लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कोरल सागर

सूची कोरल सागर

कोरल सागर (Coral Sea) दक्षिणी प्रशांत महासागर का एक सीमांत सागर है, जो ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी तट पर यॉर्क अंतरीप प्रायद्वीप से पूर्वोत्तर में स्थित है। इसके पश्चिम में क्वीन्सलैण्ड का पूर्वी तट है और पूर्व में वानूआतू स्थित है। पश्चिमोत्तर में यह पूर्वी नया गिनी के दक्षिण तट से मिलता है और टोरेस जलसन्धि द्वारा आराफ़ूरा सागर से जुड़ा हुआ है। पूर्व में यह प्रशांत महासागर और सोलोमन सागर से जुड़ा हुआ है। विश्व-प्रसिद्ध ग्रेट बैरियर रीफ, जो दुनिया का सबसे बड़ा प्रवाल शैल-श्रेणी मंडल है, कोरल सागर में ही स्थित है। .

2 संबंधों: टोरेस जलसन्धि, आराफ़ूरा सागर

टोरेस जलसन्धि

टोरेस जलसन्धि (Torres Strait) ऑस्ट्रेलिया और नया गिनी द्वीप के बीच की जलसन्धि है। यह अपनी न्यूनतम बिन्दु में १५० किमी की चौड़ाई रखती है। इसके दक्षिण में ऑस्ट्रेलियाई मुख्यभूमि के क्वीन्सलैण्ड राज्य का यॉर्क अंतरीप प्रायद्वीप है और उत्तर में पापुआ न्यू गिनी का पश्चिमी प्रान्त है। यह जलदन्धि पूर्व में स्थित कोरल सागर के पानी को पश्चिम में स्थित आराफ़ूरा सागर से जोड़ती है। हालांकि यह नाव-यातायात के लिये एक महत्वपूर्ण जलमार्ग है, इसके अधिकतर भाग में गहराई बहुत ही कम है (७ से १५ मीटर तक)। इतनी कम गहराई और जगह-जगह पर शैल-भित्तियों और द्वीपों के बिखरे होने से इसे एक ख़तरनाक मार्ग माना जाता है। .

नई!!: कोरल सागर और टोरेस जलसन्धि · और देखें »

आराफ़ूरा सागर

आराफ़ूरा सागर, प्रशांत महासागर के पश्चिम में स्थित है और यह ऑस्ट्रेलिया और नया गिनी के बीच के सहूल महाद्वीपीय ताक पर आच्छादित है। .

नई!!: कोरल सागर और आराफ़ूरा सागर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »