लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ओरेसंड सेतु और ग्रेट बेल्ट फ़िक्स्ड लिंक

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

ओरेसंड सेतु और ग्रेट बेल्ट फ़िक्स्ड लिंक के बीच अंतर

ओरेसंड सेतु vs. ग्रेट बेल्ट फ़िक्स्ड लिंक

ओरेसण्ड सेतु (Øresundsbroen, Öresundsbron, संयुक्त संकरित नाम: Øresundsbron) स्कैनिया, (दक्षिणतम स्वीडन) एवं डेनमार्क के बीच बना एक द्विमार्गीय रेलमार्ग एवं द्विमार्गीय सड़क सेतु-सुरंग है। यह मार्ग रज्जु कर्षण सेतु रूप में लगभग 8 कि.मी (5 मील) स्वीडिश तट से एक कृत्रिम द्वीप पेबरहोम तक जाता है, जो इस जलडमरुमध्य के बीचोंबीच स्थित है। इस कड़ी का दूसरा भाग एक 4 कि.मी (2.5 मील) लंबी सुरंग द्वारा पेबरहोम से एक डेनिश द्वीप अमेजर तक जाता है। ओरेसण्ड सेतु यूरोप का सबसे लंबा सड़क एवं रेल सेतु है। इसके द्वारा दो बड़े महानगरीय क्षेत्रों: डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन और स्वीडन के महानगर, माल्मो को जोड़ता है। इस सेतु के द्वारा स्कैंडिनेविया के रेल एवं सड़क मार्ग जाल मध्य एवं पश्चिमी यूरोप से जुड़ते हैं। अन्तर्राष्ट्रीय यूरोपियाई मार्ग ई२० इसी सड़क द्वारा और ओरसंड रेलमार्ग भी इसी रेलकड़ी द्वारा जुड़ते हैं। ग्रेट बेल्ट फ़िक्स्ड लिंक द्वारा ज़ीलैंड को फ़नेन और अन्ततः जटलैंड प्रायद्वीप से जोड़ने के बाद ओरेसंड सेतु के पूरा होने के बाद से मध्य और पश्चिमी यूरोप स्कैंडिनेविया से रेल एवं सड़कमार्ग द्वारा जुड़ गए हैं। ओरेसंड सेतु की अभिकल्पना डेनिश वास्तुकार जोड़ी डिस्सिंग एवं वेट्लिंग ने की थी। इस सेतु को दो भागों में बनाने और दूसरे भाग को भी सेतु न उठाकर सुरंग बनाने के जटिल एवं अतिरिक्त व्यय का मुख्य कारण निकटवर्ती कोपनहेगन विमानक्षेत्र के वायु यातायात मार्ग में हस्तक्षेप से बचने, जलमार्ग द्वारा जलपोतों के लिये बाधा न बनकर उन्हें खुला पहले जैसा जलमार्ग देने एवं शीतऋतु में बह कर आने वाले हिमखण्ड से जलडमरुमध्य को बाधित होने से बचाना था। ओरेसण्ड सेतु डेनमार्क-स्वीडन अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पार करता है, पर शेन्जन समझौते एवं नॉर्डिक पासपोर्ट संघ के अनुसार प्रायः यहां कोई पासपोर्ट जाँच नहीं की जाती है। कभी कभार यादृच्छिक कस्टम जाँच स्वीडन प्रवेश के टोल बूथ्स पर की जाती है, पर डेनमार्क प्रवेश पर वह भी नहीं होती। ओरेसंड सेतु को २००२ का IABSE उत्कृष्ट संरचना पुरस्कार (आउटस्टैण्डिंग स्ट्रक्चर अवार्ड) मिला था। . ग्रेट बेल्ट फ़िक्स्ड लिंक (Storebæltsforbindelsen) सेतु डेनमार्क के ज़ीलैंड द्वीप को फ़नेन द्वीप से जोड़ता है। इसमें ज़ीलैंड से स्प्रोगो द्वीप तक सड़क का रज्जु कर्षण सेतु है और रेल की सुरंग है और आगे स्प्रोगो द्वीप से फ़नेन तक बॉक्स गर्डर सेतु है। "ग्रेट बेल्ट ब्रिज" (डेनिश: Storebæltsbroen) प्रायः कर्षण सेतु को ही इंगित करता है, हालांकि इसका अर्थ आगे के बॉक्स-गर्डर सेतु या पूरे सेतु कड़ी के लिये भी लगाया जा सकता है। कर्षण सेतु को ईस्ट ब्रिज कहते हैं, जो विश्व का तीसरा सबसे बड़े मुख्य स्पैन वाला (1.6 कि.मी) और एशिया के बाहर सबसे बड़ा कर्षण सेतु है। इसकी अभिकल्पना डेनिश वास्तुकारों डिस्सिंग+वेट्लिंग ने की थी। इस कड़ी के चालू होने के बाद से ग्रेट बेल्ट फ़ेरी सेवा बंद हो गई है, जो इससे पूर्व तक इस ग्रेट बेल्ट को पार करने का मुख्य साधन थी। लगभग ५ दशकों की चर्चा और वाद-विवाद के बाद इस कड़ी को अन्ततः बनाने का निर्णय १९८६ में लिया गया। इसका मूल उद्देश्य निर्माण पूर्ण होने से ३ वर्ष पूर्व तक ही रेल कड़ी को तैयार कर सेवा आरंभ कर देने का था, किन्तु रेल यातायात १९९७ और सड़क परिवहन १९९८ में ही आरंभ हो पाया। इसकी अनुमानित लागत DKK 2.14 करोड़ (1988 के अनुसार) थी, और यह निर्माण डेनिश इतिहास में सबसे बड़ी निर्माण परियोजना रहा। .

ओरेसंड सेतु और ग्रेट बेल्ट फ़िक्स्ड लिंक के बीच समानता

ओरेसंड सेतु और ग्रेट बेल्ट फ़िक्स्ड लिंक आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): डेनिश क्रोन, रज्जु कर्षण सेतु

डेनिश क्रोन

क्रोन (संकेत: kr; कोड: DKK) डेनमार्क के अलावा स्वायत्त प्रांतों ग्रीनलैंड और फ़रो द्वीप की आधिकारिक मुद्रा है। क्रोन विनिमय दर प्रणाली के माध्यम से यूरोपीय संघ की मुद्रा यूरो से आंकी जाती है। इसका बहुवचन क्रोनर है और एक क्रोन 100 ओर में विभाजित की जाती है। इस मुद्रा को कभी अनाधिकृत तौर पर डेनिश क्राउन (क्योंकि क्रोन का डेनिश शब्दार्थ क्राउन ही है) कहा जाता है। श्रेणी:मुद्रा श्रेणी:डेनमार्क श्रेणी:यूरोप की अर्थव्यवस्था.

ओरेसंड सेतु और डेनिश क्रोन · ग्रेट बेल्ट फ़िक्स्ड लिंक और डेनिश क्रोन · और देखें »

रज्जु कर्षण सेतु

रज्जु कर्षण सेतु, सेतुओं का एक प्रकार होता है। इसमें एक या अधिक स्तंभ होते हैं, (जिन्हें टावर या पायलॉन भी कहते हैं), जो स्तंभ इस्पात रज्जुओं (केबल) द्वारा सेतु की सतह का भार संभालते हैं। इसके तीन मुख्य उप-भेद होते हैं:-;हार्प आकार इसमें सभी केबल समानांतर होते हैं, व स्तंभ में विभिन्न दूरियों पर जुड़े होते हैं। इतनी ही दूरियों पर ये केबल सड़क पर जुड़े होते हैं।;पंखा आकार इसमें सभी केबल स्तंभ पर सबसे ऊपर एक ही स्थान से जुड़े होते हैं। इसमें केबल की वांछित लंबाई हार्प आकार से कहीं अधिक होती है।;सस्पेंशन आकार इसमें सभी केबल ऊर्ध्वाधर होते हैं। ये नीचे सड़क से जुड़े होते हैं, व ऊपर एक स्तंभ से दूसरे स्तंभ को जोड़े हुए एक अन्य मोटे केबल से जुड़े होते हैं। Image:Bridge-suspension.svg|सस्पेंशन आकार Image:Bridge-fan-cable-stayed.svg|पंखा आकार Image:Bridge-harp-cable-stayed.svg|हार्प आकार .

ओरेसंड सेतु और रज्जु कर्षण सेतु · ग्रेट बेल्ट फ़िक्स्ड लिंक और रज्जु कर्षण सेतु · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

ओरेसंड सेतु और ग्रेट बेल्ट फ़िक्स्ड लिंक के बीच तुलना

ओरेसंड सेतु 22 संबंध है और ग्रेट बेल्ट फ़िक्स्ड लिंक 2 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 8.33% है = 2 / (22 + 2)।

संदर्भ

यह लेख ओरेसंड सेतु और ग्रेट बेल्ट फ़िक्स्ड लिंक के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »