लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

चिन शी हुआंग

सूची चिन शी हुआंग

चिन शी हुआंग जिसे चिन शी हुआंगदी (秦始皇帝, हिंदी: चीन का प्रथम सम्राट) (जिसका असली नाम यिंग जेंग था)के नाम से भी जाना जाता है, चीन का प्रथम सम्राट था। इसी ने चिन राजवंश की स्थापना कि थी। उसने चीन के बाकि झगड़ते राज्यों को चिन देश के अधीन किया था। उसने शांग राजवंश और झोऊ राजवंश की पारंपरिक उपाधि महाराज (王, wáng) को त्याग कर सम्राट (皇帝 huáng dì) को अपनाया जो की उसकी मृत्यु के २००० वर्ष तक चीन के शासकों ने धारण कि। चिन शी के सेनापतियो ने चू राज्य के दक्षिण में स्थित युएझ़ी काबिले को हराकर हुनान और गुआंगदोंग क्षेत्र को चिन राज्य में सम्मिलित किया। उन्होंने शियोंगनु काबिले से बीजिंग के पश्चिम की भूमि प्राप्त कि। पर इसके उत्तर में शियोंगनु काबिले ने मोदू चानयू के नेतृत्व में एक संघ बनाया चिन राज्य से लड़ने के लिए। चिन शी हुआंग ने अपने मंत्रीली सी के साथ मिलकर चीन के आर्थिक और राजनैतिक स्थिति सुधारने और उसके मानकीकरण के हेतु कई नियम बनाये जिस कारण कई ग्रंथो को जलाया गया और विद्वानों को जिन्दा दफनाया गया। उसने अपनी जनता के लिए विशाल राजमार्गो की प्रणाली स्थापित की और अपनी जनता की सुरक्षा के लिए सभी राज्यों की दीवारों को जोड़कर चीन की महान दीवार बनवाई। उसने खुदके लिए एक नगर के आकार की समाधी बनवाई और उसकी रक्षा के लिए टेराकोटा सेना खड़ी की। अपने अमृत की खोज के निरर्थक प्रयास के बाद २१० ईसापूर्व में उसकी मृत्यु हो गयी, पारे के अत्याधिक सेवन के कारण। श्रेणी:चीन के सम्राट.

4 संबंधों: चिन राज्य (प्राचीन चीन), चीन का सम्राट, महाराज झुआंगशिआंग चिन राज्य के, ग्रंथो को जलवाना और विद्वानों को दफनाना

चिन राज्य (प्राचीन चीन)

चिन (Qin) राज्य झगड़ते राज्यों के काल के सात मुख्य राज्यों में से एक था और उन सब से पश्चिम में स्थित था चिन राज्य (चीनी भाषा: 秦国, चिन गुओ; अंग्रेज़ी: Qin) प्राचीन चीन के झोऊ राजवंश के अंतिम भाग में बसंत और शरद काल और झगड़ते राज्यों के काल के दौरान एक रियासत थी। यह ७७८ ईसापूर्व से २०७ ईसापूर्व तक चला। उस ज़माने में सात राज्य आपस में झगड़ रहे थे जिनमें से चिन राज्य सब से शक्तिशाली राज्यों में से एक बन कर उभरा। २२१ ईसापूर्व में चिन राज्य ने पूरे चीन को अपने अधीन कर लिया और चीन में चिन राजवंश का काल आरम्भ हुआ।, Zhengyuan Fu, Cambridge University Press, 1993, ISBN 978-0-521-44228-2 .

नई!!: चिन शी हुआंग और चिन राज्य (प्राचीन चीन) · और देखें »

चीन का सम्राट

चीन का सम्राट (皇帝 huáng dì, हिंदी.

नई!!: चिन शी हुआंग और चीन का सम्राट · और देखें »

महाराज झुआंगशिआंग चिन राज्य के

महाराज झुआंगशिआंग चिन राज्य के महाराज थे झगड़ते राज्यों का काल में और सम्राट चिन शी हुआंग के पिता थे| श्रेणी:चीन का इतिहास.

नई!!: चिन शी हुआंग और महाराज झुआंगशिआंग चिन राज्य के · और देखें »

ग्रंथो को जलवाना और विद्वानों को दफनाना

ग्रंथो को जलवाना और विद्वानों को दफनाना (चीनी: 焚書坑儒) यह वे घटनाएँ है जो चिन राजवंश के प्रथम सम्राट चिन शी हुआंग के शासन काल में घटी थी जिसमे सम्राट द्वारा कई ग्रंथो को जलवाया गया था और ४६० कुन्फ़्यूशिवादी विद्वानों को ज़िन्दा दफनाया गया था। सम्राट न्यायवादी थे और यह ग्रंथ सौ विचारधाराओ से संबंधित थी,जो की न्यायवाद के विचारो के विरुद्ध थी, यही कारण था की सम्राट ने इन पुस्तकों को जलवाने और विद्वानों को ज़िन्दा दफ़नाने का आदेश दिया था। कई विद्वान इन घटनाओ को काल्पनि मानते है और हान राजवंश के इतिहासकारों द्वारा चिन राजवंश को कलंकित करने का प्रयास मानते हैं। .

नई!!: चिन शी हुआंग और ग्रंथो को जलवाना और विद्वानों को दफनाना · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

किन सही हुंग

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »