लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गान्दरबल ज़िला

सूची गान्दरबल ज़िला

गान्दरबल​ ज़िला भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य का एक ज़िला है। यह पहले श्रीनगर ज़िले का हिस्सा हुआ करता था जिसकी दो तहसीलों (गान्दरबल​ और कंगन) को लेकर ६ जुलाई २००६ को इस ज़िले का गठन किया गया।, Mohan C. Bhandari, pp.

12 संबंधों: नारानाग, लिद्दर नदी, सिन्द नदी, सोनमर्ग, हरमुख, जम्मू और कश्मीर, विशनसर, खीर भवानी मंदिर, गाडसर, गंगाबल झील, कंगन (कश्मीर), कृशनसर

नारानाग

नारानाग भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के गान्दरबल ज़िले में २,१२८ मीटर की ऊँचाई पर स्थित एक पर्वतीय पर्यटक स्थल है। यह कंगन से ८ किमी की दूरी पर सिन्द नाले (सिन्धु नदी से भिन्न) नामक नदी की घाटी पर अधिक ऊँचाई पर स्थित है।, A E. Ward, page 70, Thacker, Spink, 1896, accessdate: 13 जून 2012 अपने मर्ग (घास के खुले मैदान), पर्वतों और झीलों के लिये जाने जाने वाले इस स्थान से १६,८४० फ़ुट ऊँचे हरमुख पर्वत और उसके चरणों में स्थित गंगाबल झील के लिये पगडंडी शुरु होती है। यह वंगथ झरने के बाएँ किनारे पर बसा हुआ है, जो आगे चलकर सिन्द नाले में विलय होता है। यहाँ से गडसर झील, विशनसर झील और किशनसर झील के लिये भी रास्ते निकलते हैं हलांकि नारानाग से वहाँ तक पहुँचने के लिये ५ से ७ दिन का पैदल सफ़र तय करना पड़ता है। .

नई!!: गान्दरबल ज़िला और नारानाग · और देखें »

लिद्दर नदी

लिद्दर नदी भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य की कश्मीर घाटी में बहने वाली एक ७३ किमी लम्बी नदी है। सिन्द नदी के बाद यह झेलम नदी की दूसरी सबसे बड़ी उपनदी है। .

नई!!: गान्दरबल ज़िला और लिद्दर नदी · और देखें »

सिन्द नदी

सिन्द नदी (Sind River) या सिन्ध नाला जम्मू व कश्मीर राज्य के गान्दरबल ज़िले में बहने वाली एक नदी है। यह १०८ किमी लम्बी नदी झेलम नदी की एक मुख्य उपनदी है। ध्यान दें कि यह सिन्धु नदी से बिलकुल अलग है (हालांकि इसका पानी पहले झेलम में और अंत में उसी महान सिन्धु नदी में जा मिलता है)।, Sir Walter Roper Lawrence, pp.

नई!!: गान्दरबल ज़िला और सिन्द नदी · और देखें »

सोनमर्ग

सोनमर्ग या सोनामर्ग भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के गान्दरबल ज़िले में ३,००० मीटर की ऊँचाई पर स्थित एक पर्वतीय पर्यटक स्थल है। यह सिन्द नाले (सिन्धु नदी से भिन्न) नामक नदी की घाटी में है। सोनमर्ग से आगे ऊँचे पर्वत हैं और कई प्रसिद्ध हिमानियाँ (ग्लेशियर) स्थित हैं और यहाँ से पूर्व लद्दाख़ का रास्ता निकलता है।, S.A. Qazi, pp.

नई!!: गान्दरबल ज़िला और सोनमर्ग · और देखें »

हरमुख

हरमुख भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के गान्दरबल ज़िले में सिन्द नदी (सिन्धु नदी से भिन्न) और किशनगंगा नदी के बीच स्थित एक ५,१४२ मीटर (१६,८७० फ़ुट) ऊँचा पहाड़ है। यह गंगाबल झील से उभरता हुआ प्रकट होता है और हिन्दुओं द्वारा पवित्र माना जाता है।, kousa.org, Accessed 2012-04-24 इसे चढ़ने का सबसे आसान मार्ग बांडीपूर ज़िले के आरीन क्षेत्र से जाता है। .

नई!!: गान्दरबल ज़िला और हरमुख · और देखें »

जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर भारत के सबसे उत्तर में स्थित राज्य है। पाकिस्तान इसके उत्तरी इलाके ("पाक अधिकृत कश्मीर") या तथाकथित "आज़ाद कश्मीर" के हिस्सों पर क़ाबिज़ है, जबकि चीन ने अक्साई चिन पर कब्ज़ा किया हुआ है। भारत इन कब्ज़ों को अवैध मानता है जबकि पाकिस्तान भारतीय जम्मू और कश्मीर को एक विवादित क्षेत्र मानता है। राज्य की आधिकारिक भाषा उर्दू है। जम्मू नगर जम्मू प्रांत का सबसे बड़ा नगर तथा जम्मू-कश्मीर राज्य की जाड़े की राजधानी है। वहीं कश्मीर में स्थित श्रीनगर गर्मी के मौसम में राज्य की राजधानी रहती है। जम्मू और कश्मीर में जम्मू (पूंछ सहित), कश्मीर, लद्दाख, बल्तिस्तान एवं गिलगित के क्षेत्र सम्मिलित हैं। इस राज्य का पाकिस्तान अधिकृत भाग को लेकर क्षेत्रफल 2,22,236 वर्ग कि॰मी॰ एवं उसे 1,38,124 वर्ग कि॰मी॰ है। यहाँ के निवासियों अधिकांश मुसलमान हैं, किंतु उनकी रहन-सहन, रीति-रिवाज एवं संस्कृति पर हिंदू धर्म की पर्याप्त छाप है। कश्मीर के सीमांत क्षेत्र पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सिंक्यांग तथा तिब्बत से मिले हुए हैं। कश्मीर भारत का महत्वपूर्ण राज्य है। .

नई!!: गान्दरबल ज़िला और जम्मू और कश्मीर · और देखें »

विशनसर

विशनसर (Vishansar) भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के गान्दरबल ज़िले के सोनमर्ग क़स्बे के पास स्थित एक स्वच्छ पर्वतीय झील है। ३,७१० मीटर पर स्थित यह झील प्रसिद्ध किशनगंगा नदी का स्रोत है। इसकी लम्बाई १.० किमी और चौड़ाई ०.६ किमी है। .

नई!!: गान्दरबल ज़िला और विशनसर · और देखें »

खीर भवानी मंदिर

खीर भवानी मंदिर, कश्मीर खीर भवानी भवानी देवी का एक नाम है जिनका प्रसिद्ध मंदिर जम्मू व कश्मीर के गान्दरबल ज़िले में तुलमुला गाँव में एक पवित्र पानी के चश्मे के ऊपर स्थित है। यह श्रीनगर से १४ किमी पूर्व में स्थित है। खीर भवानी देवी की पूजा लगभग सभी कश्मीरी हिन्दू और बहुत से ग़ैर-कश्मीरी हिन्दू भी, करते हैं। पारंपरिक रूप से वसंत ऋतू में इन्हें खीर चढ़ाई जाती थी इसलिए इनका नाम 'खीर भवानी' पड़ा। इन्हें महारज्ञा देवी भी कहा जाता है।, M.S. Kohli, pp.

नई!!: गान्दरबल ज़िला और खीर भवानी मंदिर · और देखें »

गाडसर

गाडसर (Gadsar) या येमसर (Yemsar) भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के गान्दरबल ज़िले के सोनमर्ग क़स्बे के पास स्थित एक स्वच्छ पर्वतीय झील है। ३,६०० मीटर पर स्थित इस झील की लम्बाई ०.८५ किमी और चौड़ाई ०.७६ किमी है। .

नई!!: गान्दरबल ज़िला और गाडसर · और देखें »

गंगाबल झील

गंगाबल झील (Gangabal Lake) या गंगबल झील भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के गान्दरबल ज़िले में हरमुख पर्वत के चरणों में स्थित एक स्वच्छ पर्वतीय झील है।, gaffarakashmir.com, Accessed 2012-04-19 भौगोलिक दृष्टि से यह एक टार्न झील या गिरिताल की श्रेणी में आती है। .

नई!!: गान्दरबल ज़िला और गंगाबल झील · और देखें »

कंगन (कश्मीर)

कंगन भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के गान्दरबल ज़िले में १,८१० मीटर की ऊँचाई पर स्थित एक शहर है। यह सिन्द नाले (सिन्धु नदी से भिन्न) नामक नदी की तंग घाटी में ५० किमी तक नदी के दोनो तरफ़ फैला हुआ है और उस नदी की वादी में स्थित सबसे बड़ी बस्ती है।, Garry Weare, pp.

नई!!: गान्दरबल ज़िला और कंगन (कश्मीर) · और देखें »

कृशनसर

कृशनसर (Krishansar) या कृष्णसर भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के गान्दरबल ज़िले के सोनमर्ग क़स्बे के पास स्थित एक स्वच्छ पर्वतीय झील है। ३,७१० मीटर पर स्थित यह झील प्रसिद्ध किशनगंगा नदी का सर्वप्रथम स्रोत है। इसकी लम्बाई ०.९५ किमी और चौड़ाई ०.६ किमी है। .

नई!!: गान्दरबल ज़िला और कृशनसर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

गान्दरबल ज़िले

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »