लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

सामाजिक वर्ग

सूची सामाजिक वर्ग

सामाजिक वर्ग समाज में आर्थिक और सांस्कृतिक व्यवस्थाओं का समूह है। समाजशास्त्रियों के लिये विश्लेषण, राजनीतिक वैज्ञानिकों, अर्थशास्त्रियों, मानवविज्ञानियों और सामाजिक इतिहासकारों आदि के लिये वर्ग एक आवश्यक वस्तु है। सामाजिक विज्ञान में, सामाजिक वर्ग की अक्सर 'सामाजिक स्तरीकरण' के संदर्भ में चर्चा की जाती है। आधुनिक पश्चिमी संदर्भ में, स्तरीकरण आमतौर पर तीन परतों: उच्च वर्ग, मध्यम वर्ग, निम्न वर्ग से बना है। प्रत्येक वर्ग और आगे छोटे वर्गों (जैसे वृत्तिक) में उपविभाजित हो सकता है। शक्तिशाली और शक्तिहीन के बीच ही सबसे बुनियादी वर्ग भेद है। महान शक्तियों वाले सामाजिक वर्गों को अक्सर अपने समाजों के अंदर ही कुलीन वर्ग के रूप में देखा जाता है। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक सिद्धांतों का कहना है कि भारी शक्तियों वाला सामाजिक वर्ग कुल मिलाकर समाज को नुकसान पहुंचाने के लिये अपने स्वयं के स्थान को अनुक्रम में निम्न वर्गों के ऊपर मज़बूत बनाने का प्रयास करता है। इसके विपरीत, परंपरावादियों और संरचनात्मक व्यावहारिकतावादियों ने वर्ग भेद को किसी भी समाज की संरचना के लिए स्वाभाविक तथा उस हद तक अनुन्मूलनीय रूप में प्रस्तुत किया है। मार्क्सवाधी सिद्धांत में, दो मूलभूत वर्ग विभाजन कार्य और संपत्ति की बुनियादी आर्थिक संरचना की देन हैं: बुर्जुआ और सर्वहारा.

7 संबंधों: भद्रवर्ग, राजनीतिक विचारधाराओं की सूची, समाजशास्त्र, वर्गविहीन समाज, गिलमोर गर्ल्स, कुलीनवर्ग, अंतरअनुभागीयता

भद्रवर्ग

भद्रवर्ग (gentry) किसी पारम्परिक समाज में कुलीनवर्ग के नीचे का वह सामाजिक वर्ग होता है जिसके सदस्य अच्छे परिवारों में जन्में व अच्छे संस्कारों से युक्त माने जाते हैं। पारम्परिक समाजों में, जब अधिकांश लोग अनपढ़ थे, वे अक्सर शिक्षित भी हुआ करते थे और शिष्ट माने जाते थे। .

नई!!: सामाजिक वर्ग और भद्रवर्ग · और देखें »

राजनीतिक विचारधाराओं की सूची

यह राजनीतिक विचारधाराओं की सूची है। अनेक राजनीतिक दल अपने राजनीतिक कार्यों और चुनाव पत्र को किसी विचारधारा पर आधारित रखते हैं। सामाजिक अध्ययन में, राजनीतिक विचारधारा, किसी सामाजिक आन्दोलन, संस्था, वर्ग, और/या बड़े समूह के आदर्शों, सिद्धान्तों, उपदेशनों, मिथकों या प्रतीकों का एक नीतिशास्त्रीय समुच्चय है, जो समाज को कैसे काम करना चाहिए यह समझाती है, और किसी सामाजिक व्यवस्था के लिए कोई राजनीतिक या सांस्कृतिक ब्लूप्रिंट प्रदान करती हैं। राजनीतिक विचारधाराओं के दो आयाम होते हैं.

नई!!: सामाजिक वर्ग और राजनीतिक विचारधाराओं की सूची · और देखें »

समाजशास्त्र

समाजशास्त्र मानव समाज का अध्ययन है। यह सामाजिक विज्ञान की एक शाखा है, जो मानवीय सामाजिक संरचना और गतिविधियों से संबंधित जानकारी को परिष्कृत करने और उनका विकास करने के लिए, अनुभवजन्य विवेचनगिडेंस, एंथोनी, डनेर, मिशेल, एप्पल बाम, रिचर्ड.

नई!!: सामाजिक वर्ग और समाजशास्त्र · और देखें »

वर्गविहीन समाज

वर्गविहीन समाज (Classless society) से तात्पर्य ऐसे समाज से है जिसमें किसी भी व्यक्ति का जन्म किसी सामाजिक वर्ग (social class) में नहीं होता। वर्गविहीन समाज में सम्पत्ति, आय, शिक्षा, संस्कृति, या सामाजिक नेटवर्क आदि के अन्तर बाद में पैदा हो सकते हैं, किन्तु वे सभी व्यक्ति की अपने अनुभव एवं कार्यों से निर्धारित होते हैं। श्रेणी:सामाजिक वर्ग.

नई!!: सामाजिक वर्ग और वर्गविहीन समाज · और देखें »

गिलमोर गर्ल्स

गिलमोर गर्ल्स एमी शेर्मन-पलाडिनो द्वारा बनाई गई एक अमेरिकी हास्य नाटक श्रृंखला थी, जिसमें लॉरेन ग्राहम और एलेक्सिस ब्लेडेल ने अभिनय किया था। 5 अक्टूबर 2000 को द डब्लयू बी (The WB) पर श्रृंखला ने अपनी शुरुआत की और अपने सातवें सत्र में सी डब्ल्यू (CW) पर प्रसारित होकर 15 मई 2007 को इसकी समाप्ति हुई.

नई!!: सामाजिक वर्ग और गिलमोर गर्ल्स · और देखें »

कुलीनवर्ग

सन् १७५०-१७६० काल के चित्र में जोधपुर के दरबार में राठौड़ कुलीनवर्गी पुरुष कुलीनवर्ग (Nobility) उस सामाजिक वर्ग को कहा जाता है जिसके सदस्यों को समाज के अन्य वर्गों की तुलना में अधिक प्रतिष्ठा, मान्यता और अधिकार दिए जाएँ। आम तौर पर इस वर्ग में सदस्यता किसी देश या समाज के शासकों द्वारा दी जाती है और अक्सर इसके सदस्यों को उनका दर्जा दर्शाने वाली उपाधियाँ भी मिलती हैं, जैसे कि 'राजा', 'ड्यूक', 'कुँवर', 'राजकुमारी', 'ख़ातून', इत्यादि। अधिकतर समाजों में कुलीनवर्ग के सदस्य कुलीनवर्गी परिवार में जन्म लेने के आधार पर स्वयं भी कुलीनवर्गी हो जाते हैं। कुलीनवर्ग के भीतर और भी श्रेणीकरण होता है, जिसमें कुछ उपवर्ग ऊँचे और कुछ नीचे के माने जाते हैं, हालांकि पूरा कुलीनवर्ग ही सभी अन्य वर्गों से ऊँचा होता है। कुलीनवर्ग का सर्वोच्च स्थान शासक का होता है, जैसे कि सम्राट, महारानी, वग़ैराह। भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका और श्रीलंका जैसे आधुनिक गणतंत्रों में आमतौर पर कोई सरकारी-मान्य कुलीनवर्ग नहीं होता, लेकिन संयुक्त राजशाही और सउदी अरब जैसी आधुनिक राजशाहियों में यह आज भी मिलते हैं।, Friedrich Julius Stahl, pp.

नई!!: सामाजिक वर्ग और कुलीनवर्ग · और देखें »

अंतरअनुभागीयता

अंतरअनुभागीयता एक सामाजिक सिद्धान्त है जिसके अनुसार प्रत्येक मनुष्य की विलक्षण पहचान नहीं होती। हर मनुष्य का चरित्र अनेक पहचानो का परिणाम है, उदहारण के लिए - लिंग, जाति, सामाजिक वर्ग, धर्म व वंश। इन अनेक पहचानो से, समाज में उत्पीड़न, भेदभाव और प्रभुत्व की व्यवस्था है। .

नई!!: सामाजिक वर्ग और अंतरअनुभागीयता · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »