लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

असम विश्वविद्यालय

सूची असम विश्वविद्यालय

असम विश्वविद्यालय (আসাম বিশ্ববিদ্যালয়) भारत का एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय दक्षिण असम में स्थित है, जिसकी सीमाएँ बांग्लादेश, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय और नागालैंड से मिलती हैं। विश्वविद्यालय का परिसर सिलचर से लगभग 20 किमी दूर, दुर्गाकोणा में के क्षेत्र में स्थित है। विश्वविद्यालय के अंतर्गत नौ संकाय (संस्थान) हैं, जो कि सामाजिक विज्ञान, मानविकी, भाषा, जीवन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, सूचना विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रबंधन अध्ययन संबंधी शैक्षणिक पाठ्यक्रम का प्रस्ताव करते है। इन नौ संकायों के अंतर्गत 29 विभाग हैं। असम विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत पांच जिलों के 51 स्नातक महाविद्यालय आते हैं। देश के कोने कोने से विविध अनुशासनों के शिक्षकों को आकर्षित कर असम विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के प्रति अंतरानुशासनात्मक दृष्टिकोण का उदाहरण प्रस्तुत करता है। .

7 संबंधों: तेजपुर विश्‍वविद्यालय, भारत में विश्वविद्यालयों की सूची, मणिपुर विश्वविद्यालय, मिज़ोरम विश्वविद्यालय, राजीव गांधी विश्वविद्यालय, केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय, असम

तेजपुर विश्‍वविद्यालय

तेजपुर विश्वविद्यालय भारत का एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय की स्थापना १९९४ में एक संसदीय अधिनियम के तहत की गई थी। इसका परिसर नाप्पम, तेजपुर से पूर्व दिशा में १५ कि॰मी॰ पर, में स्थित है और करीब २४२ एकड़ के क्षेत्र में फिला हुआ है। विश्वविद्यालय में ४ संकायों के अंतर्गत १८ विभाग हैं। इसके अधिनियम के अनुसार इस केंद्रीय विश्वविद्यालय का उद्देश्य क्षेत्रीय तथा राष्ट्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ साथ एक विकसित असम गढ़ने हेतु रोजगारपरक तथा बहु-विषयक पाठ्यक्रम चलाने का प्रयास करना होगा। साथ ही विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के उन नवीनतम क्षेत्रों से संबन्धित पाठ्यक्रम तथा शोध कार्यों को बढ़ावा देना होगा जिनका इस क्षेत्र से विशेष तथा सीधा संबंध हो। अप्रैल २०१६ में मानव संसाधन विकास मन्त्रालय द्वारा प्रकाशित रपट में तेजपुर विश्वविद्यालय, भारत के शीर्ष ५ उच्च शिक्षा संस्थानों में सम्मिलित है। .

नई!!: असम विश्वविद्यालय और तेजपुर विश्‍वविद्यालय · और देखें »

भारत में विश्वविद्यालयों की सूची

यहाँ भारत में विश्वविद्यालयों की सूची दी गई है। भारत में सार्वजनिक और निजी, दोनों विश्वविद्यालय हैं जिनमें से कई भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा समर्थित हैं। इनके अलावा निजी विश्वविद्यालय भी मौजूद हैं, जो विभिन्न निकायों और समितियों द्वारा समर्थित हैं। शीर्ष दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालयों के तहत सूचीबद्ध विश्वविद्यालयों में से अधिकांश भारत में स्थित हैं। .

नई!!: असम विश्वविद्यालय और भारत में विश्वविद्यालयों की सूची · और देखें »

मणिपुर विश्वविद्यालय

मणिपुर विश्वविद्यालय का प्रवेशद्वार मणिपुर विश्वविद्यालय भारत का एक केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय है। यह विश्वविद्यालय मणिपुर की राजधानी इम्फाल में स्थित है। इसकी स्थापना ५ जून १९८० को मणिपुर विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत की गई। १३ अक्टूबर २००५ को इसे केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय का दर्जा दिया गया। विश्वविद्यालय का परिसर मणिपुर के पुराने महल, ऐतिहासिक कांचीपुर में स्थित है और २८७ एकड़ के क्षेत्र में फैला है। विश्वविद्यालय से ७६ महाविद्यालय सम्बद्ध हैं। .

नई!!: असम विश्वविद्यालय और मणिपुर विश्वविद्यालय · और देखें »

मिज़ोरम विश्वविद्यालय

मिजोरम विश्वविद्यालय भारत का एक केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय है। विश्वविद्यालय की स्थापना २ जुलाई २००१ को संसदीय अधिनियम के तहत की गई जिसे २५ अप्रैल २००० को अधिसूचित किया गया। विश्वविद्यालय के अंतर्गत ७ संकाय एवं ३० विभाग हैं। २७ महाविद्यालय भी इसके अंतर्गत अंगीभूत किये गये हैं। .

नई!!: असम विश्वविद्यालय और मिज़ोरम विश्वविद्यालय · और देखें »

राजीव गांधी विश्वविद्यालय

राजीव गांधी विश्वविद्यालय भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य के इटानगर में स्थित है। इसकी स्थापना अरुणाचल प्रदेश विधान सभा के अधिनियम (राजीव गांधी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2006) के अंतर्गत की गई थी, जो 9 अप्रैल 2007 से प्रभावी हुआ है। विश्वविद्यालय की अकादमिक गतिविधियां 9 संकायों तथा 15 विभागों के माध्यम से संचालित की जाती हैं। विश्वविद्यालय से 15 महाविद्यालय सम्बद्ध हैं। .

नई!!: असम विश्वविद्यालय और राजीव गांधी विश्वविद्यालय · और देखें »

केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय

भारत मे ४5 केन्द्रीय विश्वविद्यालय हैं। इनमे से ४० केन्द्रीय विश्वविद्यालय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं एवं कृषि मंत्रालय, जहाज़रानी मंत्रालय, विदेश मन्त्रालय के अंतर्गत एक-एक केंद्रीय विश्वविद्यालय आते हैं।जिसमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय सबसे पुराना है। यह भारत की चौथा सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। .

नई!!: असम विश्वविद्यालय और केन्द्रीय विश्‍वविद्यालय · और देखें »

असम

असम या आसाम उत्तर पूर्वी भारत में एक राज्य है। असम अन्य उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों से घिरा हुआ है। असम भारत का एक सीमांत राज्य है जो चतुर्दिक, सुरम्य पर्वतश्रेणियों से घिरा है। यह भारत की पूर्वोत्तर सीमा २४° १' उ॰अ॰-२७° ५५' उ॰अ॰ तथा ८९° ४४' पू॰दे॰-९६° २' पू॰दे॰) पर स्थित है। संपूर्ण राज्य का क्षेत्रफल ७८,४६६ वर्ग कि॰मी॰ है। भारत - भूटान तथा भारत - बांग्लादेश सीमा कुछ भागो में असम से जुडी है। इस राज्य के उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पूर्व में नागालैंड तथा मणिपुर, दक्षिण में मिजोरम तथा मेघालय एवं पश्चिम में बंग्लादेश स्थित है। .

नई!!: असम विश्वविद्यालय और असम · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »