लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द इन्क्रेडिबल हल्क

सूची द इन्क्रेडिबल हल्क

द इन्क्रेडिबल हल्क मार्वल स्टूडियो द्वारा निर्मित और यूनिवर्सल पिक्चर्स द्वारा वितरित, २००८ की एक अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है, जो मार्वल कॉमिक्स के इसी नाम के एक चरित्र पर आधारित है। यह मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की दूसरी फिल्म है। फिल्म का निर्देशन लुइस लेटरियर द्वारा किया गया था, और इसकी पटकथा ज़ैक पेन द्वारा लिखी गयी थी। एडवर्ड नॉर्टन फिल्म में ब्रूस बैनर की भूमिका में हैं, और लिव टायलर, टिम रोथ, टिम ब्लेक नेल्सन, ट्यू बुरेल और विलियम हर्ट ने अन्य प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। द इनक्रेडिबल हल्क में, डॉक्टर ब्रूस बैनर, गामा विकिरण के माध्यम से सुपरसोल्जर प्रोग्राम के तहत कैप्टन अमेरिका जैसे दूसरे सुपरसोल्जर बनाने की एक सैन्य योजना में एक हादसे के बाद हल्क बन जाता है। वहां से बच निकलने पर, जनरल थडियस रॉस द्वारा पकड़े जाने से पहले, बैनर खुद का इलाज करने का प्रयास करता है, लेकिन उसके डर का एहसास तब होता है जब एक अन्य सैनिक एमिल ब्लॉन्स्की, उसके ही समान एक अधिक बलशाली जीव में परिवर्तित जाता है। २००३ की फिल्म हल्क की मिश्रित सफलता के बाद, मार्वल स्टूडियो ने यूनिवर्सल से चरित्र के अधिकारों को वापस ले लिया। लेटरियर, जिन्होंने आयरन मैन को निर्देशित करने में रुचि व्यक्त की थी, को निर्देशक चुना गया और फिर ज़ैक पेन ने २००३ की फिल्म के सीक्वल के तर्ज पर इसे लिखना शुरू किया, जो कॉमिक्स और उसी नाम की १९७८ की टेलीविजन श्रृंखला से काफी मिलता-जुलता था। अप्रैल २००७ में, नॉर्टन को बैनर की भूमिका निभाने के लिए, और २००३ की फिल्म से इसको अलग कर पेन की पटकथा को फिर से लिखने के लिए चुना गया। फिल्म की अधिकतर शूटिंग टोरंटो, ओंटारियो में जुलाई से नवंबर २००७ तक हुई थी। उसके बाद फिल्म को पूरा करने के लिए मोशन कैप्चर और कंप्यूटर जनित इमेजरी के संयोजन का उपयोग करके ७०० से अधिक दृश्य प्रभाव पोस्ट-प्रोडक्शन में बनाए गए थे। द इन्क्रेडिबल हल्क का प्रीमियर ८ जून २००८ को यूनिवर्सल सिटी, कैलिफोर्निया के गिब्सन एम्फ़िथिएटर में हुआ, और १३ जून २००८ को इसे संयुक्त राज्य में रिलीज़ किया गया। इसे समीक्षकों द्वारा अनुकूल समीक्षा प्राप्त हुई, जिन्होंने इसके सुधरे हुए दृश्यों की, एक्शन अनुक्रमों की, और शीर्षक चरित्र के चित्रण की प्रशंसा की, और इसने दुनिया भर में $२६३ मिलियन से अधिक की कमाई करी। नॉर्टन को इसके बाद द अवेंजर्स, और बाकी सभी एमसीयू फिल्मों में बैनर की भूमिका निभानी थी, लेकिन उन्होंने इससे मना कर दिया। अभिनेता मार्क रफ़्लो ने इसके बाद की सभी फिल्मों में हल्क का किरदार निभाया है। .

22 संबंधों: टोरोंटो, एडवर्ड नॉर्टन, द अवेंजर्स, द्वितीय विश्वयुद्ध, न्यूयॉर्क, ब्राज़ील, ब्रिटिश कोलम्बिया, मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फ़िल्मों की सूची, मार्वल कॉमिक्स, मार्क रफ़्लो, युनिवर्सल स्टूडियोज़, रियो डि जेनेरो, रॉबर्ट डॉनी जुनियर, संयुक्त राज्य, स्टेन ली, हल्क, वर्जीनिया, विस्कॉन्सिन, ओण्टारियो, आयरन मैन, कैप्टन अमेरिका, कैलिफ़ोर्निया

टोरोंटो

टोरण्टो कनाडा का सबसे बड़ा नगर एवं ओण्टारियो प्रांत की राजधानी है। यह लेक ओंटारियो के उत्तर पश्चिम तट पर स्थित है एवं यहां की आबादी लगभग २.५ मिलियन है जो इसे उत्तरी अमरीका में आबादी के अनुसार पांचवा सबसे बड़ा शहर का दर्जा दिलवाता है। .

नई!!: द इन्क्रेडिबल हल्क और टोरोंटो · और देखें »

एडवर्ड नॉर्टन

एडवर्ड हैरिसन नॉर्टन (जन्म 18 अगस्त 1969) एक अमेरिकी फिल्म अभिनेता, पटकथा लेखक और निर्देशक हैं। 1996 में, अदालती नाटक प्राइमल फियर में उनकी सहायक भूमिका ने उनके लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के अकादमी पुरस्कार का नामांकन एकत्रित किया। दो साल बाद, अमेरिकन हिस्ट्री X में व्हाइट पावर स्किनहेड के रूप में अपनी मुख्य भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अकादमी अवार्ड में नामांकन प्राप्त हुआ। उनकी अन्य फिल्मों में किंगडम ऑफ़ हेवेन (2005), दी इल्युशनिस्ट (2006) और दी पेंटेड वेल (2006), जैसे पीरिअड फ़िल्में शामिल हैं; उनकी अन्य उल्लेखनीय फ़िल्में हैं राउंडर्स (1998),फाइट क्लब (1999), 25th आवर (2002), रेड ड्रैगन (2002) और दी इनक्रेडिबल हल्क (2008).

नई!!: द इन्क्रेडिबल हल्क और एडवर्ड नॉर्टन · और देखें »

द अवेंजर्स

द अवेंजर्स (The Avengers) २०१२ में बनी अमरीकी सुपर हीरो फ़िल्म है जिसका निर्माण मार्वल स्टूडियोज़ ने किया है व वितरण डिज़्नी पिक्चर्स द्वारा किया गया है। यह मार्वल कॉमिक्स की इसी नाम की सुपर हीरो टीम पर आधारित फ़िल्म है। मार्वल के फ़िल्म विश्व में यह छठी फ़िल्म है। इसका लेखन व निर्देशन जोस व्हेडन ने किया है और फ़िल्म में सांझा पात्रों के रूप में रॉबर्ट डॉनी जुनियर, क्रिस इवांस, मार्क रफ़्लो, क्रिस हैमस्वर्थ, स्कारलेट जोहानसन, जेरेमी रेनर, टॉम हिडल्स्टन और सैम्युअल एल.

नई!!: द इन्क्रेडिबल हल्क और द अवेंजर्स · और देखें »

द्वितीय विश्वयुद्ध

द्वितीय विश्वयुद्ध १९३९ से १९४५ तक चलने वाला विश्व-स्तरीय युद्ध था। लगभग ७० देशों की थल-जल-वायु सेनाएँ इस युद्ध में सम्मलित थीं। इस युद्ध में विश्व दो भागों मे बँटा हुआ था - मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्र। इस युद्ध के दौरान पूर्ण युद्ध का मनोभाव प्रचलन में आया क्योंकि इस युद्ध में लिप्त सारी महाशक्तियों ने अपनी आर्थिक, औद्योगिक तथा वैज्ञानिक क्षमता इस युद्ध में झोंक दी थी। इस युद्ध में विभिन्न राष्ट्रों के लगभग १० करोड़ सैनिकों ने हिस्सा लिया, तथा यह मानव इतिहास का सबसे ज़्यादा घातक युद्ध साबित हुआ। इस महायुद्ध में ५ से ७ करोड़ व्यक्तियों की जानें गईं क्योंकि इसके महत्वपूर्ण घटनाक्रम में असैनिक नागरिकों का नरसंहार- जिसमें होलोकॉस्ट भी शामिल है- तथा परमाणु हथियारों का एकमात्र इस्तेमाल शामिल है (जिसकी वजह से युद्ध के अंत मे मित्र राष्ट्रों की जीत हुई)। इसी कारण यह मानव इतिहास का सबसे भयंकर युद्ध था। हालांकि जापान चीन से सन् १९३७ ई. से युद्ध की अवस्था में था किन्तु अमूमन दूसरे विश्व युद्ध की शुरुआत ०१ सितम्बर १९३९ में जानी जाती है जब जर्मनी ने पोलैंड पर हमला बोला और उसके बाद जब फ्रांस ने जर्मनी पर युद्ध की घोषणा कर दी तथा इंग्लैंड और अन्य राष्ट्रमंडल देशों ने भी इसका अनुमोदन किया। जर्मनी ने १९३९ में यूरोप में एक बड़ा साम्राज्य बनाने के उद्देश्य से पोलैंड पर हमला बोल दिया। १९३९ के अंत से १९४१ की शुरुआत तक, अभियान तथा संधि की एक शृंखला में जर्मनी ने महाद्वीपीय यूरोप का बड़ा भाग या तो अपने अधीन कर लिया था या उसे जीत लिया था। नाट्सी-सोवियत समझौते के तहत सोवियत रूस अपने छः पड़ोसी मुल्कों, जिसमें पोलैंड भी शामिल था, पर क़ाबिज़ हो गया। फ़्रांस की हार के बाद युनाइटेड किंगडम और अन्य राष्ट्रमंडल देश ही धुरी राष्ट्रों से संघर्ष कर रहे थे, जिसमें उत्तरी अफ़्रीका की लड़ाइयाँ तथा लम्बी चली अटलांटिक की लड़ाई शामिल थे। जून १९४१ में युरोपीय धुरी राष्ट्रों ने सोवियत संघ पर हमला बोल दिया और इसने मानव इतिहास में ज़मीनी युद्ध के सबसे बड़े रणक्षेत्र को जन्म दिया। दिसंबर १९४१ को जापानी साम्राज्य भी धुरी राष्ट्रों की तरफ़ से इस युद्ध में कूद गया। दरअसल जापान का उद्देश्य पूर्वी एशिया तथा इंडोचायना में अपना प्रभुत्व स्थापित करने का था। उसने प्रशान्त महासागर में युरोपीय देशों के आधिपत्य वाले क्षेत्रों तथा संयुक्त राज्य अमेरीका के पर्ल हार्बर पर हमला बोल दिया और जल्द ही पश्चिमी प्रशान्त पर क़ब्ज़ा बना लिया। सन् १९४२ में आगे बढ़ती धुरी सेना पर लगाम तब लगी जब पहले तो जापान सिलसिलेवार कई नौसैनिक झड़पें हारा, युरोपीय धुरी ताकतें उत्तरी अफ़्रीका में हारीं और निर्णायक मोड़ तब आया जब उनको स्तालिनग्राड में हार का मुँह देखना पड़ा। सन् १९४३ में जर्मनी पूर्वी युरोप में कई झड़पें हारा, इटली में मित्र राष्ट्रों ने आक्रमण बोल दिया तथा अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में जीत दर्ज करनी शुरु कर दी जिसके कारणवश धुरी राष्ट्रों को सारे मोर्चों पर सामरिक दृश्टि से पीछे हटने की रणनीति अपनाने को मजबूर होना पड़ा। सन् १९४४ में जहाँ एक ओर पश्चिमी मित्र देशों ने जर्मनी द्वारा क़ब्ज़ा किए हुए फ़्रांस पर आक्रमण किया वहीं दूसरी ओर से सोवियत संघ ने अपनी खोई हुयी ज़मीन वापस छीनने के बाद जर्मनी तथा उसके सहयोगी राष्ट्रों पर हमला बोल दिया। सन् १९४५ के अप्रैल-मई में सोवियत और पोलैंड की सेनाओं ने बर्लिन पर क़ब्ज़ा कर लिया और युरोप में दूसरे विश्वयुद्ध का अन्त ८ मई १९४५ को तब हुआ जब जर्मनी ने बिना शर्त आत्मसमर्पण कर दिया। सन् १९४४ और १९४५ के दौरान अमेरिका ने कई जगहों पर जापानी नौसेना को शिकस्त दी और पश्चिमी प्रशान्त के कई द्वीपों में अपना क़ब्ज़ा बना लिया। जब जापानी द्वीपसमूह पर आक्रमण करने का समय क़रीब आया तो अमेरिका ने जापान में दो परमाणु बम गिरा दिये। १५ अगस्त १९४५ को एशिया में भी दूसरा विश्वयुद्ध समाप्त हो गया जब जापानी साम्राज्य ने आत्मसमर्पण करना स्वीकार कर लिया। .

नई!!: द इन्क्रेडिबल हल्क और द्वितीय विश्वयुद्ध · और देखें »

न्यूयॉर्क

यह लेख न्यूयॉर्क प्रांत के बारे में है। शहर के लिए देखे - न्यूयॉर्क शहर, अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यूयॉर्क (New York) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में एक राज्य है। न्यूयॉर्क उन तेरह उपनिवेश में से एक था जिसने संयुक्त राज्य का गठन किया था। राज्य के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क शहर, में राज्य की 40% से अधिक आबादी रहती हैं। राज्य की दो-तिहाई जनसंख्या न्यू यॉर्क महानगरीय क्षेत्र में रहती है, और करीब 40% लोग लांग आईलैंड में रहते हैं। राज्य और शहर का नाम 17 वीं सदी के ड्यूक ऑफ यॉर्क यानी के इंग्लैंड के भावी राजा जेम्स द्वितीय के ऊपर रखा गया है। न्यूयॉर्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और एक वैश्विक शहर है। न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय है। इसे दुनिया के सांस्कृतिक, वित्तीय और मीडिया राजधानी के रूप में वर्णित किया गया है और साथ ही यह दुनिया का आर्थिक रूप से सबसे शक्तिशाली शहर है। अन्य बड़े शहर हैं बफ़ेलो, रोचेस्टर, योंकर्स, और सिरैक्यूज़, जबकि राज्य की राजधानी अल्बानी है। राज्य की सीमा न्यू जर्सी और पेन्सिलवेनिया से दक्षिण में और कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स और वरमॉण्ट से पूर्व में लगती है। न्यूयार्क में यूरोपीय लोगों के आगमन से पहले कई सौ वर्षों तक अल्गोनक्वियन और इरक़ुओअन बोलने वाले मूल अमेरिकी जनजातियां बसी हुई थी। आने वाले पहले यूरोपीय लोग फ्रांसीसी उपनिवेशवादियों थे। 1609 में इस क्षेत्र पर डच के लिए हेनरी हडसन द्वारा दावा किया गया, जिन्होंने एक न्यू नीदरलैंड नाम से कॉलोनी बसाई। 1664 में इंग्लैंड ने डच से कॉलोनी लेकर उस पर का कब्जा कर लिया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,97,45,289 हैं। इस हिसाब से इसका सभी राज्यों में चौथा स्थान हुआ। क्षेत्र के मामले में इसका स्थान 27वां है। लगभग 70% जनता सिर्फ अंग्रेजी बोलती है, 15% स्पेनी, 3% चीनी, बाकी अन्य। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: द इन्क्रेडिबल हल्क और न्यूयॉर्क · और देखें »

ब्राज़ील

ब्रास़ील (ब्राज़ील) दक्षिण अमरीका का सबसे विशाल एवं महत्त्वपूर्ण देश है। यह देश ५० उत्तरी अक्षांश से ३३० दक्षिणी अक्षांश एवँ ३५० पश्चिमी देशान्तर से ७४० पश्चिमी देशान्तरों के मध्य विस्तृत है। दक्षिण अमरीका के मध्य से लेकर अटलांटिक महासागर तक फैले हुए इस संघीय गणराज्य की तट रेखा ७४९१ किलोमीटर की है। यहाँ की अमेज़न नदी, विश्व की सबसे बड़ी नदियों मे से एक है। इसका मुहाना (डेल्टा) क्षेत्र अत्यंत उष्ण तथा आर्द्र क्षेत्र है जो एक विषुवतीय प्रदेश है। इस क्षेत्र में जन्तुओं और वनस्पतियों की अतिविविध प्रजातियाँ वास करती हैं। ब्राज़ील का पठार विश्व के प्राचीनतम स्थलखण्ड का अंग है। अतः यहाँ पर विभिन्न भूवैज्ञानिक कालों में अनेक प्रकार के भूवैज्ञानिक संरचना सम्बंधी परिवर्तन दिखाई देते हैं। ब्राज़ील के अधिकांश पूर्वी तट एवं मध्य अमेरिका की खोज अमेरिगो वाससक्की ने की एवं इसी के नाम से नई दुनिया अमेरिका कहलाई। सन् १५०० के बाद यहाँ उपनिवेश बनने आरंभ हुए। यहाँ की अधिकांश पुर्तगाली बस्तियों का विकास १५५० से १६४० के मध्य हुआ। २४ जनवरी १९६४ को इसका नया संविधान बना। इसकी प्रमुख भाषा पुर्तगाली है। .

नई!!: द इन्क्रेडिबल हल्क और ब्राज़ील · और देखें »

ब्रिटिश कोलम्बिया

कनाडा में ब्रिटिश कोलम्बिया प्रान्त की स्थिति। ब्रिटिश कोलम्बिया, (अंग्रेज़ी: British Columbia, फ्राँसीसी: a Colombie-Britannique) कनाडा का एक प्रान्त है जो कनाडा के प्रशान्त महासागर से लगते पश्चिमी तट पर स्थित है। यह कनाडा का तीसरा सबसे बड़ा प्रान्त है जिसका क्षेत्रफल ९,४४,७३५ वर्ग किमी है। २००६ की जनगणना के अनुसार इस प्रान्त की कुल जनसंख्या ४१,१३,४८७ थी। इस प्रान्त की राजधानी विक्टोरिया है और राज्य का सबसे बड़ा नगर वैंकूवर है। इसी नगर में ब्रिटिश कोलम्बिया की लगभग आधी जनसंख्या निवास करती है (२० लाख)। अन्य बड़े नगर हैं: केलोव्ना, अबोट्स्फोर्ड, कैम्लूप्स, नानाइमो और प्रिन्स जॉर्ज। इस प्रान्त के बड़े उद्योग हैं: वानिकी, पर्यटन, खनन और मछलीपालन। यह प्रान्त १९७१ में कनाडा से जुड़ा। इस प्रान्त की सीमांकन को लेकर कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में कुछ असहमति थी। दक्षिणी सीमा ४९वें समानान्तर पर स्थित है, जैसा ऑरेगन सन्धि में स्वीकृत किया गया था जो १८४६ में हुई थी। सान जुआन द्वीपों और अलास्का की सीमा से भी कुछ विवाद थे, पर वह सुलझा लिए गए। इस प्रान्त के प्रमुख गॉर्डन कैम्पबेल हैं और वे लिब्रल पार्टी के नेता हैं। २०१० के शीतकालीन ओलम्पिक खेल इस प्रान्त के सबसे बड़े नगर वैंकूवर में आयोजित किए जाएंगे। स्कींग प्रतियोगिताएँ व्हिस्लर में आयोजित होंगी जो एक विश्व-प्रसिद्ध स्कींग स्थान है। .

नई!!: द इन्क्रेडिबल हल्क और ब्रिटिश कोलम्बिया · और देखें »

मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फ़िल्मों की सूची

निम्नलिखित सूची मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फ़िल्मों की है: .

नई!!: द इन्क्रेडिबल हल्क और मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फ़िल्मों की सूची · और देखें »

मार्वल कॉमिक्स

मार्वेल वर्ल्डवाइड, इंक (Marvel Worldwide, Inc.) या साधारणतः मार्वल कॉमिक्स एक अमरीकी कंपनी है जो कॉमिक्स पुस्तकें प्रकाशित करती है। २००९ में द वाल्ट डिज़्नी कंपनी ने मार्वल इंटरटेनमेंट को खरीद लिया जो मार्वल वर्ल्डवाइड की मातृ कंपनी है। मार्वेल की शुरुआत १९३९ में टाइमली पब्लिकेशंस के नाम से हुई और शुतुआत १९५० में यह एटलस कॉमिक्स बन गई। मार्वल के आधुनिक युग की शुरुआत १९६१ में हुई और आगे चलकर इसने फैंटास्टिक फोर व स्टेन ली, जैक किर्बी और स्टीव डीटको द्वारा बनाए गए अन्य सुपरहीरो के शीर्षकों वाले कॉमिक्स जारी किए। मार्वल में स्पाइडर-मैन, द एक्स मैन, आयरन मैन, द हल्क, द फैंटास्टिक फोर, थॉर, कैप्टन अमेरिका जैसे सुपरहीरो व डॉक्टर डूम, ग्रीन गोब्लिन, मैगनेटो, गलैकटस और रेड स्कल जैसे खलनायक शामिल है। इसके अधिकतर पात्र एक काल्पनिक विश्व मार्वल ब्रह्मांड में वास्तविक शहरों जैसे न्यूयॉर्क, लॉस ऐन्जेलिस और शिकागो में स्थित है। .

नई!!: द इन्क्रेडिबल हल्क और मार्वल कॉमिक्स · और देखें »

मार्क रफ़्लो

मार्क एलन रफ़्लो (जन्म २२ नवंबर १९६७) एक अमेरिकी अभिनेता, फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता है। उन्होंने "सीबीएस समर प्लेहाउस" (१९८९) के एक एपिसोड से अपने करियर की शुरुआत की, जिसके बाद उन्होंने कुछ फिल्मों में मामूली भूमिकाएं निभाई। वह "दिस इस योर यूथ" (१९९६) के मूल कलाकारों का हिस्सा था, जिसके लिए उन्हें इंडेपेंडेंट स्पिरिट पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। इसके बाद उन्होंने १३ गोइंग ऑन ३० (२००४), इटरनल सनशाइन ऑफ़ द स्पॉटलेस माइंड (२००४), जोडिएक (२००७), व्हट डसन्ट किल यू (२००८) में भूमिकाएं निभाई। २०१० में उन्होंने कॉमेडी-ड्रामा "द किड्स आर ऑल राइट" किया, जिसके लिए उन्हें एसएजी पुरस्कार, बीएएफटीए पुरस्कार, और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। वह एफबीआई स्पेशल एजंट डायलन रोड्स के रूप में मिस्ट्री फिल्म "नाउ यू मिस मी" और "नाउ यू मिस मी २" में भी दिखाई दिए। मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के चरित्र हल्क का अभिनय करने के लिए रफ़्लो को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हुई। २००८ में रिलीज़ हुई द इन्क्रेडिबल हल्क में यह भूमिका उनके मित्र एडवर्ड नॉर्टन ने निभाई थी। रफ़्लो ने द अवेंजर्स (२०१२) के साथ हल्क के रूप में शुरुआत की, और बाद में आयरन मैन ३ (२०१३), अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन (२०१५), थॉर: रैग्नारॉक (२०१७) में इस भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने २०१४ के टेलीविजन नाटक फिल्म "द नॉर्मल हार्ट" अभिनय किया, जिसके वह सह-कार्यकारी निर्माता भी थे। इस फिल्म के लिए उन्हें उत्कृष्ट टेलीविजन मूवी के प्राइमटाइम एमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया, और उन्होंने टीवी मूवी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड को जीता। उसी वर्ष, उन्होंने फॉक्सकेचर में डेविड शुल्ज़ की भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें गोल्डन ग्लोब समेत कई पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया, और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का अकादमी पुरस्कार दिया गया। २०१५ में उन्हें इनफिनिटेली पोलर बेयर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के गोल्डन ग्लोब पुरस्कार के लिए नामित किया गया, और नाटक स्पॉटलाइट में उनकी भूमिका के लिए बाफ्टा और अकादमी पुरस्कार नामांकन भी प्राप्त हुए। .

नई!!: द इन्क्रेडिबल हल्क और मार्क रफ़्लो · और देखें »

युनिवर्सल स्टूडियोज़

यूनिवर्सल पिक्चर्स (Universal Pictures) (या जिसे कभी-कबार यूनिवर्सल सिटी पिक्चर्स, यूनिवर्सल सिटी स्टूडियोज़, यूनिवर्सल स्टूडियोज़ या केवल यूनिवर्सल कहा जाता है) कॉमकास्ट की सह कंपनी व एनबीसीयूनिवर्सल का एक भाग है। यह छः बड़े फ़िल्म निर्माता स्टूडियों में से एक है। १९१२ में कार्ल लेमले द्वारा स्थापित.

नई!!: द इन्क्रेडिबल हल्क और युनिवर्सल स्टूडियोज़ · और देखें »

रियो डि जेनेरो

ऊपर बायें से: रियो का विहंगम दृश्य, शुगरलोफ पर्वत (ब्राज़ील), व्यापारिक क्षेत्र, क्राईस्ट द रीडिमर मूर्ति, एर्कोस डि लापा, रोड्रिगो डि फ्रेटास झील और माराकाना स्टेडियम। रियो डि जेनेरो (पुर्तगाली:Rio de Janeiro यानि "जनवरी की नदी") ब्राज़ील के रियो डि जेनेरो राज्य की राजधानी एवं देश का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। यह शहर दक्षिण अमेरिका का तीसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है। रियो डि जेनेरो शहर करीब दो शताब्दियों तक ब्राजील की राजधानी बना रहा, 1763 से 1822 तक पुर्तगाली औपनिवेशिक काल के दौरान और फिर 1822 से 1960 तक ब्राजी़ल के एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप मे उदय के बाद। १८०८ से १८२१ तक यह पुर्तगाली साम्राज्य की भी राजधानी था। आमतौर पर यह रिओ के नाम से जाना जाता है, शहर का एक दूसरा उपनाम A Cidade Maravilhosa यानि अद्भुत शहर भी प्रचलित है। रियो डि जेनेरो अपनी प्राकृतिक अवस्थिति, अपने कार्निवल उत्सव, साम्बा और अन्य संगीत और पर्यटकों के लिए समुद्र तटों पर बने पंक्तिबद्ध होटलों वाले कोपाकबाना और इपानेमा जैसे तटों के लिए प्रसिद्ध है। समुद्र तट के अलावा यहां के सबसे प्रसिद्ध आकर्षणों में शामिल हैं कोरकोवाडो पर्वत पर स्थित ईसा मसीह की विशाल मूर्ति क्राईस्ट द रीडिमर ('क्रिस्टो रिडेंटॉर'), जिसे आधुनिक युग के विश्व के सात आश्चर्यों में से एक माना जाता है; केबल कार युक्त शुगरलोफ पर्वत (Pão de Açúcar); सांबोद्रोमो नामक एक विशाल स्थायी कार्निवल परेड मंच और दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल स्टेडियमों में से एक माराकाना (Maracanã) स्टेडियम। २०१६ के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी रियो डि जेनेरो को मिली है और इन खेलों को आयोजित करने वाला यह दक्षिण अमेरिकी का पहला शहर होगा। विश्व का दूसरा सबसे बड़ा शहरी वन क्षेत्र: फ्लोरेस्ता दा तिजुका, या "तिजुका वन" भी रिओ में ही है, जो दुनिया के सबसे बड़े शहरी वन क्षेत्र Parque Estadual da Pedra Branca, या व्हाइट स्टोन स्टेट पार्क से लगभग जुड़ा ही हुआ है। गैलिआओ-अंतोनियो कार्लोस जोबिम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, जिसे आमतौर पर सिर्फ गैलिआओ (Galeão) कहा जाता है ब्राजील के कई शहरों को रियो डि जेनेरो से जोड़ता है और यहां से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी संचालित होती हैं। अपने आकर्षण और सौंदर्य के बावजूद, रियो की गिनती विश्व के सबसे अधिक हिंसाग्रस्त शहरों मे की जाती है। हिंसक अपराध की घटनायें ज्यादातर झुग्गी बस्तियों में घटित होती है लेकिन इनका असर इसके मध्यम वर्गीय और उच्च वर्गीय इलाकों मे भी देखा जा सकता है। रिओ में अन्य बड़े शहरों के विपरीत, मलिन बस्तियों शहर के कुछ सबसे धनी इलाकों से सटी हुई हैं। .

नई!!: द इन्क्रेडिबल हल्क और रियो डि जेनेरो · और देखें »

रॉबर्ट डॉनी जुनियर

रॉबर्ट जॉन डॉनी जुनियर (Robert John Downey, Jr., जन्म ४ अप्रैल १९६५) एक मुल अमरिकी अभिनेता व निर्माता है। डॉनी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरवात १९७० में पाँच वर्ष की आयु में अपने पिता की फ़िल्म पाउंड से की थी जिसके बाद वे लगातार फ़िल्मों व टेलिविज़न पर काम करते रहे। लेस दैन ज़ीरो (१९८७) में अपनी भूमिका के लिए पहली बार डॉनी के अभिनय पर समीक्षकों ने ध्यान दिया। ज़ीरो के बाद डॉनी को कई बड़ी फ़िल्मों में मुख्य भूमिका डी गई जिनमे एयर अमेरिका (१९९०), सोपडिश (१९९१) और नैचुरल बोर्न किलर (१९९४) शामिल है। उन्होंने १९९२ में बनी फ़िल्म चैप्लिन में चार्ली चैप्लिन की भूमिका साकरी जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन प्राप्त हुआ। १९९६ से २००१ के बिच डॉनी कई बार नशीले पदार्थों के चलते गिरफ्तार किए गए। कोलंबिया सब्स्टंस अब्यूज़ ट्रीटमेंट फैसेलिटी एंड स्टेट प्रिजन से २००० में रिहाई के बाद डॉनी ने हिट टेलिविज़न शृंखला ऐली मैक्बिल में कलिस्ता फ्लोक्फार्ट के प्रेमी का किरदार निभाया। उनके अभिनय को काफ़ी सराहा और सम्मानित किया गया परन्तु २०००-०१ में पुनः नशीले पदार्थों के चलते गिरफ्तार होने के कारण उनके पात्र को बाद में हटा दिया गया। अदालत द्वारा दी गई लत छुडाने के कार्यक्रम के बाद डॉनी आखिरकार ठीक हो गए और उनका करियर वापस चल पड़ा। वे कई छोटी फ़िल्मों, जैसे द सिंगिंग डिटेक्टिव (२००३), किस किस बैंग बैंग (२००५) और अ स्कैनर डार्कली (२००६), में नज़र आए। उन्हें मुख्य धारा की फ़िल्मों में भी छोटे किरदार निभाए जिनमे गोथिका (२००३) और जोडिएक (२००७) शामिल है। २००४ में डॉनी ने अपने द फ्यूचरिस्ट अल्बम के साथ संगीत क्षेत्र में पदार्पण किया। २००८ में डॉनी को आयरन मैन फ़िल्म में शीर्ष किरदार के रूप में लिया गया। फ़िल्म एक बेहद सफल फ़िल्म बन गई; आयरन मैन के शुरूआती हफ्ते की कमाई अभी भी अबतक की २० सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्मों में से एक है। उन्होंने २०१० में बनी दूसरे भाग आयरन मैन २ में पुनः टोनी स्टार्क की भूमिका संभाली और अब जल्द ही २०१२ में रिलीज़ होने वाली द अवेंजर्स में पुनः इसी भूमिका में दिखेंगे। डॉनी की २००८ की अन्य फ़िल्मों में चार्ली बार्लेट और बेन स्टीलर निर्देशित ट्रॉपिक थंडर शामिल है। २००९ में डॉनी ने गाय रिची द्वारा निर्मित फ़िल्म शेरलाक होम्स में शीर्ष किरदार की भूमिका निभाई जिसे २००९ के क्रिसमस को रिलीज़ किया गया। इस पात्र के लिए डॉनी को सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित किया गया। २०११ में उन्होंने पुनः शेर्लोक होम्स: अ गेम ऑफ शैडोज़ में अपनी भूमिका संभाली। .

नई!!: द इन्क्रेडिबल हल्क और रॉबर्ट डॉनी जुनियर · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: द इन्क्रेडिबल हल्क और संयुक्त राज्य · और देखें »

स्टेन ली

स्टेन ली (जन्म: स्टेन ली मार्टिन लाईबर 28 दिसम्बर1922) एक अमेरिकी हास्य पुस्तक के लेखक,संपादक,निर्माता,टीवी हॉस्टर तथा अभिनेता है। .

नई!!: द इन्क्रेडिबल हल्क और स्टेन ली · और देखें »

हल्क

द हल्क Hulk मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखने वाला एक काल्पनिक सुपरहीरो है। इसकी रचना स्टैन ली और जैक किर्बी ने की है, तथा इसका प्रथम संस्करण द इन्क्रिडिबल हल्क (The Incredible Hulk) #1 (मई 1962) में प्रकाशित हुआ था। कॉमिक पुस्तकों में यह चरित्र दो अलग अवतारों में प्रदर्शित होता है: पहला हल्क; एक हरे रंग की चमड़ी वाला विशाल जीव, जिसके पास असीम शारीरिक ताकत है, और दूसरा ब्रूस बैनर; एक शारीरिक और भावनात्मक रूप से कमजोर भौतिकशास्त्रज्ञ। दोनों एक दूसरे से स्वतंत्र एक ही शरीर में रहते हैं। एक प्रायोगिक बम के विस्फोट के समय गामा किरणों के प्रभाव में आने के बाद, बैनर भावनात्मक तनाव में आते ही शारीरिक रूप से हल्क में तब्दील हो जाता है, चाहे उसकी इच्छा हो या न हो, और फिर अक्सर वह विनाशकारी भगदड़ और संघर्ष का कारण बनता है, जो फिर बैनर के व्यक्तिगत जीवन में भी मुश्किलें खड़ी करता है। हल्क की ताकत का स्तर आम तौर पर उसके क्रोध के स्तर के अनुपात में होता है। हल्क को आम तौर पर एक उग्र जंगली के रूप में चित्रित किया जाता है, परन्तु कभी कभी वह बैनर की मानसिक स्थिति के आधार पर, एक नासमझ विनाशकारी बल से, एक शानदार योद्धा या प्रतिभाशाली वैज्ञानिक के रूप में भी दर्शाया गया है। ली के अनुसार हल्क का विचार फ्रैंकस्टाइन तथा डॉ॰ जेकील और मिस्टर हायड से प्रेरित है। यद्यपि हल्क के चरित्र का चित्रण उसके प्रकाशन के पूरे इतिहास में भिन्न रहा है, परन्तु उसका सबसे सामान्य रंग हरा है। हल्क और बैनर, दोनों के एकांत रहने के बावजूद, इस कॉमिक श्रंखला के कई सहायक कलाकार है, जिनमें बैनर की प्रेमी बेट्टी रॉस, उसका दोस्त रिक जोन्स, उसकी चचेरी बहन शी-हल्क, बेटे हीरो-काला और सकार, और सुपर हीरो टीम अवेंजर्स के अन्य सह-संस्थापक शामिल हैं। हालांकि, उसकी असीम शक्ति पर उसका कोई नियंत्रण नहीं होने के कारण हल्क का उन सब से अक्सर संघर्ष होता रहता है। लोकप्रिय संस्कृति में सबसे प्रतिष्ठित पात्रों में से एक, हल्क के चित्रण विभिन्न प्रकार के प्रसाधनों, जैसे कपड़ों और संग्रहणीय वस्तुओं में प्रयोग किया जाता है, और कई अन्य माध्यमों में भी इसका संदर्भ मिलता है। बैनर और हल्क को कई लाइव-एक्शन, एनिमेटेड, और वीडियो गेम अवतारों में अनुकूलित किया गया है, जिसमें १९७० की टेलीविजन श्रृंखला द इनक्रेडिबल हल्क (क्रमशः बिल बिक्स्बी और लो फेरनिगो द्वारा निभाई गई) और एरिक बाना, एडवर्ड नॉर्टन, और मार्क रफ़्लो की फिल्में शामिल हैं। रफ़्लो मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फिल्मों में चरित्र को निभा रहे हैं, और इसी श्रंखला की आगामी फिल्म अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर में भी दिखाई देंगे। .

नई!!: द इन्क्रेडिबल हल्क और हल्क · और देखें »

वर्जीनिया

मानचित्र में स्थिति वर्जीनिया (Virginia, अधिकारिक तौर कॉमनवेल्थ ऑफ़ वर्जीनिया) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है। 1607 में लंदन कंपनी ने पहली स्थायी अंग्रेज़ी कॉलोनी के रूप में वर्जीनिया कॉलोनी को स्थापित किया था। दास श्रम और विस्थापित मूल अमेरिकी जनजातियों से प्राप्त भूमि ने कॉलोनी की शुरुआती राजनीति और वृक्षारोपण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्जीनिया अमेरिकी क्रांति में विद्रोह करने वाले तेरह उपनिवेश में से एक था। यह अमेरिकी नागरिक युद्ध में परिसंघीय राज्य अमेरिका में शामिल हो गया, जिसके दौरान रिचमंड (वर्जीनिया की राजधानी) को संघीय राजधानी बना दिया गया था। इस दौरान वर्जीनिया के उत्तर-पश्चिमी काउंटी ने अलग होकर वेस्ट वर्जीनिया राज्य का निर्माण किया। वर्जीनिया का गठन कॉमनवेल्थ के रूप में हुआ है। 2016 के अनुमान के अनुसार राज्य की आबादी 84,11,808 है। इससे इसका सभी राज्यों में 12वां स्थान हुआ। क्षेत्र के हिसाब से इसका 35वां स्थान है। अंग्रेज़ी अधिकारिक भाषा है। ईसाई धर्म को सबसे ज्यादा माना जाता है। .

नई!!: द इन्क्रेडिबल हल्क और वर्जीनिया · और देखें »

विस्कॉन्सिन

अमेरिका में विस्कॉन्सिन (Wisconsin) संयुक्त राज्य अमेरिका विशाल झीलों के इलाके में राज्य है। यह राज्य पश्चिम में मिनेसोटा से, दक्षिण-पश्चिम में आयोवा से, दक्षिण में इलिनॉय से, पूर्व में मिशिगन झील से, उत्तर पूर्व में मिशिगन से, और उत्तर में सुपीरियर झील से सीमा रखता है। विस्कॉन्सिन कुल क्षेत्रफल द्वारा 23वां सबसे बड़ा राज्य है और 20वां सबसे अधिक आबादी वाला है। विस्कॉन्सिन क्षेत्र अमेरिकी क्रांतिकारी युद्ध के बाद 1783 में संयुक्त राज्य का भाग बन गया। बढ़ती आबादी ने विस्कॉन्सिन को 29 मई, 1848 में 30वें राज्य के रूप में राज्य का दर्जा हासिल करने की अनुमति दी। 2016 के अनुमान अनुसार राज्य की जनसंख्या 57,78,708 है। लगभग 80% जनता ईसाई धर्म को मानती है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: द इन्क्रेडिबल हल्क और विस्कॉन्सिन · और देखें »

ओण्टारियो

अधिक विकल्पों के लिए यहां जाएं - ओण्टारियो (बहुविकल्पी) ओण्टारियो कनाडा के दस प्रान्तों में सबसे अधिक क्षेत्रफल और जनसंख्या वाला राज्य है। श्रेणी:ओण्टारियो.

नई!!: द इन्क्रेडिबल हल्क और ओण्टारियो · और देखें »

आयरन मैन

आयरन मैन (Iron Man) मार्वल कॉमिक्स का सुपर हीरो है। चरित्र लेखक और संपादक स्टैन ली द्वारा बनाया गया था, और इसकी स्क्रिप्ट लारी लिबियर द्वारा विकसित की गई थी, और डिजाइन कलाकार डॉन हैक और जैक किर्बी द्वारा बनाया गया था। चरित्र ने अपनी पहली उपस्थिति टेल्स ऑफ सस्पेंस #३९ (कवर मार्च १९६३) में दर्ज की। एक अमीर अमेरिकी व्यापारी, प्लेबॉय, और वैज्ञानिक, एंथनी एडवर्ड "टोनी" स्टार्क को उस समय छाती में गंभीर चोट लगती है, जब कुछ लोग उसका अपहरण कर उसे बड़े पैमाने पर विनाश के हथियार बनाने के लिए बाध्य करने का प्रयास करते हैं। इसके बजाय वह अपनी जान बचाने, और कैद से छूटने के लिए एक हथियारबंद सूट तैयार करता है। बाद में, स्टार्क अपने सूट में हथियार और अन्य तकनीकी उपकरण लगता है, जिसे उसने अपनी कंपनी, स्टार्क इंडस्ट्रीज के लिए डिजाइन किया था। कुछ समय तक वह असली पहचान को छुपाते हुए आयरन मैन नाम से दुनिया की रक्षा करने लगता है। श्रेणी:सुपर हीरो.

नई!!: द इन्क्रेडिबल हल्क और आयरन मैन · और देखें »

कैप्टन अमेरिका

कैप्टन अमेरिका (अंग्रेजी; Captain America) मार्वेल कॉमिक्स का एक काल्पनिक किरदार है। इसका निर्माण जोए साइमन और जैक किर्बी ने टाइमली कॉमिक्स के लिए किया था। यह मार्च 1941 को पहली बार प्रकाशित हुआ था। इसे एक देशभक्त सैनिक के रूप में दिखाया गया है जो अपने शक्ति से द्वितीय विश्वयुद्ध में लड़ाई करता है। यह टाइमली कोमिक्स का उस समय का सबसे अधिक प्रसिद्ध किरदार था। इसके प्रसिद्धि का प्रभाव युद्ध पर भी पड़ रहा था और इस कारण इसे 1950 में बंद कर दिया गया और उसके कुछ ही वर्षों के बाद 1953 में यह फिर से प्रकाशित होने लगा। उसके बाद थोड़े ही समय तक यह प्रकाशित हुआ और 1964 में इसे मार्वेल कॉमिक्स ने प्रकाशित करना शुरू किया। तब से यह प्रकाशन में बना हुआ है। कैप्टन अमेरिका का पुस्तक 2011 में 100 सबसे अच्छे कॉमिक्स में 6वें स्थान पर था। .

नई!!: द इन्क्रेडिबल हल्क और कैप्टन अमेरिका · और देखें »

कैलिफ़ोर्निया

कैलिफ़ोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य है। यह अमेरिका का सबसे अधिक आबादी और क्षेत्रफल में अलास्का और टेक्सस के पश्चात तीसरा सबसे बड़ा राज्य हैं। कैलिफ़ोर्निया के उत्तर में औरिगन, और दक्षिण में मेक्सिको है। कैलिफ़ोर्निया की राजधानी सैक्रामेण्टो है। संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था में यह राज्य 14 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। अगर कैलिफ़ोर्निया एक स्वतंत्र देश होता तो दुनिया में उसका सकल घरेलू उत्पाद (जी॰ डी॰ पी॰) 6वां स्थान पर होता और जनसंख्या 35वें स्थान पर होती। अंग्रेज़ी राज्य की अधिकारिक भाषा है जो लगभग 57% प्रतिशत जनता मातृभाषा के रूप में बोलती है। स्पेनी 29% प्रतिशत, चीनी 2% और टागालोग भाषा 2% द्वारा बोली जाती है। लॉस एंजेलिस सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: द इन्क्रेडिबल हल्क और कैलिफ़ोर्निया · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »