लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आयुर्विज्ञान महाविद्यालय

सूची आयुर्विज्ञान महाविद्यालय

आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) वे महाविद्यालय हैं जिनमें आयुर्विज्ञान की उच्च शिक्षा प्रदान की जाती है। .

8 संबंधों: नालन्दा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, भारत के आयुर्विज्ञान महाविद्यालयों की सूची, मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय, इन्दौर, राजेन्द्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान, जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, आंध्र मेडिकल कॉलेज, इलाहाबाद

नालन्दा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल

नालन्दा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (NMCH) पटना में स्थित एक चिकित्सा महाविद्यालय तथा चिकित्सा अनुसंधान का सार्वजनिक विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना १९७० में की गयी थी। यह कंकड़बाग में स्थित है। इस महाविद्यालय के प्रत्येक बैच में १०० छात्र लिये जाते हैं। यह एक स्ववित्तपोषित संस्थान है और आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय से सम्बद्ध है। यह भारतीय चिकित्सा परिषद से मान्यताप्राप्त है। यहाँ पर मेडिसिन और दन्त शल्यचिकित्सा में विशेषज्ञता के साथ स्नातक स्तर की शिक्षा का प्रावधान है। .

नई!!: आयुर्विज्ञान महाविद्यालय और नालन्दा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल · और देखें »

भारत के आयुर्विज्ञान महाविद्यालयों की सूची

सन 2014 में भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा भारत के ३८१ मेडिकल कालेजों को मान्यता प्राप्त थी। इनमें लगभग 50,078 आयुर्विज्ञानी शिक्षारत थे। नीचे भारत के आयुर्विज्ञान महाविद्यालयों की सूची दी गयी है। .

नई!!: आयुर्विज्ञान महाविद्यालय और भारत के आयुर्विज्ञान महाविद्यालयों की सूची · और देखें »

मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय

मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर में स्थित एक चिकित्सा महाविद्यालय है। यह २०११ में मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय अधिनियम २०११ के अन्तर्गत स्थापित किया गया था। यह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्य भारत का केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय ने मई २०१८ में निर्णय लिया कि इस विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में अब प्रश्नों के उत्तर अंग्रेजी या हिन्दी में लिखे जा सकेंगे। एेसा करने वाला यह भारत का पहला मेडिकल विश्वविद्यालय है। .

नई!!: आयुर्विज्ञान महाविद्यालय और मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय · और देखें »

महात्मा गांधी स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय, इन्दौर

महात्मा गांधी स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय (MGMMC) भारत के मध्य प्रदेश के इन्दौर नगर में स्थित एक चिकित्सा महाविद्यालय है। यह आगरा-मुम्बई राजमार्ग के किनारे स्थित है। .

नई!!: आयुर्विज्ञान महाविद्यालय और महात्मा गांधी स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय, इन्दौर · और देखें »

राजेन्द्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान

राजेन्द्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (Rajendra Institute of Medical Sciences / RIMS), राँची का एक चिकित्सा संस्थान है जो राजेन्द्र चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (RMCH) को उन्नत करके १५ अगस्त २००२ को बनाया गया। .

नई!!: आयुर्विज्ञान महाविद्यालय और राजेन्द्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान · और देखें »

जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान

जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (Jawaharlal Institute of Postgraduate Medical Education & Research / JIPMER) भारत का एक प्रमुख चिकित्सा महाविद्यालय है। यह पुद्दुचेरी में स्थित है। इस संस्थान का वित्तपोषण भारत के केन्द्रीय सरकार द्वारा किया जाता है। अपने आन्तरिक प्रशासन को चलाने के लिए यह संस्थान स्वायत्त है। .

नई!!: आयुर्विज्ञान महाविद्यालय और जवाहरलाल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान · और देखें »

आंध्र मेडिकल कॉलेज

आंध्र मेडिकल कॉलेज आंध्र प्रदेश का एक चिकित्सा महाविद्यालय है। यह एनटीआर स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय से संबद्ध शिक्षा संस्थान है। यह आंध्र प्रदेश का सबसे पुराना चिकित्सा महाविद्यालय है। इसकी स्थापना के इतिहास को देखें तो पता चलता है कि यह भारत का छटा सबसे पुराना चिकित्सा महाविद्यालय है। .

नई!!: आयुर्विज्ञान महाविद्यालय और आंध्र मेडिकल कॉलेज · और देखें »

इलाहाबाद

इलाहाबाद उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में स्थित एक नगर एवं इलाहाबाद जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। इसका प्राचीन नाम प्रयाग है। इसे 'तीर्थराज' (तीर्थों का राजा) भी कहते हैं। इलाहाबाद भारत का दूसरा प्राचीनतम बसा नगर है। हिन्दू मान्यता अनुसार, यहां सृष्टिकर्ता ब्रह्मा ने सृष्टि कार्य पूर्ण होने के बाद प्रथम यज्ञ किया था। इसी प्रथम यज्ञ के प्र और याग अर्थात यज्ञ से मिलकर प्रयाग बना और उस स्थान का नाम प्रयाग पड़ा जहाँ भगवान श्री ब्रम्हा जी ने सृष्टि का सबसे पहला यज्ञ सम्पन्न किया था। इस पावन नगरी के अधिष्ठाता भगवान श्री विष्णु स्वयं हैं और वे यहाँ माधव रूप में विराजमान हैं। भगवान के यहाँ बारह स्वरूप विध्यमान हैं। जिन्हें द्वादश माधव कहा जाता है। सबसे बड़े हिन्दू सम्मेलन महाकुंभ की चार स्थलियों में से एक है, शेष तीन हरिद्वार, उज्जैन एवं नासिक हैं। हिन्दू धर्मग्रन्थों में वर्णित प्रयाग स्थल पवित्रतम नदी गंगा और यमुना के संगम पर स्थित है। यहीं सरस्वती नदी गुप्त रूप से संगम में मिलती है, अतः ये त्रिवेणी संगम कहलाता है, जहां प्रत्येक बारह वर्ष में कुंभ मेला लगता है। इलाहाबाद में कई महत्त्वपूर्ण राज्य सरकार के कार्यालय स्थित हैं, जैसे इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रधान महालेखाधिकारी (एजी ऑफ़िस), उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग (पी.एस.सी), राज्य पुलिस मुख्यालय, उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय। भारत सरकार द्वारा इलाहाबाद को जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण योजना के लिये मिशन शहर के रूप में चुना गया है। .

नई!!: आयुर्विज्ञान महाविद्यालय और इलाहाबाद · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

चिकित्सा महाविद्यालय

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »