लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एशियाई खेल

सूची एशियाई खेल

एशियाई खेलों को एशियाड के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रत्येक चार वर्ष बाद आयोजित होने वाली बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसमें केवल एशिया के विभिन्न देशों के खिलाडी भाग लेते हैं। इन खेलों का नियामन एशियाई ओलम्पिक परिषद द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक परिषद के पर्यवेक्षण में किया जाता है। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए स्वर्ण, दूसरे के लिए रजत और तीसरे के लिए कांस्य पदक दिए जाते हैं, जिस परम्परा का शुभारम्भ १९५१ में हुआ था। प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन दिल्ली, भारत में किया गया था, जिसने १९८२ में पुनः इन खेलों की मेज़बानी की। १५वें एशियाई खेल १ दिसंबर से १५ दिसंबर, २००६ के बीच दोहा, कतर में आयोजित हुए थे। सोलहवें एशियाई खेलों का आयिजन १२ नवंबर से २७ नवंबर, २०१० के बीच किया गया, जिनकी मेज़बानी ग्वांगझोउ, चीन ने की। १७वें एशियाई खेलों का आयोजन २०१४ में दक्षिण कोरिया के इंचेयान में होगा। .

75 संबंधों: चीनी ताइपे, एशियन खेलों, एशियाई युवा खेल, एशियाई शीतकालीन खेल, झू मी (बैडमिंटन), दक्षिण एशियाई खेल, दक्षिण कोरिया, द्रोणाचार्य पुरस्कार, धनराज पिल्ले, पंकज आडवाणी, प्रीजा श्रीधरन, पी॰ टी॰ उषा, बानदुंग, भारत में महिलाएँ, भारत के प्रथम, भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम, भारतीय हॉकी टीम, भारतीय ओलम्पिक संघ, भारतीय इतिहास की समयरेखा, मचेत्तिरा राजू पूवम्मा, मनोज कुमार (मुक्केबाज़), मानवजीत सिंह सन्धू, मिलखा सिंह, मैरी कॉम, योगेश्वर दत्त, राष्‍ट्रीय चैनल, रजत चौहान, रवि त्रिपाठी, लैशराम सरिता देवी, लोधी मार्ग, ली ना, श्वेता चौधरी, सतपाल (पहलवान), समरेश जंग, सानिया मिर्ज़ा, साइना नेहवाल, सुशील कुमार (पहलवान), स्वतन्त्रता के बाद भारत का संक्षिप्त इतिहास, हाइक्शिन्शा द्वीप (तियान्हे जिला), हॉकी, जय सिंह द्वितीय, जसपाल राणा, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली, जीतू राय, विनेश फौगाट, विजेन्द्र सिंह, वी॰ आर॰ रघुनाथ, खुशबीर कौर, खेल प्रतियोगितायें, गुरु हनुमान, ..., ग्वांगझोउ, कबड्डी, कांथी सुरेश, कृष्णा पूनिया, अनुराधा थोकचोम, अभिषेक वर्मा, अंजू बॉबी जॉर्ज, २००६ एशियाई खेल, 1951 एशियाई खेल, 1954 एशियाई खेल, 1958 एशियाई खेल, 1962 एशियाई खेल, 1966 एशियाई खेल, 1970 एशियाई खेल, 1974 एशियाई खेल, 1978 एशियाई खेल, 1982 एशियाई खेल, 1986 एशियाई खेल, 1990 एशियाई खेल, 1994 एशियाई खेल, 1998 एशियाई खेल, 2002 एशियाई खेल, 2010 एशियाई खेल, 2010 एशियाई खेल पदक तालिका, 2014 एशियाई खेल सूचकांक विस्तार (25 अधिक) »

चीनी ताइपे

चीनी ताइपे का ध्वज चीनी ताइपे नाम बहुत से अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों द्वारा ताइवान के लिए प्रयुक्त किया जाता है, जिसे चीनी गणराज्य के नाम से भी जाना जाता है। यह नाम लगभग सभी अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं जैसे ओलम्पिक खेलों और एशियाई खेलों इत्यादि में ताइवान के लिए प्रयुक्त किया जाता है। इसका कारण चीनी जनवादी गणराज्य द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों को दिया गया निर्देश है कि चीनी गणराज्य या ताइवान को चीनी जनवादी गणराज्य का ही अंग माना जाए क्योंकि चीनी जनवादी गणराज्य में ताइवान की स्वतन्त्रता को स्वीकार नहीं किया जाता। .

नई!!: एशियाई खेल और चीनी ताइपे · और देखें »

एशियन खेलों

कोई विवरण नहीं।

नई!!: एशियाई खेल और एशियन खेलों · और देखें »

एशियाई युवा खेल

एशियाई युवा खेल एक अन्तर्रष्ट्रीय बहु-क्रीडा खेल-प्रतियोगिता है जो एशियाई खेलों का पूरक है। प्रथम एशियाई युवा खेलों की मेज़बानी सिंगापुर ने की थी जो युवा ओलम्पिक खेलों के लिए तैयारी का एक परीक्षण था। .

नई!!: एशियाई खेल और एशियाई युवा खेल · और देखें »

एशियाई शीतकालीन खेल

एशियाई शीतकालीन खेल एक बहु-क्रीड़ा खेल प्रतियोगिता है जिसमे एशियाई ओलम्पिक परिषद के सदस्य भाग लेते हैं। जापानी ओलम्पिक समिति ने सबसे पहले १९८२ में एशियाई खेलों के शीतकालीन रुपान्तर को सुझाया था। उनका प्रयास रंग लाया और जापान को १९८६ में पहले शीतकालीन एशियाई खेलों की मेज़बानी मिली, क्योंकि जापान के सपोरो नगर पास १९७२ शीतकालीन ओलम्पिक खेलों का अनुभव और खेल-ढाँचा उपलब्ध था। पहले खेलों में एशियाई ओलम्पिक परिषद के सात सदस्यों की भागीदारी से लेकर अब तक भाग लेने वाले देशों की संख्या बढ़ी है। चांग्चुन में सबसे हाल के एशियाई शीतकालीन खेलों में एशिया के ४५ में से २७ देशों ने रिकॉर्ड संख्या में खिलाड़ियों को भेजा और सभी ४५ राओस ने प्रतिनिधि मण्डल भेजे, जो इन खेलों के इतिहास में पहली बार हुआ था। यद्यपि २००९ में लेबनान में खेलों का आयोजन करने कि सोची गई लेकिन फिर यह खेल नहीं हो सके। .

नई!!: एशियाई खेल और एशियाई शीतकालीन खेल · और देखें »

झू मी (बैडमिंटन)

झोउ मी/झू मी (का जन्म फरवरी 18, 1979 को नानिंग, गुआंगशी) में हुआ था। मी चीन की एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। अपने अधिकांश पेशेवर जीवन में उन्होंने चीनी जनवादी गणराज्य का प्रतिनिधित्व किया लेकिन 2007 के बाद से वो हांग कांग के तरफ से खेल रही हैं। हांग कांग प्रशासनिक तौर पर चीन का हिस्सा होते हुए भी अपना अलग खेल कार्यक्रम चलाता है और चीन से अलग टीमें रखता है। 2010 में मी को ड्रग परीक्षण में अनुत्तीर्ण होने पर 2-वर्ष का प्रतिबंध झेलना पड़ा। .

नई!!: एशियाई खेल और झू मी (बैडमिंटन) · और देखें »

दक्षिण एशियाई खेल

दक्षिण एशिया ओलम्पिक परिषद चिह्न दक्षिण एशियाई खेल (जिन्हें सैफ़ खेल या सैग और पूर्व में दक्षिण एशियाई संघ खेलों के नाम से भी जाना जाता था) द्वि-वार्षिक बहु-क्रीड़ा प्रतियोगिता है, जिसमें दक्षिण एशियाई खिलाड़ी प्रतिभागी होते हैं। इन खेलों का शासी निकाय दक्षिण एशियाई खेल परिषद है, जिसकी स्थापना १९८३ में हुई थी। वर्तमान में सैग के आठ सदस्य हैं अफ़्गानिस्तान, नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भारत, भूटान, मालदीव और श्रीलंका। प्रथम सैफ़ खेल १९८४ में काठमांडु, नेपाल में आयोजित हुए थे और तबसे ये खेल प्रति दो वर्षों के अन्तराल पर आयोजित होते हैं, केवल कुछ अवसरों को छोड़कर। २००४ में दक्षिण एशियाई खेल परिषद की ३२वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया की इन खेलों का नाम दक्षिण एशियाई संघ खेलों से बदलकर दक्षिण एशियाई खेल कर दिया जाए क्योंकि अधिकारियों का मानना था की संघ शब्द प्रतियोगिता पर कम बल दे रहा है और भीड़ आकर्षित करने में बाधक बन रहा है। इस खेलों को बहुधा दक्षिण एशिया ओलम्पिक खेलों के रूपान्तर के रूप में बढ़ाचढ़ा कर प्रस्तुत किया जाता है। .

नई!!: एशियाई खेल और दक्षिण एशियाई खेल · और देखें »

दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया (कोरियाई: 대한민국 (देहान् मिन्गुक), 大韩民国 (हंजा)), पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है जो कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिणी अर्धभाग को घेरे हुए है। 'शान्त सुबह की भूमि' के रूप में ख्यात इस देश के पश्चिम में चीन, पूर्व में जापान और उत्तर में उत्तर कोरिया स्थित है। देश की राजधानी सियोल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र और एक प्रमुख वैश्विक नगर है। यहां की आधिकारिक भाषा कोरियाई है जो हंगुल और हंजा दोनो लिपियों में लिखी जाती है। राष्ट्रीय मुद्रा वॉन है। उत्तर कोरिया, इस देश की सीमा से लगता एकमात्र देश है, जिसकी दक्षिण कोरिया के साथ २३८ किलिमीटर लम्बी सीमा है। दोनो कोरियाओं की सीमा विश्व की सबसे अधिक सैन्य जमावड़े वाली सीमा है। साथ ही दोनों देशों के बीच एक असैन्य क्षेत्र भी है। कोरियाई युद्ध की विभीषिका झेल चुका दक्षिण कोरिया वर्तमान में एक विकसित देश है और सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति) के आधार पर विश्व की तेरहवीं और सकल घरेलू उत्पाद (संज्ञात्मक) के आधार पर पन्द्रहवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।कोरिया मे १५ अंतराष्ट्रीय बिमानस्थल है और करीब ५०० विश्वविद्यालय है लोग बिदेशो यहा अध्ययन करने आते है। यहा औद्योगिक विकास बहुत हुऐ है और कोरिया मे चीन सहित १५ देशो के लोग रोजगार अनुमति प्रणाली(EPS) के माध्यम से यहा काम करते है। जिसमे दक्षिण एशिया के ४ देशो नेपाल बांग्लादेश श्रीलंका पाकिस्तान है। .

नई!!: एशियाई खेल और दक्षिण कोरिया · और देखें »

द्रोणाचार्य पुरस्कार

द्रोणाचार्य पुरस्कार, आधिकारिक तौर पर खेल और खेलों में उत्कृष्ट कोचों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार के रूप में जाना जाता है, भारत गणराज्य के खेल कोचिंग सम्मान है। यह पुरस्कार द्रोण के नाम पर रखा गया है, जिसे अक्सर "द्रोणाचार्य" या "गुरु द्रोण" कहा जाता है, जो कि प्राचीन भारत के संस्कृत महाकाव्य महाभारत का एक पात्र है। वह उन्नत सैन्य युद्ध के स्वामी थे और कौरव और पांडव राजकुमारों को सैन्य कला और एस्ट्रस (दिव्य शस्त्र) में उनके प्रशिक्षण के लिए शाही राजनेता के रूप में नियुक्त किया गया था। इसे युवा मामलों और खेल मंत्रालय द्वारा सालाना दिया जाता है। प्राप्तकर्ताओं का चयन मंत्रालय द्वारा गठित एक समिति द्वारा किया जाता है और चार साल की अवधि में "एक सुसंगत आधार पर उत्कृष्ट और मेहनती काम और सक्षम खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय घटनाओं में उत्कृष्टता" करने के लिए सम्मानित किया गया है। दो पुरस्कार को कोचिंग में जीवन भर के योगदान के लिए नामित किया गया है जहां 20 वर्षों या उससे अधिक की अवधि में "बकाया खिलाड़ियों" के उत्पादन में उपलब्धियां माना जाता है। 2017 में, इस पुरस्कार में द्रोणाचार्य का एक कांस्य प्रतिमा, एक प्रमाण पत्र, औपचारिक पोशाक, और 5 लाख (यूएस $ 7,800) का नकद पुरस्कार शामिल है। १९८५ में स्थापित,यह पुरस्कार केवल ओलम्पिक खेलों, पैरालिंपिक खेलों, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों, विश्व चैम्पियनशिप और विश्व कप और क्रिकेट, स्वदेशी खेलों और पारसपोर्ट जैसी घटनाओं में शामिल विषयों को दिया जाता है। किसी दिए गए वर्ष के नामांकन अप्रैल के ३० अप्रैल या अंतिम कार्य दिवस तक स्वीकार किए जाते हैं। एक दस सदस्यीय समिति नामांकन का मूल्यांकन करती है और बाद में अपनी मंजूरी प्रस्तुत करती है जो आगे की मंजूरी के लिए युवा मामलों के मंत्री को सौंपती है। इस पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता भालचंद्र भास्कर भागवत (कुश्ती), ओम प्रकाश भारद्वाज (मुक्केबाजी), और ओ एम। नांबियार (एथलेटिक्स) थे, जिन्हें १९८५ में सम्मानित किया गया था। आम तौर पर एक वर्ष में पांच से अधिक प्रशिक्षकों को नहीं दिया जाता है, कुछ अपवाद (2012 और 2016-17) किए गए हैं जब एक वर्ष में अधिक प्राप्तकर्ताओं को सम्मानित किया गया था। इस पुरस्कार के हालिया प्राप्तकर्ता आर गांधी (एथलेटिक्स), हीरा नंद कटारिया (कबड्डी) के साथ जीएसएसवी प्रसाद (बैडमिंटन), बृज भूषण मोहंती (बॉक्सिंग), पीए रैपल (हॉकी), संजय चक्रवर्ती (शूटिंग) और रोशन लाल (रेसलिंग) को उनके जीवनकाल में योगदान के लिए सम्मानित किया गया था। .

नई!!: एशियाई खेल और द्रोणाचार्य पुरस्कार · और देखें »

धनराज पिल्ले

धनराज पिल्ले (தன்ராஜ் பிள்ளை) (जन्म 16 जुलाई 1968) एक फील्ड हॉकी खिलाड़ी और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान हैं। इस समय वे भारतीय हॉकी टीम के प्रबंधक हैं। साथ ही, वे कंवर पाल सिंह गिल के निलंबन के पश्चात निर्मित भारतीय हॉकी फेडरेशन की अनौपचारिक (एडहॉक) समिति के सदस्य भी हैं। .

नई!!: एशियाई खेल और धनराज पिल्ले · और देखें »

पंकज आडवाणी

पंकज आडवाणी (सिंधी:पंकज आडवाणी, پنڪج آڏواڻي,कन्नड़:ಪಂಕಜ್ ಅಡ್ವಾಣಿ) (जन्म २४ जुलाई १९८५, पुणे) स्नूकर और बिलियर्ड्स के विश्व विजेता हैं। पंकज ने पहला पेशेवर बिलियर्ड्स विश्व खिताब २००९ में जीता। इससे पहले वह एमेच्योर विश्व बिलियर्ड्स और स्नूकर चैंपियनशिप जीत चुके थे। पंकज ने 2006 में दोहा में हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता। .

नई!!: एशियाई खेल और पंकज आडवाणी · और देखें »

प्रीजा श्रीधरन

प्रीजा श्रीधरन (जन्म १३ मार्च, १९८२ में मुल्लाक्कानम,इडुक्की केरल) एक भारतीय लंबी दूरी की धावक हैं। .

नई!!: एशियाई खेल और प्रीजा श्रीधरन · और देखें »

पी॰ टी॰ उषा

पिलावुळ्ळकण्टि तेक्केपरम्पिल् उषा (मलयालम: പിലാവുളളകണ്ടി തെക്കേപറമ്പില്‍ ഉഷ) (जन्म २७ जून १९६४), जो आमतौर पर पी॰ टी॰ उषा के नाम से जानी जाती हैं, भारत के केरल राज्य की एथलीट हैं। "भारतीय ट्रैक ऍण्ड फ़ील्ड की रानी" माने जानी वाली पी॰ टी॰ उषा भारतीय खेलकूद में १९७९ से हैं। वे भारत के अब तक के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से हैं। केरल के कई हिस्सों में परंपरा के अनुसार ही उनके नाम के पहले उनके परिवार/घर का नाम है। उन्हें "पय्योली एक्स्प्रेस" नामक उपनाम दिया गया था। पी॰ टी॰ उषा का जन्म केरल के कोज़िकोड जिले के पय्योली ग्राम में हुआ था। १९७६ में केरल राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए एक खेल विद्यालय खोला और उषा को अपने जिले का प्रतिनिधि चुना गया। .

नई!!: एशियाई खेल और पी॰ टी॰ उषा · और देखें »

बानदुंग

बानदुंग (Bandung) इण्डोनेशिया के पश्चिम जावा प्रान्त का सबसे बड़ा शहर और राजधानी है। इसके महानगर क्षेत्र में सन् 2015 में 84,95,928 निवासी थे, जिसके आधार पर यह इण्डोनेशिया का दूसरा सबसे बड़ा महानगर क्षेत्र था। केन्द्रीय शहर की आबादी 25 लाख है जिसके अनुसार यह देश का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। बानदुंग जावा द्वीप पर राष्ट्रीय राजधानी जकार्ता से 140 किलोमीटर (87 मील) दक्षिणपूर्व में समुद्रतल से 768 मीटर (2,520 फ़ुट) की ऊँचाई पर बसा हुआ है। अपनी ऊँचाई के कारण यहाँ का तापमान सालभर अन्य इण्डोनेशियाई शहरों से ठंडा रहता है। यह एक नदी द्रोणी में ज्वालामुखीय पहाड़ियों से घिरा हुआ है। सन् 2018 के एशियाई खेलों के मेज़बान नगरों में बानदुंग भी एक है। .

नई!!: एशियाई खेल और बानदुंग · और देखें »

भारत में महिलाएँ

ताज परिसर में भारतीय महिलाएँऐश्वर्या राय बच्चन की अक्सर उनकी सुंदरता के लिए मीडिया द्वारा प्रशंसा की जाती है।"विश्व की सर्वाधिक सुंदर महिला?"cbsnews.com. अभिगमन तिथि २७ अक्टूबर २००७01 भारत में महिलाओं की स्थिति ने पिछली कुछ सदियों में कई बड़े बदलावों का सामना किया है। प्राचीन काल में पुरुषों के साथ बराबरी की स्थिति से लेकर मध्ययुगीन काल के निम्न स्तरीय जीवन और साथ ही कई सुधारकों द्वारा समान अधिकारों को बढ़ावा दिए जाने तक, भारत में महिलाओं का इतिहास काफी गतिशील रहा है। आधुनिक भारत में महिलाएं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोक सभा अध्यक्ष, प्रतिपक्ष की नेता आदि जैसे शीर्ष पदों पर आसीन हुई हैं। .

नई!!: एशियाई खेल और भारत में महिलाएँ · और देखें »

भारत के प्रथम

यहाँ पर भारत के उन व्यक्तियों, समूहों और संस्थाओं का संकलन है जो किसी श्रेणी में प्रथम हैं/थे।.

नई!!: एशियाई खेल और भारत के प्रथम · और देखें »

भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम

भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के द्वारा शासित है। 1948 से अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ फीफा द्वारा संबद्ध हो गयी। 1948 से भारतीय फुटबॉल महासंघ एशियाई फुटबॉल महासंघ के संस्थापक सदस्यों में है। भारतीय फुटबॉल टीम ने पहली और अंतिम बार 1950 में फीफा विश्व कप किया था परन्तु कुछ कारणों से वह इस प्रतियोगिता में हिस्सा न ले पाई। भारतीय टीम ने अब तक दो एशियाई खेलों में स्वर्ण तथा एएफसी एशिया कप में एक बार रजत जीता है। .

नई!!: एशियाई खेल और भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम · और देखें »

भारतीय हॉकी टीम

भारतीय हॉकी टीम भारत की राष्ट्रीय मैदानी हॉकी टीम है। 1928 में भारतीय हॉकी टीम अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ की पहली गैर यूरोपीय सदस्य टीम बनी। भारत-मलेशिया हॉकी मैच, दिल्ली, ५ अक्टूबर २०१० 1928 में, टीम ने अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता और 1956 तक ओलंपिक में भारतीय पुरुष टीम नाबाद रही, लगातार छह स्वर्ण पदक जीते। भारतीय हॉकी टीम ने अबतक आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते है, जो सभी राष्ट्रीय टीमों से अधिक है। .

नई!!: एशियाई खेल और भारतीय हॉकी टीम · और देखें »

भारतीय ओलम्पिक संघ

भारतीय ओलम्पिक संघ भारत की राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (एनओसी) है। संघ का कार्य ओलंपिक खेलों, एशियाई खेलों व अन्य अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों का चयन करना और भारतीय दल का प्रबंधन करना है। यह भारतीय राष्ट्रमंडल खेल संघ कि तरह भी कार्य करता है, तथा राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों का भी चयन करता है। .

नई!!: एशियाई खेल और भारतीय ओलम्पिक संघ · और देखें »

भारतीय इतिहास की समयरेखा

पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं भारत एक साझा इतिहास के भागीदार हैं इसलिए भारतीय इतिहास की इस समय रेखा में सम्पूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास की झलक है। .

नई!!: एशियाई खेल और भारतीय इतिहास की समयरेखा · और देखें »

मचेत्तिरा राजू पूवम्मा

मचेत्तिरा राजू पूवम्मा एक भारतीय धावक हैं, जो 400 मीटर स्पर्धा में भाग लेते हैं। .

नई!!: एशियाई खेल और मचेत्तिरा राजू पूवम्मा · और देखें »

मनोज कुमार (मुक्केबाज़)

मनोज कुमार भारत के हरियाणा प्रांत के एक मुक्केबाज हैं। 2007 व 2013 के एशियाई खेलों में उन्होंने काँस्य पदक प्राप्त किया था। .

नई!!: एशियाई खेल और मनोज कुमार (मुक्केबाज़) · और देखें »

मानवजीत सिंह सन्धू

मानवजीत सिंह सन्धू (अंग्रेजी:Manavjit Singh Sandhu) (पंजाबी:ਮਾਨਵਜੀਤ ਸਿਂਘ ਸਂਧੂ) (जन्म ०३ नवम्बर १९७६) एक भारतीय पंजाबी निशानेबाज है। जो विशेषतः ट्रेप शूटिंग के लिए जाने जाते हैं इन्हें २००६ में राजीव गांधी खेल रत्न भी दिया गया तथा १९९८ में अर्जुन पुरस्कार से नवाज़ा गया। सन्धू ने लॉरेंस स्कूल सनावर में शिक्षा ग्रहण की थी। ये पंजाब के फिरोज़पुर ज़िले के रत्ता खेड़ा गांव से निवास करते हैं इनके पिता का नाम गुरबीर सिंह है। इन्होंने २००६ में आईएसएसएफ वर्ल्ड शूटिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। साथ ही इन्होंने १९९८ और २००२ के एशियन खेलों में चार रजत पदक भी जीते थे। १९९८ के राष्ट्रमण्डल खेलों में भी इन्होंने स्वर्ण पदक जीता था और २००६ के खेलों में कांस्य पदक जीता। मानवजीत सिंह सन्धू ने 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में भी क़्वालीफाई किया। जो कि ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में आयोजित किया गया। .

नई!!: एशियाई खेल और मानवजीत सिंह सन्धू · और देखें »

मिलखा सिंह

मिलखा सिंह का जन्म (लायलपुर ८ अक्टूबर १९३५) को हुआ था। वे एक सिख धावक थे जिन्होंने रोम के १९६० ग्रीष्म ओलंपिक और टोक्यो के १९६४ ग्रीष्म ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उनको "उड़न सिख" का उपनाम दिया गया था। वे भारत के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। .

नई!!: एशियाई खेल और मिलखा सिंह · और देखें »

मैरी कॉम

मैंगते चंग्नेइजैंग मैरी कॉम (एम सी मैरी कॉम) (जन्मः १ मार्च १९८३) जिन्हें मैरी कॉम के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय महिला मुक्केबाज हैं। वे मणिपुर, भारत की मूल निवासी हैं। मैरी कॉम पांच बार ‍विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता की विजेता रह चुकी हैं।http://www.hindu.com/holnus/007200901261333.htm Mary makes women's boxing's Olympic case stronger: AIBA President २०१२ के लंदन ओलम्पिक में उन्होंने काँस्य पदक जीता। 2010 के ऐशियाई खेलों में काँस्य तथा 2014 के एशियाई खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। दो वर्ष के अध्ययन प्रोत्साहन अवकाश के बाद उन्होंने वापसी करके लगातार चौथी बार विश्व गैर-व्यावसायिक बॉक्सिंग में स्वर्ण जीता। उनकी इस उपलब्धि से प्रभावित होकर एआइबीए ने उन्हें मॅग्नीफ़िसेन्ट मैरी (प्रतापी मैरी) का संबोधन दिया। उनके जीवन पर एक फिल्म भी बनी जिसका प्रदर्शन 2014 में हुआ। इस फिल्म में उनकी भूमिका प्रियंका चोपड़ा ने निभाई। .

नई!!: एशियाई खेल और मैरी कॉम · और देखें »

योगेश्वर दत्त

योगेश्वर दत्त (जन्म: 2 नवंबर 1982) एक भारतीय कुश्ती खिलाड़ी हैं। इन्होंने २०१२ ग्रीष्मकालीन ऑलंपिक्स में कुश्ती की ६० किग्रा फ़्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स २०१४ में योगेश्वर दत्त ने ६५ किलोग्राम भार वर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती में कनाडाई पहलवान को हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। २०१२ में भारत सरकार द्वारा इन्हें राजीव गाँधी खेल रत्न का सम्मान दिया गया। .

नई!!: एशियाई खेल और योगेश्वर दत्त · और देखें »

राष्‍ट्रीय चैनल

यह भारतीय टीवी दूरदर्शन के राष्‍ट्रीय चैनल हैं। इसमें (5): दूरदर्शन नेशनल, डीडी न्यूज़, डीडी भारती, डीडी स्पोर्ट्स और डीडी उर्दू ये पाँच चैनल आते हैं। डीडी-नेशनल पर ऐसे राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रसारित किए जाते हैं जिनका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना तथा मन में एकता एवं भाई-चारे की भावना बैठाना है। यह चैनल दर्शकों की दृष्टि से देश का नम्बर एक चैनल है। डीडी-नेशनल पर मनोरंजन, सूचना एवं शिक्षा संबंधी कार्यक्रमों का स्वस्थ मिश्रण होता है। इस चैनल पर प्रात: 5.30 बजे से मध्य रात्रि तक स्थलीय मोड में सेवा उपलब्ध कराई जाती है। उपग्रह मोड में डीडी-नेशनल चौबीस घंटे उपलब्ध रहता है। लोक सेवा के इस मिश्रित चैनल के प्रसारण का समय इस ढंग से तैयार किया गया है कि यह विभिन्न समयों पर विभिन्न श्रेणी के दर्शकों की आवश्यकताओं को पूरा करता है। सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजनों जैसे गणतंत्र दिवस परेड, स्वतंत्रता दिवस समारोहों राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधनों, संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण, संसद में होने वाली महत्वपूर्ण बहसों, रेलवे और आम बजट प्रस्तुत करने, लोकसभा और राज्यसभा के प्रश्न काल, चुनाव परिणाम और उनका विश्लेषण, शपथ ग्रहण समारोहों, राष्ट्रपति एवं प्रधान मंत्री की विदेश यात्राओं और विदेश से भारत आने वाले विशिष्ट व्यक्तियों की यात्राओं का डीडी-नेशनल पर सीधा प्रसारण किया जाता है। महत्वपूर्ण खेल-कूद आयोजनों जैसे ओलंपिक, एशियाई खेल, क्रिकेट टेस्ट मैचों और अन्तर्राष्ट्रीय एक दिवसीय मैचों, जिनमें भारत एवं अन्य महत्वपूर्ण खेल प्रतिद्वंदी भाग ले रहे हों, का भी सीधा प्रसारण किया जाता है। शिक्षा संबंधी कार्यक्रम इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), केंद्रीय शिक्षा प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईईटी) और राज्य शिक्षा प्रौद्योगिकी संस्थान (एसआईईटी) जैसे विभिन्न स्रोतों से प्राप्त किए जाते हैं। इसके अलावा, टर्निंग प्वाइंट, प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम, टेरा क्विज और भूमि (पर्यावरण से संबंधित कार्यक्रम) जैसे प्रायोजित कार्यक्रम, महिलाओं, जनजातीय मामलों से जुड़े विषयों पर कार्यक्रम और लोक सेवा संबंधी अन्य कार्यक्रम भी नियमित आधार पर प्रसारित किए जाते हैं। .

नई!!: एशियाई खेल और राष्‍ट्रीय चैनल · और देखें »

रजत चौहान

रजत चौहान एक भारतीय तीरंदाज हैं। इन्होंने 2014 के एशियाई खेलों में अभिषेक वर्मा और संदीप कुमार के साथ मिलकर कंपाउंड टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता है। .

नई!!: एशियाई खेल और रजत चौहान · और देखें »

रवि त्रिपाठी

रवि त्रिपाठी/रवि के त्रिपाठी (जन्म ४ फरवरी, १९७८) एक प्रख्यात भारतीय पार्श्वगायक, संगीतकार, संगीत निर्देशक, अभिनेता व टेलीविजन मेज़बान हैं। इन्हें सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के रियालिटी शो इंडियन आइडल (सीजन २) से ख्याति मिली। उन्होंनें दूरदर्शन के क्लोज-अप-परफॉर्मर जैसे कार्यक्रम की मेज़बानी की हैं। .

नई!!: एशियाई खेल और रवि त्रिपाठी · और देखें »

लैशराम सरिता देवी

लैशराम सरिता देवी (जन्म:1 मार्च 1985) भारत के मणिपुर राज्य की एक प्रमुख मुक्केबाज़ हैं। लाईटवेट वर्ग में वे राष्ट्रीय चैंपियन तथा भूतपूर्व विश्व चैंपियन हैं। 2009 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: एशियाई खेल और लैशराम सरिता देवी · और देखें »

लोधी मार्ग

यह मार्ग दक्षिण-मध्य दिल्ली का एक प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग पर दिल्ली के भूतपूर्व शासक खिलजी वँश के कई मकबरे हैं, जिन्हेँ बागोँ की शकल दे दी गई है, व अब लोधी बाग या लोधी गार्डन के नाम से प्रसिद्ध हैं। इन्हीँ के कारण इस मार्ग का यह नाम पङा। यह मार्ग सफदरजंग का मकबरा से लेकर निजामुद्दीन की दरगाह तक जाता है। .

नई!!: एशियाई खेल और लोधी मार्ग · और देखें »

ली ना

ली ना (जन्म 26 फ़रवरी 1982) एक चीनी पेशेवर टेनिस खिलाड़ी है| ली 5 डब्ल्यूटीए और 19 आईटीएफ एकल खिताब जीत लिया है| वह वर्तमान में डब्ल्यूटीए द्वारा विश्व नंबर 4 क्रमित है| जनवरी 2011 में ली ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में पहुंची थी परन्तु उसे 3 मुश्किल सेटों में हार का सामना करना पड़ा था। 2011 जून में, ली ने फाइनल में गत चैंपियन फ्रांसेस्का शियावोन को हरा कर २०११ का फ्रेंच ओपन जीता और ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाली पहली एशियाई बन गयी| उन्होंने इसके निर्णायक मैच में गत चैम्पियन इटली की फ्रांसिक्का शियावोन को 6-4, 7-6 से हराया। ली ने दूसरे सेट में टाईब्रेकर में विरोधी को कोई मौका नहीं दिया और जीत दर्ज की। Li Na .

नई!!: एशियाई खेल और ली ना · और देखें »

श्वेता चौधरी

श्वेता चौधरी (जन्म: 3 जुलाई 1986) भारत की एक खिलाड़ी हैं। इन्होंने इंचियोन में हुए 2014 एशियाई खेलों में १० मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया। वे हरियाणा के फरीदाबाद की निवासी हैं। .

नई!!: एशियाई खेल और श्वेता चौधरी · और देखें »

सतपाल (पहलवान)

सतपाल भारत के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान हैं। वे १९८२ के एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता हैं। आजकल वे दिल्ली में पहलवानों के प्रशिक्षण में संलग्न हैं। ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार भी उनके शिष्य रहे हैं। सतपाल पहलवान को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। सतपाल आजकल दिल्ली के शिक्षा विभाग में उप शिक्षा निदेशक पद पर कार्य कर रहे हॅ। .

नई!!: एशियाई खेल और सतपाल (पहलवान) · और देखें »

समरेश जंग

समरेश जंग एक प्रमुख भारतीय निशानेबाज़ हैं। .

नई!!: एशियाई खेल और समरेश जंग · और देखें »

सानिया मिर्ज़ा

सानिया मिर्ज़ा (उर्दू: ثانیہ مرزا, तेलुगू: సాన్యా మీర్జా, जन्म: 15 नवम्बर 1986, मुंबई,महाराष्ट्र) भारत की एक टेनिस खिलाड़ी हैं। 2003 से 2013 में लगातार एक दशक तक उन्होने महिला टेनिस संघ (डब्ल्यू टी ए) के एकल और डबल में शीर्ष भारतीय टेनिस खिलाड़ी के रूप में अपना स्थान बनाए रखने में सफल रही और उसके बाद एकल प्रतियोगिता से उनकी सेवानिवृत्ति के बाद शीर्ष स्थान पर अंकिता रैना विराजमान हुई। मात्र 18 वर्ष की आयु में वैश्विक स्तर पर चर्चित होने वाली इस खिलाड़ी को 2006 में 'पद्मश्री' सम्मान प्रदान किया गया। वे यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी है। उन्हें 2006 में अमेरिका में विश्व की टेनिस की दिग्गज हस्तियों के बीच डब्लूटीए का 'मोस्ट इम्प्रेसिव न्यू कमर एवार्ड' प्रदान किया गया था। अपने कॅरियर की शुरुआत उन्होंने 1999 में विश्व जूनियर टेनिस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर किया। इसके बाद उन्होंने कई अंतररार्ष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया और सफलता भी पाई। 2003 उनके जीवन का सबसे रोचक मोड़ बना जब भारत की तरफ से वाइल्ड कार्ड एंट्री करने के बाद सानिया मिर्ज़ा ने विम्बलडन में डबल्स के दौरान जीत हासिल की। वर्ष 2004 में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें 2005 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2005 के अंत में उनकी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग 42 हो चुकी थी जो किसी भी भारतीय टेनिस खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा थी। 2009 में वह भारत की तरफ से ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। सानिया के पिता इमरान मिर्ज़ा एक खेल संवाददाता थे। कुछ समय के बाद उन्हें हैदराबाद जाना पड़ा जहां एक पारंपरिक शिया खानदान के रूप में सानिया का बचपन गुजरा। निज़ाम क्लब हैदराबाद में सानिया ने छ्ह साल की उम्र से टेनिस खेलना शुरु किया था। महेश भूपति के पिता और भारत के सफल टेनिस प्लेयर सीके भूपति से सानिया ने अपनी शुरुआती कोचिंग ली। उनके पिता के पास इतने पैसे नहीं थे जो वह सानिया को प्रोफेशनल ट्रेनिंग करवा सकें। इसके लिए उन्होंने कुछ बड़े व्यापारिक समुदायों से स्पाँशरशिप ली। जीवेके इंड्रस्ट्रीज और एडीडास ने सानिया मिर्ज़ा को 12 साल से ही स्पाँशर करना शुरु कर दिया। उसके बाद उनके पिता ने उनकी ट्रेनिंग का जिम्मा ले लिया। अक्टूबर 2005 में टाइम पत्रिका के द्वारा सानिया को एशिया के 50 नायकों में नामित किया गया था। मार्च 2010 में नवभारत टाइम्स समाचार पत्र के द्वारा उन्हें भारत की गौरवान्वित 33 महिलाओं की सूची में नामित किया गया। वर्तमान में, वे नवगठित भारतीय राज्य तेलंगाना की 'ब्रांड एंबेसडर' हैं। .

नई!!: एशियाई खेल और सानिया मिर्ज़ा · और देखें »

साइना नेहवाल

साइना नेहवाल (जन्म:१७ मार्च १९९०) भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वर्तमान में वह दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाडी हैं तथा इस मुकाम तक पहुँचने वाली वे प्रथम भारतीय महिला हैं। साथ ही एक महीने में तीसरी बार प्रथम वरीयता पाने वाली भी वो अकेली महिला खिलाडी हैं। लंदन ओलंपिक २०१२ मे साइना ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। बैडमिंटन मे ऐसा करने वाली वे भारत की पहली खिलाड़ी हैं। २००८ में बीजिंग में आयोजित हुए ओलंपिक खेलों मे भी वे क्वार्टर फाइनल तक पहुँची थी। वह बीडबल्युएफ विश्व कनिष्ठ प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय हैं। वर्तमान में वह शीर्ष महिला भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और भारतीय बैडमिंटन लीग में अवध वैरियर्स की तरफ से खेलती हैं। साइना भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं। .

नई!!: एशियाई खेल और साइना नेहवाल · और देखें »

सुशील कुमार (पहलवान)

---- सुशील कुमार (जन्म: २६ मई १९८३) भारत के एक कुश्ती पहलवान हैं जो 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक, 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर लगातार दो ओलम्पिक मुकाबलों में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। २००८ ओलम्पिक में 66 किग्रा फ्रीस्टाइल में कजा‍खिस्तान के लियोनिड स्प्रिडोनोव को हरा कांस्य पदक जीत कर उन्होंने ५६ साल बाद १९५२ के इतिहास को एक बार फिर से दोहराया जब यह पदक महाराष्ट्र के खशाबा जाधव ने जीता था। सुशील, सतपाल पहलवान के शिष्य हैं। सुशील कुमार के लिए दिल्ली सरकार ने ५० लाख के इनाम की घोषणा की जबकि रेलवे ने ५५ लाख और हरियाणा सरकार ने २५ लाख के इनाम की घोषणा की है। 2010 तथा 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों में इन्होंने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मंजीत दूबे dhyeya IAS .

नई!!: एशियाई खेल और सुशील कुमार (पहलवान) · और देखें »

स्वतन्त्रता के बाद भारत का संक्षिप्त इतिहास

कोई विवरण नहीं।

नई!!: एशियाई खेल और स्वतन्त्रता के बाद भारत का संक्षिप्त इतिहास · और देखें »

हाइक्शिन्शा द्वीप (तियान्हे जिला)

हाइक्शिन्शा द्वीप चीन के गुआंग्दोंग के ग्वांग्झोउ में स्थित एक द्वीप है। यह झुजिंआंग नवीन कस्बे के दक्षिण में, ग्वांग्झोऊ टीवी और दृश्यावलोकन टावर के उत्तर में और इर शा द्वीप के पूर्व में है। हाइक्शिन्शा में निकट भविष्य में नए विकास किए जाएंगे। एक नागकरिक चौक, जो ग्वांग्झोउ में सबसे बडा़ होगा, का निर्माण २००७ में आरम्भ हो गया। इस द्वीप पर वाहन एक भूमिगत सुरंग के द्वारा आएंगे। वर्ष २०१० में सोलहवें एशियाई खेलों के आयोजन का उद्घाटन समारोह यहीं आयोजित किया गया था। .

नई!!: एशियाई खेल और हाइक्शिन्शा द्वीप (तियान्हे जिला) · और देखें »

हॉकी

मेलबर्न विश्वविद्यालय में फील्ड हॉकी का खेल हॉकी एक ऐसा खेल है जिसमें दो टीमें लकड़ी या कठोर धातु या फाईबर से बनी विशेष लाठी (स्टिक) की सहायता से रबर या कठोर प्लास्टिक की गेंद को अपनी विरोधी टीम के नेट या गोल में डालने की कोशिश करती हैं। हॉकी का प्रारम्भ वर्ष 2010 से 4,000 वर्ष पूर्व मिस्र में हुआ था। इसके बाद बहुत से देशों में इसका आगमन हुआ पर उचित स्थान न मिल सका। भारत में इसका आरम्भ 150 वर्षों से पहले हुआ था। 11 खिलाड़ियों के दो विरोधी दलों के बीच मैदान में खेले जाने वाले इस खेल में प्रत्येक खिलाड़ी मारक बिंदु पर मुड़ी हुई एक छड़ी (स्टिक) का इस्तेमाल एक छोटी व कठोर गेंद को विरोधी दल के गोल में मारने के लिए करता है। बर्फ़ में खेले जाने वाले इसी तरह के एक खेल आईस हॉकी से भिन्नता दर्शाने के लिए इसे मैदानी हॉकी कहते हैं। चारदीवारी में खेली जाने वाली हॉकी, जिसमें एक दल में छह खिलाड़ी होते हैं और छह खिलाड़ी परिवर्तन के लिए रखे जाते हैं। हॉकी के विस्तार का श्रेय, विशेषकर भारत और सुदूर पूर्व में, ब्रिटेन की सेना को है। अनेक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आह्वान के फलस्वरूप 1971 में विश्व कप की शुरुआत हुई। हॉकी की अन्य मुख्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं हैं- ओलम्पिक, एशियन कप, एशियाई खेल, यूरोपियन कप और पैन-अमेरिकी खेल। दुनिया में हॉकी निम्न प्रकार से खेली जाती है।.

नई!!: एशियाई खेल और हॉकी · और देखें »

जय सिंह द्वितीय

सवाई जयसिंह या द्वितीय जयसिंह (०३ नवम्बर १६८८ - २१ सितम्बर १७४३) अठारहवीं सदी में भारत में राजस्थान प्रान्त के नगर/राज्य आमेर के कछवाहा वंश के सर्वाधिक प्रतापी शासक थे। सन १७२७ में आमेर से दक्षिण छः मील दूर एक बेहद सुन्दर, सुव्यवस्थित, सुविधापूर्ण और शिल्पशास्त्र के सिद्धांतों के आधार पर आकल्पित नया शहर 'सवाई जयनगर', जयपुर बसाने वाले नगर-नियोजक के बतौर उनकी ख्याति भारतीय-इतिहास में अमर है। काशी, दिल्ली, उज्जैन, मथुरा और जयपुर में, अतुलनीय और अपने समय की सर्वाधिक सटीक गणनाओं के लिए जानी गयी वेधशालाओं के निर्माता, सवाई जयसिह एक नीति-कुशल महाराजा और वीर सेनापति ही नहीं, जाने-माने खगोल वैज्ञानिक और विद्याव्यसनी विद्वान भी थे। उनका संस्कृत, मराठी, तुर्की, फ़ारसी, अरबी, आदि कई भाषाओं पर गंभीर अधिकार था। भारतीय ग्रंथों के अलावा गणित, रेखागणित, खगोल और ज्योतिष में उन्होंने अनेकानेक विदेशी ग्रंथों में वर्णित वैज्ञानिक पद्धतियों का विधिपूर्वक अध्ययन किया था और स्वयं परीक्षण के बाद, कुछ को अपनाया भी था। देश-विदेश से उन्होंने बड़े बड़े विद्वानों और खगोलशास्त्र के विषय-विशेषज्ञों को जयपुर बुलाया, सम्मानित किया और यहाँ सम्मान दे कर बसाया। .

नई!!: एशियाई खेल और जय सिंह द्वितीय · और देखें »

जसपाल राणा

जसपाल राणा एक प्रमुख भारतीय निशानेबाज़ हैं जिन्हें २००२ में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। .

नई!!: एशियाई खेल और जसपाल राणा · और देखें »

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, भारत की राजधानी नयी दिल्ली में स्थित एक बहुउद्देशीय स्टेडियम है, जहां बड़े स्तर पर खेल स्पर्धायें और संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम पर स्थापित इस स्टेडियम का निर्माण सन १९८२ में नवम एशियाई खेलों के आयोजन के लिए करवाया गया था, साथ ही यह स्टेडियम ३ अक्टूबर से १४ अक्टूबर २०१०, तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी भी करेगा। इस स्टेडियम में भारतीय ओलंपिक संघ का मुख्यालय भी स्थित है। इस स्टेडियम में किसी खेल स्पर्धा के समय ६०,००० दर्शक बैठ सकते हैं, जबकि किसी संगीत कार्यक्रम के आयोजन के समय यह क्षमता बढकर १००,००० हो जाती है। .

नई!!: एशियाई खेल और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली · और देखें »

जीतू राय

जीतू राय (जन्म: २५ अगस्त १९८९ नेपाल) एक नेपाली मूल के शूटर हैं जो भारत के लिए खेलते हैं। एक ही विश्व कप में दो पदक जीतने वाले वो प्रथम भारतीय और नेपाली हैं। ग्लासगो में आयोजित 2014 राष्ट्रमण्डल खेल में २८ जुलाई २०१४ को १९४.१ लेकर स्वर्ण पदक जीता। वे भारतीय सेना के नौजवान हैं। राय ने मई २०१४ के विश्व कप में १० मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण और ५० मीटर पिस्टल में रजत पदक जीता था। उन्हें 2016 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: एशियाई खेल और जीतू राय · और देखें »

विनेश फौगाट

विनेश फौगाट महिला कुश्ती में 2014 राष्ट्रमण्डल खेल की स्वर्ण पदक विजेता हैं। इन्होंने २०१४ एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता। इन्होंने 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। चोटिल हो जाने के कारण उन्हें मुकाबला बीच में ही छोड़कर बाहर होना पड़ा। .

नई!!: एशियाई खेल और विनेश फौगाट · और देखें »

विजेन्द्र सिंह

विजेन्द्र सिंह बैनीवाल एक भारतीय पेशेवर मुक्केबाज़ है। .

नई!!: एशियाई खेल और विजेन्द्र सिंह · और देखें »

वी॰ आर॰ रघुनाथ

वोक्कालिंग रामचन्द्र रघुनाथ (Vokkaliga Ramachandra Raghunath कन्नड़:"ವೊಕ್ಕಲಿಗ ರಾಮಚಂದ್ರ ರಘುನಾಥ") (जन्म ०१ नवम्बर १९८८) एक भारतीय प्रोफेशनल फ़ील्ड हॉकी के खिलाड़ी है। ये हॉकी में फुलबैक स्थिति में खेलते है। .

नई!!: एशियाई खेल और वी॰ आर॰ रघुनाथ · और देखें »

खुशबीर कौर

खुशबीर कौर भारत की एक खिलाड़ी हैं। इन्होंने इंचियोन में हुए 2014 एशियाई खेलों में एथलेटिक्स की 20 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया। .

नई!!: एशियाई खेल और खुशबीर कौर · और देखें »

खेल प्रतियोगितायें

खेल प्रतिस्पर्धाओं को खेल प्रतियोगिता कहते हैं। .

नई!!: एशियाई खेल और खेल प्रतियोगितायें · और देखें »

गुरु हनुमान

गुरु हनुमान (अंग्रेजी: Guru Hanuman, जन्म: १९०१, मृत्यु: १९९९) भारत के प्रख्यात कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) तो थे ही, स्वयं बहुत अच्छे पहलवान भी थे। उन्‍होंने सम्‍पूर्ण विश्‍व में भारतीय कुश्‍ती को महत्‍वपूर्ण स्‍थान दिलाया। कुश्‍ती के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियों के लिये उन्हें १९८३ में पद्मश्री पुरस्कार.

नई!!: एशियाई खेल और गुरु हनुमान · और देखें »

ग्वांगझोउ

ग्वांगझो,(केन्तोन व क़्वांगचो के नाम से भी जाना जाता है), यह उप-प्रांतीय शहर व ग्वांगडोंग (चीनी जनवादी गणराज्य) प्रान्त की राजधानी है। यह चीन के पांच राष्ट्रीय केन्द्रीय शहरों में से एक है। यह नगर और इसके आसपास के क्षेत्र, विशेष रूप से इस नगर और हांग कांग के मध्य के क्षेत्र, साधारण रूप से अपने अंग्रेज़ी नाम कैंटन के नाम से जाने जाते हैं। यहाँ पर्ल नदी पर एक बंदरगाह है जो दक्षिणी चीन सागर की ओर नाव्य है और यह हांग कांग से १२० किमी उत्तरपश्चिम में स्थित है। २०१४ की जनगणना के अनुसार इस नगर की कुल जनसंख्या ४.४ करोण है और महानगरीय क्षेत्र की १.५ करोण है जो इसे प्रांत का सर्वाधिक और चीनी मुख्य भूमि का तीसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर बनाता है। प्रांतीय सरकार के आधिकारिक अनुमान के अनुसार २००६ में यहाँ की जनसंख्या ९७,५४,६०० थी। ग्वांगझो का नगरीय क्षेत्रफल बीजिंग और शंघाई के बाद चीन में सबसे अधिक है। 2008 मैं इसे बीटा वर्ल्ड सिटी घोषित किया गया है। .

नई!!: एशियाई खेल और ग्वांगझोउ · और देखें »

कबड्डी

कबड्डी एक खेल है, जो मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्वीप में खेली जाती है। कबड्डी नाम का प्रयोग प्राय: उत्तर भारत में किया जाता है, इस खेल को दक्षिण में चेडुगुडु और पूरब में हु तू तू के नाम से भी जानते हैं। यह खेल भारत के पड़ोसी देश नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान में भी उतना ही लोकप्रिय है। तमिल, कन्नड और मलयालम में ये मूल शब्द, (கை-பிடி) "कै" (हाथ), "पिडि" (पकडना) का रूपान्तरण है, जिसका अनुवाद है 'हाथ पकडे रहना'। कबड्डी, बांग्लादेश का राष्ट्रीय खेल है। .

नई!!: एशियाई खेल और कबड्डी · और देखें »

कांथी सुरेश

कांथी डी सुरेश (जन्म 25 अप्रैल) एक भारतीय खेल पत्रकार है और उन्होंने भारत के लिए राष्ट्रीय मेजबान प्रसारक पर ओलंपिक, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों का होस्ट किया है! .

नई!!: एशियाई खेल और कांथी सुरेश · और देखें »

कृष्णा पूनिया

कृष्णा पूनिया (अंग्रेजी:Krishna Poonia) (जन्म ०५ मई १९७७) एक भारतीय डिस्कस थ्रोअर है। इन्होंने ११ अक्टूबर २०१० में दिल्ली में आयोजित किये राष्ट्रमंडल खेलों में फाइनल मैच में क्लीन स्वीप कर ६१.५१ मीटर में स्वर्ण पदक जीता था। इसके पश्चात २०११ में भारत सरकार ने नागरिक सम्मान में इन्हें पद्मश्री का पुरस्कार दिया गया था। .

नई!!: एशियाई खेल और कृष्णा पूनिया · और देखें »

अनुराधा थोकचोम

अनुराधा थोमकोच (Anuradha Thokchom) (जन्म फ़रवरी १९८९,तौबल,मणिपुर,भारत) एक भारतीय महिला फ़ील्ड हॉकी की खिलाड़ी है। यह भारतीय महिला फ़ील्ड हॉकी टीम की सदस्य है।इन्होंने २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में क़्वालीफाई किया। .

नई!!: एशियाई खेल और अनुराधा थोकचोम · और देखें »

अभिषेक वर्मा

अभिषेक वर्मा भारत के लिए खेलने वाले एक तीरंदाज़ हैं। 2014 में इन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2014 के एशियाई खेलों में रजत चौहान और संदीप कुमार के साथ मिलकर कंपाउंड टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। .

नई!!: एशियाई खेल और अभिषेक वर्मा · और देखें »

अंजू बॉबी जॉर्ज

अंजू बॉबी जॉर्ज അഞ്ജു ബോബി ജോര്‍ജ്ജ് (जन्म 19 अप्रैल 1977) एक भारतीय एथलीट है। अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में पेरिस में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लंबी कूद में कांस्य पदक जीत कर इतिहास रचा था। इस उपलब्धि के साथ वह पहली ऐसी भारतीय एथलीट बनीं, जिसने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 6.70 मीटर की छलांग लगाते हुए पदक जीता। 2005 में आईएएएफ (आइएएएफ) विश्व एथलेटिक्स फाइनल में उन्होंने रजत पदक जीता, इस प्रदर्शन को वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन मानती हैं। .

नई!!: एशियाई खेल और अंजू बॉबी जॉर्ज · और देखें »

२००६ एशियाई खेल

पन्द्रहवें एशियाई खेल १ दिसंबर से १५ दिसंबर, २००६ के बीच क़तर की राजधानी दोहा में आयोजित किए गए थे। इन खेलों का आयोजन करने वाला दोहा इस क्षेत्र का पहला और पूरे पश्चिम एशिया में दूसरा महानगर था। इससे पहले तेहरान में १९७४ में एशियाई खेलों का आयोजन किया गया था। यही वे एशियाई खेल भी थे, जिसमें एशियाई ओलम्पिक परिषद के सभी ४५ सदस्य राष्ट्रों ने भागीदारी की। युरोस्पोर्ट द्वारा इन खेलों का पहली बार यूरोप में प्रसारण किया गया। इस खेलों में दक्षिण कोरियाई घुड़सवार किम ह्युंग की मृत्यु की अप्रिय घटना भी हुई जब वे एक घुड़सवारी की प्रतिस्पर्धा के दौरान ही मारे गए। .

नई!!: एशियाई खेल और २००६ एशियाई खेल · और देखें »

1951 एशियाई खेल

प्रथम एशियाई खेल ४ मार्च से ११ मार्च, १९५१ में दिल्ली, भारत में हुए थे। मूल रूप से इन खेलों का आयोजन १९५० में होना तय किया गया था, लेकिन तैयारियों की देरी के चलते इन्हें १९५१ तक स्थगित करना पड़ा। महाराजाधिराज महाराजा यादवेन्द्र सिंह ने इन खेलों के संगठन में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। यद्यपि जापान को लन्दन में आयोजित १९४८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में नहीं खेलने दिया गया और एशियाई खेल संघ की बैठक में भी नहीं बुलाया गया, लेकिन अभिषेकात्मक एशियाई खेलों में स्पर्धा करने दिया गया। कोरिया, कोरियाई युद्ध के चलते भाग नहीं ले सका। .

नई!!: एशियाई खेल और 1951 एशियाई खेल · और देखें »

1954 एशियाई खेल

दूसरे एशियाई खेल (एशियाड २ के नाम से भी जाने जाते हैं) फिलिपींस की राजधानी मनिला में १ मई से ९ मई, १९५४ के बीच आयोजित किए गए थे। इन खेलों का औपचारिक उद्घाटन राष्ट्रपति रामोन मैगसेसे द्वारा १ मई १९५४ को ४:०२ अपराह्न किया गया था। उद्घाटन समारोह के अवसर पर मनिला के मलाटे स्थित रिज़ल मेमोरियल स्टेडियम में २०,००० लोग उपस्थित थे। अन्तओस के अनुरोध पर मशाल रिले और कौल्ड्रॉन प्रज्वलन को उद्घाटन समारोह से बाहर रखा गया ताकि ओलम्पिक खेलों की परम्परा को परिरक्षित रखा जा सके। मशाल विधि को १९५८ के एशियाई खेलों में पुनः लाया गया। हालाँकि मेज़बान द्वारा अन्तिम खिलाड़ी के लिए परेड में प्रवेश करने के लिए एक विशेष प्रशस्ति पत्र का समाधान दिया गया। बतौर मेज़बान, फिलिपींस स्टेडियम में प्रवेश करने वाला अन्तिम देश था। आन्द्रेस फ़्रांको, फिलिपींस के ध्वज वाहक थे। .

नई!!: एशियाई खेल और 1954 एशियाई खेल · और देखें »

1958 एशियाई खेल

तीसरे एशियाई खेल २४ मई से १ जून, १९५८ को टोक्यो, जापान में आयोजित किए गए थे। २० एशियाई देशों के १,८२० खिलाड़ियों ने इन खेलों की तेरह स्पर्धाओं में भाग लिया। प्रथमोप्रवेश खेल थे, फ़ील्ड हॉकी, टेबल टेनिस, टेनिस और वॉलीबॉल। इन खेलों के आयोजन के बाद टोक्यों ने १९६४ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों की मेज़बानी भी की। .

नई!!: एशियाई खेल और 1958 एशियाई खेल · और देखें »

1962 एशियाई खेल

चौथे एशियाई खेल २४ अगस्त से ४ सितंबर, १९६२ तक जकार्ता, इण्डोनेशिया में आयोजित किए गए थे। इन खेलों की उल्लेखनीय बात थी इस्राइल और ताइवान का खेलों से निष्कासन। अरब देशों और चीन के दबाव में आकर इण्डोनेशियाई सरकार ने इस्राइली और ताइवानी मण्डल को वीज़ा जारी नहीं किए। ऐसा करना एशियाई खेल महासंघ के नियमों के विरुद्ध था और स्वयं मेज़बान सरकार के उस वचन के विरुद्ध भी, जिसमें उसने उन देशों को भी आमन्त्रित करने का वचन दिया था जिनके साथ उसके राजनयिक सम्बन्ध नहीं हैं (इस्राइल, ताइवान और दक्षिण कोरिया)। कुल १६ देशों के १, ४६० खिलाड़ियों ने इन खेलों में भाग लिया, जहाँ पर बैडमिण्टन को पहली बार सम्मिलित किया गया था। .

नई!!: एशियाई खेल और 1962 एशियाई खेल · और देखें »

1966 एशियाई खेल

पाँचवे एशियाई खेल ९ दिसंबर से २० दिसंबर, १९६६ के बीच बैंकाक, थाईलैण्ड में आयोजित किए गए थे। ताइवान और इस्राइल की इन एशियाई खेलों में वापसी हुई, इण्डोनेशिया के इन दोनों देशों को खेलों से प्रतिबन्धित करने के निर्णय के उलट। १८ एशियाई देशों के २, ५०० खिलाड़ियों और अधिकारियों ने इन खेलों में भाग लिया, जहाँ पर महिला वॉलीबॉल ने प्रथमोप्रवेश किया। .

नई!!: एशियाई खेल और 1966 एशियाई खेल · और देखें »

1970 एशियाई खेल

छठे एशियाई खेल ९ दिसंबर से २० दिसंबर, १९७० के बीच बैंकाक, थाईलैण्ड में आयोजित किए गए थे। पहले इन खेलों का आयोजन दक्षिण कोरिया द्वारा किया जाना था लेकिन उत्तर कोरिया मिली धमकियों के चलते इन खेलों को बचाने के लिए पिछले मेज़बान थाइलैण्ड ने हस्तक्षेप किया और दक्षिण कोरिया के निधियों का उपयोग करते हुए इन खेलों की मेज़बानी की। १८ देशों के २, ४०० खिलाड़ियों ने इन खेलो में भाग लिया, जहाँ पर नौकायन प्रथमोप्रवेश क्रीड़ा था। .

नई!!: एशियाई खेल और 1970 एशियाई खेल · और देखें »

1974 एशियाई खेल

सातवें एशियाई खेल १ सितंबर से १६ सितंबर, १९७४ को तेहरान, ईरान में आयोजित किए गए थे। अर्यामेहर खेल परिसर इन खेलों के लिए बनाया गया था। मध्यपूर्व में इन खेलों का आयोजन पहली बार किया जा रहा था। तेहरान में हुए इन खेलों में एशिया के २५ देशों के ३,०१० खिलाड़ियों ने भाग लिया जो इन खेलों में अब तक सर्वाधिक संख्या थी। असिक्रीड़ा (फेन्सिंग), जिमनास्टिक और महिला बॉस्केटबॉल इन खेलों की खेल सूची में जोड़े गए। अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के अतिरिक्त इन खेलों में फिलिस्तीनीयों और एक जापानी उग्रवादी मत द्वारा मिली धमकियों के चलते अभूतपूर्व सुरक्षा व्यव्स्था की गई। अरब देशों, चीनी जनवादी गणराज्य, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया ने इस्राइल के साथ टेनिस, बॉस्केटबॉल और फुटबॉल खेलने से मना कर दिया। एशियाई खेल संघ, जिसने खेलों से दस महीने पूर्व एक सम्मेलन किया था, ने ताइवान का निष्कासन स्वीकार किया और चीनी जनवादी गणराज्य की इन खेलों में प्रविष्टि स्वीकार की। .

नई!!: एशियाई खेल और 1974 एशियाई खेल · और देखें »

1978 एशियाई खेल

आठवें एशियाई खेल ९ दिसंबर से २० दिसंबर, १९७८ के बीच बैंकाक, थाईलैण्ड में आयोजित किए गए थे। पाकिस्तान ने भारत और बांग्लादेश के साथ विवादों के चलते इन खेलों की मेजंबानी स्थगित कर दी। वित्तीय कारणों के चलते सिंगापुर खेलों की मेज़बानी करने से पीछे हट गया। थाईलैण्ड ने सहायता करने की पेशकश की और इसलिए एशियाड बैंकाक में आयोजित किया गया। राजनीतिक मोर्चे पर, इस्राइल को एशियाई खेलों से निष्कासित कर दिया गया। कुल २५ एशियाई देशों के ३,८४२ खिलाड़ियों ने इन खेलों में भाग लिया। पहली बार सम्मिलित किए गए खेल थे तीरंदाज़ी और गेंदबाजी। .

नई!!: एशियाई खेल और 1978 एशियाई खेल · और देखें »

1982 एशियाई खेल

नौवें एशियाई खेल १९ नवम्बर से ४ दिसम्बर, १९८२ तक दिल्ली, भारत में आयोजित किए गए थे। दिल्ली में दूसरी बार इन खेलों का आयोजन किया गया था और इससे पूर्व १९५१ के अभिषेकात्मक एशियाई खेल भी यहाँ आयोजित किए गए थे। नई दिल्ली, बैंकाक के बाद ऐसा दूसरा नगर बना जिसने इन खेलों की एक से अधिक बार मेज़बानी की हो। दिल्ली के एशियाई खेल प्रथम एशियाड थे जो एशियाई ओलम्पिक परिषद (एओप) के संरक्षण में आयोजित हो रहे थे। एशियाई खेल संघ, जिसके न्यायाधिकार में प्रथम आठ एशियाई खेल आयोजित हुए थे, को भंग कर एओप बनाया गया। एशिया के ३३ देशों से कुल ४,५९५ खिलाड़ियों ने इन खेलों में भाग लिया। इन खेलों में प्रथमोप्रवेश खेल घुड़सवारी, गोल्फ, हैण्डबॉल, नौकायन और महिला हॉकी थे। इन खेलों से ही चीन का पदक तालिका में प्रभुत्व दिखाई देने लगा। जापान ने इससे पहले के खेलों में सर्वाधिक पदक जीते थे। चीन ने जापान को पदक तालिका में सर्वोच्च पद से अपदस्त कर खेलों की दुनिया में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी। ९वें एशियाई खेलों की तैयारी में ही भारत में रंगीन टेलीविज़न बड़ी शान के साथ लाया गया, क्योंकि इन खेलों का रंगारंग प्रसारण किया जाना था। इन खेलों का शुभंकर अप्पू नामक एक शिशु हाथी था। वास्तविक जीवन में "कुट्टिनारायणन" नामक यह हाथी एक दुर्घटना में अपनी टाँग तुड़वा बैठा जब वह एक सैप्टिक टंकी में गिर गया और जिसके कारण अततः उसकी मृत्यु हो गई। कुट्टिनारायणन १४ मई, २००५ को मर गया। १९८६ के अगले एशियाई खेलों (१०वें) और १९८८ के २४वें ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों के मेज़बान दक्षिण कोरिया ने ४०६-सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल के साथ इन खेलों में भाग लिया, जिसमें एक पर्यवेक्षण दल भी था जो सुविधाओं, प्रबन्धन और प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी एकत्रित करने के लिए आया था। .

नई!!: एशियाई खेल और 1982 एशियाई खेल · और देखें »

1986 एशियाई खेल

दसवें एशियाई खेल २० सितम्बर से ५ अक्टूबर, १९८६ के बीच सियोल, दक्षिण कोरिया में आयोजित कराए गए थे। इस नगर ने १९७० में इन खेलों का आयोजन करना था लेकिन, उत्तर कोरिया से मिली धमकियों के चलते इन्हें टालना पड़ा और तब बैंकाक ने उन खेलों की मेज़बानी की थी। इन खेलों के लिए बनाए गए खेलस्थल और सुविधाएँ वही थे जिनका १९८८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में उपयोग किया गया क्योंकि इन खेलों को परीक्षण खेलों के रूप में माना गया। कुल मिलाकर २७ देशों से ४,८३९ खिलाड़ियों ने इन खेलों में भाग लिया और २५ प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा की। पहली बार इन खेलों में जूडो, ताक्वाण्डो, महिला साइक्लिंग और महिला शूटिंग लाए गए। ८३ एशियाई और ३ विश्व कीर्तिमान तोड़े गए। हैमर फैंकने वाले जापान के शिगेनोबु मुरोफुशी नें लगातार पाँचवी बार (१९७०-१९८६) स्वर्ण पदक जीता। पर इन खेलों का सितारा रही भारत की पय्योली एक्स्प्रेस - पी॰ टी॰ उषा जिन्होंने कुल चार स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीते और एथलेटिक्स में स्वर्ण जीतने वाली सबसे बड़ी विजेता बनीं। सियोल एशियाड से दक्षिण कोरिया में खेल संस्कृति का भी आगमन हुआ। सियोल एशियाड की पदक तालिका में दक्षिण कोरिया, जापान को हटा कर बहुत निकटता से चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा। इन खेलों के बाद से अब तक के एशियाई खेलों में चीन और दक्षिण कोरिया सभी एशियाई खेलों में, केवल हिरोशिमा में आयोजित १९९४ एशियाई खेलों को छोड़कर, प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे हैं। मुख्यभूमि चीन को छोड़कर, सभी समाजवादी देशों ने, जिनमें उत्तर कोरिया भी था, इन खेलों का राजनीतिक कारणों से बहिष्कार किया था। एक जासूस ने खेलों से कुछ दिन पूर्व गिम्पो अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक वेण्डिंग मशीन के पीछे एक बम विस्फोट कर दिया जिससे ५ लोग मारे गए, जिनमे एक तकनीशियन भी था। .

नई!!: एशियाई खेल और 1986 एशियाई खेल · और देखें »

1990 एशियाई खेल

ग्यारहवें एशियाई खेल २२ सितंबर से ७ अक्टूबर, १९९० के बीच बीजिंग, चीन में आयोजित किए गए थे। चीन में आयोजित होने वाली यह प्रथम विशाल-स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता थी। कुल ३७ एशियाई देहों से ६,१२२ खिलाड़ियों ने इन खेलों में भाग लिया और २९ क्रीड़ाओं में प्रतिद्वन्दिता की। पहली बार सम्मिलित किए गए खेल थे सॉफ़्टबॉल, सेपक टाक्रौ, वूशू, कबड्डी और नौकायन। .

नई!!: एशियाई खेल और 1990 एशियाई खेल · और देखें »

1994 एशियाई खेल

बारहवें एशियाई खेल २ अक्टूबर से १६ अक्टूबर, १९९४ के बीच हिरोशिमा, जापान में आयोजित किए गए थे। इन खेलों का प्रसंग, एशियाई देशों के मध्य शान्ति और सद्भावना को प्रोत्साहित करना था। इस पर मेज़बान द्वारा पूरा बल दिया गया क्योंकि खेलस्थल १९४५ में हुए विश्व के पहले परमाणु हमले का स्थल भी था। इन खेलों में ४२ देशों से कुल ६,८२८ खिलाड़ियों और अधिकारियों ने भाग लिया और कुल ३४ खेल-प्रतियोगिताएँ थी। प्रथमोप्रवेश खेल थे बेसबॉल, कराटे और आधुनिक पेण्टाथलोन। .

नई!!: एशियाई खेल और 1994 एशियाई खेल · और देखें »

1998 एशियाई खेल

तेरहवें एशियाई खेल ६ दिसंबर से २० दिसंबर, १९९८ के बीव बैंकाक, थाईलैण्ड में आयोजित किए गए थे। यह पहली बार था जब थाईलैण्ड ने इन खेलों के लिए बोली लगाई। इससे पहले थाईलैण्ड ने १९७० और १९७८ के एशियाई खेलों के आयोजन में अन्तिम समय पर अपना समर्थ्न दिया जब खेलों को रद्ध करने की स्थिति आ गई थी। .

नई!!: एशियाई खेल और 1998 एशियाई खेल · और देखें »

2002 एशियाई खेल

चौदहवें एशियाई खेल २९ सितंबर से १४ अक्टूबर, २००२ के बीच बुसान, दक्षिण कोरिया में आयोजित किए गए थे। इन खेलों में ४४ देशों के कुल ७,५५६ खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कुल मिलाकर इन खेलों में ३८ खेल प्रतियोगिताएँ थी और १८,००० पत्रकार, अधिकारी और खिलाड़ी थे। एशियाई खेलों के इतिहास में पहली बार एशियाई ओलम्पिक परिषद की सभी राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियों ने भाग लिया था। इनमें उत्तर कोरिया भी था जिसने इन खेलों के लिए अप्रत्याशित दल दक्षिण कोरिया में भेजा था और अफ़्गानिस्तान, भी इन खेलों में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से पहली बार भाग ले रहा था। बॉडी बिल्डिंग इन खेलों में प्रथमोप्रवेश खेल था। .

नई!!: एशियाई खेल और 2002 एशियाई खेल · और देखें »

2010 एशियाई खेल

सोलहवें एशियाई खेल, १२ नवम्बर से २७ नवम्बर, २०१० के बीच चीन के गुआंग्झोऊ में आयोजित किए जाएँगे। बीजिंग, जिसने १९९० के एशियाई खेलों की मेज़बानी की थी, के बाद गुआंग्झोऊ इन खेलों का आयोजन करने वाला दूसरा चीनी नगर होगा। इसके अतिरिक्त यह इतनी बड़ी संख्या में खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित करने वाला अन्तिम नगर होगा, क्योंकि एशियाई ओलम्पिक परिषद ने भविष्य के खेलों के लिए नए नियम लागू किए हैं जो २०१४ के खेलों से यथार्थ में आएँगे। गुआंग्झोऊ को ये खेल १ जुलाई, २००४ को प्रदान किए गए थे, जब वह इकलौता बोली लगाने वाला नगर था। यह तब हुआ जब अन्य नगर, अम्मान, क्वालालम्पुर और सियोल बोली प्रक्रिया से पीछे हट गए। खेलों की सह-मेज़बानी तीन पड़ोसी नगरों डोंग्गूआन, फ़ोशन और शानवेइ के द्वारा भी की जाएगी। .

नई!!: एशियाई खेल और 2010 एशियाई खेल · और देखें »

2010 एशियाई खेल पदक तालिका

गुआंग्डोंग ओलम्पिक स्टेडियम एथलेटिक्स की प्रतिस्पर्धाओं का मेज़बान था। ग्वांगझोउ जिम्नेसियम में टेबल टेनिस व वॉलीबॉल की स्पर्धाए आयोजित की गई थी। 2010 एशियाई खेल (आधिकारिक तौर पर 16वे एशियाई खेल) एक बहु-खेल प्रतियोगिता थी जो चीन के ग्वांगझोउ शहर में 12 नवम्बर से 27 नवम्बर 2010, के बीच आयोजित की गई थी। 1990 में बीजिंग के उपरान्त ग्वांगझोउ एशियाई खेलों की मेज़बानी करने वाला दूसरा चीनी शहर था। खेलों में 45 एशियाई राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियों (आई॰ओ॰सी॰) से चयनित 9,704 एथलीटों ने कुल 476 प्रतिस्पर्धाओं में विभाजित 42 खेलों में भाग लिया।शर्मा, मुकेश (27 नवम्बर 2010).

नई!!: एशियाई खेल और 2010 एशियाई खेल पदक तालिका · और देखें »

2014 एशियाई खेल

सत्रहवें एशियाई खेल २०१४ में दक्षिण कोरिया के इंचियोन में १७ सितम्बर २०१४ से ४ अक्टूबर २०१४ के मध्य आयोजित किए गए। .

नई!!: एशियाई खेल और 2014 एशियाई खेल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एशियाई खेलों

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »