लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आराफ़ूरा सागर

सूची आराफ़ूरा सागर

आराफ़ूरा सागर, प्रशांत महासागर के पश्चिम में स्थित है और यह ऑस्ट्रेलिया और नया गिनी के बीच के सहूल महाद्वीपीय ताक पर आच्छादित है। .

7 संबंधों: टिवी द्वीप समूह, टोरेस जलसन्धि, तिमोर सागर, मॅलानिशिया, रेखांश १३५ डिग्री पू॰, सहूल ताक, कोरल सागर

टिवी द्वीप समूह

लैंडसेट 7 से ली गयी टिवी द्वीपसमूह की तस्वीर। टिवी द्वीप समूह, ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रदेश का हिस्सा है। यह डार्विन के उत्तर में 40 किमी की दूरी पर जहां अराफुरा सागर और तिमोर सागर मिलते हैं, पर स्थित हैं। इस द्वीप समूह का कुल क्षेत्रफल 8320 वर्ग किलोमीटर (3212 वर्ग मील) है, जिसमें मेलविले द्वीप और बाथर्स्ट द्वीप दोनों शामिल है। ऑस्ट्रेलिया में यूरोपीय लोगों के आने से बहुत पहले से ही इस द्वीप समूह के दोनों द्वीपों पर मूल निवासी बसे हुए थे, आज द्वीप समूह की जनसंख्या लगभग 2500 है। .

नई!!: आराफ़ूरा सागर और टिवी द्वीप समूह · और देखें »

टोरेस जलसन्धि

टोरेस जलसन्धि (Torres Strait) ऑस्ट्रेलिया और नया गिनी द्वीप के बीच की जलसन्धि है। यह अपनी न्यूनतम बिन्दु में १५० किमी की चौड़ाई रखती है। इसके दक्षिण में ऑस्ट्रेलियाई मुख्यभूमि के क्वीन्सलैण्ड राज्य का यॉर्क अंतरीप प्रायद्वीप है और उत्तर में पापुआ न्यू गिनी का पश्चिमी प्रान्त है। यह जलदन्धि पूर्व में स्थित कोरल सागर के पानी को पश्चिम में स्थित आराफ़ूरा सागर से जोड़ती है। हालांकि यह नाव-यातायात के लिये एक महत्वपूर्ण जलमार्ग है, इसके अधिकतर भाग में गहराई बहुत ही कम है (७ से १५ मीटर तक)। इतनी कम गहराई और जगह-जगह पर शैल-भित्तियों और द्वीपों के बिखरे होने से इसे एक ख़तरनाक मार्ग माना जाता है। .

नई!!: आराफ़ूरा सागर और टोरेस जलसन्धि · और देखें »

तिमोर सागर

तिमोर सागर, एक अपेक्षाकृत उथला समुद्र है जो उत्तर में तिमोर द्वीप, पूर्व में अराफुरा सागर, दक्षिण में ऑस्ट्रेलिया और पश्चिम में हिंद महासागर से घिरा है। यह सागर समुद्री चट्टानों और निर्जन द्वीपों से भरा पड़ा है, साथ ही इसमें हाइड्रोकार्बन के बड़े भंडार भी उपस्थित हैं। इन भंडारों की खोज के बाद बहुत से अंतरराष्ट्रीय विवाद उभर आये जिनकी परिणति तिमोर सागर संधि पर हस्ताक्षर के रूप में हुई। 2009 में तिमोर सागर के एक बड़े हिस्से में तेल फैल गया था। संभव है कि ऑस्ट्रेलिया के पहले निवासी पिछले हिमयुग के दौरान जब समुद्र का जल स्तर कम था तब इंडोनेशिया से तिमोर सागर पार कर ऑस्ट्रेलिया पहुँचे थे। श्रेणी:हिन्द महासागर के सागर.

नई!!: आराफ़ूरा सागर और तिमोर सागर · और देखें »

मॅलानिशिया

मॅलानिशिया का सांस्कृतिक क्षेत्र मॅलानिशिया ओशिआनिया का एक उपक्षेत्र है जो प्रशांत महासागर के पश्चिमी भाग से लेकर आराफ़ूरा सागर तक और फिर पूर्व में फ़िजी तक का इलाक़ा है। इसमें ऑस्ट्रेलिया के उत्तर और उत्तर-पूर्व के कई द्वीप शामिल हैं, जैसे के नया गिनी, फ़िजी, सोलोमन द्वीपसमूह, वानुअतु, वग़ैराह। .

नई!!: आराफ़ूरा सागर और मॅलानिशिया · और देखें »

रेखांश १३५ डिग्री पू॰

प्रधान मध्याह्न रेखा से १३५° पूर्व (meridian 135° east of Greenwich) धरती पर वह काल्पनिक रेखा है जो उत्तरी ध्रुव से लेकर आर्कटिक महासागर, एशिया, प्रशाम्त महासागर, ऑस्ट्रेलेशिया, हिंद महासागर और अंटार्कटिका से लेकर दक्षिणी ध्रुव तक फैली हुई है। १३५वाँ पूर्वी मध्याह्न ४५वाँ पश्चिमी मध्याह्न के साथ मिलकर एक विशाल वृत बनाता है। .

नई!!: आराफ़ूरा सागर और रेखांश १३५ डिग्री पू॰ · और देखें »

सहूल ताक

सहूल ताक (Sahul Shelf) ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप की महाद्वीपीय ताक (कॉन्टीनेन्टल शेल्फ़) का भाग है जो ऑस्ट्रेलिया के तट से आगे विस्तृत है। यह पश्चिमोत्तर में ऑस्ट्रेलियाई तट से लेकर तिमोर सागर के अधिकांश भाग के नीचे चलता हुआ वहाँ अंत होता है जहाँ तिमोर समुद्री खाई की गहराईयाँ आरम्भ होतीं हैं। उत्तर में यह ऑस्ट्रेलियाई तट से आगे नया गिनी तक पहुँचता है और पूरे आराफ़ूरा सागर के नीचे फैला हुआ है। .

नई!!: आराफ़ूरा सागर और सहूल ताक · और देखें »

कोरल सागर

कोरल सागर (Coral Sea) दक्षिणी प्रशांत महासागर का एक सीमांत सागर है, जो ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी तट पर यॉर्क अंतरीप प्रायद्वीप से पूर्वोत्तर में स्थित है। इसके पश्चिम में क्वीन्सलैण्ड का पूर्वी तट है और पूर्व में वानूआतू स्थित है। पश्चिमोत्तर में यह पूर्वी नया गिनी के दक्षिण तट से मिलता है और टोरेस जलसन्धि द्वारा आराफ़ूरा सागर से जुड़ा हुआ है। पूर्व में यह प्रशांत महासागर और सोलोमन सागर से जुड़ा हुआ है। विश्व-प्रसिद्ध ग्रेट बैरियर रीफ, जो दुनिया का सबसे बड़ा प्रवाल शैल-श्रेणी मंडल है, कोरल सागर में ही स्थित है। .

नई!!: आराफ़ूरा सागर और कोरल सागर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अराफुरा सागर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »