लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अभिकेन्द्रीय बल

सूची अभिकेन्द्रीय बल

किसी पिण्ड के तात्क्षणिक वेग के लम्बवत दिशा में गतिपथ के केन्द्र की ओर लगने वाला बल अभिकेन्द्रीय बल (Centripetal force) कहलाता है। अभिकेन्द्र बल के कारण पिण्ड वक्र-पथ पर गति करती है (न कि रैखिक पथ पर)। उदाहरण के लिये वृत्तीय गति का कारण अभिकेन्द्रीय बल ही है। \mathbf .

7 संबंधों: त्वरण, भौतिक विज्ञान की पारिभाषिक शब्दावली, मौत का कुंआ, वृत्तीय गति, क्रिश्चियन हाइगेन्स, केन्द्रीय बल, अपकेन्द्रिय बल

त्वरण

विभिन्न प्रकार के त्वरण के अन्तर्गत गति में वस्तु की समान समयान्तराल बाद स्थितियाँ दोलन करता हुआ लोलक: इसका वेग एवं त्वरण तीर द्वारा दर्शाया गया है। वेग एवं त्वरण दोनों का परिमाण एवं दिशा हर क्षण बदल रही है। किसी वस्तु के वेग परिवर्तन की दर को त्वरण (Acceleration) कहते हैं। इसका मात्रक मीटर प्रति सेकेण्ड2 होता है तथा यह एक सदिश राशि हैं। या, उदाहरण: माना समय t.

नई!!: अभिकेन्द्रीय बल और त्वरण · और देखें »

भौतिक विज्ञान की पारिभाषिक शब्दावली

(abscissa) किसी ग्राफ पर किसी बिन्दु की Y-अक्ष से लम्बवत दूरी; इसे X-निर्देशांक भी कहते हैं। प्रति-कण (antiparticle) A counterpart of a subatomic particle having opposite properties (except for equal mass)। द्वारक (aperture) Any opening through which radiation may pass.

नई!!: अभिकेन्द्रीय बल और भौतिक विज्ञान की पारिभाषिक शब्दावली · और देखें »

मौत का कुंआ

मौत का कुआँ मौत का कुंआ (Well of Death) भारत के अधिकांश मेलों एवं सर्कसों का प्रसिद्ध 'शो' है। इसमें एक अस्थायी बेलनाकार रचना होती है जिसकी उँचाई लगभग २५ फीट एवं व्यास लगभग ३० फुट होता है। (जब इसमें कार आदि चलाना होता है तो थोड़ा और बड़ा रखा जाता है।) इसमें बड़ी तेज गति से मोटरसायकिल या कार चलाने पर वह अभिकेन्द्रीय बल के फलस्वरूप यदि गाड़ी उपर और चालक नीचे हो जाय तब भी गाड़ी को नीचे नहीं गिरने देता। श्रेणी:मनोरंजन.

नई!!: अभिकेन्द्रीय बल और मौत का कुंआ · और देखें »

वृत्तीय गति

वृत्तीय गति भौतिकी में जब कोई पिण्ड ऐसी गति करता है कि उसकी गति का पथ एक वृत्त हो तो ऐसी गति को वृत्तीय गति (circular motion) कहते हैं। वृत्तीय गति कई तरह की हो सकती है। यदि पिण्ड का कोणीय वेग अचर हो तो इस प्रकार की वृत्तीय गति को एकसमान वृत्तीय गति (युनिफॉर्म सर्कुलर मोशन) कहते हैं। .

नई!!: अभिकेन्द्रीय बल और वृत्तीय गति · और देखें »

क्रिश्चियन हाइगेन्स

क्रिश्चियन हाइगेन्स (Christiaan Huygens), (Hugenius) (14 अप्रैल 1629 – 8 जुलाई 1695) एक प्रमुख डच गणितज्ञ और प्राकृतिक दार्शनिक थे। उन्हे विशेष रूप से एक खगोलशास्त्री, भौतिक विज्ञानी, अनिश्चिततावादी और समय विज्ञानवेत्ता के रूप में जाना जाता है। आपका जन्म हेग में १४ अप्रैल, सन् १६२९ को हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा आपको अपने योग्य पिता से मिली, तदुपरान्त आपने लाइडेन में शिक्षा पाई। .

नई!!: अभिकेन्द्रीय बल और क्रिश्चियन हाइगेन्स · और देखें »

केन्द्रीय बल

उपग्रहीय मण्डल में गुरुत्वीय बल एक केन्द्रीय बल है। चिरसम्मत यांत्रिकी में, केन्द्रीय बल (central force), किसी वस्तु पर लगने वाले उस बल को कहते हैं जिसका परिमाण केवल r पर निर्भर करता है (जहाँ r वस्तु की मूलबिन्दु से दूरी है।) तथा जिसकी दिशा वस्तु को मूलबिन्दु से मिलाने वाली रेखा के अनुदिश होता है। जहाँ \scriptstyle \vec बल है। F सदिश मानयुक्त बल फलन है, F अदिश् मानयुक्त बल फलन है, r स्थिति सदिश, जिसका परिमाण ||r|| है, तथा \scriptstyle \hat .

नई!!: अभिकेन्द्रीय बल और केन्द्रीय बल · और देखें »

अपकेन्द्रिय बल

गोल घूमते हुए झूले पर बैठे लोग अपकेन्द्री बल के कारण बाहर की ओर चले जाते हैं। अपकेन्द्रीय बल (Centrifugal Force) वह बल होता है जिसके कारण किसी गतिशील वस्तु में, केंद्र से दूर भागने की प्रवृत्ति होती है। यह वो आभासी बल होता है जो अभिकेन्द्रीय बल के समान तथा विपरीत दिशा में कार्य करता है। क्रीम सेपरेटर तथा सेंट्रीफ्युगल ड्रायर अपकेन्द्रीय बल के सिद्धांत पर कार्य करते हैं। न्यूटन यांत्रिकी में अपकेन्द्री बल एक जड़त्वीय बल है जो वृत्तीय गति करती हुई वस्तुओं पर गति के पथ के केन्द्र से दूर त्रिज्या की दिशा में लगता हुआ प्रतीत होता है। वास्तव में यह एक कल्पित बल (fictitious force) है, वास्तविक नहीं। ऐतिहासिक दृष्टि से कभी-कभी अभिकेन्द्री बल की प्रतिक्रिया को अपकेन्द्री बल कहा जाता रहा है। .

नई!!: अभिकेन्द्रीय बल और अपकेन्द्रिय बल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अभिकेन्द्री बल, अभिकेन्द्रीय त्वरण

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »