लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

द इन्क्रेडिबल हल्क और रॉबर्ट डॉनी जुनियर

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

द इन्क्रेडिबल हल्क और रॉबर्ट डॉनी जुनियर के बीच अंतर

द इन्क्रेडिबल हल्क vs. रॉबर्ट डॉनी जुनियर

द इन्क्रेडिबल हल्क मार्वल स्टूडियो द्वारा निर्मित और यूनिवर्सल पिक्चर्स द्वारा वितरित, २००८ की एक अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है, जो मार्वल कॉमिक्स के इसी नाम के एक चरित्र पर आधारित है। यह मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की दूसरी फिल्म है। फिल्म का निर्देशन लुइस लेटरियर द्वारा किया गया था, और इसकी पटकथा ज़ैक पेन द्वारा लिखी गयी थी। एडवर्ड नॉर्टन फिल्म में ब्रूस बैनर की भूमिका में हैं, और लिव टायलर, टिम रोथ, टिम ब्लेक नेल्सन, ट्यू बुरेल और विलियम हर्ट ने अन्य प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। द इनक्रेडिबल हल्क में, डॉक्टर ब्रूस बैनर, गामा विकिरण के माध्यम से सुपरसोल्जर प्रोग्राम के तहत कैप्टन अमेरिका जैसे दूसरे सुपरसोल्जर बनाने की एक सैन्य योजना में एक हादसे के बाद हल्क बन जाता है। वहां से बच निकलने पर, जनरल थडियस रॉस द्वारा पकड़े जाने से पहले, बैनर खुद का इलाज करने का प्रयास करता है, लेकिन उसके डर का एहसास तब होता है जब एक अन्य सैनिक एमिल ब्लॉन्स्की, उसके ही समान एक अधिक बलशाली जीव में परिवर्तित जाता है। २००३ की फिल्म हल्क की मिश्रित सफलता के बाद, मार्वल स्टूडियो ने यूनिवर्सल से चरित्र के अधिकारों को वापस ले लिया। लेटरियर, जिन्होंने आयरन मैन को निर्देशित करने में रुचि व्यक्त की थी, को निर्देशक चुना गया और फिर ज़ैक पेन ने २००३ की फिल्म के सीक्वल के तर्ज पर इसे लिखना शुरू किया, जो कॉमिक्स और उसी नाम की १९७८ की टेलीविजन श्रृंखला से काफी मिलता-जुलता था। अप्रैल २००७ में, नॉर्टन को बैनर की भूमिका निभाने के लिए, और २००३ की फिल्म से इसको अलग कर पेन की पटकथा को फिर से लिखने के लिए चुना गया। फिल्म की अधिकतर शूटिंग टोरंटो, ओंटारियो में जुलाई से नवंबर २००७ तक हुई थी। उसके बाद फिल्म को पूरा करने के लिए मोशन कैप्चर और कंप्यूटर जनित इमेजरी के संयोजन का उपयोग करके ७०० से अधिक दृश्य प्रभाव पोस्ट-प्रोडक्शन में बनाए गए थे। द इन्क्रेडिबल हल्क का प्रीमियर ८ जून २००८ को यूनिवर्सल सिटी, कैलिफोर्निया के गिब्सन एम्फ़िथिएटर में हुआ, और १३ जून २००८ को इसे संयुक्त राज्य में रिलीज़ किया गया। इसे समीक्षकों द्वारा अनुकूल समीक्षा प्राप्त हुई, जिन्होंने इसके सुधरे हुए दृश्यों की, एक्शन अनुक्रमों की, और शीर्षक चरित्र के चित्रण की प्रशंसा की, और इसने दुनिया भर में $२६३ मिलियन से अधिक की कमाई करी। नॉर्टन को इसके बाद द अवेंजर्स, और बाकी सभी एमसीयू फिल्मों में बैनर की भूमिका निभानी थी, लेकिन उन्होंने इससे मना कर दिया। अभिनेता मार्क रफ़्लो ने इसके बाद की सभी फिल्मों में हल्क का किरदार निभाया है। . रॉबर्ट जॉन डॉनी जुनियर (Robert John Downey, Jr., जन्म ४ अप्रैल १९६५) एक मुल अमरिकी अभिनेता व निर्माता है। डॉनी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरवात १९७० में पाँच वर्ष की आयु में अपने पिता की फ़िल्म पाउंड से की थी जिसके बाद वे लगातार फ़िल्मों व टेलिविज़न पर काम करते रहे। लेस दैन ज़ीरो (१९८७) में अपनी भूमिका के लिए पहली बार डॉनी के अभिनय पर समीक्षकों ने ध्यान दिया। ज़ीरो के बाद डॉनी को कई बड़ी फ़िल्मों में मुख्य भूमिका डी गई जिनमे एयर अमेरिका (१९९०), सोपडिश (१९९१) और नैचुरल बोर्न किलर (१९९४) शामिल है। उन्होंने १९९२ में बनी फ़िल्म चैप्लिन में चार्ली चैप्लिन की भूमिका साकरी जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन प्राप्त हुआ। १९९६ से २००१ के बिच डॉनी कई बार नशीले पदार्थों के चलते गिरफ्तार किए गए। कोलंबिया सब्स्टंस अब्यूज़ ट्रीटमेंट फैसेलिटी एंड स्टेट प्रिजन से २००० में रिहाई के बाद डॉनी ने हिट टेलिविज़न शृंखला ऐली मैक्बिल में कलिस्ता फ्लोक्फार्ट के प्रेमी का किरदार निभाया। उनके अभिनय को काफ़ी सराहा और सम्मानित किया गया परन्तु २०००-०१ में पुनः नशीले पदार्थों के चलते गिरफ्तार होने के कारण उनके पात्र को बाद में हटा दिया गया। अदालत द्वारा दी गई लत छुडाने के कार्यक्रम के बाद डॉनी आखिरकार ठीक हो गए और उनका करियर वापस चल पड़ा। वे कई छोटी फ़िल्मों, जैसे द सिंगिंग डिटेक्टिव (२००३), किस किस बैंग बैंग (२००५) और अ स्कैनर डार्कली (२००६), में नज़र आए। उन्हें मुख्य धारा की फ़िल्मों में भी छोटे किरदार निभाए जिनमे गोथिका (२००३) और जोडिएक (२००७) शामिल है। २००४ में डॉनी ने अपने द फ्यूचरिस्ट अल्बम के साथ संगीत क्षेत्र में पदार्पण किया। २००८ में डॉनी को आयरन मैन फ़िल्म में शीर्ष किरदार के रूप में लिया गया। फ़िल्म एक बेहद सफल फ़िल्म बन गई; आयरन मैन के शुरूआती हफ्ते की कमाई अभी भी अबतक की २० सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्मों में से एक है। उन्होंने २०१० में बनी दूसरे भाग आयरन मैन २ में पुनः टोनी स्टार्क की भूमिका संभाली और अब जल्द ही २०१२ में रिलीज़ होने वाली द अवेंजर्स में पुनः इसी भूमिका में दिखेंगे। डॉनी की २००८ की अन्य फ़िल्मों में चार्ली बार्लेट और बेन स्टीलर निर्देशित ट्रॉपिक थंडर शामिल है। २००९ में डॉनी ने गाय रिची द्वारा निर्मित फ़िल्म शेरलाक होम्स में शीर्ष किरदार की भूमिका निभाई जिसे २००९ के क्रिसमस को रिलीज़ किया गया। इस पात्र के लिए डॉनी को सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित किया गया। २०११ में उन्होंने पुनः शेर्लोक होम्स: अ गेम ऑफ शैडोज़ में अपनी भूमिका संभाली। .

द इन्क्रेडिबल हल्क और रॉबर्ट डॉनी जुनियर के बीच समानता

द इन्क्रेडिबल हल्क और रॉबर्ट डॉनी जुनियर आम में 4 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): द अवेंजर्स, न्यूयॉर्क, आयरन मैन, कैलिफ़ोर्निया

द अवेंजर्स

द अवेंजर्स (The Avengers) २०१२ में बनी अमरीकी सुपर हीरो फ़िल्म है जिसका निर्माण मार्वल स्टूडियोज़ ने किया है व वितरण डिज़्नी पिक्चर्स द्वारा किया गया है। यह मार्वल कॉमिक्स की इसी नाम की सुपर हीरो टीम पर आधारित फ़िल्म है। मार्वल के फ़िल्म विश्व में यह छठी फ़िल्म है। इसका लेखन व निर्देशन जोस व्हेडन ने किया है और फ़िल्म में सांझा पात्रों के रूप में रॉबर्ट डॉनी जुनियर, क्रिस इवांस, मार्क रफ़्लो, क्रिस हैमस्वर्थ, स्कारलेट जोहानसन, जेरेमी रेनर, टॉम हिडल्स्टन और सैम्युअल एल.

द अवेंजर्स और द इन्क्रेडिबल हल्क · द अवेंजर्स और रॉबर्ट डॉनी जुनियर · और देखें »

न्यूयॉर्क

यह लेख न्यूयॉर्क प्रांत के बारे में है। शहर के लिए देखे - न्यूयॉर्क शहर, अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यूयॉर्क (New York) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में एक राज्य है। न्यूयॉर्क उन तेरह उपनिवेश में से एक था जिसने संयुक्त राज्य का गठन किया था। राज्य के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क शहर, में राज्य की 40% से अधिक आबादी रहती हैं। राज्य की दो-तिहाई जनसंख्या न्यू यॉर्क महानगरीय क्षेत्र में रहती है, और करीब 40% लोग लांग आईलैंड में रहते हैं। राज्य और शहर का नाम 17 वीं सदी के ड्यूक ऑफ यॉर्क यानी के इंग्लैंड के भावी राजा जेम्स द्वितीय के ऊपर रखा गया है। न्यूयॉर्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और एक वैश्विक शहर है। न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय है। इसे दुनिया के सांस्कृतिक, वित्तीय और मीडिया राजधानी के रूप में वर्णित किया गया है और साथ ही यह दुनिया का आर्थिक रूप से सबसे शक्तिशाली शहर है। अन्य बड़े शहर हैं बफ़ेलो, रोचेस्टर, योंकर्स, और सिरैक्यूज़, जबकि राज्य की राजधानी अल्बानी है। राज्य की सीमा न्यू जर्सी और पेन्सिलवेनिया से दक्षिण में और कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स और वरमॉण्ट से पूर्व में लगती है। न्यूयार्क में यूरोपीय लोगों के आगमन से पहले कई सौ वर्षों तक अल्गोनक्वियन और इरक़ुओअन बोलने वाले मूल अमेरिकी जनजातियां बसी हुई थी। आने वाले पहले यूरोपीय लोग फ्रांसीसी उपनिवेशवादियों थे। 1609 में इस क्षेत्र पर डच के लिए हेनरी हडसन द्वारा दावा किया गया, जिन्होंने एक न्यू नीदरलैंड नाम से कॉलोनी बसाई। 1664 में इंग्लैंड ने डच से कॉलोनी लेकर उस पर का कब्जा कर लिया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,97,45,289 हैं। इस हिसाब से इसका सभी राज्यों में चौथा स्थान हुआ। क्षेत्र के मामले में इसका स्थान 27वां है। लगभग 70% जनता सिर्फ अंग्रेजी बोलती है, 15% स्पेनी, 3% चीनी, बाकी अन्य। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

द इन्क्रेडिबल हल्क और न्यूयॉर्क · न्यूयॉर्क और रॉबर्ट डॉनी जुनियर · और देखें »

आयरन मैन

आयरन मैन (Iron Man) मार्वल कॉमिक्स का सुपर हीरो है। चरित्र लेखक और संपादक स्टैन ली द्वारा बनाया गया था, और इसकी स्क्रिप्ट लारी लिबियर द्वारा विकसित की गई थी, और डिजाइन कलाकार डॉन हैक और जैक किर्बी द्वारा बनाया गया था। चरित्र ने अपनी पहली उपस्थिति टेल्स ऑफ सस्पेंस #३९ (कवर मार्च १९६३) में दर्ज की। एक अमीर अमेरिकी व्यापारी, प्लेबॉय, और वैज्ञानिक, एंथनी एडवर्ड "टोनी" स्टार्क को उस समय छाती में गंभीर चोट लगती है, जब कुछ लोग उसका अपहरण कर उसे बड़े पैमाने पर विनाश के हथियार बनाने के लिए बाध्य करने का प्रयास करते हैं। इसके बजाय वह अपनी जान बचाने, और कैद से छूटने के लिए एक हथियारबंद सूट तैयार करता है। बाद में, स्टार्क अपने सूट में हथियार और अन्य तकनीकी उपकरण लगता है, जिसे उसने अपनी कंपनी, स्टार्क इंडस्ट्रीज के लिए डिजाइन किया था। कुछ समय तक वह असली पहचान को छुपाते हुए आयरन मैन नाम से दुनिया की रक्षा करने लगता है। श्रेणी:सुपर हीरो.

आयरन मैन और द इन्क्रेडिबल हल्क · आयरन मैन और रॉबर्ट डॉनी जुनियर · और देखें »

कैलिफ़ोर्निया

कैलिफ़ोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य है। यह अमेरिका का सबसे अधिक आबादी और क्षेत्रफल में अलास्का और टेक्सस के पश्चात तीसरा सबसे बड़ा राज्य हैं। कैलिफ़ोर्निया के उत्तर में औरिगन, और दक्षिण में मेक्सिको है। कैलिफ़ोर्निया की राजधानी सैक्रामेण्टो है। संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था में यह राज्य 14 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। अगर कैलिफ़ोर्निया एक स्वतंत्र देश होता तो दुनिया में उसका सकल घरेलू उत्पाद (जी॰ डी॰ पी॰) 6वां स्थान पर होता और जनसंख्या 35वें स्थान पर होती। अंग्रेज़ी राज्य की अधिकारिक भाषा है जो लगभग 57% प्रतिशत जनता मातृभाषा के रूप में बोलती है। स्पेनी 29% प्रतिशत, चीनी 2% और टागालोग भाषा 2% द्वारा बोली जाती है। लॉस एंजेलिस सबसे बड़ा शहर है। .

कैलिफ़ोर्निया और द इन्क्रेडिबल हल्क · कैलिफ़ोर्निया और रॉबर्ट डॉनी जुनियर · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

द इन्क्रेडिबल हल्क और रॉबर्ट डॉनी जुनियर के बीच तुलना

द इन्क्रेडिबल हल्क 22 संबंध है और रॉबर्ट डॉनी जुनियर 15 है। वे आम 4 में है, समानता सूचकांक 10.81% है = 4 / (22 + 15)।

संदर्भ

यह लेख द इन्क्रेडिबल हल्क और रॉबर्ट डॉनी जुनियर के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »