लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ग्रंथो को जलवाना और विद्वानों को दफनाना

सूची ग्रंथो को जलवाना और विद्वानों को दफनाना

ग्रंथो को जलवाना और विद्वानों को दफनाना (चीनी: 焚書坑儒) यह वे घटनाएँ है जो चिन राजवंश के प्रथम सम्राट चिन शी हुआंग के शासन काल में घटी थी जिसमे सम्राट द्वारा कई ग्रंथो को जलवाया गया था और ४६० कुन्फ़्यूशिवादी विद्वानों को ज़िन्दा दफनाया गया था। सम्राट न्यायवादी थे और यह ग्रंथ सौ विचारधाराओ से संबंधित थी,जो की न्यायवाद के विचारो के विरुद्ध थी, यही कारण था की सम्राट ने इन पुस्तकों को जलवाने और विद्वानों को ज़िन्दा दफ़नाने का आदेश दिया था। कई विद्वान इन घटनाओ को काल्पनि मानते है और हान राजवंश के इतिहासकारों द्वारा चिन राजवंश को कलंकित करने का प्रयास मानते हैं। .

1 संबंध: चिन शी हुआंग

चिन शी हुआंग

चिन शी हुआंग जिसे चिन शी हुआंगदी (秦始皇帝, हिंदी: चीन का प्रथम सम्राट) (जिसका असली नाम यिंग जेंग था)के नाम से भी जाना जाता है, चीन का प्रथम सम्राट था। इसी ने चिन राजवंश की स्थापना कि थी। उसने चीन के बाकि झगड़ते राज्यों को चिन देश के अधीन किया था। उसने शांग राजवंश और झोऊ राजवंश की पारंपरिक उपाधि महाराज (王, wáng) को त्याग कर सम्राट (皇帝 huáng dì) को अपनाया जो की उसकी मृत्यु के २००० वर्ष तक चीन के शासकों ने धारण कि। चिन शी के सेनापतियो ने चू राज्य के दक्षिण में स्थित युएझ़ी काबिले को हराकर हुनान और गुआंगदोंग क्षेत्र को चिन राज्य में सम्मिलित किया। उन्होंने शियोंगनु काबिले से बीजिंग के पश्चिम की भूमि प्राप्त कि। पर इसके उत्तर में शियोंगनु काबिले ने मोदू चानयू के नेतृत्व में एक संघ बनाया चिन राज्य से लड़ने के लिए। चिन शी हुआंग ने अपने मंत्रीली सी के साथ मिलकर चीन के आर्थिक और राजनैतिक स्थिति सुधारने और उसके मानकीकरण के हेतु कई नियम बनाये जिस कारण कई ग्रंथो को जलाया गया और विद्वानों को जिन्दा दफनाया गया। उसने अपनी जनता के लिए विशाल राजमार्गो की प्रणाली स्थापित की और अपनी जनता की सुरक्षा के लिए सभी राज्यों की दीवारों को जोड़कर चीन की महान दीवार बनवाई। उसने खुदके लिए एक नगर के आकार की समाधी बनवाई और उसकी रक्षा के लिए टेराकोटा सेना खड़ी की। अपने अमृत की खोज के निरर्थक प्रयास के बाद २१० ईसापूर्व में उसकी मृत्यु हो गयी, पारे के अत्याधिक सेवन के कारण। श्रेणी:चीन के सम्राट.

नई!!: ग्रंथो को जलवाना और विद्वानों को दफनाना और चिन शी हुआंग · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »