लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य

सूची कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य

कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य अफ्रीका महाद्वीप के मध्य में स्थित देश है, जिसका कुछ भू-भाग अंध महासागर से मिलता है। क्षेत्रफल के लिहाज से यह देश अफ्रीका महाद्वीप का तीसरा सबसे बड़ा देश है। पड़ोसी देश कांगो गणराज्य से भिन्नता के लिए इस देश को अक्सर डीआर कांगो, डीआरसी या फिर राजधानी किन्शासा के नाम पर कांगो-किन्शासा के नाम से पुकारा जाता है। कांगो नाम कांगो नदी के नाम पर पड़ा है, जिसे जाएर नदी के नाम से भी जाना जाता है। कांगो भले ही मध्य अफ्रीका में बसा हो, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी विकास समुदाय (एसएडीसी) नामक संगठन की बदौलत दक्षिणी अफ्रीका से आर्थिक और क्षेत्रीय रूप से जुड़ा हुआ है। इसकी सीमाएं उत्तर में मध्य अफ़्रीकी गणराज्य और सूडान, पूर्व में यूगांडा, रवांडा और अंगोला, पश्चिम में कांगो गणराज्य लगी हुई हैं। पूर्व में तंगानयिका झील इस देश को तंजानिया से अलग करती है। कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य क्षेत्रफल के अनुसार विश्व का ११वाँ सबसे बड़ा देश है और फ़्रान्सीसी भाषा बोलने वाला सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। .

72 संबंधों: चिंपैंजी, ऍड्वर्ड झील, एकातेअर प्रान्त, ऐल्बर्ट झील (अफ़्रीका), तांगान्यीका झील, दक्षिण सूडान, दक्षिण कीवू प्रान्त, देशों के दूरभाष कूट की सूची, देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची, धूम्रपान, प्रभु की प्रतिरोध सेना, प्रमुख धार्मिक समूह, प्रांत, पूर्वी प्रान्त (कांगो), पेट्रोलियम उत्पादक देशों की सूची, बा-कोंगो प्रान्त, बान्दुन्दु प्रान्त, मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, मध्य अफ्रीका, मध्य अफ्रीकी गणराज्य संघर्ष (2012–वर्तमान), मानिएमा प्रान्त, मानव लिंग का आकार, मार्च २३ अभियान, युगाण्डा, यूटीसी +०२:००, यूटीसी+०१:००, रुआण्डा-रुण्डी भाषाएँ, रुकवान्ज़ी द्वीप, लंबाई के आधार पर नदियों की सूची, लुबुम्बाशी, सलोंगा राष्ट्रीय उद्यान, संयुक्त राज्य भूयोजना अफ्रीका के लिए, संविधानी अदालत, स्वर्ण होड़, सैन्य और अर्धसैनिक बलों की संख्या के आधार पर देशों की सूची, सूडान, जनसँख्या के आधार पर अफ्रीकी देशो की सूची, ज़ाम्बिया, ईदी अमीन, वर्षावन, वाम्बा क्षेत्र, विरुन्गा राष्ट्रीय उद्यान, विरुंगा पहाड़ियाँ, विश्व के सभी देश, गरंबा राष्ट्रीय उद्यान, गुरबचन सिंह सलारिया, ओकापि राष्ट्रीय उद्यान, ओकापी, आंगवांतीबो, इटुरी, ..., कहुजी-बेगा राष्ट्रीय उद्यान, कातांगा प्रान्त, कासाइ-पश्चिमी प्रान्त, कासाइ-पूर्वी प्रान्त, कांगो, कांगो नदी, कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के प्रान्त, कांगो जनतांत्रिक गणराज्य का ध्वज, कांगो गणराज्य, काउबॉय, किनशसा, किन्शासा, केन्द्रीय व्यवसायिक क्षेत्रों की सूची, कोबाल्ट, कीवू झील, अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्य राष्ट्र, अफ़्रीका, अफ्रीका में विश्व धरोहर स्थलों की सूची, अफ्रीकी ट्रिपेनोसोमयासिस, अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय, उत्तर कीवू प्रान्त, 1 E12 वर्ग मीटर सूचकांक विस्तार (22 अधिक) »

चिंपैंजी

चिंपैंजी जिसे आम बोलचाल की भाषा में कभी-कभी चिम्प भी कहा जाता है, पैन जीनस (वंश) के वानरों (एप) की दो वर्तमान प्रजातियों का सामान्य नाम है। कांगो नदी दोनों प्रजातियों के मूल निवास स्थान के बीच सीमा का काम करती है.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और चिंपैंजी · और देखें »

ऍड्वर्ड झील

ऍड्वर्ड झील (अंग्रेज़ी: Lake Edward) या रुतनज़िगे (Rutanzige) या ऍड्वर्ड न्यान्ज़ा (Edward Nyanza) महान अफ़्रीकी झीलों की सबसे छोटी झील है। यह कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और युगान्डा की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित है और इसका उत्तरी छोर भूमध्य रेखा (इक्वेटर) से कुछ ही किलोमीटर दक्षिण में पड़ता है। यह अफ़्रीका की १५वीं सबसे बड़ी झील है। इस से कुछ दूरी पर जॉर्ज झील स्थित है और इन दोनों झीलों के बीच में काज़िन्गा नहर की धारा चलती है।, Jean-Pierre Chrétien, Mit Press, 2006, ISBN 9781890951351 .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और ऍड्वर्ड झील · और देखें »

एकातेअर प्रान्त

एकातेअर प्रान्त अफ़्रीका के कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के पश्चिमोत्तर हिस्से में स्थित एक प्रान्त है।, Barry Sergeant, pp.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और एकातेअर प्रान्त · और देखें »

ऐल्बर्ट झील (अफ़्रीका)

ऐल्बर्ट झील (अंग्रेज़ी: Lake Albert) या ऐल्बर्ट न्यान्ज़ा (अंग्रेज़ी: Albert Nyanza) महान अफ़्रीकी झीलों में से एक है। यह युगान्डा और कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के बीच स्थित है। यह अफ़्रीका की सातवी सबसे बड़ी और पूरे विश्व की २७वीं सबसे बड़ी झील है।, Jean-Pierre Chrétien, Mit Press, 2006, ISBN 9781890951351 .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और ऐल्बर्ट झील (अफ़्रीका) · और देखें »

तांगान्यीका झील

तांगान्यीका झील (अंग्रेज़ी: Lake Tanganyika) महान अफ़्रीकी झीलों में से एक है। घनफल (वोल्यूम) और गहराई के हिसाब से यह रूस की बयकाल झील के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। यह विश्व की सबसे लम्बी झील भी है। इसका क्षेत्रफल चार देशों में बंटा हुआ है - तान्ज़ानिया, कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य, बुरुन्डी और ज़ाम्बिया। झील के ४६% क्षेत्रफल पर तान्ज़ानिया और ४०% पर कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य का अधिकार है। इसका पानी बाहर कांगो नदी में बहता है जो आगे जाकर अन्ध महासागर में विलय हो जाती है।, Jean-Pierre Chrétien, Mit Press, 2006, ISBN 9781890951351 .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और तांगान्यीका झील · और देखें »

दक्षिण सूडान

दक्षिण सूडान या 'जनूब-उस-सूडान' (आधिकारिक तौर पर दक्षिणी सूडान गणतंत्र) उत्तर-पूर्व अफ़्रीका में स्थित स्थल-रुद्ध देश है। जुबा देश की वर्तमान राजधानी और सबसे बड़ा शहर भी है। देश के उत्तर में सूडान गणतंत्र, पूर्व में इथियोपिया, दक्षिण-पूर्व में केन्या, दक्षिण में युगान्डा, दक्षिण-पश्चिम में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और पश्चिम में मध्य अफ़्रीकी गणराज्य है। दक्षिण सूडान को 9 जुलाई 2011 को जनमत-संग्रह के पश्चात स्वतंत्रता प्राप्त हुई। इस जनमत-संग्रह में भारी संख्या (कुल मत का 98.83%) में देश की जनता ने सूडान से अलग एक नए राष्ट्र के निर्माण के लिए मत डाला। यह विश्व का 196वां स्वतंत्र देश, संयुक्त राष्ट्र का 193वां सदस्य तथा अफ्रीका का 55वां देश है। जुलाई 2012 में देश ने जिनेवा सम्मेलन पर हस्ताक्षर किए। अपनी आजादी के ठीक बाद से राष्ट्र को आंतरिक संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और दक्षिण सूडान · और देखें »

दक्षिण कीवू प्रान्त

दक्षिण कीवू प्रान्त (फ़्रान्सीसी: Province du Sud-Kivu, अंग्रेज़ी: South Kivu Province) अफ़्रीका के कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के पूर्वी हिस्से में स्थित एक प्रान्त है।, Barry Sergeant, pp.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और दक्षिण कीवू प्रान्त · और देखें »

देशों के दूरभाष कूट की सूची

यह ITU-T की सिफारिश E.164 के अनुसार देशों की दूरभाष कुट सँख्या कि सुची है। .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और देशों के दूरभाष कूट की सूची · और देखें »

देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची

निम्न चार्ट विश्व के देशों को सूचीबद्ध करता है (जैसा की यहां परिभाषित किया गया है), इसमें उनके राजधानीयों के नाम भी शामिल है, यह अंग्रेजी के साथ साथ उस देश की मूल भाषा और/या सरकारी भाषा में दी गयी है। ज टी की कोण नॉन en .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची · और देखें »

धूम्रपान

. इसे एक रिवाज के एक भाग के रूप में, समाधि में जाने के लिए प्रेरित करने और आध्यात्मिक ज्ञान को उत्पन्न करने में भी किया जा सकता है। वर्तमान में धूम्रपान की सबसे प्रचलित विधि सिगरेट है, जो मुख्य रूप से उद्योगों द्वारा निर्मित होती है किन्तु खुले तम्बाकू तथा कागज़ को हाथ से गोल करके भी बनाई जाती है। धूम्रपान के अन्य साधनों में पाइप, सिगार, हुक्का एवं बॉन्ग शामिल हैं। ऐसा बताया जाता है कि धूम्रपान से संबंधित बीमारियां सभी दीर्घकालिक धूम्रपान करने वालों में से आधों की जान ले लेती हैं किन्तु ये बीमारियां धूम्रपान न करने वालों को भी लग सकती हैं। 2007 की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रत्येक वर्ष दुनिया भर में 4.9 मिलियन लोग धूम्रपान की वजह से मरते हैं। धूम्रपान मनोरंजक दवा का एक सबसे सामान्य रूप है। तंबाकू धूम्रपान वर्तमान धूम्रपान का सबसे लोकप्रिय प्रकार है और अधिकतर सभी मानव समाजों में एक बिलियन लोगों द्वारा किया जाता है। धूम्रपान के लिए कम प्रचलित नशीली दवाओं में भांग तथा अफीम शामिल है। कुछ पदार्थों को हानिकारक मादक पदार्थों के रूप में वर्गीकृत किया गया है जैसे कि हेरोइन, किन्तु इनका प्रयोग अत्यंत सीमित है क्योंकि अक्सर ये व्यवसायिक रूप से उपलब्ध नहीं होते.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और धूम्रपान · और देखें »

प्रभु की प्रतिरोध सेना

प्रभु की प्रतिरोध सेना (Lord's Resistance Army (LRA-एलआरए)) (जिसे प्रभु का प्रतिरोध आंदोलन (Lord's Resistance Movement.) या लक्विना भाग दो (Lakwena Part Two) भी कहा जाता है) एक धार्मिक और आतंकवादी समूह है, जो उत्तरी युगाण्डा और दक्षिण सूडान में संचालित है। यह वर्तमान समय में संयुक्त राज्य द्वारा एक आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध है। समूह मुख्य रूप से उत्तरी युगांडा के साथ-साथ दक्षिण सूडान, मध्य अफ़्रीकी गणराज्य और कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के कुछ हिस्सों में संचालित है। .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और प्रभु की प्रतिरोध सेना · और देखें »

प्रमुख धार्मिक समूह

दुनिया के प्रमुख धर्म और आध्यात्मिक परम्पराओं को कुछ छोटे प्रमुख समूहों में वर्गीकृत किया जा सकता है, हालांकि यह किसी भी प्रकार से एकरूप परिपाटी नहीं है। 18 वीं सदी में यह सिद्धांत इस लक्ष्य के साथ शुरू किया गया कि समाज में गैर यूरोपीय सभ्यता के स्तर की पहचान हो। धर्मों की और अधिक व्यापक सूची और उनके मूल रिश्तों की रूपरेखा के लिए, कृपया धर्मों की सूची लेख देखें.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और प्रमुख धार्मिक समूह · और देखें »

प्रांत

प्रान्त एक प्रादेशिक इकाई है, जो कि लगभग हमेशा ही एक देश या राज्य के अंतर्गत एक प्रशासकीय खंड होता है। .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और प्रांत · और देखें »

पूर्वी प्रान्त (कांगो)

पूर्वी प्रान्त या ओरियेन्ताल प्रान्त (फ़्रान्सीसी व अंग्रेज़ी: Orientale Province) अफ़्रीका के कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के पूर्वोत्तरी हिस्से में स्थित एक प्रान्त है।, Barry Sergeant, pp.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और पूर्वी प्रान्त (कांगो) · और देखें »

पेट्रोलियम उत्पादक देशों की सूची

तेल उत्पादक देश इस सूची में उन देशों एवं उनके प्रान्तों/राज्यों की सूची दी गयी है जो तेल के कुओं से कच्चा तेल (crude oil) निकालते हैं। .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और पेट्रोलियम उत्पादक देशों की सूची · और देखें »

बा-कोंगो प्रान्त

बा-कोंगो प्रान्त अफ़्रीका के कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के पश्चिमी हिस्से में स्थित एक प्रान्त है।, Barry Sergeant, pp.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और बा-कोंगो प्रान्त · और देखें »

बान्दुन्दु प्रान्त

बान्दुन्दु प्रान्त अफ़्रीका के कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के पश्चिमी हिस्से में स्थित एक प्रान्त है।, Barry Sergeant, pp.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और बान्दुन्दु प्रान्त · और देखें »

मध्य अफ़्रीकी गणराज्य

मध्य अफ़्रीकी गणराज्य मध्य अफ्रीका में स्थित एक भूमि रक्षित (लैंडलॉक) देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में चाड, पूर्व में सूडान, दक्षिण में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य एवं काँगो गणराज्य एवं पश्चिम में कैमरुन से लगीं हैं। .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और मध्य अफ़्रीकी गणराज्य · और देखें »

मध्य अफ्रीका

अफ्रीका महाद्वीप के मध्य भाग को मध्य अफ्रीका कहते हैं। इसमें अंगोलाबुरुंडीकैमरुनमध्य अफ़्रीकी गणराज्यचाडकांगो लोकतान्त्रिक गणराज्यईक्वीटोरियल गिनीगैबोनकांगो गणराज्यरवांडासाओ तोमे और प्रिन्सीप देश आते हैं। इनके विस्तृत ब्यौरे इस प्रकार से हैं। .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और मध्य अफ्रीका · और देखें »

मध्य अफ्रीकी गणराज्य संघर्ष (2012–वर्तमान)

alt.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और मध्य अफ्रीकी गणराज्य संघर्ष (2012–वर्तमान) · और देखें »

मानिएमा प्रान्त

मानिएमा प्रान्त (फ़्रान्सीसी व अंग्रेज़ी: Maniema) अफ़्रीका के कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के मध्य हिस्से में स्थित एक प्रान्त है।, Barry Sergeant, pp.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और मानिएमा प्रान्त · और देखें »

मानव लिंग का आकार

एक प्रसिद्ध ब्रिटिश वैज्ञानिक रिचर्ड लिन ने मानव (पुरुष) के लिंग के आकार पर एक शोधपत्र प्रकाशित किया। इस शोध में 113 देशों के पुरुषों के प्राइवेट पार्ट के साइज का विश्लेषण किया गया है। इस आधार पर देशों की एक लिस्‍ट भी बनाई गई है। इस लिस्‍ट में भारत 110वें स्थान पर है। लिस्‍ट में 7.1 इंच के औसत 'साइज' के साथ कांगो सबसे ऊपर है। कोरिया और कंबोडिया (3.9 इंच) सबसे नीचे हैं। भारत इन्‍हीं दो देशों से ऊपर है। भारतीय पुरुषों का 'औसत साइज' 4 इंच बताया गया है। लेकिन इस पर सवाल उठ रहे हैं। साल 2006 में भारत में कंडोम का साइज तय करने के लिए किए गए 'साइज सर्वे' की रिपोर्ट आई थी। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) द्वारा कराए गए सर्वे 'स्डटी ऑन प्रापर लेंथ एंड ब्रेड्थ स्पेसिफिकेसंस फॉर कंडोम बेस्ड एंथ्रोपोमेट्रिक मेजरमेंट' के बाद यह नतीजा निकला था कि भारतीय बाजार में मिलने वाले कंडोम पुरुषों के लिंग के साइज के अनुपात में बड़े होते हैं। आईसीएमआर के लिए सर्वे करने वाले डॉ॰ शर्मा ने अपनी शोध रिपोर्ट साल 2006 में भारत सरकार को सौंप दी थी। हालांकि इसके बाद कंडोम बनाने वालों के लिए कोई भी दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए थे। ड्रग्स एंड कास्मेटिक एक्ट 1940 के अनुच्छेद 'आर' के मुताबिक भारत में कंडोम का साइज कम से कम 6.7 इंच रखना अनिवार्य है। बहरहाल, सर्वे में 1400 पुरुषों का डाटा लिया गया था जिसमें 18-50 आयुवर्ग के पुरुष शामिल थे। इससे पहले साल 2001 तक मुंबई में इकट्ठा किए गए (200 लोगों के) डाटा के मुताबिक 60 प्रतिशत भारतीय पुरुषों के प्राइवेट पार्ट की औसत लंबाई 4.4 से 4.9 इंच के बीच और 30 प्रतिशत की लंबाई 4 से 4.9 इंच बताई गई थी। .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और मानव लिंग का आकार · और देखें »

मार्च २३ अभियान

मार्च २३ अभियान (Mouvement du 23-Mars), जिसे ऍम२३ (M23) और कांगोई क्रान्तिकारी सेना (Congolese Revolutionary Army) के नाम से भी जाना जाता है, अफ़्रीका के कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के पूर्वी भागों में सक्रीय एक विद्रोही सैनिक संगठन है। यह विशेषकर उत्तर कीवू प्रान्त में गतिविधियाँ करता है। वर्तमान में यह कांगो की केन्द्रीय सरकार के विरुद्ध लड़ रहा है और इन मुठभेड़ों की वजह से बहुत से स्थानीय नागरिक अपने घरों से विस्थापित हुए हैं। २० नवम्बर २०१२ को ऍम२३ ने उत्तर कीवू की राजधानी गोमा पर क़ब्ज़ा कर लिया था, जो १० लाख से अधिक की आबादी रखता है, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसका नियंत्रण खो बैठा।, Human Rights Watch, pp.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और मार्च २३ अभियान · और देखें »

युगाण्डा

युगांडा गणराज्य पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक लैंडलाक देश है। इसकी सीमा पूर्व में केन्या, उत्तर में सूडान, पश्चिम में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य, दक्षिण पश्चिम में रवांडा और दक्षिण में तंजानिया से मिलती है। देश के दक्षिणी हिस्से में विक्टोरिया झील का एक बड़ा भाग शामिल है, जिससे केन्या और तंजानिया से सीमा निर्धारित होती है। युगांडा नाम बुगांडा राजशाही से लिया गया है, जिसमें देश का दक्षिणी ह्स्सिा, राजधानी कंपाला को शामिल कर, आता था। देश की एक तिहाई जनसंख्या अंतरराष्ट्रीय गरीबी रेखा (2 डालर प्रतिदिन) से नीचे जीवनयापन करती है। .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और युगाण्डा · और देखें »

यूटीसी +०२:००

यूटीसी+०१:०० - नीला (दिसम्बर), नारंगी (जून), पीला (पूरा वर्ष), हल्का नीला - समुद्री इलाक़े यूटीसी +०२:०० (UTC+02:00) वह यूटीसी समय अंतर है जो समन्वयित विश्वव्यापी समय (यूटीसी) से दो घंटे आगे हो, यानि +०२:०० हो। .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और यूटीसी +०२:०० · और देखें »

यूटीसी+०१:००

यूटीसी+०१:०० - नीला (जनवरी), नारंगी (जुलाई), पीला (पूरा वर्ष), हल्का नीला - समुद्री इलाक़े यूटीसी +०१:०० (UTC+01:00) वह यूटीसी समय अंतर है जो समन्वयित विश्वव्यापी समय (यूटीसी) से एक घंटा आगे हो, यानि +०१:०० हो। इस यूटीसी अंतर का प्रयोग इन मानक समयों में होता है.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और यूटीसी+०१:०० · और देखें »

रुआण्डा-रुण्डी भाषाएँ

रुआण्डा-रुण्डी मध्य अफ़्रीका में बोली जाने वाली कुछ बांटू भाषाओं का समूह है जिसमें कई आपस में सम्बन्ध रखने वाली उपभाषाएँ हैं। सन् २००७ में लगे अनुमान के अनुसार इसकी सारी उपभाषाओं को लगभग २ करोड़ लोग बोलते थे। रुआण्डा-रुण्डी की अलग-अलग उपभाषाओं को बोलने वाले अगर समीप के गाँवों-बस्तियों के हों तो एक-दूसरे को समझने में सक्षम हैं लेकिन दूर रहने वालों को आपसी बातचीत समझने में कठीनाई होती है। रुआण्डा-रुण्डी की दो उपभाषाओं को अपने-अपने देशों में राजभाषा होने का दर्जा प्राप्त है: किन्यारुआण्डा भाषा रुआण्डा की एक राजभाषा है जबकि किरुण्डी उसके पड़ोसी देश बुरुण्डी की राजभाषा है। .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और रुआण्डा-रुण्डी भाषाएँ · और देखें »

रुकवान्ज़ी द्वीप

रुकवान्ज़ी द्वीप (Rukwanzi Island) मध्य अफ़्रीका की ऐल्बर्ट झील में स्थित एक द्वीप है। इसपर युगांडा और कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य दोनो अपने सम्प्रभुत्व होने का दावा करते हैं। द्वीप पर लगभग १,००० मछुआरे बसे हुए हैं और इसपर वर्तमान में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य का नियंत्रण है। .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और रुकवान्ज़ी द्वीप · और देखें »

लंबाई के आधार पर नदियों की सूची

एक जलपोत से नील नदी का दृश्य, मिस्र में लक्सर और असवान के बीच. यह पृथ्वी पर सबसे लंबी नदियों की सूची है। इसमें 1,000 किलोमीटर से अधिक वाले नदी तंत्र शामिल हैं। .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और लंबाई के आधार पर नदियों की सूची · और देखें »

लुबुम्बाशी

लुबुम्बाशी (पूर्व नाम: (फ्रेंच), कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्से का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है (सबसे बड़ा शहर किन्शासा है)। लुबुमबाशी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की खनन राजधानी है, जो देश की सबसे बड़ी खनन कंपनियों के लिए एक केंद्र के रूप में कार्य करती है। .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और लुबुम्बाशी · और देखें »

सलोंगा राष्ट्रीय उद्यान

सलोंगा राष्ट्रीय उद्यान कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य मे स्थित एक विश्व धरोहर स्थल है। श्रेणी:अफ़्रीका श्रेणी:कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य में विश्व धरोहर स्थल.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और सलोंगा राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

संयुक्त राज्य भूयोजना अफ्रीका के लिए

कोई विवरण नहीं।

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और संयुक्त राज्य भूयोजना अफ्रीका के लिए · और देखें »

संविधानी अदालत

High Court of Karnataka, Bangalore MMK.jpg संविधानी अदालत संविधानी अदालत अथवा संविधानी न्यायालय एक उच्च न्यायालय होता है जो मुख्यतः संवैधानिक नियमों को देखता है। इसका मुख्य कार्य नियमों के उल्लंघन को देखना और कुछ असंवैधानिक घटना का संज्ञान लेना होता है। इसके अतिरिक्त यह नये नियमों को भी देखता है और उसमें ध्यान रखता है कि कोई नया नियम किसी पुराने नियम के साथ विरोधाभाशी तो नहीं है। .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और संविधानी अदालत · और देखें »

स्वर्ण होड़

स्वर्ण होड़ या स्वर्ण दौड़ उस समय को कहते है जब किसी स्थान पर सोने की खोज के बाद उस स्थान पर बड़ी संख्या में लोग और कर्मी पहुँचने लगते हैं। १९वीं सदी के दौरान ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, दक्षिण अफ़्रीका और संयुक्त राज्य अमेरिका में इस प्रकार की स्वर्ण होड़ लगी थी, जबकि अन्य स्थानों पर कुछ छोटी स्वर्ण होड़ हुई थी। बहुत से स्वर्ण होड़ बाले नगर रातों-रात बढ़ते हैं और तेज़ी से फैलते हैं और अंततः छोड़ दिए जाते हैं। स्वर्ण होड़ के साथ आमतौर पर "सभी के लिए मुक्त" आय की गतिशीलता जैसी भावना जुड़ी होती है, जिसमें कोई भी व्यक्ति प्रचुर रूप से क्षणभर में धनी हो सकता है। एतिहासिक रूप से स्वर्ण होड़ का वही अर्थ है जो इस पद (पारिभाषिक शब्द) का है लेकिन आज के समय में यह पद किसी भी उस पूँजीवादी गतिविधि को दर्शाने के लिए होता है जिसमें प्रतिभागी किसी प्रत्यक्ष स्पष्ट रूप से लाभप्रद बाज़ार के लिए होड़ करते हैं। स्वर्ण होड़ो ने नए क्षेत्रों में बाहर से आए लोगों के अवस्थापन में बहुत सहायक भूमिका निभाई और उत्तर अमेरिकी और ऑस्ट्रेलियाई संस्कृतियों को बहुत सीमा तक परिभाषित किया। ऐसे समय में, जब की मुद्रा सोने पर आधारित थी, रोमन साम्राज्य में नए-नए खननित सोने ने स्वर्ण खादानों से कहीं अधिक दूर तक आर्थिक सहायता प्रदान की। सामुदायिक और लघु खनन (कैस्म) के अनुसार वर्तमान में विश्वभर में लगभग १.३ करोड़ से ३ करोड़ तक लघु खननकर्ता हैं। लगभग १० करोड़ लोग परोक्ष या अपरोक्ष रूप से लघु खनन पर आश्रित हैं। कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य में ८ से १५ लाख तक दस्तकार खननक हैं, सिएरा लियोन में ३.५ से ६.५ लाख और घाना में १.५ से २.५ लाख तक दस्तकार खननक हैं। इसके अतिरिक्त शेष अफ़्रीका में भी दसियों लाख खननक हैं। .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और स्वर्ण होड़ · और देखें »

सैन्य और अर्धसैनिक बलों की संख्या के आधार पर देशों की सूची

विश्व के देशों में २००९ तक सक्रीय बल इस सूची में विश्व के देशों के संख्या के आधार पर सेना और अर्धसैनिक बल है । इसमें पूर्णकालिक सेना और अर्धसैनिक बल सम्मिलित है । .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और सैन्य और अर्धसैनिक बलों की संख्या के आधार पर देशों की सूची · और देखें »

सूडान

सूडान, आधिकारिक तौर पर सूडान गणराज्य, उत्तरी पूर्व अफ्रीका में स्थित एक देश है। यह अफ्रीका और अरब जगत का सबसे बड़ा देश है, इसके अलावा क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया का दसवां सबसे बड़ा देश है। इसके उत्तर में मिस्र, उत्तर पूर्व में लाल सागर, पूर्व में इरिट्रिया और इथियोपिया, दक्षिणपूर्व में युगांडा और केन्या, दक्षिण पश्चिम में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, पश्चिम में चाड और पश्चिमोत्तर में लीबिया स्थित है। दुनिया की सबसे लंबी नदी नील नदी, देश को पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में विभाजित करती है। इसकी राजधानी खार्तूम है। सूडान दुनिया के उन गिने-चुने देशों में शामिल है, जहां आज भी 3000 ईपू बसी बस्तियां अपना वजूद बचाए हुए हैं। यूनाइटेड किंगडम से 1956 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद सूडान को 17 साल तक चले लंबे गृह युद्ध का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अरबी और न्यूबियन मूल की बहुतायत वाले उत्तरी सूडान और ईसाई और एनिमिस्ट निलोट्स बहुल वाले दक्षिणी सूडान के बीच जातीय, धार्मिक और आर्थिक युद्ध छिड़ गया, जिसकी वजह से 1983 में दूसरा गृहयुद्ध शुरू हुआ। इन लड़ाइयों के बीच कर्नल उमर अल बाशिर ने 1989 में रक्तविहिन तख्तापटल कर सत्ता हथिया ली। सूडान ने व्यापक आर्थिक सुधारों को लागू कर वृहदतर आर्थिक विकास दर हासिल की और 2005 में एक नया संविधान के माध्यम से दक्षिण के विद्रोही गुटों को सीमित स्वायत्तता प्रदान करने और 2011 में स्वतंत्रता के मुद्दे पर जनमत संग्रह कराने की बात सहमति बनने के बाद गृहयुद्ध समाप्त किया। प्राकृतिक संसाधन के रूप में पेट्रोलियम और कच्चे तेल से भरे-पूरे सूडान की अर्थव्यवस्था वर्तमान में विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। जनवादी गणराज्य चीन और रूस सूडान के सबसे बड़े व्यापार भागीदार हैं। .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और सूडान · और देखें »

जनसँख्या के आधार पर अफ्रीकी देशो की सूची

जनसँख्या के आधार पर अफ्रीकी देशो की सूची.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और जनसँख्या के आधार पर अफ्रीकी देशो की सूची · और देखें »

ज़ाम्बिया

ज़ाम्बिया गणराज्य दक्षिणी अफ्रीका में स्थित एक लैंडलाक देश है। इसकी सीमा उत्तर में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य, उत्तर-पूर्व में जिम्बाब्वे और बोत्सवाना, दक्षिण में नामीबिया और पश्चिम में अंगोला से मिलती है। देश की राजधानी लुसाका देश के दक्षिण-मध्य में स्थित है। देश की जनसंख्या दक्षिण में राजधानी लुसाका और उत्तर-पश्चिम के कांसे की खदान के इर्द-गिर्द सिमटी हुई है। समाजवादी विचारधारा वाली सरकार के लंबे समय तक के शासनकाल का नतीजा आज जाम्बिया को भुगतना विकास दर में पिछड़े होने के तौर पर भुगतना पड़ रहा है, इसके अलावा एड्स की समस्या भी देश में विकराल है। एक अनुमान है कि व्यस्क आबादी का 10 प्रतिशत एड्स की चपेट में है। देश की 55 प्रतिशत जनसंख्या 2 डालर प्रतिदिन से कम में जीवनयापन करती है। * श्रेणी:अफ़्रीका श्रेणी:देश श्रेणी:स्थलरुद्ध देश.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और ज़ाम्बिया · और देखें »

ईदी अमीन

ईदी अमीन दादा (1925 - 16 अगस्त 2003) 1971 से 1979 तक युगांडा का सैन्य नेता एवं राष्ट्रपति था। 1946 में अमीन ब्रिटिश औपनिवेशिक रेजिमेंट किंग्स अफ़्रीकां राइफल्स में शामिल हो गया और 25 जनवरी 1971 के सैन्य तख्तापलट द्वारा मिल्टन ओबोटे को पद से हटाने से पूर्व युगांडा की सेना में अंततः मेजर जनरल और कमांडर का ओहदा हासिल किया। बाद में देश के प्रमुख पद पर आसीन रहते हुए उसने स्वयं को फील्ड मार्शल के रूप में पदोन्नत कर लिया। अमीन के शासन को मानव अधिकारों के दुरूपयोग, राजनीतिक दमन, जातीय उत्पीड़न, गैर कानूनी हत्याओं, पक्षपात, भ्रष्टाचार और सकल आर्थिक कुप्रबंधन के लिए जाना जाता था। अंतर्राष्ट्रीय प्रेक्षकों और मानव अधिकार समूहों का अनुमान है कि उसके शासन में 1,00,000 से 5,00,000 लोग मार डाले गए। अपने शासन काल में, अमीन को लीबिया के मुअम्मर अल-गद्दाफी के अतिरिक्त सोवियत संघ तथा पूर्वी जर्मनी का भी समर्थन हासिल था।गैरेथ एम.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और ईदी अमीन · और देखें »

वर्षावन

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में डैनट्री वर्षावन. क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया में केर्न्स के पास डैनट्री वर्षावन. न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया में इल्लावारा ब्रश के भाग। वर्षावन वे जंगल हैं, जिनमें प्रचुर मात्रा में वर्षा होती है अर्थात जहां न्यूनतम सामान्य वार्षिक वर्षा 1750-2000 मि॰मी॰ (68-78 इंच) के बीच है। मानसूनी कम दबाव का क्षेत्र जिसे वैकल्पिक रूप से अंतर-उष्णकटिबंधीय संसृति क्षेत्र के नाम से जाना जाता है, की पृथ्वी पर वर्षावनों के निर्माण में उल्लेखनीय भूमिका है। विश्व के पशु-पौधों की सभी प्रजातियों का कुल 40 से 75% इन्हीं वर्षावनों का मूल प्रवासी है। यह अनुमान लगाया गया है कि पौधों, कीटों और सूक्ष्मजीवों की कई लाख प्रजातियां अभी तक खोजी नहीं गई हैं। उष्णकटिबंधीय वर्षावनों को पृथ्वी के आभूषण और संसार की सबसे बड़ी औषधशाला कहा गया है, क्योंकि एक चौथाई प्राकृतिक औषधियों की खोज यहीं हुई है। विश्व के कुल ऑक्सीजन प्राप्ति का 28% वर्षावनों से ही मिलता है, इसे अक्सर कार्बन डाई ऑक्साइड से प्रकाश संष्लेषण के द्वारा प्रसंस्करण कर जैविक अधिग्रहण के माध्यम से कार्बन के रूप में भंडारण करने वाले ऑक्सीजन उत्पादन के रूप में गलत समझ लिया जाता है। भूमि स्तर पर सूर्य का प्रकाश न पहुंच पाने के कारण वर्षावनों के कई क्षेत्रों में बड़े वृक्षों के नीचे छोटे पौधे और झाड़ियां बहुत कम उग पाती हैं। इस से जंगल में चल पाना संभव हो जाता है। यदि पत्तों के वितानावरण को काट दिया जाए या हलका कर दिया जाए, तो नीचे की जमीन जल्दी ही घनी उलझी हुई बेलों, झाड़ियों और छोटे-छोटे पेड़ों से भर जाएगी, जिसे जंगल कहा जाता है। दो प्रकार के वर्षावन होते हैं, उष्णकटिबंधीय वर्षावन तथा समशीतोष्ण वर्षावन। .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और वर्षावन · और देखें »

वाम्बा क्षेत्र

वाम्बा क्षेत्र कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य का एक क्षेत्र है जिसका प्रशासनिक केन्द्र वाम्बा का शहर है। यह इलाका सोने के खनन के लिए प्रसिद्ध है। 400px.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और वाम्बा क्षेत्र · और देखें »

विरुन्गा राष्ट्रीय उद्यान

विरुन्गा राष्ट्रीय उद्यान कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य में स्थित एक विश्व धरोहर स्थल है। श्रेणी:अफ़्रीका श्रेणी:कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य में विश्व धरोहर स्थल.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और विरुन्गा राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

विरुंगा पहाड़ियाँ

विरुंगा पहाड़ियाँ (Virunga Mountains), जो मुफ़ुमबीरो भी कहलाते हैं, पूर्वी अफ़्रीका में रुआण्डा, कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और युगांडा की सीमाओं पर स्थित एक ज्वालामुखियों की शृंखला है। यह ऍड्वर्ड झील और कीवू झील के बीच में खड़ी हुई हैं। इनमें से लगभग सभी प्रसुप्त हैं सिवाय ३,४६२ मीटर ऊँचे न्यीरागोन्गो पर्वत (Mount Nyiragongo) और ३,०६३ मीटर ऊँचे न्यामूरागिरा पर्वत (Mount Nyamuragira) के जो सक्रीय हैं। यह दोनों सक्रीय ज्वालामुखी कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य में हैं और इनके २००६ और २०१० में विस्फोट हुए थे। विरुंगा पहाड़ियाँ पर्वतीय गोरिला का घर हैं जहाँ यह प्राणी विलुप्ति के ख़तरे में है, जिस वजह से यह एक महत्वपूर्ण संरक्षण क्षेत्र है। .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और विरुंगा पहाड़ियाँ · और देखें »

विश्व के सभी देश

यह विश्व के देशों की सूची, एक सिंहावलोकन कराती है, विश्व के राष्ट्रों का, जो कि देवनागरी वर्णक्रमानुसार व्यवस्थित है। इसमें स्वतंत्र राज्य भी सम्मिलित हैं। (जो कि अन्तराष्ट्रीय मान्यताप्राप्त हैं और जो अमान्यता प्राप्त), हैं, बसे हुए हैंपरतंत्र क्षेत्र, एवं खास शासकों के क्षेत्र भी। ऐसे समावेश मानदण्ड अनुसार यह सूची शब्द `देश' एवं `सार्वभौम राष्ट्र' को पर्यायवाची नहीं मानती। जैसा कि प्रायः साधारण बोलचाल में प्रयोग किया जाता है। कृप्या ध्यान रखें कि किन्हीं खास परिस्थितिवश एवं किन्हीं खास भाषाओं में 'देश' शब्द को सर्वथा प्रतिबंधात्मक अर्थ समझा जाता है। अतः केवल 193 निम्नलिखित प्रविष्टियाँ ही प्रथम शब्द (देश या राष्ट्र) में समझे जाएं। यह सूची दिए गए देशों के क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी क्षेत्रों को आवृत्त करती है, अर्थात क्षेत्र, जलीय क्षेत्र (जिसमें जलीय आंतरिक क्षेत्र एवं थल से लगे जलीय क्षेत्र भी आते हैं), विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र, कॉण्टीनेण्टल शैल्फ, एवं हवाई क्षेत्र.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और विश्व के सभी देश · और देखें »

गरंबा राष्ट्रीय उद्यान

गरंबा राष्ट्रीय उद्यान कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य में स्थित एक विश्व धरोहर स्थल है। श्रेणी:अफ़्रीका श्रेणी:कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य में विश्व धरोहर स्थल.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और गरंबा राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

गुरबचन सिंह सलारिया

कैप्टन गुरबचन सिंह सलारिया परमवीर चक्र (29 नवंबर 1935 - 5 दिसंबर 1961) एक भारतीय सैन्य अधिकारी और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान के सदस्य थे। वह परमवीर चक्र प्राप्त करने वाले एकमात्र संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक हैं। वह किंग जॉर्ज के रॉयल मिलिट्री कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र थे। इन्हें यह सम्मान सन 1962 में मरणोपरांत मिला। दिसंबर 1961 में कांगो में संयुक्त राष्ट्र के ऑपरेशन के तहत कांगो गणराज्य में तैनात भारतीय सैनिकों में सलारिया भी शामिल थे। 5 दिसंबर को सलारिया की बटालियन को दो बख्तरबंद कारों पर सवार पृथकतावादी राज्य कातांगा के 150 सशस्त्र पृथकतावादियों द्वारा एलिज़ाबेविले हवाई अड्डे के मार्ग के अवरुद्धीकरण को हटाने का कार्य सौंपा गया। उनकी रॉकेट लांचर टीम ने कातांगा की बख्तरबंद कारों पर हमला किया और नष्ट कर दिया। इस अप्रत्याशित कदम ने सशस्त्र पृथकतावादियों को भ्रमित कर दिया, और सलारिया ने महसूस किया कि इससे पहले कि वे पुनर्गठित हो जाएं, उन पर हमला करना सबसे अच्छा होगा। हालांकि उनकी सेना की स्थिति अच्छी नहीं थी फिर भी उन्होंने पृथकतावादियों पर हमला करवा दिया और 40 लोगों को कुकरियों से हमले में मार गिराया। हमले के दौरान सलारिया को गले में दो बार गोली मार दी और वह वीर गति को प्राप्त हो गए। बाकी बचे पृथकतावादी अपने घायल और मरे हुए साथियों को छोड़ कर भाग खड़े हुए और इस प्रकार मार्ग अवरुद्धीकरण को साफ़ कर दिया गया। अपने कर्तव्य और साहस के लिए और युद्ध के दौरान अपनी सुरक्षा की उपेक्षा करते हुए कर्तव्य करने के कारण सलारिया को भारत सरकार द्वारा वर्ष 1962 में मरणोपरांत परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया। .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और गुरबचन सिंह सलारिया · और देखें »

ओकापि राष्ट्रीय उद्यान

ओकापि राष्ट्रीय उद्यान कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य में स्थित एक विश्व धरोहर स्थल है। श्रेणी:अफ़्रीका श्रेणी:कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य में विश्व धरोहर स्थल.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और ओकापि राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

ओकापी

ओकापी (ओकापिया जॉन्स्टोनी) अफ्री़का के इटुरी वर्षावन, जो कि मध्य अफ्री़का के कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य में स्थित है, में पाया जाने वाला एक जीव है। यह जिराफ़ का सबसे करीबी रिश्तेदार है। आज यह वन में लगभग १०,०००-२०,००० की संख्या में हैं। .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और ओकापी · और देखें »

आंगवांतीबो

आंगवांतीबो (Angwantibo) अफ़्रीका के मुख्य महाद्वीप में मिलने वाला निशाचरी (रात्रि में सक्रीय) नरवानर प्राणी होते हैं। यह नरवानर गण के स्ट्रेपसिराइनी उपगण के लीमरिफ़ोर्मीस अधोगण (इन्फ़ाऑर्डर) के लोरिसिडाए कुल में आर्कटिसीबस (Arctocebus) नामक वंश की दो जातियों का साधारण नाम हैं। यह दिखने में पोटो जैसे लगते हैं लेकिन इनका रंग सुनहरा होता है, जिस कारणवश इन्हें सुनहरा पोटो (golden potto) भी कहा जाता है। आंगवांतीबो की दोनो जातियाँ - कालाबार आंगवांतीबो और सुनहरा आंगवांतीबो - दोनों मध्य अफ़्रीका में रहते हैं और उनका विस्तार नाइजीरिया और कैमरून से लेकर कांगो लोकतांत्रिक गणतंत्र के उत्तरी भाग तक है। .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और आंगवांतीबो · और देखें »

इटुरी

इटुरी (Ituri) अफ़्रीका के मध्य में स्थित कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के पूर्वी प्रान्त (ओरियेन्ताल, Orientale) का एक पूर्वोत्तरी क्षेत्र है जो ऐल्बर्ट झील से पश्चिम में स्थित है। यह सन् १९६२-१९६६ काल में 'किबाली-इटुरी' (Kibali-Ituri) के नाम से एक अलग प्रान्त था लेकिन सन् २००६ के कांगो संविधान ने इसे कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के नवगठित प्रान्तों में से एक न बनाते हुए पूर्वी प्रान्त में विलय कर दिया। इस समय इटुरी को 'इटुरी अन्तरिम प्रशासन' (Ituri Interim Administration) का दर्जा मिला हुआ है और सम्भव है कि इसे एक अलग प्रान्त बना दिया जाये। .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और इटुरी · और देखें »

कहुजी-बेगा राष्ट्रीय उद्यान

कहुजी-बेगा राष्ट्रीय उद्यान कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य मे स्थित एक विश्व धरोहर स्थल है। उद्यान, कहुजी-बेगा राष्ट्रीय उद्यान, कहुजी-बेगा राष्ट्रीय.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और कहुजी-बेगा राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

कातांगा प्रान्त

कातांगा प्रान्त (फ़्रान्सीसी व अंग्रेज़ी: Katanga) अफ़्रीका के कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के दक्षिण-पूर्व हिस्से में स्थित एक प्रान्त है।, Barry Sergeant, pp.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और कातांगा प्रान्त · और देखें »

कासाइ-पश्चिमी प्रान्त

कासाइ-पश्चिमी प्रान्त (फ़्रान्सीसी: Kasaï-Occidental, अंग्रेज़ी: West Kasai) अफ़्रीका के कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक प्रान्त है।, Barry Sergeant, pp.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और कासाइ-पश्चिमी प्रान्त · और देखें »

कासाइ-पूर्वी प्रान्त

कासाइ-पूर्वी प्रान्त (फ़्रान्सीसी: Kasaï-Oriental, अंग्रेज़ी: East Kasai) अफ़्रीका के कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के मध्य हिस्से में स्थित एक प्रान्त है।, Barry Sergeant, pp.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और कासाइ-पूर्वी प्रान्त · और देखें »

कांगो

कांगो के कई अर्थ हो सकते हैं:- कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और कांगो · और देखें »

कांगो नदी

कांगो नदी, जो ज़ाइरे नदी भी कहलाती है, अफ़्रीका की एक प्रमुख नदी है। ४,७०० किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह नदी पश्चिम मध्य अफ़्रीका की सबसे विशाल और नील नदी के बाद अफ़्रीका की सबसे लम्बी नदी है। कांगो नदी विश्व की समस्त नदियों में, दक्षिण अमेरीका की ऐमेंज़न नदी के बाद, दूसरी सबसे अधिक जलप्रवाह वाली नदी है। लम्बाई में यह दुनिया की नौवी सबसे लम्बी नदी है और पूर्व अफ़्रीकी रिफ़्ट की पहाड़ियों-पठारों में अपने स्रोत से लेकर अटलांटिक महासागर में विलय तक ४,७०० किमी का फ़ासला तय करती है। अपने मार्ग में कांगो नदी दो बार भूमध्य रेखा पार करती है। इस विशाल नदी का जलसम्भर क्षेत्र भी विशाल है और इसमें लगभग ४० लाख वर्ग किमी आते हैं, जो कि पूरे अफ़्रीकी महाद्वीप का १३% क्षेत्रफल है। .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और कांगो नदी · और देखें »

कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के प्रान्त

वर्तमान में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के दस प्रान्त और एक शहर-प्रान्त हैं।, Barry Sergeant, pp.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के प्रान्त · और देखें »

कांगो जनतांत्रिक गणराज्य का ध्वज

कांगो जनतांत्रिक गणराज्य का ध्वज कांगो जनतांत्रिक गणराज्य का राष्ट्रीय ध्वज है। ध्वज, कांगो जनतांत्रिक गणराज्य का ध्वज, कांगो जनतांत्रिक गणराज्य का.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और कांगो जनतांत्रिक गणराज्य का ध्वज · और देखें »

कांगो गणराज्य

कांगो गणराज्य मध्य अफ्रीका में स्थित एक देश है। इसकी सीमा गबोन, कैमरून, मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य, काबिन्डा का अंगोलन बाह्य क्षेत्र और गिनी की खाड़ी से मिलती है। श्रेणी:अफ़्रीका के देश *.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और कांगो गणराज्य · और देखें »

काउबॉय

सी.एम. रसेल द्वारा दर्शाया एक अमेरिकी काउबॉय की उत्कृष्ट छवि. उत्तरी अमेरिका में फार्मों के पशुओं की रखवाली करने वाले को काउबॉय कहा जाता है, परंपरागत रूप से घोड़े पर सवार होकर वह यह काम करता है और अक्सर फ़ार्म संबंधित अन्य अनेक प्रकार के काम भी किया करता है। 19वीं शताब्दी के अंत में यह ऐतिहासिक अमेरिकी काउब्वॉय उत्तरी मेक्सिको के वाकुएरो (काउब्वॉय का एक स्थानीय नाम) परंपराओं से उत्पन्न हुआ और इसने विशेष महत्व का आकार ग्रहण कर लिया और एक दंतकथा बन गया।मेलोन, जे., पृष्ठ.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और काउबॉय · और देखें »

किनशसा

किनशसा अफ्रीका के कांगो जनतांत्रिक गणराज्य देश की राजधानी है। श्रेणी:अफ्रीका के शहर श्रेणी:अफ़्रीका में राजधानियाँ.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और किनशसा · और देखें »

किन्शासा

किन्शासा अफ़्रीका के कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। इसे उस देश की प्रशासन-व्यवस्था में शहर-प्रान्त का दर्जा हासिल है।, Barry Sergeant, pp.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और किन्शासा · और देखें »

केन्द्रीय व्यवसायिक क्षेत्रों की सूची

केन्द्रीय व्यवसायिक क्षेत्रों की सूची में विभिन्न देशों के विभिन्न नगरों के केन्द्रीय व्यवसायिक क्षेत्र दिए गए हैं। .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और केन्द्रीय व्यवसायिक क्षेत्रों की सूची · और देखें »

कोबाल्ट

कोबाल्ट एक रासायनिक तत्व है और संक्रमण धातु के समूह का सदस्य है। अपने शुद्ध रूप में यह धातु सख़्त, चमकीली और सलेटी-चाँदी रंग की है, लेकिन यह पृथ्वी पर केवल अन्य रासायनिक तत्वों के साथ बने यौगिकों के रूप में ही मिलती है। कुछ मात्रा में यह निकल की तरह पृथ्वी पर उल्काओं में गिरती है और वहीं शुद्ध रूप में देखी जा सकती है। .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और कोबाल्ट · और देखें »

कीवू झील

कीवू झील (अंग्रेज़ी: Lake Kivu) महान अफ़्रीकी झीलों में से एक है। यह कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और रवाण्डा की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित है।, Jean-Pierre Chrétien, Mit Press, 2006, ISBN 9781890951351 .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और कीवू झील · और देखें »

अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्य राष्ट्र

अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन में राष्ट्र अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्यओं की सूची है। अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन का चिन्ह .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के सदस्य राष्ट्र · और देखें »

अफ़्रीका

अफ़्रीका वा कालद्वीप, एशिया के बाद विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह 37°14' उत्तरी अक्षांश से 34°50' दक्षिणी अक्षांश एवं 17°33' पश्चिमी देशान्तर से 51°23' पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। अफ्रीका के उत्तर में भूमध्यसागर एवं यूरोप महाद्वीप, पश्चिम में अंध महासागर, दक्षिण में दक्षिण महासागर तथा पूर्व में अरब सागर एवं हिन्द महासागर हैं। पूर्व में स्वेज भूडमरूमध्य इसे एशिया से जोड़ता है तथा स्वेज नहर इसे एशिया से अलग करती है। जिब्राल्टर जलडमरूमध्य इसे उत्तर में यूरोप महाद्वीप से अलग करता है। इस महाद्वीप में विशाल मरुस्थल, अत्यन्त घने वन, विस्तृत घास के मैदान, बड़ी-बड़ी नदियाँ व झीलें तथा विचित्र जंगली जानवर हैं। मुख्य मध्याह्न रेखा (0°) अफ्रीका महाद्वीप के घाना देश की राजधानी अक्रा शहर से होकर गुजरती है। यहाँ सेरेनगेती और क्रुजर राष्‍ट्रीय उद्यान है तो जलप्रपात और वर्षावन भी हैं। एक ओर सहारा मरुस्‍थल है तो दूसरी ओर किलिमंजारो पर्वत भी है और सुषुप्‍त ज्वालामुखी भी है। युगांडा, तंजानिया और केन्या की सीमा पर स्थित विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी तथा सम्पूर्ण पृथ्वी पर मीठे पानी की दूसरी सबसे बड़ी झीलहै। यह झील दुनिया की सबसे लम्बी नदी नील के पानी का स्रोत भी है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इसी महाद्वीप में सबसे पहले मानव का जन्म व विकास हुआ और यहीं से जाकर वे दूसरे महाद्वीपों में बसे, इसलिए इसे मानव सभ्‍यता की जन्‍मभूमि माना जाता है। यहाँ विश्व की दो प्राचीन सभ्यताओं (मिस्र एवं कार्थेज) का भी विकास हुआ था। अफ्रीका के बहुत से देश द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्वतंत्र हुए हैं एवं सभी अपने आर्थिक विकास में लगे हुए हैं। अफ़्रीका अपनी बहुरंगी संस्कृति और जमीन से जुड़े साहित्य के कारण भी विश्व में जाना जाता है। .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और अफ़्रीका · और देखें »

अफ्रीका में विश्व धरोहर स्थलों की सूची

युनेस्को द्वारा घोषित अफ्रीका में विश्व धरोहर स्थलों की सूची .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और अफ्रीका में विश्व धरोहर स्थलों की सूची · और देखें »

अफ्रीकी ट्रिपेनोसोमयासिस

अफ्रीकी ट्रिपेनोसोमयासिस अथवा स्लीपिंग सिकनेस मनुष्यों तथा अन्य पशुओं में होने वाली एक परजीवीजन्य बीमारी है। यह परजीवियों की एक प्रजाति ट्रिपैनोसोमा ब्रुसे के कारण होता है। मनुष्यों को संक्रमित कर सकने वाले परजीवी दो प्रकार के होते हैं, ट्रिपैनोसोमा ब्रुसे गैम्बिएन्स (T.b.g) तथा ट्रिपैनोसोमा ब्रुसे रोडेसिएंस (T.b.r.). T.b.g दर्ज मामलों में 98% से अधिक का कारण बनता है। दोनों प्रकार आमतौर पर एक संक्रमित सीसी मक्खी के काटने से फैलते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे आम हैं।  प्रारंभ में, बीमारी के पहले चरण में, बुखार, सिर दर्द, खुजली और जोड़ों में दर्द होता है। यह काटने के एक से तीन सप्ताह के अन्दर शुरू होता है। कुछ सप्ताहों अथवा महीनों के अन्दर दूसरा चरण प्रारंभ होता है जिसमें मरीज़ भ्रम, ख़राब समन्वय, सुन्न होना तथा सोने में कठिनाई महसूस करता है। रोग परीक्षण रक्त स्मीयर में अथवा लिम्फ नोड के तरल पदार्थ में परजीवी खोजने के जरिए किया जाता है। अक्सर पहले और दूसरे चरण की बीमारी के बीच अंतर बताने के लिए लम्बर पंक्चर की आवश्यकता होती है। गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए जोखिमग्रस्त जनसंख्या की स्क्रीनिंग के साथ ही T.b.g. के लिए रक्त परीक्षण करना शामिल है। रोग का निदान अपेक्षाकृत सरल है जबकि रोग का पता जल्दी चल गया हो तथा स्नायविक लक्षण प्रकट न हुए हों। रोग के पहले चरण का उपचार पेंटामाईडीन अथवा स्यूरामिन दवाओं से किया जाता है। रोग के दुसरे चरण के उपचार के लिए एफ्लोनाईथीन अथवा T.b.g. के लिए नाईफर्टिमॉक्स तथा एफ्लोनाईथीन के संयोजन की आवश्यकता होती है। हालाँकि मेलार्सोप्रोल दोनों के लिए कारगर है, फिर भी इसे आमतौर पर केवल T.b.r. के लिए प्रयोग किया जाता है जिसका कारण इसके कुछ गंभीर साइड इफेक्ट हैं। उप-सहारा अफ्रीका के कुछ क्षेत्रों में यह बीमारी नियमित रूप से होती है, जिसमें जोखिम-ग्रस्त जनसँख्या 36 देशों में 70 मिलियन के लगभग है। 2010 में इस बीमारी के कारण लगभग 9,000 व्यक्तियों की मृत्यु हुई, जबकि 1990 में इनकी संख्या लगभग 34,000 थी। एक अनुमान के अनुसार वर्तमान में लगभग 30,000 लोग इससे संक्रमित हैं जिसमें 2012 में हुए 7000 नए मामले भी शामिल हैं। इन मामलों में से 80% से अधिक कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में हैं। हाल ही के इतिहास में इस बीमारी के तीन बड़े प्रकोप हुए हैं: एक 1896 से 1906 के बीच मुख्यतः युगांडा तथा काँगो बेसिन में तथा दो 1920 एवं 1970 में अनेक अफ्रीकी देशों में। अन्य पशु, जैसे गाय, इस बीमारी के वाहक बन सकते हैं तथा इससे संक्रमित हो सकते हैं। .

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और अफ्रीकी ट्रिपेनोसोमयासिस · और देखें »

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (फ्रेंच: Cour Pénale Internationale; प्रायः आईसीसी (ICC) या आईसीसीटी (ICCt) के रूप में संदर्भित) एक स्थायी न्यायाधिकरण है जिसमें जन-संहार, मानवता के खिलाफ अपराध, युद्ध अपराधों और आक्रमण का अपराध (हालांकि वर्तमान में यह आक्रमण के अपराध पर अपने न्यायाधिकार क्षेत्र का प्रयोग नहीं कर सकता है) के लिए अपराधियों के खिलाफ मुकदमा चलाया जाता है। आईसीसी का निर्माण, 1945 के बाद से अंतरराष्ट्रीय कानून का शायद सबसे महत्त्वपूर्ण सुधार रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय कानून के दो निकायों को जो व्यक्तियों के साथ होने वाले व्यवहारों पर नज़र रखते हैं ताकत देता है: मानव अधिकार और मानवीय कानून.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय · और देखें »

उत्तर कीवू प्रान्त

उत्तर कीवू प्रान्त (फ़्रान्सीसी: Province du Nord-Kivu, अंग्रेज़ी: North Kivu Province) अफ़्रीका के कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य के पूर्वोत्तरी हिस्से में स्थित एक प्रान्त है।, Barry Sergeant, pp.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और उत्तर कीवू प्रान्त · और देखें »

1 E12 वर्ग मीटर

मिस्र लगभग १०,००,००० वर्ग कि.मी.2. विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों के परिमाण के क्रम समझने हेतु यहां १०,००,००० वर्ग कि॰मी॰ से १,००,००,००० वर्ग कि॰मी॰ के क्षेत्र दिये गए हैं।.

नई!!: कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और 1 E12 वर्ग मीटर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

जैरे, काँगो, काँगो जनताँत्रिक गणराज्य, काँगो गणराज्य, कांगो (डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ द कांगो), कांगो लोकतांत्रिक गणतंत्र, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, कांगो जनतांत्रिक गणराज्य, काङ्गो लोकतान्त्रिक गणराज्य, कॉन्गो, कोंगो लोकतान्त्रिक गणराज्य

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »