लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एनरिक इग्लेसियस

सूची एनरिक इग्लेसियस

एनरिक मीगेल इग्लेसियस प्रेसलर (जन्म - 8 मई 1975, मेड्रिड, स्पेन), एनरिक इग्लेसियस स्पैनिश गायक, गीतकार और अभिनेता हैं। इग्लेसिआस ने अपने संगीत करियर की शुरूआत मेक्सिकन इंडी लेबल फोनोविसा से की जिसने उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका के लतीनो मार्केट और लैटिन अमेरिका का सबसे प्रसिद्ध कलाकार बनने में मदद की और जिसने की उस समय किसी भी अन्य कलाकार के स्पैनिश भाषा में बिकने वाले ऐल्बम से ज्यादा बिक्री की। सहस्राब्दी के पारगमन से पहल ही उन्होंने मुख्यधारा अंग्रेजी भाषा मार्केट में अपनी प्रसिद्धी कायम कर ली और युनिवर्सल म्यूजिक के साथ $48,000,000 का एक अनूठा और अभूतपूर्व मल्टी-ऐल्बम अनुबंध साइन किया जिसके तहत यूनिवर्सल म्यूजिक लतीनो ने उनकी स्पैनिश ऐलबम्स और इंटरस्कोप (Interscope) ने अंग्रेजी ऐलबम्स रिलीज़ कीं.

4 संबंधों: एना कोर्निकोवा, देस्पासीतो, पिटबुल, व्हिटनी ह्यूस्टन

एना कोर्निकोवा

एना सर्जेयेव्ना कोर्निकोवा (Анна Сергеевна Ку́рникова; जन्म: 7 जून 1981) एक रूसी पेशेवर टेनिस खिलाड़ी तथा मॉडल हैं। उनकी प्रसिद्धि ने उन्हें दुनिया के नामचीन टेनिस खिलाड़ियों में शुमार कर दिया है। अपनी प्रसिद्धि के शीर्ष पर, प्रशंसकों द्वारा कोर्निकोवा की तस्वीरों की खोज के कारण उनका नाम इंटरनेट के सर्च इंजन गूगल पर सर्वाधिक तलाश किए जाने वाले नामों में एक बन गया है। यद्यपि सिंगल्स में भी वे सफल रहीं और वर्ष 2000 में दुनिया के नम्बर 8 पर जा पहुंची, पर कोर्निकोवा की खासियत डबल्स ही रही, जहां वे दुनिया की पहले नम्बर की खिलाड़ी रहीं। मार्टिना हिंगिस की जोड़ी के साथ उन्होंने वर्ष 1999 तथा 2002 में ऑर्स्टेलिया में ग्रैंड स्लैम का खिताब हासिल किया। कोर्निकोवा का पेशेवर टेनिस करियर पिछ्ले कुछ सालों से धीमा रहा है और रीढ़ एवं स्पाइनल की गंभीर समस्याओं के कारण संभवतः समाप्त ही हो चला है। वर्तमान में वे फ्लोरिडा के मियामी तट पर रहती हैं तथा कभी-कभी प्रदर्शनियों एवं वर्ल्ड टेनिस टीम के सेंट लुईस एसेस के लिए खेलती हैं। .

नई!!: एनरिक इग्लेसियस और एना कोर्निकोवा · और देखें »

देस्पासीतो

देस्पासीतो या डेस्पासिटो (हिन्दी: "धीरे-धीरे") पोर्टो रीको के गायक लुइ फोंसी तथा रैपर डैडी यांकी द्वारा उनकी आगामी स्टूडियो एल्बम से एक एकल स्पेनिश गीत है। १२ जनवरी २०१७ को, यूनिवर्सल म्यूज़िक लैटिन ने "देस्पासीतो" और उसके म्यूजिक वीडियो को जारी किया, जिसमें दोनों कलाकार पोर्टो रीको के ओल्ड सान जुआन के ला पेर्ला क्षेत्र में, और स्थानीय बार ला फैक्टोरिया में गीत का प्रदर्शन करते दिखते हैं। इस गीत को फोंसी, एरिका एन्डर, और डैडी यांकी ने लिखा है, और मौरिसियो रेंगफो तथा एन्ड्रेस टॉरेस द्वारा इसका संगीत निर्मित किया गया है। १७ अप्रैल २०१७ को कनाडाई गायक जस्टिन बीबर के साथ गीत का एक रीमिक्स संस्करण रिलीज़ किया गया, जिसने कई देशों में, खासकर अंग्रेजी भाषी क्षेत्रों में गीत के प्रदर्शन में सुधार करने में मदद की। पॉप-रेगेटन शैली का यह गीत व्यावसायिक रूप से फ़ॉन्सी और डैडी याकी का सबसे सफल एकल गीत बना। यह गीत ४७ देशों के संगीत चार्ट में शीर्ष पर रहा, और दस अन्य देशों के शीर्ष १० में इसने जगह बनायी। १९९६ में "माकारीना (बेयसाइड बॉयज मिक्स)" के बाद "बिलबोर्ड हॉट १००" के शीर्ष पर पहुँचने वाला यह पहला स्पैनिश गीत है। ४२ हफ्तों तक "बिलबोर्ड हॉट लैटिन सांग्स" चार्ट के शीर्ष पर रहा यह गीत इस सूची में सबसे लंबे समय तक शीर्ष पर रहा है। अगस्त २०१७ में यूट्यूब पर तीन अरब व्यूज तक पहुँचते ही यह अब तक का सबसे ज्यादा देखा गया गीत बन गया। इसके अतिरिक्त साइट पर तीन और चार अरब व्यूज तक पहुंचने वाला भी यह पहला वीडियो है। यह गाना २७ देशों में २०१७ के दो सर्वश्रेष्ठ एकल गीतों में से एक था। "देस्पासीतो" को संगीत आलोचकों से अनुकूल समीक्षाएं प्राप्त हुई, जिन्होंने इसके लैटिन और अर्बन संगीत के फ्यूजन, और इसकी गतिशीलता की सराहना की। इसे १८वें वार्षिक लैटिन ग्रैमी पुरस्कारों में रिकार्ड ऑफ द ईयर, सॉन्ग ऑफ द ईयर, बेस्ट अर्बन फ्यूजन/परफॉर्मेंस, और बेस्ट शोर्ट फॉर्म म्यूजिक वीडियो के पुरस्कार प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त इस गीत के रीमिक्स संस्करण को भी ६०वें ग्रैमी पुरस्कारों में रिकार्ड ऑफ़ द ईयर, सॉन्ग ऑफ द ईयर और सर्वश्रेष्ठ पॉप डुओ/ग्रुप प्रदर्शन के लिए नामांकित किया गया। २०१७ में, "डेस्पासिटो" को बिलबोर्ड द्वारा हर समय के पांचवें सर्वश्रेष्ठ लैटिन गीत का दर्जा दिया गया था और यह टाइम, बिलबोर्ड और रोलिंग स्टोन पत्रिकाओं की वर्ष के शीर्ष दस गीतों की सूची में था। .

नई!!: एनरिक इग्लेसियस और देस्पासीतो · और देखें »

पिटबुल

अरमांडो क्रिस्टियन पेरेज़ (Armando Christian Pérez, जन्म १५ जनवरी १९८१) .

नई!!: एनरिक इग्लेसियस और पिटबुल · और देखें »

व्हिटनी ह्यूस्टन

व्हिटनी एलिज़ाबेथ ह्यूस्टन (Whitney Elizabeth Houston, 9 अगस्त 1963 - 11 फ़रवरी 2012) एक अमेरिकी गायिका, अभिनेत्री, मॉडल व निर्माता थी। २००९ में गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इन्हें सर्वाधिक पुरस्कार जितने वाली महिला नामित किया। ह्यूस्टन विश्व के सर्वाधिक बिकने वाले संगीत कलाकारों में से एक थी जिसमे उन्होंने १७० मिलियन अल्बम, एकल और वीडियो विश्वभर में बेचे थे। उन्होंने सात स्टूडियो अल्बम व तीन फ़िल्मों के साउंडट्रैक रिलीज़ किए और सभी डायमण्ड, मल्टी-प्लैटिनम, प्लैटिनम या गोल्ड प्रमाणित थे। ह्यूस्टन के मिश्र गीतों के लोकप्रिय चार्टों पर रहने और इसके साथ ही एमटीवी पर उनके वीडियो "हाउ विल आई नो" के दबदबे के करण कई अफ़्रीकी-अमरीकी कलाकारों को उनका अनुसरण करने की प्रेरणा मिली। ह्यूस्टन एकमेव ऐसी कलाकार है जिनके लगातार सात गीत ''बिलबोर्ड'' हॉट १०० हीट की सूची में पहले क्रमांक पर रहे है। वे एल्टन जॉन के बाद दूसरे क्रमांक व एकमेव महिला कलाकार है जिनके नाम बिलबोर्ड मैगज़ीन वर्ष के अंत के दो प्रथम क्रमांक के बिलबोर्ड २०० अल्बम पुरस्कार है। ह्यूस्टन का १९८५ में निकला पहला अल्बम व्हिटनी ह्यूस्टन अपने रिलीज़ के वक्त सर्वाधिक बिक्री वाला अल्बम बन गया। इस अल्बम को रोलिंग स्टोन्स ने १९८६ वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अल्बम घोषित किया और रोलिंग स्टोन्स की "५०० अबतक के सबसे बेहतर अल्बमों की सूची" में २५४ क्रमांक पर स्थान मिला। उनका दूसरा स्टूडियो अल्बम व्हिटनी (१९८७) बिलबोर्ड २०० अल्बम चार्ट पर पहले क्रमांक पर रहने वाला पहला महिला कलाकार का अल्बम बन गया। ह्यूस्टन का पहला अभिनय पात्र फीचर फ़िल्म द बॉडीगार्ड (१९९२) में था। इस फ़िल्म के साउंडट्रैक ने १९९४ में वर्ष के अल्बम का ग्रैमी पुरस्कार जीता। इसका मुख्य गीत "आई विल अल्वेज़ लव यु" संगीत इतिहास में सर्वाधिक बिक्री वाला गीत बन गया। इस अल्बम के साथ ह्यूस्टन नेल्सनसाउंडस्कैन सिस्टम के तहत एक सप्ताह में एक मिलियन से अधिक प्रतियाँ बेचने वाली कलाकार बन गई। ह्यूस्टन ने कई फ़िल्मों में कार्य किया व उनके गीत भी लिखे जिनमे वोटिंग टू एक्स्हेल (१९९५) और द प्रीचर्स वाइफ़ (१९९६) शामिल है। ११ फ़रवरी २०१२ को ह्यूस्टन बेवर्ली हिल्स, कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्टन होटल में मृत पाया गया जिसकी वजह तुरंत ज्ञात नहीं हो पाई। उनके मृत्यु का समाचार २०१२ ग्रैमी पुरस्कारों के साथ आया और अमरीकी व अंतर्राष्ट्रीय मिडिया में काफ़ी बताया गया। .

नई!!: एनरिक इग्लेसियस और व्हिटनी ह्यूस्टन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »