लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एज़टेक

सूची एज़टेक

एज़टेक १४वीं से १६वीं शताब्दी के मध्य मेक्सिको में एक साम्राज्य था। एज़टेक लोगों की राजधानी टेनोच्टिलन थी और वो वर्तमान मेक्सिको में बस गए थे। एज़टेक लोग नाहुआट्ल भाषा बोलते थे। एज़टेक लोगों की संस्कृति के कुछ अंग थे मानव बलि और मिथ्कीय जीवों पर विश्वास। इसके अतिरिक्त, एज़टेक लोगों का पंचांग बहुत ही सटिक था जिसमें ३६५ दिन होते थे। उनका एक धार्मिक पंचांग भी था जो २६० का होता था। एज़टेक मूल अमेरिकी लोग थे जो १५वीं और १६वीं शताब्दियों के मध्य मेक्सिको में रहा करते थे। वे लोग स्वयं को मेक्सिकी या नाहुआ कहते थे। एज़टेक की राजधानी थी, टेनोच्टिलन। यह उन द्वीपों से बना था जो एक झील में थे। उस समय टेनोच्टिलन विश्व के महानतम नगरों में से एक था। एज़टेक के एक प्रमुख देवता, क्वेट्ज़ाल्कोट्ल। एज़टेक बहुत से देवताओं में विश्वास रखते थे। क्वेट्ज़ाल्कोट्ल (पंख युक्त साँप), हुइत्जिलोपोच्टिलि (दक्षिण की हमिंग चिड़िया) और टेज़्काट्लिपोका (धुँए वाला दर्पण) इनमें प्रमुख थे। कभी-कभार एज़टेक अपने देवताओं को खुश करने के लिए मानव बलि भी देते थे। १५१९ और १५२१ के मध्य स्पेनी नेता हेर्नान कोर्टिस ने एज़टेक लोगों को परास्त किया और उनका साम्राज्य ले लिया। कुछ एज़टेक कोर्टिस के सैनिको से लड़ना नहीं चाहते थे क्योंकि वे समझते थे की वे देवता हैं। आज बहुत से मेक्सिको वासियों के एज़टेक और अन्य मूल अमेरिकी पूर्वज हैं। अभी भी मेक्सिको के लोग एज़टेक चिन्हों का उपयोग करते है। मेक्सिको के झंडे में जो कैक्टस पर मुँह में साँप को दबाए चील का चित्र है, वह एज़टेक का प्रतीक है। मेक्सिको नाम भी एक एज़टेक शब्द है। १६वीं शताब्दी में स्पेन द्वारा परस्त होने से पहले एज़टेक सभ्यता बहुत फली-फूली। एज़टेक लोग बहुत से ऐसे पौधे और सब्ज़ियाँ खाते थे जो मेक्सिको में सरलत से उगाए जा सकते थे। मक्का उनका मुख्य आहार था, जिसे वे मेज़ कहते थे। एक अन्य आहार था स्क्वैश। एज़टेक लोगों द्वारा छोटे-छोटे अपराधों के लिए भी कड़े दंड का प्रावधान था, जो आज हमारे लिए बहुत साधारण से हैं। निम्नलिखित अपराधों के लिए मृत्यु दंड का प्रवधान था: व्याभिचार, रुई के कपड़े पहनना (यदि आप एक सामान्य व्यक्ति हैं तो), हरे-भरे पेड़ को काटना, अपने खेत की बाड़ को अपने स्थान से हटाकर अपनी भूमि को बड़ा बनाना, किसी दूसरे की भूमि को छोटा बनाना, बड़ी चोरि और राजद्रोह। .

13 संबंधों: चिहुआहुआ (कुत्ता), दैवज्ञ, नवपाषाण युग, बोर्ड गेम, मादक पेय, मानव बलि, मेसोअमेरिकी, मेक्सिको नगर, मेक्सिको का ध्वज, सामाजिक वर्ग, स्फटिक कपाल, हर्बलिज्म (जड़ी-बूटी चिकित्सा), कोलम्बस-पूर्व युग

चिहुआहुआ (कुत्ता)

कोई विवरण नहीं।

नई!!: एज़टेक और चिहुआहुआ (कुत्ता) · और देखें »

दैवज्ञ

जॉन विलियम वाटरहाउस द्वारा रचित "दैवज्ञ से परामर्श"; जिसमे आठ महिला पुरोहितों को भविष्यवाणी के एक मंदिर में दिखाया गया है प्राचीन पुरातनता में, दैवज्ञ एक व्यक्ति या एजेंसी को कहा जाता था जिसे ईश्वरप्रेरित बुद्धिमत्तापूर्ण सलाह या भविष्यसूचक (पूर्वकथित) विचार, भविष्यवाणियों या पूर्व ज्ञान का एक स्रोत माना जाता था। इस प्रकार यह भविष्यवाणी का एक रूप है। इस शब्द की उत्पत्ति लैटिन क्रिया ōrāre (अर्थात "बोलना") से हुई है एवं यह सही-सही भविष्यवाणी करने वाले पुजारी या पुजारिन को संदर्भित करता है। विस्तृत प्रयोग में, दैवज्ञ अपने स्थल, एवं यूनानी भाषा में khrēsmoi (χρησμοί) कहे जाने वाले दैवीय कथनों को भी संदर्भित कर सकता है। देवज्ञों को ऐसा प्रवेश-द्वार माना जाता था जिसके माध्यम से ईश्वर मनुष्य से सीधे बात करते थे। इस अर्थ में, वे भविष्यद्रष्टाओं (manteis, μάντεις) से भिन्न होते थे जो पक्षियों के चिह्नों, पशु की अंतरियों एवं अन्य विभिन्न विधियों के माध्यम से ईश्वर के द्वारा भेजे गए प्रतीकों की व्याख्या करते थे।फ्लॉवर, माइकल एत्यह.

नई!!: एज़टेक और दैवज्ञ · और देखें »

नवपाषाण युग

अनेकों प्रकार की निओलिथिक कलाकृतियां जिनमें कंगन, कुल्हाड़ी का सिरा, छेनी और चमकाने वाले उपकरण शामिल हैं नियोलिथिक युग, काल, या अवधि, या नव पाषाण युग मानव प्रौद्योगिकी के विकास की एक अवधि थी जिसकी शुरुआत मध्य पूर्व: फस्ट फार्मर्स: दी ओरिजंस ऑफ एग्रीकल्चरल सोसाईटीज़ से, पीटर बेल्वुड द्वारा, 2004 में 9500 ई.पू.

नई!!: एज़टेक और नवपाषाण युग · और देखें »

बोर्ड गेम

फ्रेंच मिट्टी के बरतन ट्रे और बोर्डगेम, 1720-1750 बोर्ड गेम/पट्टे का खेल एक ऐसा खेल है जिसमें पूर्व चिन्हित सतह या "बोर्ड " पर कुछ नियमों के अनुसार काउंटरों या रुपयों को रखा, हटाया या चलाया जाता है। खेल पूरी रणनीति, मौके या दोनों के मिश्रण से और आमतौर पर एक लक्ष्य पर आधारित होता है, जिसे एक खिलाड़ी हासिल करना चाहता है। पूर्ववर्ती बोर्ड गेम दो सेनाओं में युद्ध का प्रतिनिधित्व करते थे और मौजूदा बोर्ड गेम भी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों के काउंटरों से, जीत हासिल करने या अंकों (जैसा कि अक्सर रुपयों के खेल में व्यक्त किया जाता है) के संग्रहण करने पर आधारित होते हैं। बोर्ड गेम्स विभिन्न प्रकार और शैलियों के होते हैं। जीवन की वास्तविक घटनाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले इन खेलों में कोई अंतर्निहित विषय नहीं भी हो सकता है, जैसे कि चेकर्स या विशिष्ट विषय और विवरणात्मक विषय वाला भी हो सकता है, जैसे कि क्लुएडो.

नई!!: एज़टेक और बोर्ड गेम · और देखें »

मादक पेय

किसी बार में कच्चा मादक पेय पदार्थ (स्प्रिट्स). मादक पेय इथेनॉल (जिसे आमतौर पर अल्कोहल कहा जाता है) युक्त एक पेय है। मादक पेयों को सामान्यतः तीन सामान्य वर्गों में विभाजित किया जाता है: बीयर, वाइन और स्प्रिट्स.

नई!!: एज़टेक और मादक पेय · और देखें »

मानव बलि

एचिलिस के कब्र पर नीओप्टोलेमस के हाथ से पॉलीजिना मर गया" (एक प्राचीन कैमिया के बाद 1900 सदी का चित्र) किसी धार्मिक अनुष्ठान के भाग (अनुष्ठान हत्या) के रूप में किसी मानव की हत्या करने को मानव बलि कहते हैं। इसके अनेक प्रकार पशुओं को धार्मिक रीतियों में काटा जाना (पशु बलि) तथा आम धार्मिक बलियों जैसे ही थे। इतिहास में विभिन्न संस्कृतियों में मानव बलि की प्रथा रही है। इसके शिकार व्यक्ति को रीति-रिवाजों के अनुसार ऐसे मारा जाता था जिससे कि देवता प्रसन्न अथवा संतुष्ट हों, उदाहरण के तौर पर मृत व्यक्ति की आत्मा को देवता को संतुष्ट करने के लिए भेंट किया जाता था अथवा राजा के अनुचरों की बलि दी जाती थी ताकि वे अगले जन्म में भी अपने स्वामी की सेवा करते रह सकें.

नई!!: एज़टेक और मानव बलि · और देखें »

मेसोअमेरिकी

350 पीएक्स (px) 350 पीएक्स (px) 350 पीएक्स (px) 350 पीएक्स (px) पैलेंकी के क्लासिक माया शहर का दृश्य, जो 6 और 7 सदियों में सुशोभित हुआ, मेसोअमेरिकी सभ्यता की उपलब्धियों के कई उदाहरणों में से एक है ट्युटिहुकन के मेसोअमेरिकी शहर का एक दृश्य, जो 200 ई. से 600 ई. तक सुशोभित हुआ और जो अमेरिका में दूसरी सबसे बड़ी पिरामिड की साइट है माया चित्रलिपि पत्रिका में अभिलेख, कई मेसोअमरिकी लेखन प्रणालियों में से एक शिलालेख.दुनिया में मेसोअमेरिका पांच स्थानों में से एक है जहां स्वतंत्र रूप से लेखन विकसित हुआ है मेसोअमेरिका या मेसो-अमेरिका (Mesoamérica) अमेरिका का एक क्षेत्र एवं सांस्कृतिक प्रान्त है, जो केन्द्रीय मैक्सिको से लगभग बेलाइज, ग्वाटेमाला, एल सल्वाडोर, हौंड्यूरॉस, निकारागुआ और कॉस्टा रिका तक फैला हुआ है, जिसके अन्दर 16वीं और 17वीं शताब्दी में, अमेरिका के स्पैनिश उपनिवेशवाद से पूर्व कई पूर्व कोलंबियाई समाज फलफूल रहे थे। इस क्षेत्र के प्रागैतिहासिक समूह, कृषि ग्रामों तथा बड़ी औपचारिक व राजनैतिक-धार्मिक राजधानियों द्वारा वर्णित हैं। यह सांस्कृतिक क्षेत्र अमेरिका की कुछ सर्वाधिक जटिल और उन्नत संस्कृतियों जैसे, ऑल्मेक, ज़ैपोटेक, टियोतिहुआकैन, माया, मिक्सटेक, टोटोनाक और एज़्टेक को शामिल करता है। .

नई!!: एज़टेक और मेसोअमेरिकी · और देखें »

मेक्सिको नगर

मेक्सिको नगर, जिसे स्थानीय स्पेनी भाषा में सिउदाद दे मेहिको (Ciudad de México) और अंग्रेज़ी में मेक्सिको सिटी (Mexico City) कहा जाता है, उत्तर अमेरिका के मेक्सिको देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। सन् २०१५ के अनुमान के मुताबिक यहाँ ८९ लाख लोग बसे हुए थे। इस संख्या के अनुसार यह पृथ्वी के पश्चिमी गोलार्ध (हेमिसफ़ियर) का सबसे बड़ा नगर है और विश्व का स्पेनी भाषा बोलने वाला सबसे विशाल शहर भी है। .

नई!!: एज़टेक और मेक्सिको नगर · और देखें »

मेक्सिको का ध्वज

संयुक्त मेक्सिकी राज्यों या मेक्सिको का ध्वज उत्तर अमेरिकी देश मेक्सिको का राष्ट्रीय ध्वज है जो तिरंगा है और हरे, सफ़ेद और लाल रंगों से बना है और ध्वज के मध्य में सफ़ेद पट्टी पर उड़ान के लिए तैयार चील है। समय के साथ इन रंगों के अर्थ में भी परिवर्तन आया है। ये रंग मेक्सिको द्वारा स्पेन से अपनी स्वतन्त्रता की लड़ाई के दौरान अपनाए गए थे। वर्तमान ध्वज १९६८ में अपनाया गया था, लेकिन डिज़ाइन १८२१ से उपयोग में है। वर्तमान राष्ट्रीय चिन्ह का कानून, राष्ट्रीय शस्त्रास्त्र, धव्ज और गान का कानून जो राष्ट्र धव्ज के उपयोग का नियामन करता है, १९८४ में बना था। लाल, सफ़ेद और हरा मेक्सिको की राष्ट्रीय मुक्ति सेना के रंग हैं। केन्द्र में जो प्रतीक चिन्ह है वह प्राचीन एज़टेक नगर टेनोच्टिलन (वर्तमान मेक्सिको नगर) का है, जो उनके साम्राज्य की राजधानी था। यह एक अनुश्रुति का स्मरण कराता है जिसने एज़टेक लोगों को एक झील-द्वीप पर बसने के के लिए प्रेरित किया। राज्य-चिह्न की आकृति सबसे अन्त में, १९६८ में संशोधित की गई थी। एज़टेक की दन्तकथा के अनुसार उनका नगर उस स्थान पर मिलेगा, जहाँ पर एक चील कैक्टस पर साँप को खा रही होगी। राष्ट्रीय रंगों में रिबन राज्य-चिह्न के नीचे है। .

नई!!: एज़टेक और मेक्सिको का ध्वज · और देखें »

सामाजिक वर्ग

सामाजिक वर्ग समाज में आर्थिक और सांस्कृतिक व्यवस्थाओं का समूह है। समाजशास्त्रियों के लिये विश्लेषण, राजनीतिक वैज्ञानिकों, अर्थशास्त्रियों, मानवविज्ञानियों और सामाजिक इतिहासकारों आदि के लिये वर्ग एक आवश्यक वस्तु है। सामाजिक विज्ञान में, सामाजिक वर्ग की अक्सर 'सामाजिक स्तरीकरण' के संदर्भ में चर्चा की जाती है। आधुनिक पश्चिमी संदर्भ में, स्तरीकरण आमतौर पर तीन परतों: उच्च वर्ग, मध्यम वर्ग, निम्न वर्ग से बना है। प्रत्येक वर्ग और आगे छोटे वर्गों (जैसे वृत्तिक) में उपविभाजित हो सकता है। शक्तिशाली और शक्तिहीन के बीच ही सबसे बुनियादी वर्ग भेद है। महान शक्तियों वाले सामाजिक वर्गों को अक्सर अपने समाजों के अंदर ही कुलीन वर्ग के रूप में देखा जाता है। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक सिद्धांतों का कहना है कि भारी शक्तियों वाला सामाजिक वर्ग कुल मिलाकर समाज को नुकसान पहुंचाने के लिये अपने स्वयं के स्थान को अनुक्रम में निम्न वर्गों के ऊपर मज़बूत बनाने का प्रयास करता है। इसके विपरीत, परंपरावादियों और संरचनात्मक व्यावहारिकतावादियों ने वर्ग भेद को किसी भी समाज की संरचना के लिए स्वाभाविक तथा उस हद तक अनुन्मूलनीय रूप में प्रस्तुत किया है। मार्क्सवाधी सिद्धांत में, दो मूलभूत वर्ग विभाजन कार्य और संपत्ति की बुनियादी आर्थिक संरचना की देन हैं: बुर्जुआ और सर्वहारा.

नई!!: एज़टेक और सामाजिक वर्ग · और देखें »

स्फटिक कपाल

ब्रिटिश संग्रहालय (ref 1) में स्फटिक कपाल, आयामों में अधिक विस्तृत मिशेल-हेजेज कपाल के समान है। स्फटिक कपाल या खोपड़ियां स्पष्ट या दूधिया क्वार्ट्ज शिला से बनीं मानव खोपड़ी की सख्त-पत्थर में गढ़ी अनेक शिल्पकृतियां हैं, जिन्हें कला के इतिहास में "शिला स्फटिक" के नाम से जाना जाता है और उनके तथाकथित अन्वेषकों द्वारा पूर्व-कोलम्बीय मध्य अमेरिकी शिल्पकृतियां होने का दावा किया जाता है। फिर भी, वैज्ञानिक अध्ययन के लिये उपलब्ध कराए गए नमूनों में से किसी की भी पूर्वकोलम्बीय व्युत्पत्ति प्रमाणित नहीं की जा सकी है। इन अध्ययनों के परिणामों ने दिखलाया है कि परीक्षित नमूनों का उत्पादन मध्य-19वीं शताब्दी या उसके बाद, लगभग निश्चित रूप से यूरोप में किया गया था। लोकप्रिय साहित्य में प्रस्तुत कुछ दावों के बावजूद, रहस्यमय ताकतों वाली स्फटिक खोपड़ियों की किंवदंतियां विश्वसनीय मध्यअमेरिकी या अन्य मूल अमेरिकी पुरातनशास्त्रों और अध्यात्मिक ब्यौरों में नहीं मिलती हैं। नव युग के आंदोलन के कुछ सदस्यों द्वारा इन कपालों के परासाधारण प्रभाव दर्शाने के दावे अकसर किये जाते हैं और काल्पनिक कहानी में अकसर उन्हें इसी तरह प्रस्तुत किया जाता है। स्फटिक खोपड़ियां असंख्य शाइ-फाइ टेलिविजन श्रंखलाओं, उपन्यासों, और विडियो खेलों में प्रकट होने वाला एक लोकप्रिय विषय रही हैं। .

नई!!: एज़टेक और स्फटिक कपाल · और देखें »

हर्बलिज्म (जड़ी-बूटी चिकित्सा)

हर्बलिज्म अर्थात जड़ी-बूटी संबंधी सिद्धांत, वनस्पतियों और वनस्पति सारों के उपयोग पर आधारित एक पारंपरिक औषधीय या लोक दवा का अभ्यास है। हर्बलिज्म को वनस्पतिक दवा, चिकित्सकीय वैद्यकी, जड़ी-बूटी औषध, वनस्पति शास्त्र और पादपोपचार के रूप में भी जाना जाता है। जड़ी-बूटी या वानस्पतिक दवा में कभी-कभी फफुंदीय या कवकीय तथा मधुमक्खी उत्पादों, साथ ही खनिज, शंख-सीप और कुछ प्राणी अंगों को भी शामिल कर लिया जाता है। प्राकृतिक स्रोतों से व्युत्पन्न दवाओं के अध्ययन को भेषज-अभिज्ञान (Pharmacognosy) कहते हैं। दवाओं के पारंपरिक उपयोग को संभावित भावी दवाओं के बारे में सीखने के एक मार्ग के रूप में मान्यता मिली हुई है। 2001 में, शोधकर्ताओं ने मुख्यधारा की दवा के रूप में उपयोग किये जाने वाले ऐसे 122 यौगिकों की पहचान की जिनकी व्युत्पत्ति "एथनोमेडिकल" (नृजाति-चिकित्सा) वनस्पति स्रोतों से हुआ था; इन यौगिकों का 80% उसी या संबंधित तरीके से पारंपरिक नृजाति-चिकित्सा के रूप में उपयोग होता रहा था। अनेक वनस्पतियां ऐसे सार तत्वों का संश्लेषण करती हैं जो मनुष्य तथा अन्य प्राणियों के स्वास्थ्य के रखरखाव के लिए उपयोगी होते हैं। इनमें सुरभित सार शामिल हैं, जिनके अधिकांश फिनोल (कार्बोनिक एसिड) या उनके ऑक्सीजन-स्थानापन्न व्युत्पादित, जैसे कि टैनिन (वृक्ष की छाल का क्षार), होते हैं। अनेक गौण चयापचयी होते हैं, जिनमे से कम से कम 12,000 अलग-थलग कर दिए गये हैं - अनुमान के अनुसार यह संख्या कुल का 10% से भी कम है। कई मामलों में, एल्कालोइड्स जैसे सार पदार्थ सूक्ष्म जीवों, कीड़े-मकोड़ों और शाकाहारी प्राणियों की लूट-खसोट से पेड़-पौधे के सुरक्षा तंत्र के रूप में काम करते हैं। भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए मनुष्य द्वारा उपयोग में लाये जाने वाली अनेक जड़ी-बूटी और मसालों में उपयोगी औषधीय यौगिक हुआ करते हैं। डॉक्टर के नुस्खे की दवा की ही तरह, अनेक जड़ी-बूटियों के प्रतिकूल प्रभाव की संभावना रहती है।तलालय पी.

नई!!: एज़टेक और हर्बलिज्म (जड़ी-बूटी चिकित्सा) · और देखें »

कोलम्बस-पूर्व युग

कोलम्बस-पूर्व युग उत्तर, मध्य व दक्षिण अमेरिका के उन सभी ऐतिहासिक दौरों को कहते हैं जो इन क्षेत्रों में यूरोपी प्रभाव पड़ने से पहले गुज़रे।, Charles C. Mann, Random House LLC, 2005, ISBN 9781400040063 यह युग इन महाद्वीपों में पाषाण युग में मनुष्यों के सर्वप्रथम दाख़िल होने से लेकर आधुनिक युग की शुरुआत में यूरोपी उपनिवेशों की स्थापना तक विस्तृत था।, Stacy Kowtko, Greenwood Publishing Group, 2006, ISBN 9780313334726 तब यहाँ पर अमेरिका के मूल आदिवासी लोग ही रहा करते थे। कुछ क्षेत्रों में यह क़बीलाई ख़ानाबदोश जीवनियाँ व्यतीत करते थे लेकिन अन्य जगहों पर इनके आज़तेक साम्राज्य और इन्का साम्राज्य जैसे विस्तृत और समृद्ध राज्य भी पनपे थे। सन् १४९२ में क्रिस्टोफ़र कोलम्बस की खोजयात्रा के बाद अमेरिकी महाद्वीपों पर यूरोप का ज़बरदस्त प्रभाव पड़ा जिसमें अधिकतर क्षेत्रों पर यूरोपीय सामाजिक, धार्मिकि, राजनैतिक और सैनिक क़ब्ज़ा हो गया और कई स्थानों पर तो मूल आदिवासी समुदाय हमेशा के लिये विलुप्त हो गए और वहाँ यूरोपीय मूल के लोग बसने लगे।, Duane Champagne, Gale Research, 1994, ISBN 9780810391956 .

नई!!: एज़टेक और कोलम्बस-पूर्व युग · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एज़टेक साम्राजय, एज़टेक साम्राज्य, एज़टेक संस्कृति, आज़तेक साम्राज्य

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »