लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चाट

सूची चाट

मसूरी भारत मे एक चाट का ठेला चाट भारत मे विशेष तौर पर उत्तर भारत मे खाये जाने वाला एक स्वादिष्ट नाश्ता है। चाट, हिन्दी शब्द चाट से लिया गया है जिसका अर्थ होता है स्वाद लेना। भारत मे चाट मुख्य रूप से सड़क किनारे खड़े ठेलों पर बेची जाती है और अमूमन हर उम्र का व्यक्ति इसे मज़े लेकर खाता है। चाट मे मुख्य रूप से आलू टिक्की, गोल गप्पे (महाराष्ट्र मे पानी पूरी), पापड़ी, भल्ले, सेव पूरी, दाल के लड्डू, राज कचौड़ी, लच्छा टोकरी, तले हुए आलू आदि आते हैं। इसके अतिरिक्त कटे हुए फलों को भी चाट के रूप मे खाया जाता है। चाट बनाने मे मुख्य रूप से आलू, बेसन, दाल, दही, मसालों, टमाटर, प्याज और चटनी आदि का प्रयोग होता है। पापड़ी चाट पापड़ी चाट बनाने की विधि- चाट इतिहास से पापड़ी, उबले आलू,टमाटर,प्याज, मटर, दही और धनिये की चटनी को मिलाकर बनाया जाता है.इसके बाद इसे चाट मसाला और सेव से सजाया जाता है.

9 संबंधों: दिबियापुर, दिल्ली की संस्कृति, भारतीय व्यंजनों की सूची, भेलपूरी, लखनऊ, लखनऊ की संस्कृति, आलू, काला नमक, उत्तर प्रदेश का खाना

दिबियापुर

दिबियापुर भारत में सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में औरैया ज़िले का एक नगर और एक नगर पंचायत है। यह नगर राज्य राजमार्ग 21 पर स्थित है। यह हावड़ा-दिल्ली मुख्य लाइन के कानपुर-दिल्ली खण्ड पर फफूँद रेलवे स्टेशन से जुड़ा हुआ है जो उत्तर मध्य रेलवे द्वारा संचालित है। नगर का प्रशासनिक मुख्यालय औरैया है। .

नई!!: चाट और दिबियापुर · और देखें »

दिल्ली की संस्कृति

दिल्ली हाट में प्रदर्शित परंपरागत पॉटरी उत्पाद। दिल्ली की संस्कृति यहां के लंबे इतिहास और भारत की राजधानी रूप में ऐतिहासिक स्थिति से पूर्ण प्रभावित रहा है। यह शहर में बने कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्मारकों से विदित है। भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग ने दिल्ली शहर में लगभग १२०० धरोहर स्थल घोषित किए हैं, जो कि विश्व में किसी भी शहर से कहीं अधिक है। और इनमें से १७५ स्थल राष्ट्रीय धरोहर स्थल घोषित किए हैं। पुराना शहर वह स्थान है, जहां मुगलों और तुर्क शासकों ने कई स्थापत्य के नमूने खडए किए हैं, जैसे जामा मस्जिद (भारत की सबसे बड़ी मस्जिद) और लाल किला। दिल्ली में फिल्हाल तीन विश्व धरोहर स्थल हैं – लाल किला, कुतुब मीनार और हुमायुं का मकबरा। अन्य स्मारकों में इंडिया गेट, जंतर मंतर (१८वीं सदी की खगोलशास्त्रीय वेधशाला), पुराना किला (१६वीं सदी का किला).

नई!!: चाट और दिल्ली की संस्कृति · और देखें »

भारतीय व्यंजनों की सूची

यह भारतीय व्यंजनों की एक सूची है। भारतीय व्यंजनों में भारत के मूल निवासीय क्षेत्री व्यंजनों की एक विस्तृत विविधता शामिल हैं। भारतीय भोजन भी भारी धार्मिक और सांस्कृतिक विकल्प और परंपराओं से प्रभावित है। यह सूची अधूरी है और इनका विस्तार और अनुवाद किया जाना बाकी है। .

नई!!: चाट और भारतीय व्यंजनों की सूची · और देखें »

भेलपूरी

भेलपुरी (मराठी भेळ) एक चटपटा नाश्ता एवं यह प्रकार का चाट भी है। यह मूढ़ी (चावल से बना हुआ) सब्जियों और इमली की चटनी को मिलाकर बनाया जाता है। भेल की पहचान अक्सर मुंबई के समुद्र तटों के साथ की जाती हैं जैसे गिरगांव या जुहू के समुद्र तट। भेलपुरी का जनम मुंबई की स्ट्रीट फूड स्टालों में हुआ एवं यह चटपटा नाश्ता भारत के ज्यादातर हिस्सों में फ़ैल गया एवं स्थानीय स्वाद को ध्यान में रखते हुए इसमें थोड़े बहुत परिवर्तन किये गए। इसकी यही विशेषता ने इससे संपूर्ण भारत में लोकप्रिय बना दिया। यह भी कहा जाता हैं कि भेलपुरी का जन्म पश्चिमी महाराष्ट्र से एक मसालेदार नमकीन भडंग से हुआ है। सूखी भेल, भडंग से बनाया गया है, भेलपुरी के कोलकाता संस्करण को झाल मूरी के नाम से जाना जाता हैं। भेलपुरी के मैसूर संस्करण को चुरुमुरी या बैंगलोर में चुर्मुरी के नाम से जाना जाता है। भेलपुरी का एक सुखा प्रकार बहुप्रचलित भडंग के रूप में जाना जाता है जिससे प्याज, धनिया और नींबू के रस के साथ सजाया जाता है। .

नई!!: चाट और भेलपूरी · और देखें »

लखनऊ

लखनऊ (भारत के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी है। इस शहर में लखनऊ जिले और लखनऊ मंडल के प्रशासनिक मुख्यालय भी स्थित हैं। लखनऊ शहर अपनी खास नज़ाकत और तहजीब वाली बहुसांस्कृतिक खूबी, दशहरी आम के बाग़ों तथा चिकन की कढ़ाई के काम के लिये जाना जाता है। २००६ मे इसकी जनसंख्या २,५४१,१०१ तथा साक्षरता दर ६८.६३% थी। भारत सरकार की २००१ की जनगणना, सामाजिक आर्थिक सूचकांक और बुनियादी सुविधा सूचकांक संबंधी आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ जिला अल्पसंख्यकों की घनी आबादी वाला जिला है। कानपुर के बाद यह शहर उत्तर-प्रदेश का सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र है। शहर के बीच से गोमती नदी बहती है, जो लखनऊ की संस्कृति का हिस्सा है। लखनऊ उस क्ष्रेत्र मे स्थित है जिसे ऐतिहासिक रूप से अवध क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। लखनऊ हमेशा से एक बहुसांस्कृतिक शहर रहा है। यहाँ के शिया नवाबों द्वारा शिष्टाचार, खूबसूरत उद्यानों, कविता, संगीत और बढ़िया व्यंजनों को हमेशा संरक्षण दिया गया। लखनऊ को नवाबों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। इसे पूर्व की स्वर्ण नगर (गोल्डन सिटी) और शिराज-ए-हिंद के रूप में जाना जाता है। आज का लखनऊ एक जीवंत शहर है जिसमे एक आर्थिक विकास दिखता है और यह भारत के तेजी से बढ़ रहे गैर-महानगरों के शीर्ष पंद्रह में से एक है। यह हिंदी और उर्दू साहित्य के केंद्रों में से एक है। यहां अधिकांश लोग हिन्दी बोलते हैं। यहां की हिन्दी में लखनवी अंदाज़ है, जो विश्वप्रसिद्ध है। इसके अलावा यहाँ उर्दू और अंग्रेज़ी भी बोली जाती हैं। .

नई!!: चाट और लखनऊ · और देखें »

लखनऊ की संस्कृति

लखनऊ अपनी विरासत में मिली संस्कृति को आधुनिक जीवनशैली के संग बड़ी सुंदरता के साथ संजोये हुए है। भारत के उत्कृष्टतम शहरों में गिने जाने वाले लखनऊ की संस्कृति में भावनाओं की गर्माहट के साथ उच्च श्रेणी का सौजन्य एवं प्रेम भी है। लखनऊ के समाज में नवाबों के समय से ही पहले आप वाली शैली समायी हुई है। हालांकि स्वार्थी आधुनिक शैली की पदचाप सुनायी देती है, किंतु फिर भी शहर की जनसंख्या का एक भाग इस तहजीब को संभाले हुए है। यह तहजीब यहां दो विशाल धर्मों के लोगों को एक समान संस्कृति से बांधती है। ये संस्कृति यहां के नवाबों के समय से चली आ रही है। .

नई!!: चाट और लखनऊ की संस्कृति · और देखें »

आलू

तरह-तरह के आलू आलू का पौधा आलू एक सब्जी है। वनस्पति विज्ञान की दृष्टि से यह एक तना है। इसकी उद्गम स्थान दक्षिण अमेरिका का पेरू (संदर्भ) है। यह गेहूं, धान तथा मक्का के बाद सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली फसल है। भारत में यह विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में उगाया जाता है। यह जमीन के नीचे पैदा होता है। आलू के उत्पादन में चीन और रूस के बाद भारत तीसरे स्थान पर है। .

नई!!: चाट और आलू · और देखें »

काला नमक

काला नमक के टुकड़े काला नमक का पाउडर काला नमक (बंगला: बिट लबन (বিট লবণ); नेपाली: बिरे नुन; Hindi काला नमक; गुजराती: સંચળ संचल) भारतीय उपमहाद्वीप में निर्मित और भारतीय भोजन में बड़े पैमाने पर प्रयोग किया जाने वाला खाद्य नमक है। काले नमक का प्रयोग चाट, चटनी, रायता और कई अन्य भारतीय व्यंजनों में किया जाता है। भारतीय चाट मसाला, अपनी खुशबू और स्वाद के लिए काले नमक पर निर्भर करता है। काले नमक में मुख्यतः सोडियम क्लोराइड होता है। इसके अतिरिरिक्त इसमें सोडियम सल्फेट, आइरन सल्फाइड, हाइड्रोजन सल्फाइड आदि की कुछ मात्रा भी मिश्रित होती है। सोडियम क्लोराइड के कारण ही यह नमकीन स्वाद देता है, आइरन सल्फाइड के कारण इसका गहरा बैंगनी रंग दिखता है और सभी सल्फर लवण इसके विशिष्ट स्वाद और गंध के लिये जिम्मेदार हैं। इनमें से हाइड्रोजन सल्फाइड मुख्यत: इसके गंध का कारण है। .

नई!!: चाट और काला नमक · और देखें »

उत्तर प्रदेश का खाना

श्रेणी:लखनऊ श्रेणी:भारतीय खाना श्रेणी:उत्तर प्रदेश की संस्कृति श्रेणी:उत्तर प्रदेश की पाकशैलियाँ.

नई!!: चाट और उत्तर प्रदेश का खाना · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »