लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

2002 एशियाई खेल

सूची 2002 एशियाई खेल

चौदहवें एशियाई खेल २९ सितंबर से १४ अक्टूबर, २००२ के बीच बुसान, दक्षिण कोरिया में आयोजित किए गए थे। इन खेलों में ४४ देशों के कुल ७,५५६ खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कुल मिलाकर इन खेलों में ३८ खेल प्रतियोगिताएँ थी और १८,००० पत्रकार, अधिकारी और खिलाड़ी थे। एशियाई खेलों के इतिहास में पहली बार एशियाई ओलम्पिक परिषद की सभी राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियों ने भाग लिया था। इनमें उत्तर कोरिया भी था जिसने इन खेलों के लिए अप्रत्याशित दल दक्षिण कोरिया में भेजा था और अफ़्गानिस्तान, भी इन खेलों में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से पहली बार भाग ले रहा था। बॉडी बिल्डिंग इन खेलों में प्रथमोप्रवेश खेल था। .

4 संबंधों: एशियाई खेल, झू मी (बैडमिंटन), दक्षिण कोरिया, बॉबी एलॉयसियस

एशियाई खेल

एशियाई खेलों को एशियाड के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रत्येक चार वर्ष बाद आयोजित होने वाली बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसमें केवल एशिया के विभिन्न देशों के खिलाडी भाग लेते हैं। इन खेलों का नियामन एशियाई ओलम्पिक परिषद द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक परिषद के पर्यवेक्षण में किया जाता है। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए स्वर्ण, दूसरे के लिए रजत और तीसरे के लिए कांस्य पदक दिए जाते हैं, जिस परम्परा का शुभारम्भ १९५१ में हुआ था। प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन दिल्ली, भारत में किया गया था, जिसने १९८२ में पुनः इन खेलों की मेज़बानी की। १५वें एशियाई खेल १ दिसंबर से १५ दिसंबर, २००६ के बीच दोहा, कतर में आयोजित हुए थे। सोलहवें एशियाई खेलों का आयिजन १२ नवंबर से २७ नवंबर, २०१० के बीच किया गया, जिनकी मेज़बानी ग्वांगझोउ, चीन ने की। १७वें एशियाई खेलों का आयोजन २०१४ में दक्षिण कोरिया के इंचेयान में होगा। .

नई!!: 2002 एशियाई खेल और एशियाई खेल · और देखें »

झू मी (बैडमिंटन)

झोउ मी/झू मी (का जन्म फरवरी 18, 1979 को नानिंग, गुआंगशी) में हुआ था। मी चीन की एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। अपने अधिकांश पेशेवर जीवन में उन्होंने चीनी जनवादी गणराज्य का प्रतिनिधित्व किया लेकिन 2007 के बाद से वो हांग कांग के तरफ से खेल रही हैं। हांग कांग प्रशासनिक तौर पर चीन का हिस्सा होते हुए भी अपना अलग खेल कार्यक्रम चलाता है और चीन से अलग टीमें रखता है। 2010 में मी को ड्रग परीक्षण में अनुत्तीर्ण होने पर 2-वर्ष का प्रतिबंध झेलना पड़ा। .

नई!!: 2002 एशियाई खेल और झू मी (बैडमिंटन) · और देखें »

दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया (कोरियाई: 대한민국 (देहान् मिन्गुक), 大韩民国 (हंजा)), पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है जो कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिणी अर्धभाग को घेरे हुए है। 'शान्त सुबह की भूमि' के रूप में ख्यात इस देश के पश्चिम में चीन, पूर्व में जापान और उत्तर में उत्तर कोरिया स्थित है। देश की राजधानी सियोल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र और एक प्रमुख वैश्विक नगर है। यहां की आधिकारिक भाषा कोरियाई है जो हंगुल और हंजा दोनो लिपियों में लिखी जाती है। राष्ट्रीय मुद्रा वॉन है। उत्तर कोरिया, इस देश की सीमा से लगता एकमात्र देश है, जिसकी दक्षिण कोरिया के साथ २३८ किलिमीटर लम्बी सीमा है। दोनो कोरियाओं की सीमा विश्व की सबसे अधिक सैन्य जमावड़े वाली सीमा है। साथ ही दोनों देशों के बीच एक असैन्य क्षेत्र भी है। कोरियाई युद्ध की विभीषिका झेल चुका दक्षिण कोरिया वर्तमान में एक विकसित देश है और सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति) के आधार पर विश्व की तेरहवीं और सकल घरेलू उत्पाद (संज्ञात्मक) के आधार पर पन्द्रहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।कोरिया मे १५ अंतराष्ट्रीय बिमानस्थल है और करीब ५०० विश्वविद्यालय है लोग बिदेशो यहा अध्ययन करने आते है। यहा औद्योगिक विकास बहुत हुऐ है और कोरिया मे चीन सहित १५ देशो के लोग रोजगार अनुमति प्रणाली(EPS) के माध्यम से यहा काम करते है। जिसमे दक्षिण एशिया के ४ देशो नेपाल बांग्लादेश श्रीलंका पाकिस्तान है। .

नई!!: 2002 एशियाई खेल और दक्षिण कोरिया · और देखें »

बॉबी एलॉयसियस

बॉबी एलॉयसियस (जन्म २२ जून १९७४) भारत की एक महिला एथलीट हैं जो अब तिरुवनंतपुरम, केरल में रहती हैं। उनका भारतीय और दक्षिण एशियाई खेलों में १९९५ और २०१२  के बीच ऊँची कूद का रिकॉर्ड है। उनका १.९१ मीटर कूद का रिकॉर्ड २०१२ में कर्नाटक की सहानाकुमारी द्वारा तोड़ा गया। बॉबी ने एथेंस ओलंपिक, में भाग लिया, बुसान एशियाई खेलों में रजत पदक एवं जकार्ता एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। बॉबी का जन्म चेम्पेरी, कन्नूर, केरल, भारत में हुआ था। बॉबी ने दुनिया भर का कई बार भ्रमण किया और अंत में श्रयूसबेरी, यूनाइटेड किंगडम में २००९ तक रही। वर्तमान में वह केरल राज्य खेल परिषद तिरुवनंतपुरम में सहायक सचिव (तकनीकी) के रूप में काम कर रही हैं। उनका विवाह एक पत्रकार, सहाजन सकारिया के साथ हुआ है। उनके तीन बच्चे हैं, स्टीफन होल्म सकारिया, गंगोत्री सकारिया और ऋत्विक सकारिया। वह कालीकट विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं। .

नई!!: 2002 एशियाई खेल और बॉबी एलॉयसियस · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

२००२ एशियाई खेल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »