लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक पदक तालिका

सूची 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक पदक तालिका

#ED1C24'''लाल''' उन देशों/क्षेत्रों को दर्शाता है जिन्होंने इन खेलों में भाग नहीं लिया। 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक पदक तालिका 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में पदक जीतने वाले देशों की सूची है। इस सूची में वह सभी देश हैं जिन्होंने इस ओलम्पिक में कम से कम एक पदक अवश्य जीता है। कृपया ध्यान दें कि इस सूची में देशों को स्वर्ण पदक जीतने पर उच्च स्थान दिया गया है उसके बाद रजत पदक और फिर कांस्य पदक जीतने को स्थान दिया गया है। उदाहरण के लिए यदि किसी देश ने केवल एक स्वर्ण पदक जीता है तो इस देश को उस देश से ऊपर स्थान मिलेगा जिसने अन्य पदक अधिक संख्या में जीते हैं लेकिन एक भी स्वर्ण पदक नहीं जीता है। इस तालिका में देश/राओस और कोष्टक में उस देश/राओस का आईओसी कोड दिया गया है। कृपया ध्यान दें कि क्रमांक और स्थान में अन्तर है। क्रमांक केवल एक संख्या है जो क्रमिक रूप से आरम्भ होकर अन्त तक एक-एक कर बढ़ रही है जबकि स्थान इस तालिका में विभिन्न देशों को पदक संख्या के आधार पर दिया गया है। एक से अधिक देश तीनों प्रकार के पदकों का एक सा मेलजोल प्राप्त कर सकते हैं इसलिए ऐसे देशों को एक ही स्थान दिया जाएगा और यह आईओसी कोड के अनुसार क्रमित किए गए हैं। वियतनाम, कोसोवो, फ़िजी और सिंगापुर ने ओलम्पिक खेलों में पहली बार स्वर्ण पदक जीते। कोसोवो और फ़िजी के यह किसी भी प्रकार के प्रथम पदक भी हैं। निशानेबाज़ फ़ेहइद अल-दीहानी स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले स्वतन्त्र खिलाड़ी बने, यद्यपि इससे पूर्व ओलम्पिक ध्वज तले भी अन्यों द्वारा स्वर्ण पदक जीते गए हैं। .

10 संबंधों: फ़िजी, फ़ेहइद अल-दीहानी, राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति, सिंगापुर, स्वतन्त्र ओलम्पिक खिलाड़ी, वियतनाम, कोसोवो गणराज्य, अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति, २०१६ ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक पदक तालिका, 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

फ़िजी

फ़िजी जो कि आधिकारिक रूप से फ़िजी द्वीप समूह गणराज्य (फ़िजीयाई: Matanitu Tu-Vaka-i-koya ko Viti) के नाम से जाना जाता है, दक्षिण प्रशान्त महासागर के मेलानेशिया मे एक द्वीप देश है। यह न्यू ज़ीलैण्ड के नॉर्थ आईलैण्ड से करीब २००० किमी उत्तर-पूर्व मे स्थित है। इसके समीपवर्ती पड़ोसी राष्ट्रों मे पश्चिम की ओर वनुआतु, पूर्व में टोंगा और उत्तर मे तुवालु हैं। १७वीं और १८वीं शताब्दी के दौरान डच एवं अंग्रेजी खोजकर्तओं ने फ़िजी की खोज की थी। १९७० तक फ़िजी एक अंग्रेजी उपनिवेश था। प्रचुर मात्रा मे वन, खनिज एवं जलीय स्रोतों के कारण फ़िजी प्रशान्त महासागर के द्वीपों मे सबसे उन्नत राष्ट्र है। वर्तमान मे पर्यटन एवं चीनी का निर्यात इसके विदेशी मुद्रा के सबसे बड़े स्रोत हैं। यहाँ की मुद्रा फ़िजी डॉलर है। फ़िजी के अधिकांश द्वीप १५ करोड़ वर्ष पूर्व आरम्भ हुए ज्वालामुखीय गतिविधियों से गठित हुए। इस देश के द्वीपसमूह में कुल ३२२ द्वीप हैं, जिनमें से १०६ स्थायी रूप से बसे हुए हैं। इसके अतिरिक्त यहाँ लगभग ५०० क्षुद्र द्वीप हैं जो कुल मिला कर १८,३०० वर्ग किमी के क्षेत्रफल का निर्माण करते हैं। द्वीपसमूह के दो प्रमुख द्वीप विती लेवु और वनुआ लेवु हैं जिन पर देश की लगभग ८,५०,००० आबादी का ८७% निवास करती है। .

नई!!: 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक पदक तालिका और फ़िजी · और देखें »

फ़ेहइद अल-दीहानी

फ़ेहइद अल-दीहानी (अरबी: فهيد الديحاني‎‎) एक कुवैती व्यावसायिक लक्ष्य भेदक और कुवैती सेना में एक अधिकारी हैं। उन्होंने ही कुवैत द्वारा ओलम्पिक खेलों में जीते गए पदक जीते हैं। उनका जन्म 11 अक्टूबर 1966 को कुवैत नगर में हुआ था। .

नई!!: 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक पदक तालिका और फ़ेहइद अल-दीहानी · और देखें »

राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति

राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियाँ (या NOCs) दुनिया भर में ओलम्पिक आंदोलन के राष्ट्रीय घटक हैं। अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के नियंत्रण में रहते हुए, वे ओलम्पिक खेलों में अपने लोगों की भागीदारी के आयोजन के लिए उत्तरदायी हैं। वे भविष्य के ओलम्पिक खेलों के लिए प्रत्याशी के रूप में अपने स्वायत्त क्षेत्रों के नगरों को मनोनीत कर सकते है। राओस भी अपने भौगोलिक सीमाओं के भीतर राष्ट्रीय स्तर पर अपने खिलाड़ियों के विकास और कोचों और अधिकारियों को प्रशिक्षण दे सकते हैं। वर्ष २००८ तक कुल २०५ रा.ओ.स. है जो प्रभुसत्ता संपन्न और अन्य भौगोलिक क्षेत्रों दोनों का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। सयुंक्त राष्ट्र के सभी १९२ सदस्यों और १३ अन्य क्षेत्रों की ओलम्पिक समितियां हैं.

नई!!: 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक पदक तालिका और राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति · और देखें »

सिंगापुर

सिंगापुर (अंग्रेज़ी: Singapore सिंगपोर, चीनी: 新加坡 शीन्जियापो, मलय: Singapura सिंगापुरा, Tamil: சிங்கப்பூர் चिंकाप्पूर) विश्व के प्रमुख बंदरगाहों और व्यापारिक केंद्रों में से एक है। यह दक्षिण एशिया में मलेशिया तथा इंडोनेशिया के बीच में स्थित है। सिंगापुर यानी सिंहों का पुर। यानी इसे सिंहों का शहर कहा जाता है। यहाँ पर कई धर्मों में विश्वास रखने वाले, विभिन्न देशों की संस्कृति, इतिहास तथा भाषा के लोग एकजुट होकर रहते हैं। मुख्य रूप से यहाँ चीनी तथा अँग्रेजी दोनों भाषाएँ प्रचलित हैं। आकार में मुंबई से थोड़े छोटे इस देश में बसने वाली करीब 35 लाख की आबादी में चीनी, मलय व 8 प्रतिशत भारतीय लोग रहते हैं। .

नई!!: 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक पदक तालिका और सिंगापुर · और देखें »

स्वतन्त्र ओलम्पिक खिलाड़ी

स्वत्रन्त्र ओलम्पिक खिलाड़ी ओलम्पिक ध्वज तले इन खेलों में भाग लेते हैं। स्वतन्त्र ओलम्पिक खिलाड़ी ओलम्पिक खेलों में भाग लेने वाले वो खिलाड़ी हैं जो किसी भी देश की ओर से नहीं खेलते बल्कि स्वतन्त्र रूप से इन खेलों में भाग लेते हैं। ऐसा कई कारणों से हो सकता है जैसे किसी देश की राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति, अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा मान्यता प्राप्त ना हों या खेलों के दौरान उसकी मान्यता रद्द कर दी गई हो या फिर किसी अन्य कारण से किसी देश के खिलाड़ी अपने राष्ट्रीय ध्वज तले खेलों में भागीदारी ना कर सकें। इन स्वतन्त्र ओलम्पिक खिलाड़ियों की टीम का नामकरण और राष्ट्रीय कोड निर्धारण समनुरूप नहीं रहा है। .

नई!!: 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक पदक तालिका और स्वतन्त्र ओलम्पिक खिलाड़ी · और देखें »

वियतनाम

वियतनाम (आधिकारिक तौर पर वियतनाम समाजवादी गणराज्य) दक्षिणपूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है। इसके उत्तर में चीन, उत्तर पश्चिम में लाओस, दक्षिण पश्चिम में कंबोडिया और पूर्व में दक्षिण चीन सागर स्थित है। २००८ में ८ करोड़ ६१ लाख की जनसंख्या के साथ वियतनाम दुनिया में १३वाँ सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। बौद्ध धर्म यहां का प्रमुख धर्म है जो देश जनसंख्या का ८५% हिस्सा है। और बौद्ध जनसंख्या में ये दुनिया का तीसरा बड़ा देश है (चीन और जापान के बाद)। वियतनाम में आज करीब ७.५ करोड़ बौद्ध धर्म के अनुयायी है। .

नई!!: 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक पदक तालिका और वियतनाम · और देखें »

कोसोवो गणराज्य

कोसोवो बाल्कन क्षेत्र में स्थित एक विवादास्पद क्षेत्र है। यह स्वघोषित राज्य कोसोवो गणराज्य द्वारा नियंत्रित है, जिसका कमोबेश पूरे क्षेत्र पर नियंत्रण है, केवल कुछ सर्ब क्षेत्र को छोड़कर। सर्बिया संविधान (2006) के अंतर्गत सर्बिया कोसोवो को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता नहीं देता, बल्कि उसे अपने संप्रभु क्षेत्र के अंतर्गत संयुक्त राष्ट्र शासित क्षेत्र, कोसोवो और मेतोहिजा स्वशासी प्रान्त मानता है। इस विवाद के बावजूद कोसोवो एक लैंडलॉक (चारो ओर जमीन से घिरा) देश है, जिसके उत्तर और पूर्व में सर्बिया स्थित है, दक्षिण में मेसाडोनिया गणराज्य, पश्चिम में अल्बानिया और उत्तरपश्चिम में मोन्टेग्रो स्थित है। कोसोवो की राजधानी और सबसे बड़ा शहर प्रिस्टिना है। अन्य बड़े शहरों में पेक, प्रेजरन, जाकोवा और मित्रोविका शामिल हैं। .

नई!!: 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक पदक तालिका और कोसोवो गणराज्य · और देखें »

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) (International Olympic Committee (IOC); Comité international olympique (CIO)) एक अन्तर्राष्ट्रीय समिति है जिसका मुख्यालय स्विट्जरलैण्ड के लॉज़ेन में स्थित है। इसकी स्थापना पियरे डे कोबेर्टिन ने 23 जून 1894 को कि थी तथा यूनानी व्यापारी देमित्रिस विकेलस इसके प्रथम अध्यक्ष बने थे। वर्तमान समय में विश्व की कुल 205 राष्ट्रीय ओलम्पिक समितिया (एनओसी) इसकी सदस्य हैं। .

नई!!: 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक पदक तालिका और अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति · और देखें »

२०१६ ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक पदक तालिका

2016 ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक पदक तालिका 2016 ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक खेलों में पदक जीतने वाले देशों की सूची है। इस सूची में वह सभी देश हैं जिन्होंने इस पैरालम्पिक में कम से कम एक पदक अवश्य जीता है। कृपया ध्यान दें कि इस सूची में देशों को स्वर्ण पदक जीतने पर उच्च स्थान दिया गया है उसके बाद रजत पदक और फिर कांस्य पदक जीतने को स्थान दिया गया है। उदाहरण के लिए यदि किसी देश ने केवल एक स्वर्ण पदक जीता है तो इस देश को उस देश से ऊपर स्थान मिलेगा जिसने अन्य पदक अधिक संख्या में जीते हैं लेकिन एक भी स्वर्ण पदक नहीं जीता है। इस तालिका में देश/राओस और कोष्टक में उस देश/राओस का आईओसी कोड दिया गया है। कृपया ध्यान दें कि क्रमांक और स्थान में अन्तर है। क्रमांक केवल एक संख्या है जो क्रमिक रूप से आरम्भ होकर अन्त तक एक-एक कर बढ़ रही है जबकि स्थान इस तालिका में विभिन्न देशों को पदक संख्या के आधार पर दिया गया है। एक से अधिक देश तीनों प्रकार के पदकों का एक सा मेलजोल प्राप्त कर सकते हैं इसलिए ऐसे देशों को एक ही स्थान दिया जाएगा और यह आईओसी कोड के अनुसार क्रमित किए गए हैं। .

नई!!: 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक पदक तालिका और २०१६ ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक पदक तालिका · और देखें »

2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, आधिकारिक तौर पर XXXI ओलम्पियाड खेल, विश्व की सर्वोच्च प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता का 31वाँ संस्करण है जिसका आयोजन ब्राज़ील के रियो डि जेनेरो शहर में हुआ था। इस में अमरीका पहले पायदान पर रहा था। .

नई!!: 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक पदक तालिका और 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

2016 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक पदक तालिका, 2016 ग्रीष्मकालीम ओलम्पिक पदक तालिका, २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक पदक तालिका

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »