लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एडिनबर्ग में परिवहन

सूची एडिनबर्ग में परिवहन

एडिनबर्ग, परिवहन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण केंद्र है, और कई मायनों में यहाँ की परिवहन व्यवस्था पूर्व-मध्य स्काॅटलैंड के परिवहन का मुख्याधार भी है। इसकी बहुसाधनीय परिवहन व्यवस्था एडिनबर्ग नगर एवं उसके उपनगरों व अन्य सेट इलाकों को बाकी के स्काॅटलैंड, यूके व विश्व के अन्य स्थानों से जोड़ता है। स्काॅटिश संसद के अधिकारक्षेत्र में है, जिसके पास, इसपर कानूनन नियंत्रण, अधिकार, एवं शहर में संबंधित वित्तीय व इन्फ़्रास्ट्रक्चर संबंधित योजना बनाने की भी पूरी क्षमता है। परिवहन संबंधित सारा प्रभार सिटी ऑफ़ एडिनबर्ग काउंसिल की कार्यपालन इकाई पर है, जो इसकी विकास व ठीक से संचालन के लिये ज़िम्मेदार है। यह परिवहन संबंधित विस्त्रित प्रदाताओं को एक छत्रपति में संयोजित करती है। एडिनबर्ग की परिवहन व्यवस्था आम तौर पर अतिरिक्त व सक्षम है, परंतु कठिनाइयाँ, जैसे: ट्रैफ़िक संकुलन, महत्वपूर्ण परिवहन योजनाओं की आपूर्ति में देरी, प्रचलित चिंतन का विषय हैं। हाल में आई समस्याओं में चोरी एवं सड़क दुर्धटनाओं में आई बढ़ोतरी हैं। .

3 संबंधों: एडिनबर्ग, एडिनबर्ग की अर्थव्यवस्था, एबरडीन में परिवहन

एडिनबर्ग

एडिनबर्ग या एडिनबर (Edinburgh,अंग्रेजी उच्चारण: / ए॑डिन्बर / Dùn Èideann डुन एडिऽन्न), स्कॉटलैंड की राजधानी, एवं ग्लासगो के बाद, स्कॉटलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह स्काॅटलैन्ड के लोथियन क्षेत्र में फ़ाॅर्थ के नदमुख के दक्षिणी तट पर स्थित है। वर्ष 2013 के हिसाब से,इस शहर की आबादी 5,00,000 के करीब है। 15वीं सदी से ही यह ऐतिहासिक शहर स्कॉटलैंड की राजधानी है। शुरुआत से ही स्काॅटियाई राजशाही के सारे महत्वपूर्ण प्रशासनिक भवन इसी शहर में ही स्थित हुआ करते थे, परंतू 1603 और 1707 के बीच, इंग्लैंड से विलय के पश्चात इस शहर की काफ़ी राजनैतिक ताकत लंदन चली गई। 1999 में स्कॉटिश संसद को स्वायत्त रूप से शाही धोषणा द्वारा स्थापित किया गया तब से यह शहर स्काॅटलैंड की संसद व स्काॅटलैंड में राजगद्दी का आसन है। स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय संग्रहालय, स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पुस्तकालय और स्कॉटलैंड की अन्य महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थाओं के मुख्यालय व नेशनल गैलरी यहीं एडिनबर्ग में स्थित हैं। आर्थिक रूप से, यह यूके में लंदन के बाहर का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र है। एडिनबर्ग का इतिहास काफ़ी लम्बा है, एवं यहां कई ऐतिहासिक इमारतों को भी अच्छी तरह से संरक्षित देखे जा सकते हैं। एडिनबर्ग कासल, हाॅलीरूड पैलेस, सेंट जाइल्स कैथेड्रल और कई अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक इमारतें यहां स्थित हैं। एडिनबर्ग का ओल्ड टाउन और न्यू टाउन, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं। 2004 में, एडिनबर्ग विश्व साहित्य में पहला शहर बन गया। साथी यह ऐतिहासिक रूप से शिक्षा का भी एक विकसित केन्द्र रहा है, यहाँ स्थित, एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, ब्रिटेन के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है, एवं यह अब भी दुनिया के शीर्ष सिक्षा संस्थानों में शामिल है। इसके अलावा एडिनबर्ग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और यहां आयोजित किये गए अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी विश्वविख्यात समारोहों में से एक है। लंडन के बाद ब्रिटेन में, एडिनबर्ग दूसरा सबसे बड़ा पर्यटन केन्द्र है। .

नई!!: एडिनबर्ग में परिवहन और एडिनबर्ग · और देखें »

एडिनबर्ग की अर्थव्यवस्था

एडिनबर्ग, स्काॅटलैंड की राजधानी, उसके दूसरा सबसे बड़ा नगर एवं यहाँ की अर्थव्यवस्था का बतौर बिजलीघर है। बलकी, यह पूरे युनाइटेड किंग्डम की अर्थव्यवस्था का एक बेहद महत्वपूर्ण अंश है। एडिनबर्ग हमेशा से ही ब्रिटेन के सबसे समृद्ध क्षेत्रों में शुमार रहा है, एवं यहाँ की अर्थव्यवस्था, लंडन के बाहर, सबसे मज़बूत अर्थव्यवस्था है। साथ ही पेशेवरों की संख्या के मामले में भी एडिनबर्ग सबसे आगे है, यहाँ की 45% आबादी के पास डिग्री-स्तर या पेशेवर-स्तर की योग्यता है। सेंटर फ़ाॅर इंटरनेशनल काॅम्पेटिटिवनेस(अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी केंद्र) के आँकड़ों के अनुसार यह आर्थिक तोमर पर सबसे प्रतिस्पर्धी शहर भी है। 2012-13 के फ़ाइनैन्शियल टाइम्स एफ़डीआई मैगज़ीन पुरस्कारों में इसे यूरोप का भविष्य में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हेतु सर्वोत्तम बड़ा शहर एवं सर्वोत्तम बड़ा शहर, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की रणनीति हेतु के नामों से नवाज़ा गया था। .

नई!!: एडिनबर्ग में परिवहन और एडिनबर्ग की अर्थव्यवस्था · और देखें »

एबरडीन में परिवहन

एबरडीन मैं भी किसी भी विशाल नगर की तरह ही एक विस्तृत एवम व्यापक परिवहन व्यवस्था है। एबरडीन की परिवहन व्यवस्था जटिल एवं बड़े पैमाने पर फैली हुई है, जो इसे वायु, रेल, सड़क व अन्य परिवहन मार्गो द्वारा स्कॉटलैंड, यूनाइटेड किंगडम एवं विश्व के अन्य नगरों व क्षेत्रों से जोड़ती है। शहर के लिए अति महत्वपूर्ण होने के बावजूद भी इस पर काफी समय तक उपयुक्त राजनैतिक तवज्जो नहीं दी जा रही थी, अतः यह काफी समय तक अल्पनिवेश एवं उपयुक्त इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी से पीड़ित थी। यद्यपि, हाल ही में इस क्षेत्र पर राजनैतिज्ञों का ध्यान गया है और मौजूदा समय में इस पर अब पूर्वत्यावश्यक तवज्जो दी जा रही है। .

नई!!: एडिनबर्ग में परिवहन और एबरडीन में परिवहन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एडिनबर्ग में परिवाहन, एडिनबर्ग की परिवहन व्यवस्था

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »