लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अबख़ाज़िया

सूची अबख़ाज़िया

अबखाजिया (Abhazia) आंशिक रूप से अन्तर्राष्ट्रीय पहचान प्राप्त विवादित क्षेत्र है जिसकी एक स्वतंत्र सरकार है। यह क्षेत्र काला सागर के पूर्वी तट और कॉकस के दक्षिण पश्चिम में स्थित है। यह जॉर्जिया का एक हिस्सा था जो कि इसे आज भी स्वतंत्र देश का दर्जा नहीं देता। अबख़ाज़िया अपने आप को अबख़ाज़िया गणराज्य अथवा अप्सनी के रूप में एक सम्प्रभु राज्य का दर्जा देता है। इसे रूस, निकारागुआ, वेनेज़ुएला और नौरु ने पूर्ण सम्प्रभु तथा दक्षिण ओसेतिया ने आंशिक सम्प्रभु राष्ट्र का एवं ट्रान्सनिस्ट्रिया और नागोर्नो-काराबाख़ ने अज्ञात राज्य के रूप में रखा है। .

11 संबंधों: एशिया, प्रांत, रूसी भाषा, रूसी रूबल, लारी, जॉर्जिया, जॉर्जियाई संसदीय चुनाव, 2012, विश्व के सभी देश, क्रास्नोदार क्राय, कॉकस, अबखाजिया का ध्वज

एशिया

एशिया या जम्बुद्वीप आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। पश्चिम में इसकी सीमाएं यूरोप से मिलती हैं, हालाँकि इन दोनों के बीच कोई सर्वमान्य और स्पष्ट सीमा नहीं निर्धारित है। एशिया और यूरोप को मिलाकर कभी-कभी यूरेशिया भी कहा जाता है। एशियाई महाद्वीप भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। काकेशस पर्वत शृंखला और यूराल पर्वत प्राकृतिक रूप से एशिया को यूरोप से अलग करते है। कुछ सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ था जैसे सुमेर, भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता इत्यादि। चीन और भारत विश्व के दो सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश भी हैं। पश्चिम में स्थित एक लंबी भू सीमा यूरोप को एशिया से पृथक करती है। तह सीमा उत्तर-दक्षिण दिशा में नीचे की ओर रूस में यूराल पर्वत तक जाती है, यूराल नदी के किनारे-किनारे कैस्पियन सागर तक और फिर काकेशस पर्वतों से होते हुए अंध सागर तक। रूस का लगभग तीन चौथाई भूभाग एशिया में है और शेष यूरोप में। चार अन्य एशियाई देशों के कुछ भूभाग भी यूरोप की सीमा में आते हैं। विश्व के कुल भूभाग का लगभग ३/१०वां भाग या ३०% एशिया में है और इस महाद्वीप की जनसंख्या अन्य सभी महाद्वीपों की संयुक्त जनसंख्या से अधिक है, लगभग ३/५वां भाग या ६०%। उत्तर में बर्फ़ीले आर्कटिक से लेकर दक्षिण में ऊष्ण भूमध्य रेखा तक यह महाद्वीप लगभग ४,४५,७९,००० किमी क्षेत्र में फैला हुआ है और अपने में कुछ विशाल, खाली रेगिस्तानों, विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतों और कुछ सबसे लंबी नदियों को समेटे हुए है। .

नई!!: अबख़ाज़िया और एशिया · और देखें »

प्रांत

प्रान्त एक प्रादेशिक इकाई है, जो कि लगभग हमेशा ही एक देश या राज्य के अंतर्गत एक प्रशासकीय खंड होता है। .

नई!!: अबख़ाज़िया और प्रांत · और देखें »

रूसी भाषा

विश्व में रूसी भाषा का प्रसार रूसी भाषा (русский язык,रूस्किय् यज़ीक्) - पूर्वी स्लाविक भाषाओं में सर्वाधिक प्रचलित भाषा है। रूसी यूरोप की एक प्रमुख भाषा तो है ही, विश्व की प्रमुख भाषाओं में भी इस का विशेष स्थान है, हालाँकि भौगोलिक दृष्टि से रूसी बोलने वालों की अधिकतर संख्या यूरोप की बजाय एशिया में निवास करती है। रूसी भाषा रूसी संघ की आधिकारिक भाषा है। इसके अतिरिक्त बेलारूस, कज़ाकिस्तान, क़िर्गिस्तान, उक्राइनी स्वायत्त जनतंत्र क्रीमिया, जॉर्जियाई अस्वीकृत जनतंत्र अब्ख़ाज़िया और दक्षिणी ओसेतिया, मल्दावियाई अस्वीकृत जनतंत्र ट्रांसनीस्ट्रिया (नीस्टर का क्षेत्र) और स्वायत्त जनतंत्र गगऊज़िया नामक देशों और जनतंत्रों में रूसी भाषा सहायक आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार की गई है। रूसी भूतपूर्व सोवियत संघ के सभी १५ सोवियत समाजवादी जनतंत्रों की राजकीय भाषा थी। सन् 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद भी इन सभी आधुनिक स्वतंत्र देशों में अपनी-अपनी राष्ट्रीय भाषाओं के साथ-साथ परस्पर आपसी व्यवहार के लिए सम्पर्क भाषा के रूप में रूसी भाषा का प्रयोग किया जाता है। इन १५ देशों में रहने वाले निवासियों में से भी अधिकांश की मातृभाषा रूसी ही है। विश्व के विभिन्न देशों में (इसराइल, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमरीका, कनाडा, तुर्की, ऑस्ट्रेलिया इत्यादि) जहाँ कहीं भी भूतपूर्व सोवियत संघ या रूस के प्रवासी बसे हुए हैं, वहाँ कई जगहों पर रूसी पत्र-पत्रिकाएँ प्रकाशित होती हैं, रूसी भाषा में रेडियो और दूरदर्शन काम करते हैं तथा स्कूलों में रूसी सिखाई जाती है। कुछ वर्ष पहले तक पूर्वी यूरोपियाई देशों के स्कूलों में रूसी भाषा विदेशी भाषा के रूप में पढ़ाई जाती थी। कुल मिला कर विश्व में रूसी भाषा बोलने वालों की संख्या ३०-३५ करोड़ है, जिस में से 16 करोड़ लोग इसे अपनी मातृभाषा मानते हैं। इसके आधार पर रूसी संसार की भाषाओं में पाँचवे स्थान पर है और वह संयुक्त राष्ट्र (UN) की ५ आधिकारिक भाषाओं में से एक है। .

नई!!: अबख़ाज़िया और रूसी भाषा · और देखें »

रूसी रूबल

रूबल (रूसी: рубль उच्चारण -, रूब्ल, बहुवचन рубли उच्चारण -, रूब्लि) (संकेत-लिपि: RUB) रूसी महासंघ और और दो अन्य आंशिक रूप से मान्यता प्राप्त गणराज्यों अबखाज़िया और दक्षिणी ओसेटा की मुद्रा है। यह एक व्यवस्थापत्र मुद्रा है। इससे पूर्व रूबल सोवियत संघ के विघटन से पहले और रूसी साम्राज्य की मुद्रा भी थी। श्रेणी:मुद्रा श्रेणी:रूस.

नई!!: अबख़ाज़िया और रूसी रूबल · और देखें »

लारी

लारी (जार्जियन: ლარი; आईएसओ 4217:GEL) जॉर्जिया की मुद्रा है। यह 100 तेतरी में विभाजित है। लारी नाम एक प्राचीन जॉर्जियाई शब्द है, जिसका अर्थ एक ढेर, संपत्ति है, जबकि तेतरी एक प्राचीन जॉर्जियाई मौद्रिक शब्द है, जिसका इस्तेमाल तेरहवीं शताब्दी से किया जा रहा है। .

नई!!: अबख़ाज़िया और लारी · और देखें »

जॉर्जिया

right जॉर्जिया (საქართველო, "साखार्थ्वेलो") — पूर्वी यूरोप में स्थित एक देश है।यूरोपीय संघ,, 17 de julio 2014: "...pursuant to Article 49 of the Treaty on European Union, Georgia, Moldova and Ukraine – like any other European state – have a European perspective and may apply to become members of the Union provided that they adhere to the principles of democracy..."" ट्रांसकाकेशिया क्षेत्र के केंद्रवर्ती तथा पश्चिमी अंश में कृष्ण सागर के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है। सन् 1991 तक यह जॉर्जियाई सोवियत समाजवादी गणतंत्र के रूप में सोवियत संघ के 15 गणतंत्रों में से एक था। जॉर्जिया की सीमा उत्तर में रूस से, पूर्व में अज़रबैजान से और दक्षिण में आर्मीनिया तथा तुर्की से मिलती है। .

नई!!: अबख़ाज़िया और जॉर्जिया · और देखें »

जॉर्जियाई संसदीय चुनाव, 2012

जॉर्जियाई संसदीय चुनाव अक्टूबर 1, 2012 को जॉर्जिया में आयोजित किया गए था। यह सोवियत संघ से 1991 में मिली स्वतंत्रता के पश्चात जॉर्जिया में आयोजित हुए सातवाँ विधायी चुनाव था। प्रारंभिक परिणामों के अनुसार अरबपति व्यापारी बिड्ज़िना इवानिश्विली के विपक्षी जॉर्जियाई ड्रीम गठबंधन ने बहुमत में सीटें जीती। राष्ट्रपति मिखाइल साकाशविली ने अपनी पार्टी की हार स्वीकार करने के पश्चात नए संसदीय बहुमत से गठित सरकार की नियुक्ति की घोषणा की। चुनाव पदधारी और कई विपक्षी दलों के बीच 2011 में बनी सहमति के पश्चात संशोधित चुनावी प्रणाली के अनुसार आयोजित किया गया था। 150 में से 77 सीटें आनुपातिक रूप से पार्टी सूचियों में आवंटित की गईं तथा शेष 73 एकल सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों के विजेताओं के लिए आवंटित हुईं। वर्ष 2012 के अंत तक नई संसद राजधानी थ्बिलिसि से देश के दूसरे सबसे बड़े शहर क्टैसी में स्थानान्तरित हो जाएगी। इस चुनाव में दक्षिण ओसेतिया और अबख़ाज़िया शामिल नहीं थे। .

नई!!: अबख़ाज़िया और जॉर्जियाई संसदीय चुनाव, 2012 · और देखें »

विश्व के सभी देश

यह विश्व के देशों की सूची, एक सिंहावलोकन कराती है, विश्व के राष्ट्रों का, जो कि देवनागरी वर्णक्रमानुसार व्यवस्थित है। इसमें स्वतंत्र राज्य भी सम्मिलित हैं। (जो कि अन्तराष्ट्रीय मान्यताप्राप्त हैं और जो अमान्यता प्राप्त), हैं, बसे हुए हैंपरतंत्र क्षेत्र, एवं खास शासकों के क्षेत्र भी। ऐसे समावेश मानदण्ड अनुसार यह सूची शब्द `देश' एवं `सार्वभौम राष्ट्र' को पर्यायवाची नहीं मानती। जैसा कि प्रायः साधारण बोलचाल में प्रयोग किया जाता है। कृप्या ध्यान रखें कि किन्हीं खास परिस्थितिवश एवं किन्हीं खास भाषाओं में 'देश' शब्द को सर्वथा प्रतिबंधात्मक अर्थ समझा जाता है। अतः केवल 193 निम्नलिखित प्रविष्टियाँ ही प्रथम शब्द (देश या राष्ट्र) में समझे जाएं। यह सूची दिए गए देशों के क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी क्षेत्रों को आवृत्त करती है, अर्थात क्षेत्र, जलीय क्षेत्र (जिसमें जलीय आंतरिक क्षेत्र एवं थल से लगे जलीय क्षेत्र भी आते हैं), विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र, कॉण्टीनेण्टल शैल्फ, एवं हवाई क्षेत्र.

नई!!: अबख़ाज़िया और विश्व के सभी देश · और देखें »

क्रास्नोदार क्राय

रूस के नक़्शे में क्रास्नोदार क्राय की स्थिति (दक्षिण-पश्चिम में, लाल रंग में) कुबान नदी से मिलने वाली एक छोटी नदी के किनारे गोर्याचिय क्ल्युच का क्षेत्र (रूसी: Краснода́рский край, क्रास्नोदार्सकी क्राय) कॉकस के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित रूस का एक संघीय खंड है, जो रूसी प्रशासन प्रणाली में 'क्राय' का दर्जा रखता है। इसकी राजधानी और प्रशासनिक केंद्र क्रास्नोदार नाम का शहर है। इसका क्षेत्रफल ७६,००० वर्ग किमी है और सन् २०१० में इसकी जनसँख्या ५२,२५,८२६ थी। .

नई!!: अबख़ाज़िया और क्रास्नोदार क्राय · और देखें »

कॉकस

कॉकस या कौकसस यूरोप और एशिया की सीमा पर स्थित एक भौगोलिक और राजनैतिक क्षेत्र है। इस क्षेत्र में कॉकस पर्वत शृंखला भी आती है, जिसमें यूरोप का सबसे ऊंचा पहाड़, एल्ब्रुस पर्वत शामिल है। कॉकस के दो मुख्य खंड बताये जाते हैं: उत्तर कॉकस और दक्षिण कॉकस। उत्तर कॉकस में चेचन्या, इन्गुशेतिया, दाग़िस्तान, आदिगेया, काबारदीनो-बल्कारिया, काराचाए-चरकस्सिया, उत्तर ओसेतिया, क्रास्नोदार क्राय और स्ताव्रोपोल क्राय के क्षेत्र आते हैं। दक्षिण कॉकस में आर्मीनिया, अज़रबैजान और जॉर्जिया आते हैं, जिसमें दक्षिण ओसेतिया, अबख़ज़िया और नागोर्नो-काराबाख़ शामिल हैं। .

नई!!: अबख़ाज़िया और कॉकस · और देखें »

अबखाजिया का ध्वज

अबखाजिया का ध्वज अबखाजिया का राष्ट्रीय ध्वज है। ध्वज, अबखाजिया का ध्वज, अबखाजिया का.

नई!!: अबख़ाज़िया और अबखाजिया का ध्वज · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अबख़ाज़िया गणतंत्र, अबख़ज़िया, अबखाज़िया, अबखाजिया, अब्ख़ाज़िया

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »