लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

1962 एशियाई खेल

सूची 1962 एशियाई खेल

चौथे एशियाई खेल २४ अगस्त से ४ सितंबर, १९६२ तक जकार्ता, इण्डोनेशिया में आयोजित किए गए थे। इन खेलों की उल्लेखनीय बात थी इस्राइल और ताइवान का खेलों से निष्कासन। अरब देशों और चीन के दबाव में आकर इण्डोनेशियाई सरकार ने इस्राइली और ताइवानी मण्डल को वीज़ा जारी नहीं किए। ऐसा करना एशियाई खेल महासंघ के नियमों के विरुद्ध था और स्वयं मेज़बान सरकार के उस वचन के विरुद्ध भी, जिसमें उसने उन देशों को भी आमन्त्रित करने का वचन दिया था जिनके साथ उसके राजनयिक सम्बन्ध नहीं हैं (इस्राइल, ताइवान और दक्षिण कोरिया)। कुल १६ देशों के १, ४६० खिलाड़ियों ने इन खेलों में भाग लिया, जहाँ पर बैडमिण्टन को पहली बार सम्मिलित किया गया था। .

2 संबंधों: एशियाई खेल, भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम

एशियाई खेल

एशियाई खेलों को एशियाड के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रत्येक चार वर्ष बाद आयोजित होने वाली बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसमें केवल एशिया के विभिन्न देशों के खिलाडी भाग लेते हैं। इन खेलों का नियामन एशियाई ओलम्पिक परिषद द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक परिषद के पर्यवेक्षण में किया जाता है। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए स्वर्ण, दूसरे के लिए रजत और तीसरे के लिए कांस्य पदक दिए जाते हैं, जिस परम्परा का शुभारम्भ १९५१ में हुआ था। प्रथम एशियाई खेलों का आयोजन दिल्ली, भारत में किया गया था, जिसने १९८२ में पुनः इन खेलों की मेज़बानी की। १५वें एशियाई खेल १ दिसंबर से १५ दिसंबर, २००६ के बीच दोहा, कतर में आयोजित हुए थे। सोलहवें एशियाई खेलों का आयिजन १२ नवंबर से २७ नवंबर, २०१० के बीच किया गया, जिनकी मेज़बानी ग्वांगझोउ, चीन ने की। १७वें एशियाई खेलों का आयोजन २०१४ में दक्षिण कोरिया के इंचेयान में होगा। .

नई!!: 1962 एशियाई खेल और एशियाई खेल · और देखें »

भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम

भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के द्वारा शासित है। 1948 से अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ फीफा द्वारा संबद्ध हो गयी। 1948 से भारतीय फुटबॉल महासंघ एशियाई फुटबॉल महासंघ के संस्थापक सदस्यों में है। भारतीय फुटबॉल टीम ने पहली और अंतिम बार 1950 में फीफा विश्व कप किया था परन्तु कुछ कारणों से वह इस प्रतियोगिता में हिस्सा न ले पाई। भारतीय टीम ने अब तक दो एशियाई खेलों में स्वर्ण तथा एएफसी एशिया कप में एक बार रजत जीता है। .

नई!!: 1962 एशियाई खेल और भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

१९६२ एशियाई खेल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »