लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

टांकिकाम्ल

सूची टांकिकाम्ल

बोरिक अम्ल बोरिक अम्ल टांकिकाम्ल (बोरिक अम्ल, H3BO3) पृथ्वी में सभी जगह एवं जीवशरीर में न्यून मात्रा में उपस्थित रहता है। अनेक खनिज जलों में यह अधिक मात्रा में विलीन रहता है। होमबर्ग ने 1702 ई. में सर्वप्रथम इसे सुहागे पर गन्धकाम्ल की क्रिया द्वारा निर्मित किया। .

5 संबंधों: बोरॉन, सुहागा, खनिज अम्ल, ऑर्थ्रोस्कोपी (अंतःसंधिदर्शन), अम्ल

बोरॉन

बोरॉन (Boron) एक रासायनिक तत्व है। प्रकृति में इस तत्व का निर्माण ब्रह्माण्ड किरणों (कोस्मिक किरणों) द्वारा किसी वस्तु पर हुए प्रहारों से होता है, न की तारों में तारकीय नाभिकीय संश्लेषण की प्रक्रिया में। इसलिये हमारे सौर मंडल में इसकी तादाद अन्य तत्वों की तुलना में कम है। दुनिया में यह अपने जल में घुलने वाले बोरेट (borate) खनिजों के रूप में अधिक मिलता है, जिसमें सुहागा (बोरैक्स) सबसे ज़्यादा जाना-माना है। पृथ्वी पर बोरॉन केवल अन्य तत्वों के साथ बने रासायनिक यौगिकों के रूप में ही मिलता है। शुद्ध रूप में बोरॉन तत्व पृथ्वी पर केवल उल्का गिरने से ही पहुँचता है और इस रूप में यह एक उपधातु है। .

नई!!: टांकिकाम्ल और बोरॉन · और देखें »

सुहागा

बोरेक्स का क्रिस्टल सुहागा (Na2B4O7·10H2O; संस्कृत: सुभग; अंग्रेजी: Borax) टांकण (बोरॉन) का एक यौगिक, खनिज तथा बोरिक अम्ल का लवण है। इसे 'क्षारातु बोरेट', 'सोडियम टेट्राबोरेट', या 'डाईसोडियम टेट्राबोरेट' भी कहते हैं। प्राय: यह मुलायम सफेद पाउडर के रूप में मिलता है जो पानी में आसानी से घुल जाता है। सुहागा तिब्बत, लद्दाख और कश्मीर में बहुत मिलता है। .

नई!!: टांकिकाम्ल और सुहागा · और देखें »

खनिज अम्ल

किसी एक या एक से अधिक अकार्बनिक यौगिकों से उत्पादित अम्लों को खनिज अम्ल (mineral acid) या 'अकार्बनिक अम्ल' (inorganic acid) कहते हैं। खनिज अम्लों को जब जल में घोला जाता है तो सभी अम्ल हाइड्रोजन ऑयन और संयुग्मी क्षार आयन बनाते है। .

नई!!: टांकिकाम्ल और खनिज अम्ल · और देखें »

ऑर्थ्रोस्कोपी (अंतःसंधिदर्शन)

कंधे का आर्थ्रोस्कोपी का एक उदाहरण.सर्जन ने एक कैमरा से संयुक्त एक वीडियो स्क्रीन को देखा जो अन्य साधनों के साथ शरीर में डाला जा रहा था। ऑर्थ्रोस्कोपी यानी अंतःसंधिदर्शन (जिसे ऑर्थ्रोस्कोपी सर्जरी भी कहा जाता है।) एक कम से कम चीड़फाड़ वाली शल्य प्रक्रिया है, जिसमें एक जांच और कभी-कभी जोड़ के क्षतिग्रस्त भीतरी हिस्से का इलाज ऑर्थ्रोस्कोपी के उपयोग के जरिये किया जाता है, जो एक प्रकार का इंडोस्कोप (शरीर के भीतरी हिस्सों को देखने वाला उपकरण) है, जिसे एक छोटे चीरे के बाद घुटने में डाला जाता है। आर्थोस्कोपिक प्रक्रियाओं का प्रयोग कई तरह की आर्थोपेडिक (हड्डियों या मांशपेशियों से संबंधित) स्थितियों के मूल्यांकन और उपचार के लिए किया जा सकता है, जिनमें अलग हुईं फटी नरम हड्डियां (काटिलेज), सतह की फटीं नरम हड्डियां, एसीएल (ACL) पुनर्निमाण और क्षतिग्रसत नरम हड्डियों की छंटाई शामिल है। ऑर्थोस्कोपी में परंपरागत खुली सर्जरी से ज्यादा फायदा इसलिए है कि इसमें जोड़ों को पूरी तरह नहीं खोला जाता.

नई!!: टांकिकाम्ल और ऑर्थ्रोस्कोपी (अंतःसंधिदर्शन) · और देखें »

अम्ल

अम्ल एक रासायनिक यौगिक है, जो जल में घुलकर हाइड्रोजन आयन (H+) देता है। इसका pH मान 7.0 से कम होता है। जोहान्स निकोलस ब्रोंसटेड और मार्टिन लॉरी द्वारा दी गई आधुनिक परिभाषा के अनुसार, अम्ल वह रासायनिक यौगिक है जो प्रतिकारक यौगिक (क्षार) को हाइड्रोजन आयन (H+) प्रदान करता है। जैसे- एसीटिक अम्ल (सिरका में) और सल्फ्यूरिक अम्ल (बैटरी में).

नई!!: टांकिकाम्ल और अम्ल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बोरिक अम्ल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »