लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ज़िम्बाब्वेई न्देबेले भाषा

सूची ज़िम्बाब्वेई न्देबेले भाषा

ज़िम्बाब्वेई न्देबेले (Zimbabwean Ndebele) या उत्तरी न्देबेले (Northern Ndebele) या इसिन्देबेले (isiNdebele) दक्षिणी अफ़्रीका क्षेत्र में उत्तरी न्देबेले समुदाय द्वारा बोली जाने वाली बांटू भाषा परिवार की न्गूनी शाखा की एक भाषा है। यह मुख्य रूप से ज़िम्बाब्वे देश में बोली जाती है। इस भाषा का दक्षिण अफ़्रीका में बोली जाने वाली ज़ुलु भाषा के साथ गहरा सम्बन्ध है। .

7 संबंधों: दक्षिण अफ़्रीका, दक्षिणी अफ्रीका, न्गूनी भाषाएँ, बांटू भाषा परिवार, ज़िम्बाब्वे, ज़ुलु भाषा, उत्तरी न्देबेले लोग

दक्षिण अफ़्रीका

दक्षिण अफ़्रीका (साउथ अफ़्रीका भी कहा जाता है, अंग्रेज़ी उच्चारण: साउथ् ऍफ़्रिक) अफ़्रीका महाद्वीप के दक्षिणी छोर पर स्थित एक गणराज्य है। इसकी सीमाएँ उत्तर में नामीबिया, बोत्सवाना और ज़िम्बाब्वे और उत्तर-पूर्व में मोज़ाम्बिक़ और स्वाज़ीलैंड के साथ लगती हैं, जबकि लेसूथो एक स्वतंत्र देश है, जो पूरी तरह से दक्षिण अफ़्रीका से घिरा हुआ है। आधुनिक मानव की बसाहट दक्षिण अफ़्रीका में एक लाख साल पुरानी है। यूरोपीय लोगों के आगमन के दौरान क्षेत्र में रहने वाले बहुसंख्यक स्थानीय लोग आदिवासी थे, जो अफ़्रीका के विभिन्न क्षेत्रों से हजार साल पहले आए थे। 4थी-5वीं सदी के दौरान बांतू भाषी आदिवासी दक्षिण को ओर बढ़े और दक्षिण अफ़्रीका के वास्तविक निवासियों, खोई सान लोगों, को विस्थापित करने के साथ-साथ उनके साथ शामिल भी हो गए। यूरोपीय लोगों के आगमन के दौरान कोसा और ज़ूलु दो बड़े समुदाय थे। केप समुद्री मार्ग की खोज के करीबन डेढ़ शताब्दी बाद 1962 में डच ईस्ट इंडिया कंपनी ने उस जगह पर खानपान केंद्र (रिफ्रेशमेंट सेंटर) की स्थापना की, जिसे आज केप टाउन के नाम से जाना जाता है। 1806 में केप टाउन ब्रिटिश कॉलोनी बन गया। 1820 के दौरान बुअर (डच, फ्लेमिश, जर्मन और फ्रेंच सेटलर्ज़) और ब्रिटिश लोगों के देश के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों में बसने के साथ ही यूरोपीय बसाहट में वृद्धि हुई। इसके साथ ही क्षेत्र पर क़ब्ज़े के लिए कोसा, जुलू और अफ़्रिकानरों के बीच झड़पें भी बढ़ती गई। हीरे और बाद में सोने की खोज के साथ ही 19वीं सदी में द्वंद शुरू हो गया, जिसे अंग्रेज़-बुअर युद्ध के नाम से जाना जाता है। हालाँकि ब्रिटिश ने बुअरों पर युद्ध में जीत हासिल कर ली थी, लेकिन 1910 में दक्षिण अफ़्रीका को ब्रिटिश डोमिनियन के तौर पर सीमित स्वतंत्रता प्रदान की। 1961 में दक्षिण अफ़्रीका को गणराज्य का दर्जा मिला। देश के भीतर और बाहर विरोध के बावजूद सरकार ने रंगभेद की नीति को जारी रखा। 20वीं सदी में देश की दमनकारी नीतियों के विरोध में बहिष्कार करना शुरू किया। काले दक्षिण अफ़्रीकी और उनके सहयोगियों के सालों के अंदरुनी विरोध, कार्रवाई और प्रदर्शन के परिणामस्वरूप आख़िरकार 1990 में दक्षिण अफ़्रीकी सरकार ने वार्ता शुरू की, जिसकी परिणति भेदभाव वाली नीति के ख़त्म होने और 1994 में लोकतांत्रिक चुनाव से हुई। देश फिर से राष्ट्रकुल देशों में शामिल हुआ। दक्षिण अफ़्रीका, अफ़्रीका में जातीय रूप से सबसे ज़्यादा विविधताओं वाला देश है और यहाँ अफ़्रीका के किसी भी देश से ज़्यादा सफ़ेद लोग रहते हैं। अफ़्रीकी जनजातियों के अलावा यहाँ कई एशियाई देशों के लोग भी हैं जिनमे सबसे ज़्यादा भारत से आये लोगों की संख्या है। .

नई!!: ज़िम्बाब्वेई न्देबेले भाषा और दक्षिण अफ़्रीका · और देखें »

दक्षिणी अफ्रीका

अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिणी भाग को दक्षिणी अफ्रीका कहते हैं। इसमें बोत्सवानालेसोथोनामीबियादक्षिण अफ्रीकास्वाजीलैंड देश आते हैं। इनके विस्तृत आंकड़े इस प्रकार से हैं:- .

नई!!: ज़िम्बाब्वेई न्देबेले भाषा और दक्षिणी अफ्रीका · और देखें »

न्गूनी भाषाएँ

न्गूनी भाषाएँ या गूनी भाषाएँ (Nguni languages) दक्षिणी अफ़्रीका के न्गूनी लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषाओं का एक समूह है जो बांटू भाषा-परिवार की एक उपशाखा है। गूनी भाषाओं में कोसा, ज़ुलु, स्वाती, श्लूबी, फूथी, लाला और ह्लांगवीनी शामिल हैं। इनके अलावा तीन न्देबेले (देबेले) कहलाने वाली भाषाएँ भी न्गूनी भाषा-परिवार की सदस्या हैं: दक्षिणी त्रांसवाल न्देबेले, उत्तरी न्देबेले और सुमालेया न्देबेले। विभिन्न न्गूनी भाषाओं में आपस में उपभाषा सतति देखी जाती है, यानि पड़ोसी न्गूनी भाषाओं के बोलने वाले एक-दूसरे को समझने में सक्षम हैं। .

नई!!: ज़िम्बाब्वेई न्देबेले भाषा और न्गूनी भाषाएँ · और देखें »

बांटू भाषा परिवार

अफ़्रीका के भाषा परिवार - बांटू भाषाओँ का क्षेत्र नारंगी रंग में है बांटू भाषाएँ (Bantu languages) नाइजर-कांगो भाषा परिवार की एक उपशाखा है जिसमें अफ़्रीका के महाद्वीप के दक्षिणी भाग में बोले जाने वाली लगभग २५० भाषाएँ हैं। यह सारी कैमरुन देश के पूर्व और दक्षिण में बोली जाती हैं। इस भाषा परिवार में स्वाहिली भाषा भी आती है जो आठ राष्ट्रों में ८ करोड़ से ज़्यादा लोग बोलते हैं। इस परिवार की अन्य भाषाओँ में शोना भाषा (१.४ करोड़ मातृभाषी), ज़ूलू भाषा (१ करोड़) और कोसा भाषा भी शामिल हैं। माना जाता है कि आज से २५००-३००० वर्ष पूर्व नाइजीरिया या कैमरून के इलाक़े में आदिम-बांटू भाषा बोली जाती थी। इसे बोलने वाले हज़ारों सालों में उप-सहारा अफ़्रीका में फैलकर बस गए और आदिम-बांटू की बहुत सी संतान भाषाएँ ही अब परिवार की भिन्न-भिन्न सदस्य हैं। .

नई!!: ज़िम्बाब्वेई न्देबेले भाषा और बांटू भाषा परिवार · और देखें »

ज़िम्बाब्वे

ज़िम्बाब्वे, आधिकारिक तौर पर ज़िम्बाब्वे गणराज्य (अंग्रेजी: Republic of Zimbabwe), जिसे पहले दक्षिण रोडेशिया, रोडेशिया, रोडेशिया गणराज्य और ज़िम्बाब्वे रोडेशिया के नाम से जाना जाता था, अफ्रीकी महाद्वीप के दक्षिणी भाग में ज़ाम्बेज़ी और लिम्पोपो नदियों के बीच स्थित एक स्थल-रुद्ध (लैंडलॉक) देश है। इसकी सीमायें दक्षिण में दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण पश्चिम में बोत्सवाना पश्चिमोत्तर में ज़ाम्बिया और पूर्व में मोजाम्बिक से मिलती हैं। अंग्रेजी, शोना (एक बांतु भाषा) और देबेल (यह भी एक बांतु भाषा) ज़िम्बाब्वे की तीन आधिकारिक भाषायें हैं। ज़िम्बाब्वे की शुरुआत ब्रिटिश किरीट उपनिवेश के एक भाग रोडेशिया के रूप में हुई। राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे राष्ट्र प्रमुख और सशस्त्र बलों के सेनानायक हैं। मॉर्गन स्वानगिरई प्रधानमंत्री है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से मुगाबे देश की सत्ता पर काबिज हैं। .

नई!!: ज़िम्बाब्वेई न्देबेले भाषा और ज़िम्बाब्वे · और देखें »

ज़ुलु भाषा

ज़ुलु (Zulu) या इसिज़ुलु (isiZulu) अफ़्रीका के दक्षिणी भाग में लगभग १ करोड़ लोगो द्वारा बोली जाने वाली एक भाषा है। इसे बोलने वाले ९५% लोग दक्षिण अफ़्रीका देश में रहते हैं जहाँ यह लगभग २५% जनसंख्या की मातृभाषा है और जहाँ के लगभग ५०% लोग इसे समझ-बोल सकते हैं। सन् १९९४ में यह दक्षिण अफ़्रीका की ११ राजभाषाओं में से एक बन गई। .

नई!!: ज़िम्बाब्वेई न्देबेले भाषा और ज़ुलु भाषा · और देखें »

उत्तरी न्देबेले लोग

उत्तरी न्देबेले (ज़िम्बाब्वेई न्देबेले: amaNdebele, अंग्रेज़ी: Northern Ndebele) दक्षिणी अफ़्रीका भूभाग की एक बांटू जाति है जो न्देबेले संस्कृति परम्परा से जुड़ी है और मातृभाषा के रूप में न्देबेले भाषा का प्रयोग करती है। इनका इतिहास तब आरम्भ हुआ जब १९वीं शताब्दी के आरम्भ में राजा शाका ज़ूलू के अधीन ज़ूलू राज्य से म्ज़ीलीकाज़ी नामक नेता अलग हो गया और ज़ूलू लोगों की इस शाखा ने जाकर दक्षिणी न्देबेले लोगों की भूमि पर क़ब्ज़ा कर लिया। इसके उपरांत वह भी उत्तरी न्देबेले के नाम से बुलाए जाने लगे। ब्रिटिश उपनिवेशी काल में वे माताबेले कहलाते थे। .

नई!!: ज़िम्बाब्वेई न्देबेले भाषा और उत्तरी न्देबेले लोग · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

उत्तरी न्देबेले भाषा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »