .

नई!!: टाटा समूह और मुंबई की अर्थ व्यवस्था · और देखें »

मोटर वाहन उद्योग

कार की असेम्बली लाइन विश्व में मोटर वाहनों का उत्पादन जो १९०० में ९५०० था वह २०१५ में १० करोड़ हो गया। मोटर वाहन उद्योग मोटर वाहनों की डिज़ाइन, विकास, विनिर्माण, विपणन और विक्रय करता है। 2008 के दौरान, विश्व भर में 70 मिलियन से भी ज़्यादा मोटर वाहनों का निर्माण किया गया, जिनमें कार और वाणिज्यिक वाहन भी शामिल हैं। 2007 में, कुल 79.9 मिलियन नए वाहन दुनिया भर में बेचे गए: यूरोप में 22.9 मिलियन, एशिया-पैसेफ़िक क्षेत्र में 21.4 मिलियन, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा में 1.94 मिलियन, लातिन अमेरिका, में 4.4 मिलियन, मध्य पूर्व में 2.4 मिलियन और अफ़्रीका में 1.4 मिलियन.

नई!!: टाटा समूह और मोटर वाहन उद्योग · और देखें »

रतन नवल टाटा

रतन नवल टाटा (28 दिसंबर 1937, को मुम्बई, में जन्मे) टाटा समुह के वर्तमान अध्यक्ष, जो भारत की सबसे बड़ी व्यापारिक समूह है, जिसकी स्थापना जमशेदजी टाटा ने की और उनके परिवार की पीढियों ने इसका विस्तार किया और इसे दृढ़ बनाया। 1971 में रतन टाटा को राष्ट्रीय रेडियो और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लिमिटेड (नेल्को) का डाईरेक्टर-इन-चार्ज नियुक्त किया गया, एक कंपनी जो कि सख्त वित्तीय कठिनाई की स्थिति में थी। रतन ने सुझाव दिया कि कम्पनी को उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स के बजाय उच्च-प्रौद्योगिकी उत्पादों के विकास में निवेश करना चाहिए जेआरडी नेल्को के ऐतिहासिक वित्तीय प्रदर्शन की वजह से अनिच्छुक थे, क्यों कि इसने पहले कभी नियमित रूप से लाभांश का भुगतान नहीं किया था। इसके अलावा, जब रतन ने कार्य भार संभाला, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स नेल्को की बाज़ार में हिस्सेदारी २% थी और घाटा बिक्री का ४०% था। फिर भी, जेआरडी ने रतन के सुझाव का अनुसरण किया। 1972 से 1975 तक, अंततः नेल्को ने अपनी बाज़ार में हिस्सेदारी २०% तक बढ़ा ली और अपना घाटा भी पूरा कर लिया। लेकिन 1975 में, भारत की प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने आपात स्थिति घोषित कर दी, जिसकी वजह से आर्थिक मंदी आ गई। इसके बाद 1977 में यूनियन की समस्यायें हुईं, इसलिए मांग के बढ़ जाने पर भी उत्पादन में सुधार नहीं हो पाया। अंततः, टाटा ने यूनियन की हड़ताल का सामना किया, सात माह के लिए तालाबंदी (lockout) कर दी गई। रतन ने हमेशा नेल्को की मौलिक दृढ़ता में विश्वास रखा, लेकिन उद्यम आगे और न रह सका। 1977 में रतन को Empress Mills सोंपा गया, यह टाटा नियंत्रित कपड़ा मिल थी। जब उन्होंने कम्पनी का कार्य भार संभाला, यह टाटा समुह की बीमार इकाइयों में से एक थी। रतन ने इसे संभाला और यहाँ तक की एक लाभांश की घोषणा कर दी। चूँकि कम श्रम गहन उद्यमों की प्रतियोगिता ने इम्प्रेस जैसी कई उन कंपनियों को अलाभकारी बना दिया, जिनकी श्रमिक संख्या बहुत ज्यादा थी और जिन्होंने आधुनिकीकरण पर बहुत कम खर्च किया था रतन के आग्रह पर, कुछ निवेश किया गया, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था। चूंकि मोटे और मध्यम सूती कपड़े के लिए बाजार प्रतिकूल था (जो कि एम्प्रेस का कुल उत्पादन था), एम्प्रेस को भारी नुकसान होने लगा। बॉम्बे हाउस, टाटा मुख्यालय, अन्य ग्रुप कंपनिओं से फंड को हटाकर ऐसे उपक्रम में लगाने का इच्छुक नहीं था, जिसे लंबे समय तक देखभाल की आवश्यकता हो। इसलिए, कुछ टाटा निर्देशकों, मुख्यतः नानी पालखीवाला (Nani Palkhivala) ने ये फैसला लिया कि टाटा को मिल समाप्त कर देनी चाहिए, जिसे अंत में 1986 में बंद कर दिया गया। रतन इस फैसले से बेहद निराश थे और बाद में हिन्दुस्तान टाईम्स के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने दावा किया कि एम्प्रेस को मिल जारी रखने के लिए सिर्फ़ ५० लाख रुपये की जरुरत थी। वर्ष 1981 में, रतन टाटा इंडस्ट्री््ज और समूह की अन्य होल्डिंग कंपनियों के अध्यक्ष बनाए गए, जहाँ वे समूह के कार्यनीतिक विचार समूह को रूपांतरित करने के लिए उत्तरदायी तथा उच्च प्रौद्योगिकी व्यापारों में नए उद्यमों के प्रवर्तक थे। 1991 में उन्होंने जेआरडी से ग्रुप चेयर मेन का कार्य भार संभाला.

नई!!: टाटा समूह और रतन नवल टाटा · और देखें »

रतनजी टाटा

सर रतनजी टाटा (२० जनवरी १८७१ ई. - ५ सितंबर १९१८ ई.) भारत के सुविख्यात पारसी उद्योगपति और जनसेवी जमशेदजी नासरवान जी टाटा के पुत्र। उन्होने भारत में टाटा समूह के विकास में एक निर्णायक भूमिका निभाई थी। .

नई!!: टाटा समूह और रतनजी टाटा · और देखें »

रुस्तमजी होमसजी मोदी

रुस्तमजी होमसजी मोदी (संक्षिप्त: रूसी मोदी; १७ जनवरी १९१८ – १६ मई २०१४) टाटा समूह के अग्रणी सदस्य और टाटा इस्पात के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक थे। .

नई!!: टाटा समूह और रुस्तमजी होमसजी मोदी · और देखें »

लखनऊ

लखनऊ (भारत के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी है। इस शहर में लखनऊ जिले और लखनऊ मंडल के प्रशासनिक मुख्यालय भी स्थित हैं। लखनऊ शहर अपनी खास नज़ाकत और तहजीब वाली बहुसांस्कृतिक खूबी, दशहरी आम के बाग़ों तथा चिकन की कढ़ाई के काम के लिये जाना जाता है। २००६ मे इसकी जनसंख्या २,५४१,१०१ तथा साक्षरता दर ६८.६३% थी। भारत सरकार की २००१ की जनगणना, सामाजिक आर्थिक सूचकांक और बुनियादी सुविधा सूचकांक संबंधी आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ जिला अल्पसंख्यकों की घनी आबादी वाला जिला है। कानपुर के बाद यह शहर उत्तर-प्रदेश का सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र है। शहर के बीच से गोमती नदी बहती है, जो लखनऊ की संस्कृति का हिस्सा है। लखनऊ उस क्ष्रेत्र मे स्थित है जिसे ऐतिहासिक रूप से अवध क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। लखनऊ हमेशा से एक बहुसांस्कृतिक शहर रहा है। यहाँ के शिया नवाबों द्वारा शिष्टाचार, खूबसूरत उद्यानों, कविता, संगीत और बढ़िया व्यंजनों को हमेशा संरक्षण दिया गया। लखनऊ को नवाबों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। इसे पूर्व की स्वर्ण नगर (गोल्डन सिटी) और शिराज-ए-हिंद के रूप में जाना जाता है। आज का लखनऊ एक जीवंत शहर है जिसमे एक आर्थिक विकास दिखता है और यह भारत के तेजी से बढ़ रहे गैर-महानगरों के शीर्ष पंद्रह में से एक है। यह हिंदी और उर्दू साहित्य के केंद्रों में से एक है। यहां अधिकांश लोग हिन्दी बोलते हैं। यहां की हिन्दी में लखनवी अंदाज़ है, जो विश्वप्रसिद्ध है। इसके अलावा यहाँ उर्दू और अंग्रेज़ी भी बोली जाती हैं। .

नई!!: टाटा समूह और लखनऊ · और देखें »

सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट

सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट सर दोराबजी टाटा, जो टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा के बड़े बेटे थे, के द्वारा स्थापित किया गया था। 1932 में स्थापित, यह भारत के सबसे पुराने गैर सांप्रदायिक परोपकारी संगठनों में से एक है। अपने पिता की तरह, सर दोराबजी का मानना था कि अपनी संपत्ति का रचनात्मक प्रयोजनों के लिए उपयोग करना चाहिए। अतः अपनी पत्नी मेहरबाई की मौत के एक साल से भी कम समय में, उन्होने ट्रस्ट को अपनी सारी दौलत दान कर दी। उन्होने आग्रह किया कि इसका सीखने की उन्नति और अनुसंधान, संकट और अन्य धर्मार्थ प्रयोजनों के राहत के लिए "जगह, राष्ट्रीयता या पंथ के किसी भी भेदभाव के बिना" इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उनकी तीन महीने बाद मृत्यु हो गई। उन्होने अपने टाटा संस, इंडियन होटल्स और कंपनियों में हिस्सा, उनकी सारी संपत्ति और गहने के 21 टुकड़े उनकी पत्नी द्वारा छोड़ा गया प्रसिद्ध जयंती हीरा जिसकी अनुमानित मूल्य एक करोड़ रुपये है ट्रस्ट को दान कर दिये। आज इन की कीमत पचास करोड़ रुपए से अधिक है। ट्रस्ट राष्ट्रीय महत्व के अग्रणी संस्थानों की स्थापना के लिए जाना जाता है। टाटा समाज विज्ञान संस्थान », (1936)» टाटा मेमोरियल अस्पताल (1941) टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान (1945) कला प्रदर्शन नेशनल सेंटर, (1966) विस्तृत अध्ययन के नेशनल इंस्टीट्यूट (1988) »जेआरडी टाटा पर्यावरण प्रौद्योगिकी सेंटर (1998) सर दोराबजी टाटा उष्णकटिबंधीय रोग अनुसंधान सेंटर (2000) राजकोषीय वर्ष 2003-०४ में ट्रस्ट द्वारा किया गया कुल संवितरण ४४.२३३ करोड रुपये था। .

नई!!: टाटा समूह और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट · और देखें »

साइरस पलोनजी मिस्त्री

साइरस पलोनजी मिस्त्री (जन्म 4 जुलाई 1968) एक व्यापारी है जो 28 दिसंबर 2012 को टाटा समूह, एक भारतीय व्यापार संगठन, के अध्यक्ष बने हैं।वह समूह के छठे अध्यक्ष हैं और दोराबजी टाटा के बाद, टाटा  नाम नहीं पड़ने तक दूसरे हैं।.

नई!!: टाटा समूह और साइरस पलोनजी मिस्त्री · और देखें »

सिमोन टाटा

सिमोन टाटा नी डुनोयर, वर्तमान मे ट्रेंट लिमिटेड की अध्यक्षा और एक भारतीय व्यवसायी है। जन्म से फ्रांसीसी और स्विट्जरलैंड में शिक्षित, वह १९५५ में भारत आई और १९६१ में प्रबंध निदेशक के रूप में लक्मे में शामिल हुईं एवं १९८२ में उसकी अध्यक्षा बन गई। टाटा ऑयल मिल्स की एक छोटी सहायक कंपनी, भारत की अग्रणी कॉस्मेटिक कंपनियों में से एक बन गई। लक्मे के अध्यक्ष के रूप में, वह भारतीय मीडिया में "भारत के प्रसाधन सामग्री की जा़रिना" के रूप में जानी जाती थीं। १९८९ में उन्हे टाटा इंडस्ट्रीज के बोर्ड में नियुक्त किया गया। खुदरा क्षेत्र में विकास को देखते हुये, १९९६ में टाटा ने लक्मे को हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड (एचएलएल) को बेच दिया और बिक्री के माध्यम से बनाऐ पैसे से ट्रेंट बनाया गया। लक्मे के सभी शेयरधारकों को ट्रेंट में बराबर का हिस्सा दिया गया। वेस्टसाइड ब्रांड और दुकाने ट्रेंट के अंतर्गत आते है। सिमोन टाटा नवल एच. टाटा की पत्नी थी और टाटा समूह के वर्तमान अध्यक्ष श्री रतन नवल टाटा की सौतेली माँ है। .

नई!!: टाटा समूह और सिमोन टाटा · और देखें »

स्वतन्त्रता के बाद भारत का संक्षिप्त इतिहास

कोई विवरण नहीं।

नई!!: टाटा समूह और स्वतन्त्रता के बाद भारत का संक्षिप्त इतिहास · और देखें »

जमशेदपुर

जमशेदपुर जिसका दूसरा नाम टाटानगर भी है, भारत के झारखंड राज्य का एक शहर है। यह झारखंड के दक्षिणी हिस्से में स्थित पूर्वी सिंहभूम जिले का हिस्सा है। जमशेदपुर की स्थापना को पारसी व्यवसायी जमशेदजी नौशरवान जी टाटा के नाम से जोड़ा जाता है। १९०७ में टाटा आयरन ऐंड स्टील कंपनी (टिस्को) की स्थापना से इस शहर की बुनियाद पड़ी। इससे पहले यह साकची नामक एक आदिवासी गाँव हुआ करता था। यहाँ की मिट्टी काली होने के कारण यहाँ पहला रेलवे-स्टेशन कालीमाटी के नाम से बना जिसे बाद में बदलकर टाटानगर कर दिया गया। खनिज पदार्थों की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता और खड़कई तथा सुवर्णरेखा नदी के आसानी से उपलब्ध पानी, तथा कोलकाता से नजदीकी के कारण यहाँ आज के आधुनिक शहर का पहला बीज बोया गया। जमशेदपुर आज भारत के सबसे प्रगतिशील औद्योगिक नगरों में से एक है। टाटा घराने की कई कंपनियों के उत्पादन इकाई जैसे टिस्को, टाटा मोटर्स, टिस्कॉन, टिन्पलेट, टिमकन, ट्यूब डिवीजन, इत्यादि यहाँ कार्यरत है। .

नई!!: टाटा समूह और जमशेदपुर · और देखें »

जमशेदजी टाटा

जमशेदजी टाटा जमशेदजी टाटा (३ मार्च १८३९ - १९ मई १९०४)) भारत के महान उद्योगपति तथा विश्वप्रसिद्ध औद्योगिक घराने टाटा समूह के संस्थापक थे। .

नई!!: टाटा समूह और जमशेदजी टाटा · और देखें »

जहाँगीर रतनजी दादाभाई टाटा

जहाँगीर रतनजी दादाभाई टाटा (जुलाई १९०४-नवंबर १९९३) भारत के प्रथम वायुयान चालक और प्रमुख उद्योगपति थे। वे उन थोड़े से लोगों में से हैं जिन्हें अपने जीवनकाल में ही भारत का सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार भारत रत्न प्राप्त हुआ। .

नई!!: टाटा समूह और जहाँगीर रतनजी दादाभाई टाटा · और देखें »

जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा

जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा या जे आर डी टाटा (२९ जुलाई, १९०४ - २९ नवंबर, १९९३) भारत के वायुयान उद्योग और अन्य उद्योगो के अग्रणी थे। वे रतनजी दादाभाई टाटा और उनकी फ्रांसीसी पत्नी सुज़ेन्न ब्रीरे (en:Suzanne Briere) के पांच संतानो मे से दुसरे थे। वे दशको तक टाटा ग्रुप के निर्देशक रहे और इस्पात, इंजीनीयरींग, होट्ल, वायुयान और अन्य उद्योगो का भारत मे विकास किया। १९३२ में उन्होंने टाटा एयरलाइंस शुरू की। भारत के लिए महान इंजीनियरिंग कंपनी खोलने के सपने के साथ उन्होंने १९४५ में टेल्को की शूरूवात की जो मूलतः इंजीनियरिंग और लोकोमोटिव के लिए थी। उन्हे वर्ष १९५७ मे पद्म विभुशण और १९९२ में भारत रत्न से सम्मनित किया गया। .

नई!!: टाटा समूह और जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा · और देखें »

वाईमैक्स

ईमैक्स का बेस स्टेशन उपकरण, जिसके ऊपर एक सेक्टर एंटीना और बेतार मॉडम स्थापित है m ऊपर लिथुआनिया में स्थापित वाइमैक्स (अंग्रेज़ी:Y-Max, WiMax) एक दूरसंचार तकनीक है। इस तकनीक के माध्यम से एक कंप्यूटर, दूसरे कंप्यूटर से बिना तारों की सहायता से संपर्क स्थापित कर सकेंगे। वर्तमान में कई देश इस तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। वर्तमान में मौजूद 2जी और 3जी फोन की सहायता से आप इस सुविधा का लाभ नहीं उठा सकते। इसके लिए ऐसे फोन की आवश्यकता होगी, जो वाईमैक्स संगत हो। वाईमैक्स इंटरनेट और सेल्यूलर दोनों नेटवर्क पर काम करता है। इसकी गति २ एमबीपीएस होती है और दस कि॰मी॰ तक यह समान रहती है। इसकी रेंज वाई-फाई की तुलना में ज्यादा होती है। जहां लैपटॉप के लिए इसकी सीमा ५ से १५ कि॰मी॰ होगी, तो वहीं फिक्सड कंप्यूटर स्टेशनों में ५० कि॰मी॰ होगी। वाईमैक्स पर १९९० के दौरान कई कंपनियों मसलन एटीएंडटी, नोकिया और वेरीजोन के इंजीनियरों ने काम करना शुरू किया है। सभी कपंनियां ऐसी तकनीक बनाना चाहती थीं, जिसकी रेंज कई कि॰मी॰ की हो। इंटेल कॉर्पोरेशन ने इस विचार को पकड़ा और वाई-फाई से उन्नत इस तकनीक को २००२ में अस्तित्व में लाया गया। वाई-फाई की रेंज जहां कुछ मीटर तक होती है, तो वहीं वाईमैक्स लंबी दूरी तक की क्षमता वाली प्रणाली है। इसकी सहायता से बड़े क्षेत्र को कम टावरों की सहायता से कवर किया जा सकता है। दस कि॰मी॰ की दूरी तक वाइमेक्स की स्पीड समान रहती है। इसकी डाउनलोड क्षमता २० एमबीपीएस है। इसमें इंटरनेट पर जीपीएस, गेमिंग और डाउनलोड की सुविधा मौजूद है। यह वायरलैस कवरेज की क्षमता को दस से तीस गुना तक बढ़ा देता है। इस सेवा हेतु स्पेक्ट्रम में आवृत्ति बैण्डविड्थ की सरकार ने नीलामी की है। तयह सेवा भारत संचार निगम लिमिटेड ने भारत में सर्वप्रथम जयपुर से आरंभ की है।। पत्रिका.कॉम यहां वाई-मैक्स तकनीक के जरिए टेलीफोन की जगह छोटा एंटीना लगाया जाएगा, जो टावर से संपर्क में रहेगा। ऎसे में 25 किमी दायरे में इंटरनेट चल सकेगा। इसके बाद मुंबई में यह सेवा आरंभ करने के लिए कई भारतीय दूरसंचार कंपनियां प्रयासरत हैं। इनमें टाटा कम्युनिकेशंस अग्रणी है। .

नई!!: टाटा समूह और वाईमैक्स · और देखें »

वैश्वीकरण

Puxi) शंघाई के बगल में, चीन. टाटा समूहहै। वैश्वीकरण का शाब्दिक अर्थ स्थानीय या क्षेत्रीय वस्तुओं या घटनाओं के विश्व स्तर पर रूपांतरण की प्रक्रिया है। इसे एक ऐसी प्रक्रिया का वर्णन करने के लिए भी प्रयुक्त किया जा सकता है जिसके द्वारा पूरे विश्व के लोग मिलकर एक समाज बनाते हैं तथा एक साथ कार्य करते हैं। यह प्रक्रिया आर्थिक, तकनीकी, सामाजिक और राजनीतिक ताकतों का एक संयोजन है।वैश्वीकरण का उपयोग अक्सर आर्थिक वैश्वीकरण के सन्दर्भ में किया जाता है, अर्थात, व्यापार, विदेशी प्रत्यक्ष निवेश, पूंजी प्रवाह, प्रवास और प्रौद्योगिकी के प्रसार के माध्यम से राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं में एकीकरण.

नई!!: टाटा समूह और वैश्वीकरण · और देखें »

वोल्टास

वोल्टास लिमिटेड एक इंजीनियरिंग, एयर कंडीशनिंग और प्रशीतन कंपनी है जो मुंबई, भारत में आधारित है। यह हीटिंग, वायु - संचार और वातानुकूलन, प्रशीतन, निर्माण उपकरण, सामग्री हैंडलिंग, जल प्रबंधन, निर्माण प्रबंधन प्रणाली, इनडोर वायु गुणवत्ता और रसायन जैसे क्षेत्रों में उद्योगों के एक व्यापक स्पेक्ट्रम के लिए इंजीनियरिंग समाधान प्रदान करता है। वोल्टास टाटा समूह का हिस्सा है। इसके प्रबंध निदेशक श्री संजय जौहरी है। वोल्टास ने दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, आर एम एस क्वीन मैरी २ और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, बुर्ज खलीफा के लिए वातानुकूलन प्रदान की है। वोल्टास के पास वृहद सेवा नेटवर्क है। वोल्टास का हर बड़े शहर में अपना सर्विस सेंटर है। .

नई!!: टाटा समूह और वोल्टास · और देखें »

वीडियोकॉन

वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारत की एक बड़ी निजी संस्था है। । 5 अरब डॉलर का वैश्विक समूह है.

नई!!: टाटा समूह और वीडियोकॉन · और देखें »

आदित्य बिड़ला समूह

आदित्य बिड़ला समूह भारत के साथ थाईलैंड, दुबई, सिंगापुर,, म्यांमार, लाओस, इंडोनेशिया, फिलीपींस, मिस्र, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, चीन, अमरीका, ब्रिटेन, जर्मनी, हंगरी, ब्राजील, इटली, फ्रांस, लक्समबर्ग, स्विट्जरलैंड, बांग्लादेश, मलेशिया, वियतनाम और कोरिया समेत 25 देशों में कार्यरत मुंबई में स्‍थित मुख्‍यालय वाला एक बहुराष्ट्रीय सांगठनिक निगम है। आदित्य बिड़ला समूह यूएस 30 बिलियन यूएस$ का संगठन है जो अपने राजस्‍व का 60% भारत के बाहर से प्राप्त करता है। समूह स्‍वयं द्वारा संचालित सभी औधोगिक क्षेत्रों में प्रमुख खिलाड़ी है। बिरला समूह हेवेट-इकॉनामिक टाइम्‍स और वॉल स्‍ट्रीट जर्नल स्‍टडी 2007 के द्वारा एशिया में शीर्ष 20 के बीच भारत के श्रेष्ठ नियोक्‍ता के रूप में घोषित किया गया है। समूह की उत्पत्ति भारत के अग्रणी उद्योगपति घनश्‍याम दास बिरला के द्वारा पहली बार स्‍थापित संगठन में निहित है। .

नई!!: टाटा समूह और आदित्य बिड़ला समूह · और देखें »

आइडिया सेल्युलर

आइडिया सेल्युलर भारत के विभिन्न राज्यों में एक वायरलेस टेलीफोन सेवाओं को संचालित करने वाली एक कंपनी है। इसका शुभारंभ १९९५ में टाटा, आदित्य बिड़ला समूह और एटी एंड टी के बीच एक संयुक्त उद्यम के रूप में हुआ था जब "विंग्स सेलुलर" जो मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश पश्चिम और राजस्थान में सक्रिय थी का विलय कर दिया गया। आरम्भ में जीएसएम क्षेत्र में यह बहुत ही सीमित थी, लेकिन २००४ में एस्कोटेल के अधिग्रहण से आइडिया वास्तव में एक अखिल भारतीय सेवा प्रदाता बन गया जिसकी उपस्थिति महाराष्ट्र, गोआ, गुजरात, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश (पूर्व और पश्चिम), हरियाणा, केरल, राजस्थान और दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत सहित) में थी। कंपनी के आउटलेट "Idea n' U" बैनर के अधीन हैं। यह प्रीपेड ग्राहकों के लिए लचीले टैरिफ की योजना उपलब्ध करने वाली प्रथम कंपनी है। यह नगरीय क्षेत्रों में जीपीआरएस सेवाएं भी प्रदान करती है। आइडिया सेलुलर ने "सर्वश्रेष्ठ बिलिंग और ग्राहक सेवा समाधान" के लिए लगातार २ वर्षों तक जीएसएम एसोसिएशन पुरस्कार जीता। .

नई!!: टाटा समूह और आइडिया सेल्युलर · और देखें »

इरिना विट्ठल

इरिना विट्ठल एक भारतीय महिला उद्यमी है। वर्तमान में वे छ: बड़ी कंपनियों क्रमश: ऐक्सिस बैंक, विप्रो, ग्लैक्सो स्मिथक्लाइन, कंज़्यूमर हेल्थकेयर, टाइटन इंडस्ट्रीज, टाटा ग्लोबल बेवरेजेज़ और गोदरेज कंज़्यूमर प्रोडक्ट की डायरेक्टर हैं। वे मैकेजी की पूर्व पार्टनर रही हैं। वे भारतीय प्रबंध संस्थान, कोलकाता से एम बी ए हैं। .

नई!!: टाटा समूह और इरिना विट्ठल · और देखें »

कम्प्यूटेशनल रिसर्च लेबोरेटरीज

कम्प्यूटेशनल रिसर्च लेबोरेटरीज टाटा समूह के पुर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। पुणे, भारत में स्थित यह उच्च निष्पादन कंप्यूटिंग के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास में लगी हुई है। नवंबर २००७ में, एका नाम का एक महासंगणक, सी आर एल द्वारा हेवलेट-पैकार्ड से तकनीकी सहायता और टाटा संस से ३० करोड़ डॉलर की सहायता से बनाया गया था। उस समय यह एशिया में सबसे तेज़ और दुनिया में चौथा सबसे तेज़ महासंगणक था। .

नई!!: टाटा समूह और कम्प्यूटेशनल रिसर्च लेबोरेटरीज · और देखें »

क्रोमा

क्रोमा (Cromā) उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स और ड्यूरेबल्स के लिए एक भारतीय खुदरा श्रृंखला है। टाटा समूह की कंपनी इनफिनिटी रिटेल भारत में क्रोमा स्टोर चलाती है। अभी भारत मे ४२ क्रोमा और ५ क्रोमा जि़प स्टोर चल रहे है। स्टोर (मुंबई, पुणे, औरंगाबाद) महाराष्ट्र, गुजरात (अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, वडोदरा), दिल्ली एनसीआर, कर्नाटक (बंगलोर), तमिलनाडु (चेन्नई) और आंध्र प्रदेश (हैदराबाद) राज्यों में फैले हुए हैं। क्रोमा जि़प स्टोर पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए है और मोबाइल उपभोक्ता के लिए है। पहला ज़िप स्टोर २२ जून २००७ को मुंबई के घरेलू हवाई अड्डे पर खोला गया था। क्रोमा ८ श्रेणियों में ६००० उत्पादों को पेश करती है। .

नई!!: टाटा समूह और क्रोमा · और देखें »

कोलकाता

बंगाल की खाड़ी के शीर्ष तट से १८० किलोमीटर दूर हुगली नदी के बायें किनारे पर स्थित कोलकाता (बंगाली: কলকাতা, पूर्व नाम: कलकत्ता) पश्चिम बंगाल की राजधानी है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर तथा पाँचवा सबसे बड़ा बन्दरगाह है। यहाँ की जनसंख्या २ करोड २९ लाख है। इस शहर का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। इसके आधुनिक स्वरूप का विकास अंग्रेजो एवं फ्रांस के उपनिवेशवाद के इतिहास से जुड़ा है। आज का कोलकाता आधुनिक भारत के इतिहास की कई गाथाएँ अपने आप में समेटे हुए है। शहर को जहाँ भारत के शैक्षिक एवं सांस्कृतिक परिवर्तनों के प्रारम्भिक केन्द्र बिन्दु के रूप में पहचान मिली है वहीं दूसरी ओर इसे भारत में साम्यवाद आंदोलन के गढ़ के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। महलों के इस शहर को 'सिटी ऑफ़ जॉय' के नाम से भी जाना जाता है। अपनी उत्तम अवस्थिति के कारण कोलकाता को 'पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार' भी कहा जाता है। यह रेलमार्गों, वायुमार्गों तथा सड़क मार्गों द्वारा देश के विभिन्न भागों से जुड़ा हुआ है। यह प्रमुख यातायात का केन्द्र, विस्तृत बाजार वितरण केन्द्र, शिक्षा केन्द्र, औद्योगिक केन्द्र तथा व्यापार का केन्द्र है। अजायबघर, चिड़ियाखाना, बिरला तारमंडल, हावड़ा पुल, कालीघाट, फोर्ट विलियम, विक्टोरिया मेमोरियल, विज्ञान नगरी आदि मुख्य दर्शनीय स्थान हैं। कोलकाता के निकट हुगली नदी के दोनों किनारों पर भारतवर्ष के प्रायः अधिकांश जूट के कारखाने अवस्थित हैं। इसके अलावा मोटरगाड़ी तैयार करने का कारखाना, सूती-वस्त्र उद्योग, कागज-उद्योग, विभिन्न प्रकार के इंजीनियरिंग उद्योग, जूता तैयार करने का कारखाना, होजरी उद्योग एवं चाय विक्रय केन्द्र आदि अवस्थित हैं। पूर्वांचल एवं सम्पूर्ण भारतवर्ष का प्रमुख वाणिज्यिक केन्द्र के रूप में कोलकाता का महत्त्व अधिक है। .

नई!!: टाटा समूह और कोलकाता · और देखें »

कोलकाता में मीडिया

टाटा कम्युनिकेशंस का वीएसएनएल टावर, शहर का एक प्रधान टेलीकॉम सेवा प्रदाता .

नई!!: टाटा समूह और कोलकाता में मीडिया · और देखें »

कीनॉन स्टेडियम

जमशेदपुर, भारत में स्थित कीनन स्टेडियम। कीनन स्टेडियम (Keenan Stadium) झारखंड प्रान्त के जमशेदपुर में स्थित देश का एक प्रमुख स्टेडियम है। स्टेडियम का रखरखाव टाटा स्टील करती है। इसकी दर्शक-क्षमता करीब बीस हजार है। आमतौर पर यहाँ क्रिकेट और फुटबाल के खेलों का आयोजन होता है। हालाँकि यहाँ अभी तक राष्ट्रीय महत्व के खेलों का आयोजन बहुत कम हुआ है, लेकिन टाटा समूह के कर्मचारीगण खासकर टाटा फुटबाल अकादमी के खिलाड़ी इस परिसर का ज्यादातर उपयोग करते हैं। .

नई!!: टाटा समूह और कीनॉन स्टेडियम · और देखें »

१० जनवरी

10 जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 10वाँ दिन है। साल में अभी और 355 दिन बाकी है (लीप वर्ष में 356)। .

नई!!: टाटा समूह और १० जनवरी · और देखें »

१५ जुलाई

१५ जुलाई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का १९वॉ (लीप वर्ष मे १९७वॉ) दिन है। साल मे अभी और १६९ दिन बाकी है। .

नई!!: टाटा समूह और १५ जुलाई · और देखें »

२००८

२००८ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: टाटा समूह और २००८ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

टाटा, टाटा घराना, टाटा ग्रुप, टाटा कम्युनिकेशंस

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »