लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

न्गूनी भाषाएँ

सूची न्गूनी भाषाएँ

न्गूनी भाषाएँ या गूनी भाषाएँ (Nguni languages) दक्षिणी अफ़्रीका के न्गूनी लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषाओं का एक समूह है जो बांटू भाषा-परिवार की एक उपशाखा है। गूनी भाषाओं में कोसा, ज़ुलु, स्वाती, श्लूबी, फूथी, लाला और ह्लांगवीनी शामिल हैं। इनके अलावा तीन न्देबेले (देबेले) कहलाने वाली भाषाएँ भी न्गूनी भाषा-परिवार की सदस्या हैं: दक्षिणी त्रांसवाल न्देबेले, उत्तरी न्देबेले और सुमालेया न्देबेले। विभिन्न न्गूनी भाषाओं में आपस में उपभाषा सतति देखी जाती है, यानि पड़ोसी न्गूनी भाषाओं के बोलने वाले एक-दूसरे को समझने में सक्षम हैं। .

6 संबंधों: न्गूनी लोग, बांटू भाषा परिवार, स्वाज़ी भाषा, ज़िम्बाब्वेई न्देबेले भाषा, ज़ुलु भाषा, कोसा भाषा

न्गूनी लोग

न्गूनी (Nguni) मुख्य रूप से दक्षिणी अफ़्रीका में रहने वाले और न्गूनी भाषाएँ बोलने वाले कई मानव जातियों का एक बड़ा समूह है। आधुनिक काल में वे उत्तरी न्गूनी और दक्षिणी न्गूनी में विभाजित हैं। उत्तरी न्गूनी में ज़ुलु, स्वाज़ी और न्देबेले लोग आते हैं, जबकि दक्षिणी न्गूनी में ख़ोसा भाषा बोलने वाले लोग आते हैं। .

नई!!: न्गूनी भाषाएँ और न्गूनी लोग · और देखें »

बांटू भाषा परिवार

अफ़्रीका के भाषा परिवार - बांटू भाषाओँ का क्षेत्र नारंगी रंग में है बांटू भाषाएँ (Bantu languages) नाइजर-कांगो भाषा परिवार की एक उपशाखा है जिसमें अफ़्रीका के महाद्वीप के दक्षिणी भाग में बोले जाने वाली लगभग २५० भाषाएँ हैं। यह सारी कैमरुन देश के पूर्व और दक्षिण में बोली जाती हैं। इस भाषा परिवार में स्वाहिली भाषा भी आती है जो आठ राष्ट्रों में ८ करोड़ से ज़्यादा लोग बोलते हैं। इस परिवार की अन्य भाषाओँ में शोना भाषा (१.४ करोड़ मातृभाषी), ज़ूलू भाषा (१ करोड़) और कोसा भाषा भी शामिल हैं। माना जाता है कि आज से २५००-३००० वर्ष पूर्व नाइजीरिया या कैमरून के इलाक़े में आदिम-बांटू भाषा बोली जाती थी। इसे बोलने वाले हज़ारों सालों में उप-सहारा अफ़्रीका में फैलकर बस गए और आदिम-बांटू की बहुत सी संतान भाषाएँ ही अब परिवार की भिन्न-भिन्न सदस्य हैं। .

नई!!: न्गूनी भाषाएँ और बांटू भाषा परिवार · और देखें »

स्वाज़ी भाषा

स्वाज़ी भाषा या स्वाती भाषा (Swazi language) स्वाज़ीलैण्ड और दक्षिण अफ़्रीका में बोली जाने वाली बांटू भाषा-परिवार की न्गूनी शाखा की एक भाषा है। यह न्गूनी परिवार की तेकेला उपशाखा की सदस्या है और इसे लगभग २५ लाख लोग अपनी मातृभाषा के रूप में प्रयोग करते हैं। .

नई!!: न्गूनी भाषाएँ और स्वाज़ी भाषा · और देखें »

ज़िम्बाब्वेई न्देबेले भाषा

ज़िम्बाब्वेई न्देबेले (Zimbabwean Ndebele) या उत्तरी न्देबेले (Northern Ndebele) या इसिन्देबेले (isiNdebele) दक्षिणी अफ़्रीका क्षेत्र में उत्तरी न्देबेले समुदाय द्वारा बोली जाने वाली बांटू भाषा परिवार की न्गूनी शाखा की एक भाषा है। यह मुख्य रूप से ज़िम्बाब्वे देश में बोली जाती है। इस भाषा का दक्षिण अफ़्रीका में बोली जाने वाली ज़ुलु भाषा के साथ गहरा सम्बन्ध है। .

नई!!: न्गूनी भाषाएँ और ज़िम्बाब्वेई न्देबेले भाषा · और देखें »

ज़ुलु भाषा

ज़ुलु (Zulu) या इसिज़ुलु (isiZulu) अफ़्रीका के दक्षिणी भाग में लगभग १ करोड़ लोगो द्वारा बोली जाने वाली एक भाषा है। इसे बोलने वाले ९५% लोग दक्षिण अफ़्रीका देश में रहते हैं जहाँ यह लगभग २५% जनसंख्या की मातृभाषा है और जहाँ के लगभग ५०% लोग इसे समझ-बोल सकते हैं। सन् १९९४ में यह दक्षिण अफ़्रीका की ११ राजभाषाओं में से एक बन गई। .

नई!!: न्गूनी भाषाएँ और ज़ुलु भाषा · और देखें »

कोसा भाषा

कोसा (ख़ोसा: isiXhosa isikǁʰóːsa) दक्षिण अफ़्रीका की आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यह लगभग 76 लाख लोगों द्वारा बोली जाती है, अर्थात दक्षिण अफ़्रिका की आबादी के लगभग 18% लोग द्वारा। अधिकांश बाँतू भाषाओं की तरह कोसा एक ध्वन्यात्मक भाषा है। इस भाषा का सबसे विशेष लक्षण है कि इसमें टिकटिक या खटखट करने वाले व्यंजन; वास्तव में कोसा (Xhosa) शब्द ही एक टिक की ध्वनि से आरम्भ होता है। .

नई!!: न्गूनी भाषाएँ और कोसा भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

गूनी भाषाएँ

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »